Shekhawat - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा विधानसभा के लिए केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को बनाया चुनाव प्रभारी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार राज्यों -राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों तथा त्रिपुरा विधानसभा के उपचुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की वीरवार को घोषणा की। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने यहां बताया कि राजस्थान के लिए केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को, हरियाणा के लिए केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को, कर्नाटक के लिए केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी को और महाराष्ट्र के लिए रेल, संचार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलैक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। कर्नाटक में मई 2023, राजस्थान में नवंबर 2023, हरियाणा एवं महाराष्ट्र में अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा में अभी से कसी चुनावी कमान

त्रिपुरा विधानसभा के उपचुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, असम सरकार में मंत्री अशोक सिंघल और असम के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जयंत मल्लाह बरुआ को प्रभारी बनाया गया है। त्रिपुरा के चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए गजट अधिसूचना जारी हो गयी है। अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार 6 जून तक अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 7 जून को की जाएगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 जून है। मतदान 23 जून को होगा और मतगणना 26 जून को होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।