Bhiwani News - Sach Kahoon Hindi

HBSE News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में आया चौंकाने वाला मामला! हंसी नहीं रोक पाओगे!
परीक्षा में छात्र ने लिखा-मुझे पास कर देना नहीं तो मेरा रिश्ता टूट जाएगा

Haryana Board of School Education Exams: भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। मेरी मम्मी काफी बीमार हो गई थी, इसलिए में इस बार परीक्षा में पढ़ नहीं सका। मुझे पास कर देना प्लीज प्लीज। ऐसे ऐसे शब्द भिवानी के मार्किंग सेंटर पर अध्यापकों को पेपर में बच्चो से लिखे हुए मिले। एक छात्रा ने तो यह लिखा कि पास कर देना नहीं तो मेरा रिश्ता टूट जाएगा। ये शब्द हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में मार्किंग सेंटर पर पेपरों में लिखे हुए मिले। HBSE News

हालाकि बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिका के फोटो लेना तो कानूनी अपराध की श्रेणी में आने के कारण ये आपको लिखा हुआ दिखाया नहीं जा सकता, लेकिन इस तरह की कई बाते बच्चों ने लिखी। बता दें की हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकेंडरी की मार्किंग इन दिनों चल रही है। इन परीक्षा में प्राध्यापक परीक्षा की मार्किंग कर रहे हैं कई बच्चे इस तरह की बातें लिख रहे हैं। छात्रों ने जो इस तरह की बात के साथ अपनी पहचान लिख रहे है तो उन पर केस भी बनाये जा रहे हैं लेकिन जो बिना पहचान के हैं उन पर कोई केस दर्ज नहीं किए गए हैं।

बोर्ड ने की सख्ती, अपनी पहचान बताने वालों के बनाए केस: शिक्षा बोर्ड चेयरमैन | HBSE News

शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया की इस तरह के कई छात्र मिले है, जिन्होंने प्राध्यापक के नाम पत्र लिखे है। वह पत्र उत्तर पुस्तिका में ही लिखे हैं। जिनमें उन्होंने लिखा है कि मेरा रिश्ता हो गया है, जल्द ही शादी भी है रिश्ता तय होने के कारण पढ़ नहीं पाई। आपसे निवेदन है कि पास कर दे वरना मेरा रिश्ता टूट जाएगा।

एक छात्र ने लिखा की पिता जी बीमार हो गए थे, पढ़ नहीं पाया और फेल हो गया तो ज्यादा दिक्कत हो जाएगी। आपसे निवेदन है की पास कर देना। बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि ऐसे कई मामले आए है जिनमे पास करने की बात कही है लेकिन ऐसे कोई बच्चे पास नहीं किए जाते। उन्होंने बताया कि कई बच्चे साइकोलॉजी तौर पर कमजोर होते हैं ऐसे में वे इस तरह की बात लिखते है। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि जो बच्चे अपनी पहचान या स्कूल का नाम लिखते हैं  तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाती है। HBSE News

पशुपालन विभाग ने जारी की विशेष एडवाइजरी, गर्मी में पशुओं का रखें ख्याल
पशुपालक आहार में बढ़ाएं हरा चारा और 50 ग्राम खनिज मिश्रण: डॉ. विजय सनसनवाल

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani News: क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर ना केवल इंसानों पर बल्कि पशुओं पर भी प्रतिकूल रूप से पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन में गिरावट देखी जा रही है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पशुपालन विभाग और विशेषज्ञों ने पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पशु चिकित्सक विजय सनसनवाल के अनुसार गर्मी के थपेड़ों (लू) के कारण पशुओं में इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की भारी कमी हो रही है। इस कारण पशुओं में बुखार, डिहाइड्रेशन और दस्त जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि गर्मी के तनाव के कारण पशुओं के दुग्ध उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। Bhiwani News

पशुओं को लू और बीमारी से बचाने के लिए विभाग ने एक मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। डा. सनसनवाल ने पशुपालकों को सुझाव देते हुए कहा कि पशुओं को बंद कमरों के बजाय हवादार बाड़े में रखें। यदि बाड़े की छत टीन की है, तो उस पर घास या पुआल डालें और समय-समय पर पानी का छिड़काव करें ताकि तापमान कम रहे। बाड़ों में कूलर का प्रयोग करना भी बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है। भैंसों और अन्य पशुओं को सूर्य निकलने से पहले या सूर्यास्त के बाद तालाब (जोहड़) में ले जाएं। दिन के समय उन्हें घर पर ही सुबह-शाम ताजे पानी से नहलाएं। पशुओं को दिन में कम से कम 3-4 बार साफ और ताजा पानी पिलाएं।

