Rohtak News - Sach Kahoon Hindi

स्कूल में चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी, बच्ची PGI में भर्ती
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak Crime News: लाखनमाजरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्ची को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची के साथ गलत काम करने वाला कोई स्टूडेट, स्कूलकर्मी या बाहर के व्यक्ति ने की है।

पुलिस स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगालने में जुटी है। परिजनों ने बताया कि उनकी चार साल की बच्ची लाखनमाजरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। रोजाना की भांति वह आज सुबह बस से स्कूल गई थी। इसके बाद सुबह नौ बजे स्कूल प्रबंधन का फोन आया कि बच्ची को चोट लग गई है और उसे ईलाज के लिए पीजीआई लाया गया है। परिजन तुंरत पीजीआई पहुंचे और इस बारे में पता किया तो तो उन्हें मामले की दूसरी जानकारी मिली, जहां पर पता चला कि बच्ची के साथ स्कूल में किसी ने गलत काम किया है। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

सूचना मिलने पर लाखनमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। परिजनों ने बताया कि बच्ची की हालत काफी गंभीर बनी हुई है और स्कूल में ही बच्ची के साथ किसी ने गलत काम किया है और जब स्कूल प्रबंधन से सीसीटीवी कैमरो की रिकार्डिग चैक करने के लिए कहा गया तो स्कूल प्रबंधन का व्यवहार ठीक नहीं रहा। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Theft News: मकान के ताले तोड़कर लाखों की नकदी व जेवरात किए चोरी
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: महम थाना के अंतर्गत गांव मदीना में चोर एक मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार गांव मदीना निवासी पिंकी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ किसी काम से चंडीगढ़ गई थी कि पीछे से चोर मकान के ताले तोड़कर घर में घुसे और 1.90 लाख रुपए नकद और सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना का पता उस वक्त लगा जब परिजन वापिस घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे के ताले टूटे हुए है और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस ने इस संबंध में महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

PGIMS Rohtak: PGIMS में सुबह 5 बजे से कतार, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड; मरीजों का फूटा गुस्सा
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। PGIMS Rohtak: पीजीआईएमएस में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को सुबह पांच बजे से कतार में लगना पड़ रहा है, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी जांच की बारी आएगी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं। करीब 50 मरीजों की जांच पूरी होते ही बाकी मरीजों को अगले दिन आने की तारीख दिए जाने से मंगलवार को लोगों का सब्र टूट गया। परेशान मरीज और उनके परिजन सीधे कुलपति कार्यालय पहुंच गए और व्यवस्था के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल खुद कार्यालय से बाहर आए और मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं।

प्रदर्शन कर रहे मरीजों का आरोप था कि पीजीआई में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए उन्हें तड़के ही पहुंचना पड़ता है। सुबह पांच बजे से लाइन लगनी शुरू हो जाती है और देखते ही देखते लंबी कतार लग जाती है। कई मरीज घंटों अपनी बारी का इंतजार करते हैं, लेकिन निर्धारित संख्या में जांच होने के बाद बाकी लोगों को अगले दिन आने के लिए कह दिया जाता है। ऐसे में बीमारी से जूझ रहे मरीजों को जांच के लिए ही बार-बार पीजीआई के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि रोहतक के अलावा आसपास के जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग पीजीआई में उपचार के लिए पहुंचते हैं। डॉक्टर द्वारा अल्ट्रासाउंड लिखे जाने के बाद जांच समय पर नहीं होने से आगे का उपचार भी प्रभावित होता है।

पीजीआई में अल्ट्रासाउंड के साथ एक्स-रे जैसी जांचों के लिए भी मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। पीजीआई कुलपति ने लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था बढ़ाई जाएगी, ताकि अधिक मरीजों की जांच हो सके और उन्हें बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि मरीजों को हो रही परेशानी को जल्द दूर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। दरअसल प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल पीजीआईएमएस में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं,  ऐसे में अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी जांच के लिए तड़के पांच बजे से कतार में लगने के बावजूद मरीजों को अगले दिन की तारीख मिलना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

