Nupur Sharma - Sach Kahoon Hindi

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, नूपुर पर दर्ज सभी मुकदमें दिल्ली स्थानांतरित
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। उच्चतम न्यायालय ने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में कई राज्यों में अपराधिक मुकदमों का सामना कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित नेता नूपुर शर्मा को बुधवार राहत देते हुए मुकदमों को दिल्ली स्थानांतरित करने की उनकी अर्जी बुधवार को स्वीकार कर ली। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला की पीठ ने नूपुर की याचिका मंजूर करते हुए उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज प्राथमिकियों (इस विवाद से संबंधित भविष्य में होने वाले सभी प्राथमिकी शामिल) को एक जगह सम्मिलित कर उसकी जांच दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित करने तथा जांच पूरी होने तक नूपुर पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया। पीठ ने यह स्पष्ट किया कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच दिल्ली पुलिस के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन (आईएफएसओ) द्वारा की जाएगी।

इस मामले में यदि जरूरत पड़े तो दिल्ली पुलिस अपनी अन्य शाखाओं की मदद ले सकती है। पीठ ने याचिकाकर्ता को प्राथमिकी रद्द करने या अन्य राहत की मांग संबंधी याचिका दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर करने की अनुमति प्रदान की। पीठ ने पैगंबर मोहम्मद विवाद से संबंधित मुकदमों के मामले में नूपुर की नयी याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

क्या है मामला

शीर्ष अदालत ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा इस मामले की अदालत की देखरेख में एक विशेष जांच दल गठित कर उससे से जांच कराने की याचिका खारिज कर दी। शीर्ष अदालत ने इससे पहले 19 जुलाई को ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 अगस्त की तारीख मुकर्रर करते हुए नूपुर पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश संबंधित राज्य सरकारों/पक्षों को दिया था। शीर्ष न्यायालय ने नूपुर की उस याचिका पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक तथा अन्य राज्यों को नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्होंने उन राज्यों में (पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादास्पद टिप्पणियों से संबंधित) अपने खिलाफ दर्ज अपराधिक मुकदमों को रद्द करने या उन्हें दिल्ली स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला की अवकाशकालीन पीठ ने एक जुलाई को सख्त टिप्पणियों के साथ उनकी उस याचिका को खारिज कर दी थी, जिसमें उनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज मुकदमों को रद्द करने या उन्हें दिल्ली स्थानांतरित करने की गुहार लगाई गयी थी।

नूपुर ने एक निजी टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न राज्यों में एक के बाद एक नौ प्राथमिकियां दर्ज की गई थीं। उन्होंने अदालत में पुन: याचिका दायर कर सभी मुकदमों को रद्द करने या दिल्ली स्थानांतरित करने तथा इस मामले में अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की गुहार अदालत से लगाई थी।

कोर्ट ने भाजपा नेता नूपुर को कड़ी फटकार लगाई थी

आरोपी नूपुर ने अपनी नयी याचिका में तर्क दिया था कि शीर्ष अदालत द्वारा उसके खिलाफ पहले की कड़ी टिप्पणियों के बाद उसे नए सिरे उन्हें धमकियां दी गईं। बलात्कार और जान से मारने तक की धमकियों का उन्हें सामना करना पड़ा। शीर्ष अदालत की इसी पीठ ने पिछली सुनवाई की विभिन्न तारीखों पर भाजपा नेता नूपुर को कड़ी फटकार लगाई थी और कहा था कि उनकी अनुचित टिप्पणियों से देश का माहौल खराब हुआ। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा था कि देश में जो हो रहा है (पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणियों के बाद कई जगहों पर दंगे और हिंसक झड़पें हुई थीं) उसके लिए वह अकेले ही जिम्मेदार है।

पीठ ने कहा था कि उनकी गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों से पता चलता है कि वह जिद्दी और घमंडी हैं। उच्चतम न्यायालय ने तब उसकी याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्हें अपनी याचिका वापस लेनी पड़ी थी। नूपुर को मई में एक टीवी पर ज्ञानवापी विवाद पर चर्चा के दौरान उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद विवाद बढ़ने के बाद भाजपा से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं और देश भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। नूपुर पर दिल्ली के अलावा मुंबई और कोलकाता सहित विभिन्न स्थानों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। शीर्ष अदालती आदेश के बाद इन जगहों पर दर्ज सभी मुकदमों को एक जगह कर दिल्ली में अदालती कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