डा. सनसनवाल ने कहा कि गर्मी में पशुओं की ऊर्जा बनाए रखने के लिए उनके खान-पान में बदलाव जरूरी है तथा इन बदलाव के लिए पशुपालक पशुओं के आहार में हरे चारे की मात्रा बढ़ाएं, पानी में गुड़ घोलकर पिलाना और इलेक्ट्रोलाइट देना पशुओं को लू से बचाने में कारगर है, प्रति पशु प्रतिदिन 50-50 ग्राम खनिज मिश्रण जरूर दें, यदि आप पशु को खल या बिनौला खिला रहे हैं, तो उसे खिलाने से कम से कम 2 घंटे पहले पानी में भिगोकर रखें। पशु चिकित्सक डा. विजय सनसनवाल ने चेतावनी दी है कि यदि किसी पशु की आंखें धंसी हुई दिखाई दें या उसकी चमड़ी ढीली पड़ने लगे, तो यह गंभीर डिहाइड्रेशन के लक्षण हैं। ऐसे में तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें और पशु को इलेक्ट्रोलाइट तथा गलूकोज जैसे ठंडक देने वाले पदार्थ दें। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– हांसी में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 17वें दिन भी जारी रही

सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने गांव सिरसा घोघड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई चोरी की वारदात में शामिल गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के राजेश कुमार द्वारा सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि 20 मार्च की रात्रि को अज्ञात चोर स्कूल से कंप्यूटर, बैटरी, सिलेंडर व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। Bhiwani News

मामले में कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के उप निरीक्षक गंगाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहतक जिला के गांव नानोद निवासी शेर सिंह व रोहतक के जींदरान निवासी रवि के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पांच कंप्यूटर व 4 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। रिमांड अवधि पूर्ण होने के उपरांत आरोपियों को पुन: न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जिला कारागार भेजने के आदेश जारी किए गए। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– Jharkhand Accident: झारखंड में खौफनाक सड़क हादसा, भिड़ंत के बाद धू-धू कर जले दो ट्रक

नाबालिग से दुराचार करने के मामले में आरोपी को सुनाई 10 वर्ष की करावास की सजा, लगाया 25 हजार का जुमार्ना
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani Crime News: भिवानी न्यायालय द्वारा नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को कठोर सजा सुनाई गई है। सुरुचि अटरेजा सिंह एडिशनल सेशन जज भिवानी की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास तथा 25 हजार रुपए जुमार्ने की सजा सुनाई है। मामले के संबंध में वर्ष 2025 में जिले की एक महिला ने सिटी थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के तहत थाना शहर भिवानी में अभियोग पंजीबद्ध किया। Bhiwani Crime News

मामला दर्ज करने के पश्चात पुलिस टीम ने शीघ्रता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय में विचारण (ट्रायल) के दौरान पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी सिद्ध किया गया। न्यायालय ने आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के मेमराज गांव निवासी करण को 4 पॉक्सो एक्ट के तहत 10 वर्ष का कारावास एवं 25 हजार रुपए का जुमार्ना लगाया है। जुमार्ना अदा ना करने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निदेर्शानुसार जिला पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियोग दर्ज कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही न्यायालय में मामलों की प्रभावी पैरवी कर पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने का कार्य किया जा रहा है। Bhiwani Crime News

यह भी पढ़ें:– Suspended: आग लगने की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं देने पर अधिकारी निलंबित

भिवानी में किसानों का फूटा गुस्सा, मंडी कार्यालय के बाहर जोरदार धरना
बायोमैट्रिक शर्तों के खिलाफ सडकों पर उतरे किसान, खरीद प्रक्रिया पर उठाए सवाल

350 करोड़ के बीमा क्लेम को लेकर भडके किसान, सरकार पर लगाए फ्रॉड के आरोप

बेमौसमी बारिश से फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज

मांगें नहीं मानी तो प्रदेशभर में होगा बड़ा आंदोलन: किसान नेताओं की चेतावनी

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी में किसानों का गुस्सा अब सडकों पर खुलकर दिखाई देने लगा है। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने सोमवार को मंडी कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने मंडी खरीद में बायोमैट्रिक जैसी शर्तों, बीमा भुगतान में कथित गड़बड़ी और फसल नुकसान के मुआवजे को लेकर सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। भिवानी की मंडी में आज उस वक्त माहौल गरमा गया जब अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान इकट्ठे हुए और मंडी कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। Bhiwani News

किसानों ने मंडी में लागू की जा रही बायोमैट्रिक जैसी शर्तों को किसान विरोधी बताते हुए इसे तुरंत हटाने की मांग की।भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान राकेश आर्य और संतोष देशवाल ने कहा कि सरकार किसानों को पोर्टलों और नई-नई शर्तों में उलझाकर खरीद प्रक्रिया को धीमा कर रही है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि बेमौसमी बारिश के कारण मंडियों में पड़ी गेहूं और सरसों की फसल भीग रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से न तो उचित उठान हो रहा है और न ही फसल को बचाने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इससे किसानों और व्यापारियों दोनों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

