gang - Sach Kahoon Hindi

लोन ऐप के जरिये पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली पुलिस ने जबरन वसूली करने वालों के एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ (Gang Extorting Money) करने और एक भारतीय मास्टरमाइंड समेत आठ लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। क्रिप्टो करेंसी के जरिए जबरन वसूली का पैसा एक चीनी नागरिक के खाते में चीन, हांगकांग और दुबई भेजा जा रहा था। आरोपियों को दिल्ली, राजस्थान के जोधपुर, हरियाणा के गुरुग्राम और देश के अन्य हिस्सों से कथित रूप से रंगदारी देने के नाम पर बेगुनाहों से गाली-गलौज करने और कर्ज की रकम चुकाने का झांसा देकर रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

करोड़ों रुपये के घोटाले में एक खाते में मिली 8.25 करोड़ रुपये की रंगदारी का खुलासा हुआ और 25 और खातों की पहचान की गई है। पुलिस को एक पीड़िता से शिकायत मिली थी, जिसने आरोप लगाया था कि उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और सोशल मीडिया के माध्यम से उसके परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को उसकी मॉर्फ्ड और अश्लील तस्वीरें भेजकर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा धमकी दी जा रही है।

क्या है मामला

शिकायतकर्ता ने एक ऐप (Gang Extorting Money) के माध्यम से ऋण लिया था। उसने समय पर ऋण चुका दिया लेकिन उक्त राशि चुकाने के बाद उसे ऐप से संबंधित कर्मचारियों के धमकी भरे और गाली-गलौज वाले व्हाट्सएप कॉल/मैसेज मिलने लगे। दिल्ली पुलिस के आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ​​ने कहा कि शिकायतकर्ता ने यह भी देखा कि कथित घोटालेबाज एक उच्च वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की प्रोफाइल पिक्चर का इस्तेमाल कर रहे थे।

ऋण ऐप का विश्लेषण किया गया और पाया गया कि ऐप द्वेषपूर्ण था और व्यक्ति के विवरण, संपर्क, चित्र प्राप्त कर तीसरी पार्टी को भेज रहा था। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी के एक कथित व्हाट्सएप नंबर ने एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की तस्वीर का इस्तेमाल किया था, जिसके अनुसार मामले में धारा 384/385/419/420/120 आईपीसी जोड़ी गई है।

भारत का मुख्य मास्टरमाइंड था कृष्ण उर्फ ​​रविशंकर

आगे की जांच और आरोपी व्यक्तियों के खुलासे के आधार पर, कृष्ण उर्फ ​​रविशंकर नाम के एक व्यक्ति को राजस्थान के जोधपुर से 14 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि वह भारत का मुख्य मास्टरमाइंड था जिसने एक कथित चीनी नागरिक को सभी बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। यह पाया गया कि कृष्ण द्वारा जबरन वसूली गई सभी राशि क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से चीन भेजी जा रही थी।

तीन चीनी नागरिकों के क्रिप्टो खातों की पहचान की गई है जहां क्रिप्टो मुद्रा के माध्यम से राशि भेजी गई थी। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि गिरोह की दूसरी टीम आर्थिक लेन-देन करती थी। बैंक खाते में रंगदारी की रकम मिलने के बाद आरोपी उसे क्रिप्टो करेंसी में तब्दील कर चीन, हांगकांग, दुबई आदि में बैठे अपने आकाओं को पैसे ट्रांसफर कर देते थे। गिरोह के सभी सदस्यों को उनकी भूमिका और उनके प्रदर्शन के अनुसार उनका हिस्सा मिल रहा था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पेट में छिपाए हुए थे 10 करोड़ की हेरोइन
10 दर्जन केले खिलाकर निकाले कैप्सूल | Heroin

दिल्ली हवाई अड्डे पर दबोचे

नई दिल्ली (एजेंसी)। नशों की तस्करी गिरोह (Gang) ऐसे-ऐसे तरीके अपना रहे हैं कि आपकी दिमाग चक्कर घिनी हो जाएगा। ये लोग अपनी जान तक की परवाह नहीं कर रहे। ऐसे ही एक गिरोह का खुलासा है, जिसके सदस्य पेट में ड्रग्स (Heroin) के कैप्सूल छिपाकर लाते थे। अफगानिस्तान से दिल्ली आए सात तस्करों को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने दबोच लिया। गिरोह के सदस्यों के पेट में 15 से 38 कैपसूल तक छिपाए गए थे। इनसे कुल 177 कैपसूल बरामद हुए हैं। इनकी पहचान फैज, हबीबुल्लाह, वदूद, रहमतुल्लाह, फजल अहमद नूरजई कबीर और अब्दुल हमीद के रूप में हुई। बरामद ड्रग्स की कुल कीमत 10 करोड़ रुपये के करीब है। इनके अलावा दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये ड्रग्स लेने वाले बताए जा रहे हैं।