Rohtak Crime News: नाबालिग युवक की चाकू से घोंपकर की हत्या, परिवार में छाया मातम
रोहतक (सच कहूँ न्यूज़)। Rohtak Crime News: महम में एक नाबालिग युवक की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से घोंपकर बेहरमी से हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। बताया जा रहा है कि नाबालिग युवक का आज जन्मदिन था और वह घर से अपने दोस्तों के साथ बाहर जन्मदिन मनाने के लिए गया था, जहां पर कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर आपस में झगडा हो गया और हमलावरों ने नाबालिग युवक पर चाकूओं से हमला कर दिया।

पुलिस ने इस संबंध में हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार गांव निंदाना खास निवासी 17 वर्षीय अरमान मंगलवार दोपहर को अपने दोस्तो के साथ महम स्थित पार्क में जन्मदिन मनाने के लिए गया था तभी वहां पर पहले से मौजूद 15-20 युवकों के साथ किसी बात को लेकर आपस में मामूली कहासुनी हो गई और झगडे में युवकों ने चाकू निकाल कर अरमान पर हमला कर दिया, जिससे अरमान लहुलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर गया और हमलावर मौके से भाग गए।

घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ईलाज के दौरान अरमान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। परिजनों ने बताया कि अरमान का आज जन्मदिन था और परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अब इस घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक युवक की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया था।

Organ Donation: मरणोपरांत फौजी की पत्नी 6 को दे गई जीवन!
Organ Donation: रोहतक, (सच कहूँ न्यूज)। अंगदान को लेकर अब लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ रही है और ऐसे साहसिक परिवारों की वजह से ही डोनर और रिसीवर के बीच का गैप भी कम हो रहा है। इस नेक काम में पीजीआईएमएस की सोटो टीम का विशेष सहयोग रहा। साथ ही आर्गनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए, जिसमें हरियाणा पुलिस का विशेष सहयोग रहा। फौजी की पत्नी द्वारा किए गए अंगदान से छह लोगों को जीवन दान मिला है।

सोटो हरियाणा के नोडल अधिकारी डॉक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि यह परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। सेना में तैनाती के कारण चंडीमंदिर में रह रहा था। ब्रेन हेमरेज जैसी गंभीर स्थिति के बाद जब चंडीमंदिर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने महिला के ब्रेन डेड की पुष्टि की, तो आर्मी अस्पताल चंडीमंदिर के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर कर्नल डॉ अनुराग की टीम ने परिवार को अंगदान के लिए काउंसलिंग की। महिला की दो किडनी, एक लिवर, दो कॉनिया, हार्ट को अलग अलग जगह डोनेट किया गया, जिससे छह लोगों को नया जीवन दान मिलेगा।

पीजीआईएमएस रोहतक को महिला की एक किडनी मिली है, जहां किडनी फेलियर से जूझ रहे मरीज को नई जिंदगी मिलेगी। पीजीआईएमएस के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने खुद मॉनटरिंग की। उन्होंने कहा कि  यह केवल अंगदान नहीं, बल्कि मानवता का सबसे बडा बलिदान है। फौजी परिवार ने देश की रक्षा करते हुए तो बलिदान दिया ही था, आज एक फौजी की पत्नी ने जाते-जाते भी देश के लोगों को जीवन दान दे दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर पीजीआई के निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल, डॉ. कुंदन मित्तल, डॉ. मंजूनाथ बीसी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Road Safety: सड़क सुरक्षा को लेकर प्रश्रोतरी प्रतियोगिता आयोजित, रोहन में मारी बाजी
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: वैश्य महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दो सौ छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. फूल सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हम सबके लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा जीवन बहुत कीमती है और हमें इसकी सुरक्षा का पूर्णतया ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम अपने आप व दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते है।

इस अवसर पर प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में रोहन ने प्रथम, शिभांशु ने दूसरा व हर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर गीता गुप्ता, डॉ मोनिका, डॉ राजल, डॉ उन्मेष मिश्र, विनीत बाला, पिंकी यादव, अंजू सिंगला, प्रतिभा, रितु, मनीषा, वीरेंद्र खुराना, मनोज गर्ग, सविता, अनीता, अलका, सोनल, हिमांशु व रंजिता का विशेष सहयोग रहा।