किसान नेताओं ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से करीब 40 प्रतिशत तक फसल खराब हो चुकी है, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। इतना ही नहीं, जलभराव और बाढ़ से प्रभावित किसानों का मुद्दा भी इस प्रदर्शन में प्रमुखता से उठा। किसानों का कहना है कि खरीफ फसल बर्बाद होने के बावजूद तीन दर्जन गांवों के प्रभावित किसानों को आज तक मुआवजा नहीं मिला है। वहीं कई गांवों में जलभराव के चलते हजारों एकड़ जमीन पर रबी फसल की बुवाई भी नहीं हो सकी। किसानों ने 350 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम में फ्रॉड का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच और जल्द भुगतान की मांग की। उनका कहना है कि इस मांग को लेकर किसान पिछले 9 महीनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। Bhiwani News

किसानों ने मंडियों में धीमी खरीद प्रक्रिया, पीने के पानी की समस्या और बाढ़ रोकथाम के लिए ठोस कदम न उठाए जाने को लेकर भी नाराजगी जताई। किसान नेताओं ने साफ चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानी, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और पूरे हरियाणा में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कड़ी में किसानों ने 27 अप्रैल को हिसार में राज्य स्तरीय किसान कन्वेंशन आयोजित करने का ऐलान किया है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम में घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या

पॉलीथिन का प्रयोग करने पर पांच दुकानदारों के काटे चालान
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर परिषद् भिवानी की टीम ने जेईई चंचल के नेतृत्व में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर रोक लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहर में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान सेक्टर 13 व 23 और जेल मोड क्षेत्र 10 हजार रुपए के पांच चालान काटे गए। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में आम जनता को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर्यावरण के लिए खतरा है। उन्होंने अभियान के दौरान दुकानदारों से अपील की है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग ना करें। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– DA Hike News: केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को दी मंजूरी

CM Flying Raid: भिवानी में सीएम फ्लाइंग की गैस एजेंसी पर छापेमारी, मचा हड़कंप
टीम ने गोदाम में सघन चेकिंग, गैस एजेंसियों पर छापेमारी अभियान रहेगा जारी

गड़बड़ी मिलने पर होगी एफआईआर दर्ज: आजाद सिंह

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। CM Flying Raid: सीएम फ्लाइंग टीम ने गैस सिलेंडर एजेंसी पर छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। भिवानी में सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक गैस सिलेंडर एजेंसी पर अचानक छापेमारी की। टीम ने मौके पर पहुंचकर एजेंसी के स्टॉक और जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की। इंस्पेक्टर नवीन रोहिला ने कहा कि हमने एजेंसी के सभी रिकॉर्ड और स्टॉक की जांच की है। जांच के दौरान स्टॉक पूरी तरह से सही और संतुलित पाया गया है। सीएम फ्लाइंग की टीम यहीं नहीं रुकी, बल्कि गोदाम में जाकर भी गैस सिलेंडरों के स्टॉक की बारीकी से जांच की गई, जहां कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। इंस्पेक्टर फूड एंड सेफ्टी नवीन रोहिला ने कहा है गैस एजेंसियों पर इस तरह की छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि किसी तरह की अनियमितता को रोका जा सके। Bhiwani News

वहीं, सीआईडी इंस्पेक्टर आजाद सिंह ने कालाबाजारी करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। वही सीआईडी इंस्पेक्टर आजाद सिंह ने कहा कि अगर कोई भी गैस की कालाबाजारी करता हुआ पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी। फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा एक स्पेशल आॅफिस भी संचालित किया जा रहा है, जहां टोल फ्री नंबर के माध्यम से लोगों की गैस से जुड़ी समस्याएं सुनी जाती हैं। इंस्पेक्टर नवीन रोहिला ने कहा कि सरकार के पास एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। भिवानी में सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– एसडीएम आकाश शर्मा ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण

फैक्ट्री से कॉपर तार चोरी मामले में दो आरोपी काबू
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर से कॉपर तार चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भिवानी निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-21 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उसकी फैक्ट्री में 10 अप्रैल की रात्रि को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घुसकर कॉपर तार चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। Bhiwani News

जांच के दौरान पुलिस चौकी सब्जी मंडी के मुख्य सिपाही अमिर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हरिपुर पालुवास क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुमित तथा साहिल निवासी हरिपुर पालुवास के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1300 रुपए बरामद किए। आरोपी सुमित के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। रिमांड अवधि के दौरान आवश्यक पूछताछ के उपरांत आरोपियों को पुन: न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– Theft News: ट्रांसफार्मर से कॉपर-तेल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार

गांव निनान में रेडीनेस मेले का आयोजन, अभिभावकों को किया गया जागरूक
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गांव निनान में रेडीनेस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुपरवाइजर काफी एवं एमपीएचडब्ल्यू शमशेर ने किया जबकि कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज व सहायिका ललिता की विशेष भूमिका रही। मेले में गांव के अभिभावकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। Bhiwani News

इस अवसर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। बच्चों को खेल-आधारित शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। मेले के दौरान अभिभावकों को प्ले स्कूल/आंगनवाड़ी की सुविधाओं, शिक्षा पद्धति तथा उपलब्ध संसाधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यकर्ता सरोज ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी,प्ले स्कूल भेजें और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– Blood Pressure: ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लाभकारी है शीतकारी प्राणायाम

चोर गिरोह के दो आरोपी काबू, चोरी की 39 वारदातें स्वीकारी
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने भिवानी जिला सहित आसपास के जिलों में सक्रिय एक संगठित गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है, जो लगातार स्कूलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। यह जानकारी देते हुए डीएसपी लोहारू संजीव गौड़ ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए लोहारू से दो आरोपियों को काबू किया है। ये आरोपी रात के समय स्कूलों में घुसकर ताला तोड़ते थे तथा वहां से कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। Bhiwani News

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहतक जिला के जीनदराण निवासी रवि तथा रोहतक जिला के नोनोनद निवासी शेर सिंह के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को बवानीखेड़ा थाना में दर्ज मामले के तहत गिरफ्तार किया गया है। जब आरोपियों से गहन एवं विस्तृत पूछताछ की गई तो उन्होंने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हुए विभिन्न जिलों में स्कूलों को निशाना बनाते थे। उन्होंने बताया कि वे जिला भिवानी में 11, जिला रोहतक में 24, जिला झज्जर में 02, जिला सोनीपत में 01 तथा जिला हांसी में 01 स्कूल में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

इस प्रकार आरोपियों द्वारा कुल मिलाकर अनेक जिलों में 39 चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है, जिससे उनके सक्रिय और संगठित आपराधिक नेटवर्क का पता चलता है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी शेर सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के लगभग 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति एवं पृष्ठभूमि स्पष्ट होती है। पुलिस अब इन मामलों के संबंध में भी विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 03 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– Manesar Strike: मानेसर में हड़ताली कर्मचारियों ने फूंकी पुलिस की बाइक, हुआ लाठीचार्ज

Bulldozer Action: भिवानी-महम रोड पर अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 6 एकड़ में निर्माण ध्वस्त
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी उपायुक्त साहिल गुप्ता के निदेर्शानुसार जिला नगर योजनाकार विभाग ने शहरी क्षेत्र भिवानी के नियंत्रित क्षेत्र मौजा कालुवास में भिवानी-महम रोड़ पर लगभग छह एकड़ में बनी एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग द्वारा जेसीबी से निर्माण कार्य को तोड़ा गया। अभियान के दौरान लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक श्रमायुक्त मनीश कुमार की मौजूदगी में पुलिस टीम के साथ भिवानी-महम रोड़ पर अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को हटाया।

इस दौरान छह एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी से डब्ल्यूसीडी रोड़ व डिमार्केशन को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। अभियान के दौरान जिला नगर योजनाकार ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलिंग करना, प्लॉट खरीदना या बेचना नियमों के विरुद्ध है। साथ ही नियमित एवं अनुमोदित सडकों की हरित पट्टी में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण कार्य न करने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों और निर्माण के खिलाफ इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– Raka: अल्लू अर्जुन ने अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘राका’ का टाइटल जारी किया

टावर से बैटरी चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी सदर थाना पुलिस ने गांव खरक कला में इंडस कंपनी के टावर से बैटरी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरएस सिक्योरिटी में सुपरवाइजर द्वारा सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि इंडस कंपनी का एक टावर गांव खरक कला में स्थित है। 29 मार्च 2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टावर के कमरे का ताला तोडकर 24 बैटरियां चोरी कर ली गई थीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। Bhiwani News

इस मामले में कार्रवाई करते हुए खरक कला पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार ने दोनों आरोपियों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान झज्जर के खाचरौली निवासी अंंकित तथा चरखी दादरी के बलाली निवासी अरविंद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोटरसाइकिल की किस्त भरने के लिए उन्होंने बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी अंकित छात्र है जबकि अरविंद खेती-बाड़ी का कार्य करता है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड अवधि पूर्ण होने के पश्चात आरोपियों को पुन: न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– वैन से बच्चे की मौत के मामले में आरोपी वैन चालक गिरफ्तार