शक होने पर कराई स्कैनिंग | Heroin

एनसीबी ने शक होने पर इस गिरोह के सदस्यों को रोका। सामान की तलाशी में जब कुछ नहीं मिला तो इन्हें स्कैनिंग और एक्स-रे के कराने भेजा गया। रिपोर्ट देख सब हक्के बक्के रहे गए। इन सबके पेट में ड्रग्स वाले कैपसूल दिखाई दिये। इन्हें निकलवाने के लिए एनसीबी ने करीब 10 दर्जन केले खिलाए।

इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर ड्रग्स तस्करी गिरोह पकड़ा

अफगानिस्तान से आए थे गिरोह के सात सदस्य

पेट के अंदर छिपाए हुए थे हेरोइन से भरे कैप्सूल

15 से 38 तक थी इनकी संख्या

10 दर्जन केले खिलाकर निकलवाई हेरोइन

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एटीएम कार्ड बदलकर निकालते थे पैसे, पांच आरोपी गिरफ्तार
भोले-भाले लोगों को बनाते थे शिकार, सीआईए पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़ | Arrested

विभिन्न बैंकों के 56 एटीएम कार्ड, तीन बाइक बरामद

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। एटीएम से पैसे निकालने आने वाले भोले भाले लोगों के कार्ड बदलने वाले (Arrested) और मशीन को तोड़कर ले जाने की साजिश रचने के आरोप में पांच आरोपियों को सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 56 एटीएम कार्ड, वारदातों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तीन बाइक बरामद किए है।

पुलिस ने डाबा रोड स्थित जैन कालोनी के मोहल्ला विजयइंद्र नगर निवासी रोहित शर्मा उर्फ अमती, ग्यासपुरा सुआ रोड स्थित मक्कड़ कालोनी निवासी राजेश कुमा उर्फ चुन्नू, डेहलों के गांवसीलो कलां निवासी विसाखा सिंह उर्फ लक्की, ग्यासपुरा के मोहल्ला हरगोबिंद नगर निवासी शंकर कुमार और शुभम रंधावा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

70 के करीब वारदातों को कबूला | Arrested

उसके बाद आरोपी खुद व्यक्ति का एटीएम कार्ड इस्तेमाल कर पैसे निकलवा लेते थे। पुलिस कमिश्नर के बताया कि आरोपियों ने अभी तक की पूछताछ में 70 के करीब वारदातें कबूल की है। अब आरोपी योजना बना रहे थे कि एटीएम को ही उखाड़ कर अपने साथ ले जाएंगे, ताकि लाखों रुपये की लूट को अंजाम दे सके। पुलिस ने आरोपियों को इलाके में ही सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उनके साथ इस गोरखधंधे में कौन-कौन जुड़ा है।

एटीएम बूथ के नजदीक बैठे रहते थे युवक | Arrested

पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपी ग्यासपुरा, शेरपुर मार्केट,

जमालपुर और इसके आसपास इलाकों में स्थित एटीएम बूथ के नजदीक बैठे रहते थे।

जैसे ही कोई व्यक्ति अंदर पैसे निकलवाने जाता तो आरोपी उसके पीछे अंदर घुस जाते

चोरी छिपे उसका एटीएम पिन जान लेते।

मदद के नाम पर आरोपी एटीएम कार्ड लेते और गायब कर दूसरा दे देते थे, ताकि पैसे न निकले।

फिर टेक्निकल समस्या बता कर व्यक्ति को भेज देते थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
4 लाख 68 हजार रूपये के नकली भारतीय मुद्रा बरामद

(Improper note gang raid, five arrests)

जयपुर (वार्ता)

राजस्थान के पाली जिले में पुलिस ने जाली मुद्रा छाप कर बाजार में सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पाली पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने आज बताया कि गत पच्चीस जून को जिले की सादड़ी पुलिस द्वारा नाकाबन्दी के दौरान एक अल्टो कार में सवार दिनेश कुमार (26) एवं लतीफ (30) के पास से सौ रूपये के 80 नकली नोट बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के ये नोट सादड़ी निवासी रवि शंकर से लेना बताने पर उसे भी गिरफ्तार कर उसके पास से सौ रूपये के 240 नकली नोट बरामद किये गये।

