T20 Series - Sach Kahoon Hindi

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी के तैयार
रायपुर (एजेंसी)। Hardik Pandya: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक में नौ दिसंबर से शुरू होने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टीम में वापसी के लिए तैयार है वहीं टी-20 टीम के पूर्व कप्तान शुभमन गिल की उपलब्धता को लेकर संशय बना हुआ है। अजीत आगरकर की अगुवाई वाले चयनकर्ता पैनल जब रायपुर में बैठक करेगा, तो गिल का एजेंडा में सबसे ऊपर होगा। गिल की गैरमौजूदगी में, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरूआत करने के लिए संभावित दावेदार माना जा रहा हैं। सैमसन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टी-20 टीम में थे, लेकिन उन्होंने पांच में से सिर्फ दो मैच खेले और सिर्फ एक बार नंबर 3 पर बल्लेबाजी की। जायसवाल उस टीम का हिस्सा नहीं थे।

गिल को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी करते समय गर्दन में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए और मैच में आगे नहीं खेल पाए। वह दूसरा टेस्ट भी नहीं खेल पाए जिसे भारत हारकर 2-0 से सीरीज हार गया। इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही तीन मैचों की एकदिवसाीय सीरीज भी नहीं खेल पाए।

ऐसा माना जा रहा है कि गिल की चोट में नस दब गई है, और बीसीसीआई का चिकित्सा दल की बनाई शुरूआती टाइमलाइन के मुताबिक उन्हें अभ्यास फिर से शुरू करने से पहले उन्हें कम से कम पांच हफ्ते आराम करना होगा। वह अपना रिहैब जारी रखने के लिए सोमवार को बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर आॅफ एक्सीलेंस पहुंचे। चयनकर्ता 15 सदस्ययी टीम में रियान पराग पर भी विचार कर सकते हैं। पराग ने आखिरी बार 2024 में बंगलादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत के लिए खेला था और अभी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम की कप्तानी कर रहे हैं।

चयनकर्ता ने हार्दिक (Hardik Pandya) की सफल वापसी से खुश होंगे। हार्दिक ने मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा को पंजाब के खिलाफ जीत दिलाई। वह सितंबर में एशिया कप के दौरान लगी बाएं क्वाड्रिसेप की चोट से सफलतापूर्वक उबर चुके हैं। हार्दिक ने चार ओवर में 52 रन देकर 1 विकेट लिया और दो महीने से अधिक समय में अपने पहले कॉम्पिटिटिव गेम में मैच जिताने वाली 77 रन की नॉट आउट पारी खेली। एकदिवसीय सीरीज छह दिसंबर को समाप्त होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज नौ दिसंबर को कटक में शुरू होगी। इसके बाद न्यू चंडीगढ़ (11 दिसंबर), धर्मशाला (14 दिसंबर), लखनऊ (17 दिसंबर) और अहमदाबाद (19 दिसंबर) में मैच होंगे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टी-20 टीम अभी रैकिंग में शीर्ष पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर है।

यह भी पढ़ें:– Sugar Substitutes: चीनी बना रही है शरीर को कमजोर, जानें कैसे धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर रहा है ये मीठा जहर

England vs India T20: भारतीय टीम ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा
England vs India T20: नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के विरुद्ध चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट से विजय प्राप्त की। इस जीत के साथ ही भारत ने इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रच दिया, क्योंकि यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में दो या उससे अधिक मैचों की टी20 श्रृंखला जीती है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड में अपना पहला टी20 मुकाबला वर्ष 2006 में खेला था, जहाँ उन्होंने एकमात्र मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। अब लगभग दो दशक बाद, भारतीय महिला टीम ने वहां टी20 श्रृंखला जीतकर एक नई उपलब्धि हासिल की है। England vs India

चौथा मैच मैनचेस्टर में खेला गया, जहाँ इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन यह फैसला उन पर भारी पड़ गया। इंग्लैंड ने महज 21 रन के कुल स्कोर पर डेनियल व्याट-हॉज (5 रन) का विकेट गंवा दिया और फिर लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। निर्धारित 20 ओवरों में इंग्लैंड की टीम सात विकेट पर मात्र 126 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से सोफिया डंकले ने 22 रन और कप्तान टैमी ब्यूमोंट ने 20 रन बनाए। भारत के लिए श्री चरणी और राधा यादव ने दो-दो विकेट लिए, वहीं अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज़ को पवेलियन भेजा।

भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले सात ओवरों में 56 रन की साझेदारी की। शेफाली ने तेज़तर्रार 31 रन (19 गेंद) बनाए, जबकि मंधाना ने 32 रन (31 गेंद) जोड़े। हालांकि भारत ने 69 रन के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाज़ खो दिए थे, परंतु उसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सूझबूझ भरी बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को जीत के करीब ला दिया। दोनों के बीच 48 रन की साझेदारी हुई।

हरमनप्रीत कौर ने 25 गेंदों में 26 रन बनाए जिसमें तीन चौके शामिल थे, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 22 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन और ईसी वोंग को एक-एक सफलता मिली। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने पाँच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। श्रृंखला का अंतिम मुकाबला 12 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। England vs India

भारत-दक्षिण अफ्रीका में पहला टी20 मुकाबला आज
मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरु होगा | T20 Series

नई दिल्ली। इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप (T20 Series) के लिए अदद टीम तैयार करने के लिए भारत वीरवार से मजबूत दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ यहां शुरु हो रही पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला में नए और पुराने कई खिलाड़ियों को परखने की कोशिश करेगा। भारत ने अभी लगातार 12 मैच जीते हैं और वह लगातार 13वां टी20 जीतकर नया रिकॉर्ड बनाने का भी प्रयास करेगा। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मुख्य उद्देश्य हालांकि अक्तूबर में होने वाले विश्वकप के लिए टीम तैयार करना होगा। इसके लिए दक्षिण अफ्रीका से बेहतर प्रतिद्वंद्वी नहीं हो सकता है जिसने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया है।

दिनेश कार्तिक मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे

श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की अनुपस्थिति में तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है लेकिन लेकिन अच्छी फॉर्म में चल रहे दीपक हुड्डा को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ऋषभ पंत और टीम में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। पंत अपनी लय हासिल करने की कोशिश करेंगे जबकि यह देखना दिलचस्प होगा कि कार्तिक आईपीएल की अपनी फॉर्म को बरकरार रख पाते हैं या नहीं। हार्दिक पंड्या ने आईपीएल में तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी लेकिन वह यहां फिनिशर की भूमिका में वापसी करने के लिए तैयार होंगे।

भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करेंगे जिसमें उनका साथ डेथ ओवरों के विशेषज्ञ हर्षल पटेल देंगे। ये दोनों अपनी काबिलियत साबित करने की कोशिश करेंगे क्योंकि विश्व कप के लिए तेज गेंदबाजों में केवल जसप्रीत बुमराह का चयन पक्का है। आवेश खान तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे लेकिन यदि वह नहीं चलते तो फिर अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को पदार्पण का मौका दिया जा सकता है।

टीम इस प्रकार हैं : भारत : केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

दक्षिण अफ्रीका : तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्किया, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डेर डूसन, मार्को यानसेन।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।