National Herald - Sach Kahoon Hindi

ईडी मीडिया घरानों को चुनिंदा सूचनाएं लीक कर रहा है: कांग्रेस
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर आरोप लगाया है कि वह पार्टी नेता की छवि खराब करने के लिए कुछ मीडिया घरानों को चुनिंदा सूचनाएं लीक कर रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ जांच को प्रभावित करने के लिए मोदी सरकार द्वारा कहानी गढ़ी जा रही है। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी के चौथी बार ईडी के सामने पेश होने के बाद माकन की यह टिप्पणी आयी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हमारे नेताओं की छवि खराब करने के लिए झूठी और चुनिंदा खबरें-सूचनाएं लीक कर रही है। माकन ने कहा, ‘नेशनल हेराल्ड मामला ऐसा मुद्दा है, जिसमें किसी को एक पैसे का लाभ नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी लगातार चौथे दिन हमारे नेता को बुलाया गया है , जो पार्टी की छवि करने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केन्द्रीय जांच ब्यूरो और ईडी का इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

ईडी के तहत 5,422 मामले

ईडी को भाजपा का चुनाव प्रबंधन विभाग बताते हुए उन्होंने कहा कि ईडी के तहत 5,422 मामले हैं और इनमें से 5,310 मामले मोदी सरकार ने पिछले साल दर्ज किए हैं। उन्होंने प्रतिप्रश्न करते हुए कहा , इससे क्या यह ऐसा नहीं लगता कि ईडी अब चुनाव प्रबंधन विभाग बन गया है? अग्निपथ योजना के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार को विपक्ष और अन्य संबद्ध पक्षों के साथ उचित परामर्श के बिना लागू की गयी योजना को तुरंत वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘इस योजना पर पहले युवाओं से और संसद में चर्चा होनी चाहिए, फिर सरकार को इस पर अंतिम फैसला लेना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने पार्टी मुख्यालय को बैरक में बदल दिया है और सभी नेताओं को कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति देने से पहले कई जगहों पर दलील देने के लिए मजबूर किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘अगर किसी पार्टी के महासचिव को कार्यालय पहुंचने के लिए पुलिस से अनुमति की आवश्यकता होती है , तो इसका मतलब है कि देश में कोई लोकतंत्र नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज शाम पांच बजे राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें अग्निपथ के मुद्दे और दिल्ली पुलिस की मनमानी से अवगत कराएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कांग्रेसी प्रदर्शन लोकतंत्र नहीं, गांधी परिवार की गैरकानूनी संपत्ति बचाने के लिए : भाजपा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर तलब किये जाने के विरोध में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर आज तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह प्रदर्शन लोकतंत्र नहीं बल्कि गांधी परिवार की 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति बचाने का प्रयास है। भाजपा की वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘जो जमानत पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है। एक जांच एजेंसी एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने सवाल किया कि एक जांच एजेंसी पर खुलेआम दबाव डालने वाली कांग्रेस की इस रणनीति को क्या नाम दिया जाये। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दों पर राहुल गांधी को तलब किया गया है, उन विषय पर विचार करें। ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि 1930 के दशक में एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के हिस्सेदारी वाली कंपनी थी जिसे अब गांधी परिवार अपने कब्जे में ले चुका है। यह कंपनी अखबार प्रकाशित करती थी जिसे रियल एस्टेट के धंधे में डालने का प्रयास किया गया। उन्होंने एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड को गांधी परिवार के प्रभुत्व वाली यंग इंडिया लिमिटेड के हवाले करने के घटनाक्रम का सिलसिलेवार विवरण दिया और कहा, ‘कंपनी बनाई जाती है समाज की सेवा के लिए, लेकिन समाज की सेवा नहीं बल्कि वो कंपनी केवल गांधी परिवार की सेवा तक सीमित हो जाती है।