इस मामले में जयपाल सिंह गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि दिनेश से पूछताछ में जोधपुर जिले के लूणी थाना क्षेत्र में धांधिया निवासी जयपाल सिंह के साथ मिलकर नकली नोट छापने का काम करने का पता चला। दिनेश से एक पेन ड्राईव बरामद की गई, जिसमें 2000, 500, 100, 50 तथा 10 रूपये के भारतीय नोटों को स्केन कर सेव कर रखा गया था और उसके आधार पर नकली नोट तैयार करते थे। इस मामले में जयपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जयपाल की निशानदेही पर धांधिया के रूगनाथ राम के मकान के पास बने बाड़े में रखे चारे के अन्दर बैग में छिपाकर रखे 29 लाख 27 हजार 100 रूपये के जाली नोट बरामद किये गये।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जरूरतमंद लड़कियों को वितरित की सिलाई मशीनें
श्री मुक्तसर साहिब/लम्बी। समाज सेवी संस्था संकल्प वैल्फेयर ट्रस्ट (पंजाब) जिला श्री मुक्तसर साहब की तरफ से ब्लॉक लम्बी के गांव वड़िंगखेड़ा में बीती 9 मई से 29 मई तक जरूरतमन्द व आर्थिक पक्ष से कमजोर परिवारों की लड़कियों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण सैंटर खोला गया था। आज कैंप की समाप्ति पर ट्रस्ट की तरफ से जरूरतमंद 8 लड़कियों को सिलाई मशीनें वितरित की गई। मौके ट्रस्टी मैडम रेनूं बाला प्रिंसीपल वड़िंगखेड़ा ने बताया जो लड़कियां 10वीं या 12वीं कक्षा के बाद घर की आमदन बढ़ाने के लिए कोई काम करना चाहतीं हैं।

उन लड़कियों की सहायता के लिए ट्रस्ट ने पहले नि:शुल्क सिलाई सैंटर खोला, फिर जरूरतमन्दों को सिलाई मशीनें देकर समाज सेवा में अपना योगदान दिया है। इसके साथ ही ट्रस्ट गुरपाल कौर ने कहा कि लड़कियां आज के समय में लड़कों की अपेक्षा किसी बातों में कम नहीं हैं। इस लिए समाज में जब कहीं भी खासकर लड़की या किसी महिला को आर्थिक पक्ष से मजबूत करने की जरूरत महसूस हो तो उस जरूरत को पूरा करने में जरूर हिस्सा डालना चाहिए। प्रताप सिंह सन्दू ने कहा कि यदि लड़कियां पढ़ाई दौरान ही जिंदगी में कुछ बनने का लक्ष्य तय कर चलें तो वह भी कल्पना चावला की तरह देश का नाम रौशन कर सकतीं हैं।

बलजिन्दर सिंह ने ट्रस्ट की तरफ से उनके गांव में जरूरतमन्द लड़कियों के लिए निशुल्क सिलाई सैंटर खोलने व जरूरतमन्द लड़कियों को सिलाई मशीनों बांटने प्रति सभी सदस्यों की प्रशंसा की, व आगे से ऐसे समाज सेवी कामों में सहयोग देने का वायदा किया। इस मौके कुलदीप सिंह सिद्धू, जगमीत सिंह नीटू, पंजाब सिंह, विज्ञान मास्टर गुरदीप सिंह, रणजीत सिंह, डॉ. जगतार सिंह, बखसीस सिंह व पूनम देवी आदि मौजूद थे।

देश भर में 46 एटीएम लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश
कपूरथला पुलिस को नाकाबंदी दौरान मिली सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार

रामां मंडी का रहने वाला है घटनाओं का मास्टर माइंड

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। कपूरथला पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में लगभग 46 एटीएम लूटने की घटनाओं को अंजाम देने के वाले गिरोह का पदार्फाश किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया गया है। मुख्य आरोपी इंद्रजीत सिंह जालंधर के रामां मंडी का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी अमरीक सिंह यूपी व तीसरा आरोपी जोगिंदर नगर जालंधर कैंट का रहने वाला है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए आइजी अर्पित शुक्ला ने बताया कि कपूरथला के एसएसपी संदीप शर्मा ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि गत दिवस सुल्तानपुर लोधी में आरोपियों ने ओरिएंटल बैंक आॅफ कार्म्स में सेंध लगाकर 11 लाख रूपए की लूट की थी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था और पुलिस टीम द्वारा निरंतर तलाश जारी थी।

कार ने खोले राज

मामले की जांच सीनियर पुलिस कप्तान संदीप शर्मा व उनकी टीम ने की। उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर फौजी कॉलोनी मोड़, सुल्तानपुर लोधी के पास नाकाबंदी की। इस दौरान उन्हें एक वरना कार नंबर (पीबी 07-एएम-8224) कपूरथला से आती दिखी, जिसमें तीन युवक सवार थे। कार की तलाशी दौरान आरोपियों के पास से दस लाख रुपये की नगद राशि बरामद हुई और एक वरना कार भी मिली है। वरना कार को गिरोह के तीनों सदस्यों ने इस तरह से बनवाया हुआ था कि उसमें गैस कटर का सारा सामान आसानी से आ जाए। गाड़ी को मॉडिफाई कर सिलेंडर रखने की जगह बनाई गई थी।