Sitamarhi : नूपुर के समर्थक अंकित पर चाकू से 6 बार हमला किया, पुलिस दर्ज की एफआईआर
सीतामढ़ी (सच कहूँ न्यूज)। नूपुर शर्मा के समर्थक पर बिहार में हमला हुआ है। यह मामला सीतामढ़ी का है, जहां एक युवक को नूपुर शर्मा का वीडियो देखने पर कुछ युवकों ने चाकू मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 16 जुलाई की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामला दबाने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अभी तक 2 जनों को गिरफ्तार कर लिया है और नूपुर शर्मा का नाम हटा दिया है।

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो घायल युवक अंकित झा नानपुर गांव में पान खाने के लिए पानी की दुकान पर आया था। इस केस में पीड़ित अंकित झा के अनुसार, उसने अपने फोन में नूपुर शर्मा का स्टेटस लगाया था और उसे देख रहा था। इतने में ही पीछे से कुछ युवक आए और पूछने लगे क्या देख रहे हो? इस पर अंकित ने कहा कि वो नूपुर शर्मा का सपोर्ट करेगा। इतना कहने पर ही हाथापाई शुरू हो गई।

6 बार चाकू से किया हमला: अंकित

अंकित ने मीडिया को बताया कि वो 3-4 लोग थे। इतने में एक युवक ने सिगरेट का धुआं उसके मुंह की ओर फेंका। ऐसे में फिर झगड़ा हो गया और उन्होंने मेरे पर चाकू से 6 बार हमला बोल दिया। उसके बाद 25-30 मुस्लिम लोग आए और उसे बचाकर लेकर चले गए। इसके बाद अंकित को अस्पताल लेकर लोग चले आए। आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

नुपुर शर्मा को लेकर धमकी देने के मामले में पोटला बंद
भीलवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के समर्थन में स्टेटस लगाने पर एक युवक को जान से मारने की धमकी देने के मामले को लेकर आज पोटला कस्बा बंद रहा। इस मामले को लेकर सर्व हिन्दू समाज आक्रोशित हो गया और इसके विरोध में आज पोटला बंद रखा गया। पोटला के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

इस दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए और अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। हालांकि इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय खबर प्राप्त नहीं हुई हैं। सर्व हिन्दू समाज की बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि उपखंड अधिकारी से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन दिया जायेगा। इस मामले में गंगापुर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने धमकी मिलने वाले युवक के परिवार को सुरक्षा भी प्रदान की गई हैं।

नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर धमकी के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर एक युवक को जान से मारने की धमकी देने एवं उसके जीजा को दुकान पर जाकर धमकाने के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में गंगापुर पुलिस ने इन युवकों को शांतिभंग करने के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी रख रही पुलिस टीम को इस बारे में पता चला तो यह कार्रवाई की।

वहीं पीड़ित युवक ने भी एक रिपोर्ट पुलिस को दी है। गंगापुर थाने के दीवान जेठमल ने बताया कि गांधीनगर निवासी आयुष ने अपने वाट्स ऐप स्टेटस पर नुपुर शर्मा के समर्थन वाली एक पोस्ट लगाई थी। इसे लेकर उसे धमकी मिलनी शुरू हो गई। पुलिस इस तरह के मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखे हुये है। उक्त मामला भी इस टीम की निगरानी में आया। इसे लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुये आशिक उर्फ बबरी, शकील शाह, बिलाल मोहम्मद, आरीफ मोहम्मद मंसूरी एवं मोहम्मद तालिम रंगरेज को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को लगाई कड़ी फटकार, दिल्ली पुलिस से कहा-गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
नई दिल्ली (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की पूर्व नेता नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के मामले में शुक्रवार को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला की अवकाशकालीन पीठ ने इन सख्त टिप्पणियों के साथ सुश्री शर्मा की उस याचिका को खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने देशभर में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकियोंं को दिल्ली स्थानांतरित करने की गुहार लगाई थी। न्यायमूर्ति सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली इस पीठ ने कहा कि एक टीवी कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणियों से कई राज्यों में भड़के दंगे और हिंसक घटनाओं के लिए उन्हें (नूपुर शर्मा) को देश से माफी मांगनी चाहिए।

पीठ ने सख्त टिप्पणियां करते हुए कहा, ‘हमने बहस देखी है। बहस के दौरान किस तरीके से देशभर को भड़काने वाली टिप्पणियां की गई थीं। इसके लिए सिर्फ वह महिला जिम्मेदार हैं। एक वकील होने के नाते जिस तरह से भड़काया गया, वह और भी अधिक शर्मनाक है। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। पीठ ने निचली अदालत में विचाराधीन उत्तर प्रदेश के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर चर्चा कराने के लिए संबंधित टेलीविजन चैनल के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की। इसी कार्यक्रम चर्चा में भाग लेने वालों में सुश्री शर्मा शामिल थीं। शीर्ष अदालत की सख्त रुख के बाद याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस लेने की गुजारिश की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर ली।

आइयें जानें, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

देश की सबसे बड़ी अदालत ने भाजपा नेता नूपुर को उनके खिलाफ सभी एफआईआर को दिल्ली ट्रांसफर करने से इन्कार कर दिया।

नूपुर शर्मा के वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्हें अपनी जान का खतरा है, इस पर सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा कि उन्हें खतरा है या वह सुरक्षा के लिए खतरा बन गई हैं? उन्होंने जिस तरह से पूरे देश में भावनाओं को भड़काया है, पूरे देश में जो हिंसक घटनाएं हो रही हैं उस सबके लिए वह खुद ही जिम्मेदार है।

कोर्ट ने कहा कि उन्हें टीवी पर जाकर देश से माफी मांगनी चाहिए थी।

वह एक पार्टी की प्रवक्ता हैं और सत्ता उनके सिर पर चढ़ गई है।

दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि कई एफआईआर के बावजूद नुपूर शर्मा खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत होने के बाद दिल्ली पुलिस ने क्या किया।

उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान के उदयपुर में टेलर हत्याकांड के मामले को भी नूपुर शर्मा के बयान से जोड़कर देखा है।

वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने टिप्पणी के लिए माफी मांगी और टिप्पणियों को वापस ले लिया। इस परकोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा ने माफी मांगी थी लेकिन शर्त के साथ। सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा के वकील को इस मामले में संबंधित हाईकोर्ट के पास जाने का सुझाव दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

नूपुर शर्मा के समर्थक का काटा गला
कपड़े का नाप देने के बहाने आए हत्यारे

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में 10 दिन पहले नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले एक शख्स की हत्या कर दी गई। हमलावर मंगलवार को दिनदहाड़े उसकी दुकान में घुसे और तलवार से कई वार किए और उसका गला काट दिया। इस पूरे हमले का वीडियो भी सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

कन्हैयालाल तेली (40) का धानमंडी स्थित भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार 2 बदमाश आए। नाप देने का बहाना बनाकर दुकान में घुसे। कन्हैयालाल कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने हमला बोल दिया। एक के बाद एक उन पर तलवार से हमले किए। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पहुंची। टीम ने मौके से सबूत जुटाए। घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी एसपी को फोन कर घटना की जानकारी ली। एसपी ने निष्पक्ष करके आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

उत्तर प्रदेश में कड़े सुरक्षा इंतजामों में अता की गयी जुमे की नमाज
लखनऊ (एजेंसी)। पैगंबर हजरत मोहम्मद के बारे में विवादास्पद बयान को लेकर पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के कानपुर में भड़की हिंसा के मद्देनजर राज्य के अधिसंख्य जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुयी। इस बीच प्रयागराज, बिजनौर, मुरादाबाद और सहारनपुर में नारेबाजी और पथराव की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर समूचे राज्य में आमतौर पर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न हुयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कानपुर के बेकनगंज, ईदगाह, चमनगंज, सुजातगंज, बाबूपुरवा, जाजमऊ समेत तमाम इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान तैनात किये गये थे।

मस्जिदों में ही नमाज अदा की गयी। इसके बाद निषेधाज्ञा का हवाला देते हुये नमाजियों से एक एक कर घर जाने को कहा गया। शहर में फिलहाल शांति का माहौल है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इस बीच प्रयागराज के अटाला इलाके में एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद नारेबाजी और पथराव की घटना हुयी। पुलिस, त्वरित कार्यबल (आरएएफ) और पीएसी के जवानों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए स्थति को शांतिपूर्ण बनाने की कोशिश की। पथराव की घटना में सुरक्षा बल के कुछ जवानों को चोटें आयी हैं।

पत्थरबाजी की छिटपुट घटनायें

उप्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये 130 कंपनी पीएसी तैनात की गयी है। साथ ही सभी समुदायों से अमन चैन कायम रखने की अपील की गयी है। इसका बेहतर असर हुआ है और लोग शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कर रहे हैं। प्रयागराज में पथराव की घटना के बार में उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले तत्व इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।

वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। लखनऊ में टीले वाली मस्जिद में नमाज के बाद कुछ युवाओं ने हल्की नारेबाजी की जिसे वहां मौजूद लोगों ने शांत कराया। शहर के सभी इबादत स्थलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। कुछ इलाकों में ड्रोन के जरिये भी भीड़ पर निगाह रखी गयी। इस दौरान स्थानीय अभिसूचना तंत्र (एलआईयू) पूरी तरह सक्रिय रहा।

क्या है मामला ?

फिरोजाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मार्च पास्ट निकाला। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ड्रोन कैमरा से कड़ी निगरानी की जा रही है। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में मुस्लिम कारीगर चूड़ी कारखानों में नहीं आए, वहीं कुछ इलाको में नमाजियों ने काली पट्टी बांध कर अपने आक्रोश का इजहार किया।

वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, मुरादाबाद, अमरोहा और हापुड़ समेत राज्य के अन्य शहरों में आमतौर पर नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की सूचना है। राज्य के सभी जिलों में इस दौरान सुरक्षा बल के जवान स्थिति पर पैनी निगाह रखे रहे। पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर की गयी विवादित टिप्पणी को लेकर प्रयागराज में इक्का दुक्का स्थानों पर उग्र भीड़ ने रोष जताया और नारेबाजी की। हालांकि सुरक्षा बलों ने हालात को जल्द ही काबू में कर लिया।

मामले में अब तक 58 लोगों को गिरफ्तार

शहर में फिलहाल तनावपूर्ण शांति का माहौल है। गौरतलब है कि तीन जून को कानपुर के बेकनगंज क्षेत्र में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी थी और पथराव और बम फोड़ने के साथ सुरक्षा बलों को भी निशाना बनाया गया था। दरअसल, भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर दिये गये विवादास्पद बयान को हिंसा भड़कने का जिम्मेदार बताया गया था। इस मामले में अब तक 58 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियों ने घटना को एक सुनियोजित साजिश बताते हुये इसमें पीपुल्स फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) की संलिप्तता की आशंका जाहिर की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पाकिस्तान अपने यहां अल्पसंख्यकों की हिफाजत पर ध्यान दे: भारत
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के संबंध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उसके विदेश मंत्रालय के बयान को ‘बेतुका’ बताया है और कहा है कि वह भारत के बारे में दुष्प्रचार करने के बजाय अपने यहां अल्पसंख्यकों की हिफाजत, सुरक्षा और बेहतरी ध्यान दे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस प्रकरण में प्रधानमंत्री शरीफ के ट्वीट और पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के बयान पर एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत दुनिया में किसी से छुपी नहीं है। बागची ने कहा, ‘हमने पाकिस्तान के बयानों और टिप्पणियों को देखा है।

अपने यहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का लगातार उल्लंघन करने वाले उस देश की किसी दूसरे देश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार पर टिप्पणी करने वाला बेतुकेपन का किसी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। दुनिया पाकिस्तान द्वारा हिंदुओं, सिखों, ईसाइयों और अहमदियाओं सहित अल्पसंख्यकों का लगातार उत्पीड़न किए जाने की का गवाह रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के विपरीत भारत सरकार सभी धर्मों का बराबर सम्मान करती है। बागची ने कहा, ‘भारत सरकार सभी धर्मों को सर्वोच्च सम्मान देती है। इसके विपरीत है जहां कट्टरपंथियों की शान में कसीदे पढ़े जाते हैं और उनके सम्मान में स्मारक बनाए जाते हैं।

क्या है मामला

प्रवक्ता ने कहा, ‘हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह दुष्प्रचार करने के लिए छाती पीटने और भारत में सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की कोशिश करने के बजाय अपने यहां अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा, हिफाजत और उनकी बेहतरी पर ध्यान केंद्रित करे। इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में पैगंबर मुहम्मद के बारे में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा कथित रूप से ‘पूरी तरह से अस्वीकार्य अपमानजनक’ टिप्पणी की कड़ी निंदा की और उसे खारिज किया। पाकिस्तान के विदेश विभाग ने बयान में कहा कि भाजपा पदाधिकारियों के उस बयान से ‘पाकिस्तान, भारत और दुनिया भर में मुसलमानों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

उसने कहा कि, इन व्यक्तियों के खिलाफ भाजपा की देर से की गयी और चलताऊ अनुशासनात्मक कार्रवाई से मुस्लिम दुनिया का दर्द और पीड़ा कम नहीं होगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने ट्विटर पर कहा, ‘मैं हमारे प्यारे पैगंबर के बारे में भारत की भाजपा नेता की आहत करने वाली टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मैं बार-बार कह चुका हूं है कि (प्रधानमंत्री) मोदी के नेतृत्व में भारत धार्मिक स्वतंत्रता को रौंद रहा है और मुसलमानों को सता रहा है। दुनिया को ध्यान देना चाहिए और भारत को कड़ी फटकार लगानी चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।