Municipal Council - Sach Kahoon Hindi

सरसा के मुख्य बाजार में नगर परिषद और फड़ संचालकों के बीच खींचतान तेज, टीम के साथ हुआ टकराव
फड़ हटाने पहुंची टीम को झेलना पड़ा टकराव

सरसा। शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर परिषद और फड़ संचालकों के बीच खींचतान तेज हो गई है। खासकर नगर परिषद कार्यालय को जाने वाली मुख्य सड़क पर वर्षों से जमे फड़वालों को हटाना टीम के लिए चुनौती बनता जा रहा है। सोमवार को एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ टीम मौके पर पहुंची, लेकिन विरोध के चलते कार्रवाई सीमित रह गई और फड़ संचालकों को दो दिन का और समय दे दिया गया। Sirsa News

जानकारी के अनुसार बाजार में सड़क के ऊपर तीन से चार फीट तक फड़ लगाकर कब्जा किया गया है। नगर परिषद की टीम अन्य बाजारों और मुख्य मार्गों पर अभियान चला रही है, लेकिन यहां लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा यह भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि शहर की कई गलियां अभी भी अतिक्रमण से अटी पड़ी हैं, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। Sirsa News

दो दिन का अल्टीमेटम, नहीं हटाए तो होगी सख्त कार्रवाई

दोपहर करीब डेढ़ बजे तहबाजारी टीम जब अपने कार्यालय से सटी सड़क पर पहुंची तो व्यापारियों ने सामान हटाने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वे वर्षों से यहां काम कर रहे हैं और हटाकर कहां जाएं। कुछ व्यापारियों ने राजनीतिक हस्तक्षेप का भी हवाला दिया। हालांकि टीम की अगुवाई कर रहे एसआई रवि शर्मा और क्षितिज कुमार ने स्पष्ट कहा कि उन्हें किसी अधिकारी का फोन नहीं आया है और सड़क से अतिक्रमण हर हाल में हटाया जाएगा। टीम ने दो टूक कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि फड़ संचालकों ने दो दिन में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो नगर परिषद की टीम कार्रवाई करेगी।

दोनों ओर से सड़क घिरी | Sirsa News

मौके पर देखा गया कि दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों के आगे तीन से चार फीट तक फड़ लगा रखे थे। कुछ दुकानदारों ने अन्य कारोबारियों को राजनीतिक संपर्कों का जिक्र करते हुए शांत रहने की नसीहत दी। व्यापारियों का कहना है कि यदि एक तरफ से फड़ हट जाएं तो यातायात में राहत मिल सकती है।

यह है मुख्य समस्या

कई फड़ संचालक करीब 20 वर्षों से यहां व्यापार कर रहे हैं और उनके लिए वैकल्पिक स्थान तय नहीं है। स्ट्रीट वेंडिंग जोन का प्रोजेक्ट अब तक अधर में है। बाजारों के आसपास छोटी मार्केट विकसित करने पर प्रशासन को ठोस निर्णय लेना होगा। Sirsa News

तहबाजारी टीम के इंचार्ज रवि शर्मा ने कहा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फड़ संचालकों को दो दिन का समय दिया गया है। तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो टीम स्वयं कार्रवाई कर सड़क खाली करवाएगी।

हरियाणा में फिर चुनावी मौसम की दस्तक, ईसी ने जारी की वोटर ड्राफ्ट लिस्ट
नगर निगम चुनाव 2023 : 21 अप्रैल तक दावे और आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे

चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) हरियाणा में पंचायत चुनावों के बाद अब फिर से चुनावी मौसम ने दस्तक दे दी है।  हरियाणा में होने वाले (Municipal Council Election) को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता प्रारूप सूची जारी कर दी है। 4 नगरपरिषदों और 22 नगरपालिकाओं के होने वाले चुनावों के मद्देनजर आयोग द्वारा जारी सूचियों में दावे और आपत्तियों के लिए 21 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है। कोई भी मतदाता कोई आपत्ति होने पर इस तारीख से पहले अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

यह भी पढ़ें:– Singer Satinder Sartaj: सिंगर सतिंदर सरताज के शो में बम की अफवाह से हड़कंप

किन-किन जिलों में होंगे चुनाव

(Municipal Council Election) अंबाला सदर, सिरसा, थानेसर और नगर पालिका बराड़ा, बवानी खेड़ा, सिवानी, लोहारू, जाखल मंडी, फर्रुखनगर, नारनौंद, आदमपुर, बेरी, जुलाना, सीवन, पुण्डरी, कलायत, नीलोखेड़ी, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानौर, खरखौदा और रादौर के आम चुनाव तथा नगर परिषद नारनौल के वार्ड 16 के उप-चुनाव व नगरपालिका राजौंद के वार्ड 5 के उप-चुनाव के लिए संबंधित उपायुक्तों द्वारा प्रारूप मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गई है।

वेबसाइट पर चेक करें सूची

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची संबंधित नगर निकायों के कार्यालय, पुनरीक्षण अधिकारी के कार्यालय, नगर निकाय के क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली मतदाता सूचना और संग्रह केंद्र तथा जिला प्रशासन की वेबसाइट पर देखे जा सकेगी। प्रदेश का कोई भी नागरिक वेबसाइट पर जाकर इसकी जांच कर सकता है।

शुद्धि के लिए फार्म भरना अनिवार्य

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि यदि किसी मतदाता का विधान सभा की सूची में नाम है लेकिन उसका नाम संबंधित नगर परिषद या नगरपालिका की मतदाता सूची में दर्ज होने से रह गया है तो वे मतदाता नगरपरिषद नगरपालिका की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। नाम कटवाने या नाम में शुद्धि के लिए आवेदन पत्र फार्म-क व ख में हरियाणा नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1978 के नियम-4 के अन्तर्गत संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष अपने दावे व आपत्तियां 21 अप्रैल तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

पहले विधानसभा सूची में नाम दर्ज कराना जरूरी

आयोग की तरफ से सूचना जारी की गई कि केवल उन्हीं व्यक्तियों के नाम नगर परिषद, नगर पालिकाओं की मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे, जिनके नाम विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज हो। यदि कोई व्यक्ति संबंधित नगर परिषदों, नगर पालिकाओं की वार्ड वार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना चाहता है तो पहले उसे अपना नाम संबंधित विधान सभा की मतदाता सूची में दर्ज करवाना होगा। उसके बाद ही वह व्यक्ति अपना नाम नगर परिषद नगरपालिका की मतदाता सूची दर्ज करवाने हेतु आवेदन कर सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा नगर परिषद चुनाव : भाजपा ने 14 प्रत्याशियों का किया ऐलान
चंडीगढ़। हरियाणा में 19 जून को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सियासी दलों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवाकेट की ओर से जारी पत्र के अनुसार पार्टी ने कालका से कृष्ण लाम्बा, कैथल से सुरेश नोच की पुत्रवधु सुरभि गर्ग, गोहाना से रजनी विरमानी, जीन्द से राज सैनी की पत्नी अनुराधा सैनी, फतेहाबाद से राजेन्द्र खीन्ची, हाँसी से मदन सेठी की पत्नी मीनू सेठी, दादरी से बखशी सैनी, भिवानी से हर्षवर्धन मान की पत्नी प्रीति मान, बहादुरगढ़ से कर्मवीर राठी की पत्नी सरोजबाला राठी, झज्जर से जिले सिंह सैनी, नारनौल से संगीता यादव, सोहना से अन्जु देवी जाटव, होडल से लखनपाल की पत्नी राखी और पलवल से डॉ. यशपाल को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। वहीं कांग्रेस ने हाथ के पंजे के चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।