Rohtak News: सड़क सुरक्षा बारे छात्रों को जागरूक करते प्राचार्य व शिक्षकगण

सफाई कर्मचारियों ने दो सितंबर तक बढ़ाई हड़ताल, गंदगी के डेर से जनता परेशान
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में सरकार के खिलाफ दो सिंतबर तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश में आज सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है और जनता भी काफी परेशान है। सफाई कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक सरकार स्वीकृत समझौते के तहत मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। रविवार को सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में नगर पालिका कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने सरकार पर तानाशाही व वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए हड़ताल को आगे बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जनता का कर्मचारियों को पूरा सहयोग मिल रहा है, लेकिन सरकार जायज मांगे पूरी करने की बजाए तानाशाही रवैया अपना रही है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता को लेकर देशवासियों को जागरूक कर रहे है, वहीं दूसरी ओर सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठियां चलाई जा रही है और उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। शास्त्री ने कहा कि स्वच्छता में सफाई कर्मचारियों की विशेष भूमिका होती है, लेकिन बड़े दुर्भागय की बात है कि पिछले 25 दिन से सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर सड़क पर आंदोलन करने पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त, समान काम समान वेतन, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाना उनकी प्रमुख मांगे है और जब तक सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती है तब तक प्रदेश के सफाई कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को कुरूक्षेत्र में महापंचायत कर मुख्यमंत्री के घेराव का भी निर्णय लिया जाएगा।

Rohtak News: पत्रकारो से बातचीत करते हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री

हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की वाइस चेयरपर्सन रेणु डाबला ने संभाला अपना पदभार
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की नवनियुक्त वाइस चेयरपर्सन रेणु डाबला ने सोमवार को पद एवं गोपनियता की शपथ ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबसका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। अनुसूचित जाति के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहन करेगी। दरअसल रेणु डाबला ने वर्ष 2012 में स्टाफ नर्स की नौकरी छोड़कर सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की।

वर्ष 2013 में उन्होंने रोहतक नगर निगम के वार्ड नंबर-4 से पार्षद का चुनाव लड़ा और इसके बाद वर्ष 2013 से 2018 तक रोहतक नगर निगम की प्रथम महापौर के रूप में कार्य किया। वे भाजपा में लगभग साढ़े तीन वर्ष तक प्रदेश सचिव के पद पर कार्य कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभाईं। साथ ही वर्ष 2024 में उन्होंने कलानौर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव भी लड़ा। शपथ समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, बेदी, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बन्तो कटारिया तथा हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Rohtak News: हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की नवनियुक्त वाइस चेयरपर्सन रेणु डाबला शपथ लेकर पदभार संभालते हुए

Sanitation Workers' Strike: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, शहर में जगह जगह फैली गंदगी, लोग परेशान
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Sanitation Workers' Strike: नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए है, जिसके चलते आमजन का जीना दुर्भर हो गया। साथ ही बीमारियां भी फैलने लगी है। सफाई कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक सरकार समझौते के तहत मांगों को पूरा नहीं करती है, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सफाई कर्मचारी स्वयं कूडा करकट को सड़कों पर डाल रहे है और किसी भी प्राइवेट कर्मचारी को कूड़ा तक नहीं उठाने दे रहे है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के रोहतक ईकाई के प्रधान शंभू टांक ने बताया कि 12 दिन से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है, लेकिन सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ मांगों को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन अभी तक एक भी मांग को सरकार ने पूरा नहीं किया, जिसके चलते पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है। सोमवार को शहर में प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए है और चेताया कि अगर जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं की तो हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए कर दी जाएगी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह जगह पर कूडे के ढेर लगे है और लोग काफी परेशान है। शहरवासियों का कहना है कि एक तरफ सरकार स्वच्छता के बडेÞ बडेÞ दावे कर रही है, वहीं दूसरी और शहर कूड़े के ढेर में तबदील हो चुका है। शहर में जगह जगह फैली गंदगी के चलते बीमारियां फैल रही है। शहरवासियों ने जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की।

