ASI - Sach Kahoon Hindi

पंजाब पुलिस के एएसआई की रोड़ी में हवाई फायरिंग करते वीडियो वायरल
पंजाब से इनोवा व लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर आया था रोड़ी में, दहशत फैलाने के इरादे से की फायरिंग

ओढ़ां (सच कहूँ/राजू। Odhan News: पंजाब-हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्र रोड़ी में पुलिस नाके के निकट गौशाला के सामने रोड पर पंजाब पुलिस के एक एएसआई द्वारा कथित रूप से सरेआम पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने और सड़क पर वाहनों को रोककर गुंडागर्दी करने का वीडियो पिछले 2-3 दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में उक्त पुलिसकर्मी सड़क से गुजर रही पिकअप और बोलेरो गाड़ियों को रुकवाकर बहसबाजी करता दिखाई दे रहा है। आरोपी पुलिसकर्मी धन्ना सिंह है जोकि गांव रोड़ी का रहने वाला है और पंजाब के मानसा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है।

वहीं इस मामले में मानसा पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक बीती 8 फरवरी की रात्रि मानसा के रमदित्ता चौक से गुरप्रीत नामक युवक ने अपनी इनोवा गाड़ी में एएसआई धन्ना सिंह को लिफ्ट दी थी। गुरप्रीत सिंह के अनुसार रास्ते में पुलिसकर्मी ने उसके साथ हाथापाई की। आरोप है कि एएसआई ने गुरप्रीत सिंह को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर उसकी गाड़ी और लाइसेंसी रिवॉल्वर छीन ली और रोड़ी आ गया। रोड़ी आकर सरदूलेवाला रोड पर उक्त पुलिसकर्मी ने पुलिस नाके के निकट गौशाला के सामने दहशत फैलाने के उद्देश्य से सरेआम उक्त रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग और वाहनों को रोककर कथित रूप से गुंडागर्दी की। Odhan News

इस मामले में गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर मानसा थाना में आरोपी पुलिसकर्मी धन्ना सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं इस मामले में जब रोड़ी थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी हीरा सिंह से बात की गई तो उन्होंने इस विषय में कोई जानकारी या सूचना न होने की बात कही। उधर मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल होने और गुरप्रीत सिंह द्वारा शिकायत दर्ज करवाए जाने के बाद मानसा पुलिस ने अपने ही कर्मचारी आरोपी एएसआई धन्ना सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:– Rohtak Crime News: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले ईट-पत्थर, घटना सीसीटीवी में कैद

ASI के पति के विदेश में भागने व दूसरी शादी रचाने समेत देवर पर दुराचार के आरोप व ससुराल वालों पर दहेज की मांग करने का मामला
पानीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Panipat News: हरियाणा में एक महिला ASI के पति के विदेश जाने के बहुचर्चित मामले में नया मोड़ सामने आया है। महिला पुलिस कर्मचारी ने अपने पति के विदेश में भागने व दूसरी शादी रचाने समेत देवर पर रेप के आरोप व ससुराल वालों पर दहेज की मांग करने का केस दर्ज करवाया है। इस मामले में महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने भी पिछले दिनों महिला एएसआई की सुनवाई करते हुए पति को डिपोट करवाने की बात कही है। जिसके बाद पति ने अपनी एक वीडियो जारी कर उसकी भी सुनवाई करने की गुहार लगाई है। साथ ही परिवार भी पानीपत पहुंचा और वकीलों से सलाह की। इस दौरान यहां परिवार ने मीडिया के सामने पूरी कहानी बताई। परिवार ने कहा कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उनके परिवार के पास भी सुसाइड करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है।

एक ही घर में हुई थी दोनों भाईयों की शादी | Panipat News

जानकारी देते हुए रानी देवी ने बताया कि वह सफीदो जींद की रहने वाली है। वह 6 बच्चों की मां है। जिनमें उसने अपने बेटे अमनदीप की शादी शीतल (बदला हुआ नाम) और दूसरे बेटे रमनदीप की शादी शीतल की बहन सुमन (बदला हुआ नाम) निवासी जिला करनाल के साथ 11 जुलाई 2013 को की थी।

उसके बेटे अमनदीप की पत्नी शीतल हरियाणा पुलिस में महिला एएसआई के पद पर तैनात है। अमनदीप और शीतल की आपस में नहीं बनी। जिसके बाबत शीतल ने सितंबर 2015 में दहेज का एक मुकदमा जींद के महिला थाना में पति के अलावा सास व ननदों के खिलाफ दर्ज करवाया था। साथ ही उसकी बहन सुमन ने भी पति रमनदीप और परिवार के सभी सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। उपरोक्त मुकदमों में वे मुकदमे से बरी हो गए थे। शीतल ने जींद कोर्ट में बच्चे का खर्चा लेने बाबत, जमीन में हिस्सा लेने के लिए केस डाला हुआ है, जोकि कोर्ट में विचाराधीन है।

पत्नी की सहमति से गया था अमेरिका: पति

रानी देवी ने बताया कि शीतल ने एक मुकदमा अमनदीप को अमेरिका भेजने के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी का केस 4 नामजद पर दर्ज करवाया था। जोकि झूठा पाया गया। क्योंकि अमनदीप ने खुद बताया था कि वह अमेरिका शीतल की सहमति से गया है। अब शीतल ने अपने देवर रमनदीप के खिलाफ छेड़छाड़, दहेज की मांग का समेत अन्य आरोपों का केस दर्ज करवाया है। जोकि बिल्कुल झूठा और निराधार है। परिवार का आरोप है कि महिला हरियाणा पुलिस में तैनात है, इसी बात का वह फायदा उठा रही है। वह उनकी लगातार शिकायतें देती रहती है और जिसमें राजीनामा करने की एवज में रुपए की मांग करती है। Panipat News

पति बोला- पुरुषों के लिए भी होना चाहिए आयोग

सात समुंदर पार अमेरिका में बैठे महिला एएसआई के पति अमनदीप ने एक वीडियो जारी की। जिसमें उसने उसे व परिवार को न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है। उसने कहा है कि महिला आयोग तो उसकी पत्नी की शिकायतों को सुन रहा है, लेकिन कोई आयोग हम पुरुषों के लिए भी होना चाहिए। आखिर कोई तो समझे कि इस वक्त हमारा परिवार किस दौर से गुजर रहा है। मेरी पत्नी पता नहीं किस जन्म का बदला ले रही है।

हम पर एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज करवा चुकी, अधिकांश में हम बरी हो गए है। इसके बाद भी वह शिकायत दे रही है और मुकदमे दर्ज करवा रही है। हमारा परिवार उस मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजर रहा है कि अब या तो देश छोड़ना पड़ेगा या सुसाइड करना पड़ेगा। Panipat News

देवर रमनदीप बोला- रेप का करवाया झूठा मुकदमा दर्ज

देवर रमनदीप ने कहा कि उसकी भाभी एएसआई ने उस पर रेप का झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने उसकी बताई तारीख की मोबाइल लोकेशन निकलवाई तो दोनों अलग मिली। आरोपों में 2021 में रेप करने की बात कही गई। अब चार साल बाद उस पर आरोप लगाए है। ये सब पैसे ऐंठने और हरासमेंट करने के लिए आरोप लगाए है। उसकी पत्नी से उसका 2021 में तलाक हो चुका है। इसके तुरंत बाद ही उसने लव मैरिज कर ली। अब उसने भी बच्चे के खर्चे का केस डाला है। रमनदीप का आरोप है कि उसकी भाभी ने कुरुक्षेत्र के एक वकील पर छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया था। जबकि उसकी पत्नी ने उस पर रेप का केस दर्ज करवाया था। दोनों मामलों में उक्त वकील भी बरी हो चुका है।

यह भी पढ़ें:– Patwari List: कैथल के 46 तो जींद के 12 भ्रष्ट पटवारियों के नाम लिस्ट में

एएसआई ने एएसआई पर लगाया कार से टक्कर मारने के प्रयास का आरोप
मुकदमा दर्ज करने के लिए सौंपा परिवाद | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस लाइन में पदस्थापित एक एएसआई ने दूसरे एएसआई पर जान-बूझकर कार से टक्कर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को उक्त एएसआई ने पुलिस लाइन में ही पदस्थापित दूसरे एएसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी को परिवाद सौंपा। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात एएसआई कैलाश चन्द्र ने बताया कि वर्तमान में उनकी ड्यूटी गोगामेड़ी मेले में एक माह के लिए लगी हुई है।

पुलिस लाइन में पदस्थापित हैं एएसआई | Hanumangarh News

वर्तमान में वे अवकाश लेकर हनुमानगढ़ आए हुए हैं। वे सोमवार को दोपहर करीब 12.45 बजे मोटर साइकिल पर सवार होकर पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिए रवाना हुए। जब वे तिलक सर्किल से होकर विद्युत विभाग व वन विभाग के बीच पहुंचे तो एएसआई रमेश दान ने जान-बूझकर अपनी कार से बाइक को टक्कर मारने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने किसी तरह बचाव करते हुए बाइक सडक़ से नीचे उतार ली। जब उन्होंने देखा तो कार एएसआई रमेश दान चला रहा था जिसने उन्हें मारने की कोशिश की। ASI