कानून से बड़ा कोई नहीं है, राहुल गांधी भी नहीं: स्मृति इरानी

उन्होंने कहा, ‘आज जो लोग जांच एजेंसी पर दबाव डालना चाहते हैं, उनका ध्यान आकृष्ट करूंगी, दिल्ली उच्च न्यायालय के 2019 एक फैसले के वाक्य पर, ‘एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड के ऊपर राहुल और सोनिया गांधी जी का मालिकाना हक गैरकानूनी तौर पर संपत्ति पर अधिकार जमाने का एक प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा, ‘आज जो गतिरोध कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के बुलावे पर कर रहे हैं, मैं देश को बताना चाहूंगी कि ये लोकतंत्र को बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि गांधी परिवार की 2,000 करोड़ की संपत्ति को बचाने का प्रयास है।

श्रीमती ईरानी (Smriti Irani ) ने कहा कि जिस यंग इंडिया लिमिटेड को एक गैरलाभकारी धर्मार्थ कंपनी के रूप में गठित किया गया था। उस कंपनी ने अदालत में कहा था कि उसने कोई भी धर्मार्थ या परोपकार का कार्य नहीं किया है। उन्होंने गांधी से सवाल किया कि कोलकाता में हवाला कारोबार करने वाली डोटेक्स मर्चेण्डाइज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से उनका क्या संबंध है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी काले धन को सफेद करने के धंधे से जुड़ी है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा राजधानी में आंदोलन, धरना प्रदर्शन करने बारे में पूछे जाने पर ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि इस अराजकता फैलाने के पीछे लोकतंत्र नहीं बल्कि गैर कानूनी संपत्ति को बचाने की नीयत है। उन्होंने कहा कि पहले तो गांधी परिवार काला धन एकत्र करे और फिर जांच एजेंसियों पर दबाव बनाये। उन्हें समझ लेना चाहिए कि कानून से बड़ा कोई नहीं है, राहुल गांधी भी नहीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ईडी की राहुल गांधी से पूछताछ जारी, कांग्रेस नेताओं को लिया हिरासत में
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेशी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दिल्ली में जबर्दस्त प्रदर्शन किया जिसके कारा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। (Rahul Gandhi) ईडी के समक्ष पेशी के लिए जाने से पहले पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड़ पहुंचे जहां बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए मौजूद थे इस दौरान उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी पार्टी मुख्यालय से गांधी के साथ ईडी कार्यालय के लिए रवाना हुए।

मुख्यालय में पार्टी नेता दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, हरीश रावत, मुकुल वासनिकस अशोक गहलोत, पीएल पुनिया, गौरव गोगोई पवन खेड़ा संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि उन्हें किस तरह से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होना है। गांधी जब ईडी के सामने पेश हुए तो उत्तेजित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में तुगलक रोड पुलिस लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा को तथा मंदिर मार्ग पुलिस ने रजनी पाटिल, अखिलेश प्रताप सिंह, एल हनुमंता सहित कई अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया। पार्टी महासचिव वाड्रा गांधी को ईडी के दफ्तार में छोड़ने के बाद तुगलग रोड़ थाने गई जहां गांधी की पेशी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे नेताओं को हिरासत रखा गया है। वहीं ईडी की राहुल गांधी से पूछताछ जारी है।

उप्र कांग्रेस का दावा : अराधना मिश्रा और नसीमुद्दीन को किया घर में नजरबंद

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सोमवार को पेशी के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ और मीडिया प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दिकी को घर में ही नजरबंद करने का प्रदेश कांग्रेस ने दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आम जनता की आवाज दबाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस के प्रिंट मीडिया प्रभारी अशोक सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद किये जाने की जानकारी देते हुए कहा कि कहा लोकतंत्र में दमनकारी नीति अपनाकर भाजपा आम जनता की आवाज दबाना चाहती है।

उन्होंने इस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पेशी के बाद भाजपा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में ईडी के दफ्तर के सामने प्रर्दशन कर गिरफ्तारी की। हुसैनगंज थाने की पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर एक नोटिस चस्पा कर इलाके में दंड विधान की धारा 144 लागू होने के हवाले से किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन आदि न करने की ताकीद पहले ही कर दी थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।