भिवानी में बढ़ी गंदगी, बीमारी फैलने का खतरा : प्रदीप गुलिया

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। प्रदेशभर में जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब राजनीतिक मुद्दा बनती जा रही है। भिवानी में कांग्रेस ने सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द हड़ताल खत्म करवाकर सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी करने की मांग उठाई। प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते भिवानी शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की करीब 10 जगहों का दौरा किया, जहां बड़ी मात्रा में कचरा जमा मिला। उनका कहना है कि लगातार जमा हो रहे कचरे से मच्छर और मक्खियों की संख्या बढ़ रही है और गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछली हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारियों की मांगों को एक महीने में लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है। प्रदीप गुलिया जोगी ने भिवानी के लोगों से भी अपील की कि जब तक सफाई व्यवस्था को लेकर स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक लोग सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें।

कार का टायर फटने से लगी भयंकर आग, चालक की मौत
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak Road Accident: जिले के गांव ब्राहमणवास बाईपास के पास एक कार का टायर फटने से हुए हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह गांव मोई हुड्डा निवासी हरिओम अपनी कार में सवार होकर रोहतक से घर जा रहा था। जब कार गांव ब्राह्मणवास बाईपास के पास पहुंची तो अचानक कार का टायर फट गया और कार का संतुलन बिगड गया और उसमें आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को कार से बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पीजीआई पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और इस बारे में पता किया। प्रारंभिक जांच में हादसा कार का टायर फटने के कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Car Caught Fire: रोहतक में खड़ी कार में लगी आग, पास खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त
रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। Rohtak News: शीला बाईपास चौक पर बुधवार दोपहर पुल के नीचे खड़ी एक क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से पास खड़ी एक स्विफ्ट कार का भी एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि स्विफ्ट में लगा सीएनजी सिलेंडर आग की चपेट में आने से पहले कार को वहां से हटा लिया गया। जींद के गांव भंभेवा निवासी सोमबीर क्रेटा कार से रोहतक आया था। उसने कार को शीला बाईपास पुल के नीचे खड़ा किया और बाहर चला गया। कुछ देर बाद प्लग के पास स्पार्किंग हुई और कार में आग लग गई।

आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। सोमबीर ने बताया कि उसने क्रेटा कार मार्च 2026 में ही खरीदी थी। वह गांव से रोहतक आया था और कार खड़ी करने के कुछ ही देर बाद उसमें आग लग गई। पास खड़ी स्विफ्ट कार के मालिक मोहित ने बताया कि आग लगने के बाद उसकी कार का एक हिस्सा भी जल गया। कार में सीएनजी सिलेंडर लगा है, जो भरा हुआ था। उसने लोगों की मदद से कार को तुरंत वहां से हटवा दिया। उसका कहना है कि अगर सीएनजी सिलेंडर आग की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मंदिर से नकदी व चांदी के आभूषण किए चोरी, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: आर्य नगर थाना के अंतर्गत सर्कुलर रोड स्थित चंडी माता मंदिर से नकदी व चांदी के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें पांच छोटे बच्चे चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस संबंध में पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंदिर में चोरी करने वाले बच्चों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार सर्कुलर रोड स्थित चंडी माता मंदिर के पुजारी ने बताया कि शाम को वह मंदिर बंद कर घर चला गया था कि पीछे से पांच छोटे बच्चे मंदिर में घुसे और पत्थर से शीशा तोड़कर मूर्तियों से चांदी के आभूषण चोरी व नकदी चोरी कर ले गए। घटना का पता उस वक्त लगा जब आज सुबह पूजारी मंदिर में पहुंचा तो देखा कि शीशे टूटे हुए पड़े है और मूर्तियों से चांदी का मुकुट व अन्य आभूषण सहित नकदी भी गायब है। घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगी सीसीटीवी फुटेज देखी तो बच्चे चोरी करते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Rohtak News: मंदिर में चोरी करते हुए बच्चे सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद।