kanpur violence - Sach Kahoon Hindi

कानपुर हिंसा मामले के आरोपी हयात के रिश्तेदार की इमारत पर चला बुलडोजर
कानपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले सप्ताह शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव मामले के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी के एक करीबी रिश्तेदार मो. इश्तियाक की एक इमारत के अवैध निर्माण पर शनिवार को सुबह बुलडोजर से हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) की ओर से शहर के बेना झाबर इलाके में स्थित इश्तियाक की इमारत के अतिक्रमण वाले हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई की गयी।

केडीए के सचिव शत्रुघ्न वैश्य ने बताया कि बिल्डर कारोबारी इश्तियाक की इस इमारत में हुए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को हटाने का नोटिस पहले कई बार दिया गया। नोटिस पर अमल नहीं होने के बाद प्राधिकरण ने शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। वैश्य ने बताया कि इस इमारत का आवासीय श्रेणी का नक्शा पारित कराया गया था लेकिन इसका व्यवसायिक इस्तेमाल होने की बात भी सामने आयी थी। समझा जाता है कि इश्तियाक, कानपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी का करीबी रिश्तेदार है।

पुलिस की कई टीमें तैनात

कानपुर के किसी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इश्तियाक का बेकन गंज हिंसा मामले से कोई संबंध है या नहीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इश्तियाक की इमारत को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान को पूरा कराने के लिए केडीए के अनुरोध पर कार्रवाई के दौरान पीएसी और आरएएफ की एक एक कंपनी तथा कई थानों की पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। इमारत के अतिक्रमण वाले हिस्सों को तोड़ने के लिए चार बुलडोजर तथा कई मजदूर लगाए गए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

उत्तर प्रदेश में कड़े सुरक्षा इंतजामों में अता की गयी जुमे की नमाज
लखनऊ (एजेंसी)। पैगंबर हजरत मोहम्मद के बारे में विवादास्पद बयान को लेकर पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के कानपुर में भड़की हिंसा के मद्देनजर राज्य के अधिसंख्य जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुयी। इस बीच प्रयागराज, बिजनौर, मुरादाबाद और सहारनपुर में नारेबाजी और पथराव की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर समूचे राज्य में आमतौर पर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न हुयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कानपुर के बेकनगंज, ईदगाह, चमनगंज, सुजातगंज, बाबूपुरवा, जाजमऊ समेत तमाम इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान तैनात किये गये थे।

मस्जिदों में ही नमाज अदा की गयी। इसके बाद निषेधाज्ञा का हवाला देते हुये नमाजियों से एक एक कर घर जाने को कहा गया। शहर में फिलहाल शांति का माहौल है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इस बीच प्रयागराज के अटाला इलाके में एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद नारेबाजी और पथराव की घटना हुयी। पुलिस, त्वरित कार्यबल (आरएएफ) और पीएसी के जवानों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए स्थति को शांतिपूर्ण बनाने की कोशिश की। पथराव की घटना में सुरक्षा बल के कुछ जवानों को चोटें आयी हैं।

पत्थरबाजी की छिटपुट घटनायें

उप्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये 130 कंपनी पीएसी तैनात की गयी है। साथ ही सभी समुदायों से अमन चैन कायम रखने की अपील की गयी है। इसका बेहतर असर हुआ है और लोग शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कर रहे हैं। प्रयागराज में पथराव की घटना के बार में उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले तत्व इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।

वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। लखनऊ में टीले वाली मस्जिद में नमाज के बाद कुछ युवाओं ने हल्की नारेबाजी की जिसे वहां मौजूद लोगों ने शांत कराया। शहर के सभी इबादत स्थलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। कुछ इलाकों में ड्रोन के जरिये भी भीड़ पर निगाह रखी गयी। इस दौरान स्थानीय अभिसूचना तंत्र (एलआईयू) पूरी तरह सक्रिय रहा।

क्या है मामला ?

फिरोजाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मार्च पास्ट निकाला। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ड्रोन कैमरा से कड़ी निगरानी की जा रही है। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में मुस्लिम कारीगर चूड़ी कारखानों में नहीं आए, वहीं कुछ इलाको में नमाजियों ने काली पट्टी बांध कर अपने आक्रोश का इजहार किया।

वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, मुरादाबाद, अमरोहा और हापुड़ समेत राज्य के अन्य शहरों में आमतौर पर नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की सूचना है। राज्य के सभी जिलों में इस दौरान सुरक्षा बल के जवान स्थिति पर पैनी निगाह रखे रहे। पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर की गयी विवादित टिप्पणी को लेकर प्रयागराज में इक्का दुक्का स्थानों पर उग्र भीड़ ने रोष जताया और नारेबाजी की। हालांकि सुरक्षा बलों ने हालात को जल्द ही काबू में कर लिया।

मामले में अब तक 58 लोगों को गिरफ्तार

शहर में फिलहाल तनावपूर्ण शांति का माहौल है। गौरतलब है कि तीन जून को कानपुर के बेकनगंज क्षेत्र में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी थी और पथराव और बम फोड़ने के साथ सुरक्षा बलों को भी निशाना बनाया गया था। दरअसल, भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर दिये गये विवादास्पद बयान को हिंसा भड़कने का जिम्मेदार बताया गया था। इस मामले में अब तक 58 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियों ने घटना को एक सुनियोजित साजिश बताते हुये इसमें पीपुल्स फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) की संलिप्तता की आशंका जाहिर की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कानपुर हिंसा मामले में फोरेंसिक टीम ने एकत्र किए साक्ष्य
कानपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बेकनगंज क्षेत्र में तीन जून को हुई हिंसा के मामले में साक्ष्य पुख्ता करने के लिये पुलिस की फारेंसिक टीम बुधवार को घटनास्थल पर पहुंची और क्राइम सीन रिक्रियेशन के जरिये छूटे साक्ष्यों को एकत्र किया। मामले की जांच कर रहे पुलिस उपायुक्त त्रिपुरारी पांडे ने बताया कि हिंसा के गुनहगारों के खिलाफ पुलिस के पास पुख्ता सबूत हैं। इसके बावजूद हम कोई भी साक्ष्य छोड़ना नहीं चाहते और यही कारण है कि फोरेंसिक टीम ने आज नई सड़क स्थित मौका ए वारदात का मुआयना किया और क्राइन सीन रिक्रियेशन के जरिये छूटे साक्ष्यों को एकत्र किया। इस मामले में सफाई नायक और कर्मचारियों से बातचीत की गयी है। उन्होने कहा कि सबूत के तौर पर बहुत सी चीजे पहले ही थाने में एकत्र है। इसके अलावा जो भी चीजे छूटी हैं, उन्हे एकत्र किरने के लिये फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर आयी है।

क्या है माजरा?

उन्होने कहा कि यह भी देखा गया कि पत्थर किस एंगल से फेंके गये और सड़क किनारे सफाई कर्मियों को और क्या कुछ मिला है। आज सफाई कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। घटनास्थल की पूरी फोटोग्राफी हमारे पास मौजूद है। पुलिस अदालत में पुख्ता सबूतों के साथ अपनी बात रखेगी ताकि गुनाहगारों को बचने का कोई मौका नहीं मिले।

गौरतलब है कि कानपुर हिंसा मामले में अब तक 54 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि पोस्टर के जरिये अन्य आरोपियों की तलाश में आमजन का सहयोग लिया जा रहा है। तीन जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर के बेकनगंज इलाके में हिंसा भड़क उठी थी। पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में भीड़ सड़क पर उतर आयी थी और जमकर पथराव किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कानपुर हिंसा मामले में 36 गिरफ्तार, 1000 अज्ञात पर केस दर्ज
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बेकनगंज हिंसा मामले में अब तक 3 एफआईआर दर्ज हुई हैं, जिनमें से दो पुलिस ने दर्ज की हैं। एक यतीमखाना के पास स्थित चंदेश्वर हाते में रहने वाले लोगों ने दर्ज करवाई है। क्षेत्र में तनाव के चलते रात 2 बजे यतीमखाना की सड़क पर पुलिस कमिश्नर और डीएम ने फ्लैग मार्च किया। इसके साथ ही दबिश देकर संदिग्ध उपद्रवियों को हिरासत में लिया।

पुलिस कमिश्नर विजय मीणा के अनुसार 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा जो फोटो और वीडियो मिला है उसके द्वारा उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। हिंसा भड़काने को लेकर 40 नामजद और 1000 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस हिंसा में शामिल लोगों की संपत्तियों को बुल्डोजर से तोड़ा सकता है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर देर रात बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में ये आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि 3 जून को बेकनगंज क्षेत्र के यतीमखाना बाजार में जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोगों ने घंटो उपद्रव किया। इस दौरान पथराव, तोड़फोड़ करते हुए दुकानों को लूट लिया गया। उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। दंगे के दौरान यहां से करीब 50 किमी दूर कानपुर देहात के परौंख गांव में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मौजूद थे। साथ में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कानपुर में दो पक्षों में बवाल, 6 घायल
कानपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के बेगमगंज क्षेत्र में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर की गयी टिप्पणी से नाराज एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया जिसके जवाब में दूसरे पक्ष के लोग सड़क पर उतर आये और पथराव शुरू कर दिया। इस झड़प में छह लोग घायल हो गये। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में हैं। सूत्रों ने बताया कि नई सड़क पर पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की की गई विवादित टिप्पणी को लेकर नमाज के बाद एक पक्ष सड़कों पर उतर आया और जमकर पथराव करने लगा। देखते ही देखते हालत बेकाबू हो गए और दोनों ही पक्ष आमने-सामने आ गए। बिगड़े हालात को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर लोगों को शांत कराने का प्रयास करने लगे लेकिन अराजक तत्व लगातार पत्थरबाजी करते रहे जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया है जहां पर सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बवाल की सूचना पर डीएम और संयुक्त पुलिस आयुक्त समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और पैदल मार्च करते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा मोहम्मद साहब पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर एक पक्ष आक्रोशित था जिसके चलते शुक्रवार को नमाज के बाद नई सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने शुरू हो गई। और जमकर भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ नारेबाजी होने लगी लेकिन देखते ही देखते कुछ अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और दूसरी तरफ से भी पत्थरबाजी होने लगी। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि उपद्रवियों ने पथराव के साथ ही फायरिंग व बमबाजी भी की।

क्या है मामला

बवाल की सूचना पर भारी फोर्स के साथ ही डीएम नेहा शर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के साथ कई सर्किल के एसीपी और पीएसी समित भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया तब जाकर कहीं हालात काबू में है लेकिन इस दौरान हिंसा की चपेट में आए 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने तत्काल पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया जहां पर सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। लेकिन वहीं सुरक्षा की दृष्टि से नई सड़क पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार संजय शुक्ला, आशीष, अमर बाथम, अनिल गौड़, मुकेश देव गौड़ा राजू सिंह आदि लोग घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है और सभी की स्थिति सामान्य है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।