एएसआई कैलाश चन्द्र के अनुसार वे गर्मियों में बंदियों की पेशी के लिए न्यायालय परिसर में चालानी गार्ड की ड्यूटी पर आते थे। उस समय इंचार्ज एएसआई रमेशदान था। करीब 20-25 जवानों ने उस समय चंदा एकत्रित कर एक फर्राटा पंखा खरीद किया। एक पंखा किसी अधिवक्ता के सहयोग से उन्हें उपलब्ध हो गया। गर्मी खत्म होने पर एएसआई रमेशदान दोनों पंखे अमानत के तौर पर अपने साथ अपने क्वार्टर में ले गया। Hanumangarh News

इस साल गर्मी चालू होने पर उसने पंखे मांगे तो एएसआई रमेशदान ने कई दिन तक पंखे नहीं दिए। इस पर उसने व अन्य जवानों ने व्हाट्सएप पर मैसेज डाला तो एएसआई रमेशदान ने एक पंखा लौटा दिया। एएसआई कैलाश चन्द्र के अनुसार उसी रंजिश को लेकर एएसआई रमेशदान ने कार से टक्कर मारने की कोशिश कर उसे मारने का प्रयास किया। उन्होंने एएसआई रमेशदान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– हत्या में शामिल बाल अपराधी हिरासत में !

रिश्वत लेने के आरोप में फरार एएसआई गिरफ़्तार
लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने शनिवार को लुधियाना जिले के सुधार थाने में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) गुरमीत सिंह को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एएसआई गुरमीत सिंह ने उसका जब्त किया आॅटो रिक्शा छोड़ने के बदले 1500 रुपए रिश्वत ली थी और आरोपी ने इससे पहले भी उससे 2500 रुपए रिश्वत ली थी। Ludhiana News

शिकायतकर्ता ने गुरमीत सिंह की उससे 1500 रुपए रिश्वत लेते हुए की वीडियो भी पेश की थी। उन्होंने बताया कि यह पुलिस अधिकारी फरार था और उसकी अग्रिम जमानत अतिरिक्त सेशन जज, लुधियाना की अदालत ने खारिज कर दी थी। प्रवक्ता ने बताया कि विजीलेंस ब्यूरो लुधियाना रेंज की टीम ने आज गुरमीत सिंह को बरनाला जिले के गाँव गागेवाल से गिरफ़्तार किया है और उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस का ऑपरेशन ‘ओपीएस सील’ शुरू

दो एएसआई 25 हजार की रिश्वत लेते धरे
पंजाब विजीलेंस ने कसा शिकंजा

मोहाली (सच कहूँ/एम.के. शायना)। विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरूद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान वीरवार शाम को दो सहायक सब इंस्पैक्टरों (एएसआई) बलजिन्द्र सिंह मंड, इंचार्ज पुलिस चौकी, फेज-6, मोहाली (Mohali) व इसी पुलिस चौकी में तैनात उसके साथी एएसआई कुलदीप सिंह को 25,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।जानकारी देते विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारियों को रविन्द्र कुमार निवासी मुंडियां कलां, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें:– बारिश से मौसम सुहावना, तापमान में आई गिरावट

उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्त्ता (Vigilance Bureau) ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुंचकर बताया कि उसके पारस नाम के दोस्त को उक्त थाना इंचार्ज ने शराब के मामले में गिरफ्तार किया था व दोनों पुलिस कर्मचारी अदालत से पारस, जिसकी आने वाले दिनों में शादी होनी तय थी, की जमानत करवाने में मदद करने बदले पहले ही विभिन्न तरीकों से 45,000 रुपये ले चुके हैं। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी अब इसी शराब के मामले में पारस के साथ उसके एक और दोस्त हरमीत सिंह को बतौर सह-आरोपी शामिल न करने बदले 50,000 रुपये और मांग रहे हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद उड़न दस्ता-1, पंजाब, मोहाली की टीम ने जाल बिछाया व पुलिस चौकी इंचार्ज बलजिन्द्र सिंह मंड को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्त्ता से 25,000 रुपये की रिश्वत लेते मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना उड़न दस्ता-1, मोहाली में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगामी जांच जारी है।

महिला एएसआई 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने महिला थाना झज्जर में तैनात एक महिला सहायक उप निरीक्षक पूनम को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि कोयलपुर गांव के राजबीर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

आरोपी पुलिस अधिकारी ने शिकायतकर्ता को झूठे बलात्कार केस में फंसाने की धमकी देकर कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता इसकी जानकारी ब्यूरो को दी जिसने जाल बिछा कर आरोपी को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ काबू कर किया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।