बरामदगी

आरोपियों की कार से विभिन्न नंबरों की नंबर प्लेट भी बरामद हुई। इन्द्रजीत से एक पिस्तौल देसी 32 बोर सहित छह कारतूस जिंदा व 280 नशीले कैप्सूल, 220 नशीली गोलियां बरामद हुई। प्रिंस से 100 कैप्सूल व 100 नशीली गोलियां व अमरीक सिंह से एक पिस्तौल 32 बोर सहित छह जिंदा कारतूस बरामद हुए।

आरोपियों ने अब तक एटीएम से साढ़े तीन करोड़ रू. लूटे

पूछताछ में आरोपियों ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में करीब 40 वारदातों को अंजाम देने की बात मानी है। उन्होंने इन घटनाओं में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए निकाले।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आनंदपाल एनकाउंटर में चौंका देने वाला खुलासा
राजू के जेल जाने के बाद बढ़ी पुलिस की टेंशन

सीकर (सच कहूँ न्यूज)। शेखावाटी में करीब 20 साल पहले पनपा गैंगवार एक बार फिर पुलिस की नजरों में रहेगा। आनंदपाल के एनकाउंटर व राजू ठेहट के जेल में जाने के कारण उनके गुर्गे छोटी-छोटी वारदात कर पुलिस की परेशानी बढ़ा सकते हैं। पहले राजू ठेहट, फिर बलबीर बानूड़ा व आनंदपाल और अब इनके गुर्गे। ठेहट की गिरफ्तारी और बानूड़ा व आनंदपाल की मौत के बाद माना जा रहा था कि अब करीब 20 साल से चली आ रही यह गैंगवार की जंग अब खत्म हो सकती है, लेकिन इन्हीं गैंग से जुड़कर आगे बढ़े गुर्गे अब भी मुसीबत बन सकते हैं।

कुछ नए गैंग पनप रहे हैं तो कुछ गुर्गे ऐसे भी हैं जो आनंदपाल और ठेहट गिरोह के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और आज भी फरार चल रहे हैं। चूरू में हिस्ट्रीशीटर महेंद्र गोदारा की गोली मारकर की गई हत्या के बाद सामने आया है कि शेखावाटी में गैंगवार पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

शराब तस्करी से शुरू हुए थे गैंग

शेखावाटी में गैंगवार शराब तस्करी से ही शुरू हुआ था। बलबीर बानूड़ा व ठेहट के बीच विवाद की जड़ भी शराब ठेका ही था। करीब 20 साल से चल रहे गैंगवार व नई पनप रही गैंग के बीच अब भी शराब तस्करी ही विवाद का मुख्य कारण है। महेंद्र गोदारा की हत्या के मामले में भी जिन बदमाशों का नाम सामने आ रहा है वे इसी से जुड़े हुए हैं।

अजय रिणवां गैंग फिर से सक्रिय

पिछले कुछ समय से अपराध से दूर होने का प्रयास किया, लेकिन जब से दूसरी गैंग से दुश्मनी हुई तब से फिर से सक्रिय होने लगी है। पांडिया से दुश्मनी के चलते इसके गुर्गे भी लगातार सक्रिय हो रहे हैं। महेंद्र गोदारा की हत्या के मामले में भी मुख्यतौर पर रिणवां के खिलाफ ही रिपोर्ट दी गई है और उसे साजिश का मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है।

आनंदपाल गैंग के फरार गुर्गे

भले ही आंनदपाल और सीकर जिले में उसके सबसे खास रहे बलबीर बानूड़ा दोनों मारे जा चुके हैं लेकिन इस गिरोह के कुछ गुर्गे अभी भी फरार हैं और सीकर से जुड़े हैं। इन पर इनाम भी घोषित है लेकिन पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। ये भी पुलिस के लिए बड़ी टेंशन हैं क्यों कि ये पहले सीधे तौर पर आनंदपाल से जुड़े हुए थे।

ठेहट के गुर्गे

राजू ठेहट व उसका भाई ओमा भले ही जेल में बंद हैं लेकिन इस गैंग के कई गुर्गे भी अभी तक फरार चल रहे हैं। साथ ही ठेहट व उसका भाई भी जेल से ही इस गिरोह को आॅपरेट कर रहे हैं।

अनिल उर्फ पांडिया गैंग

पांडिया के अजमेर हाईसिक्योरिटी जेल में जाने के बाद से वह आनंदपाल के साथ जुड़ गया। हालांकि आंनदपाल के एनकाउंटर के बाद से इनके हौसले जरूर पस्त हुए हैं। इस गैंग की सीधे तौर पर फतेहपुर के हिस्ट्रीशीटर अजय रिणवां की गैंग से दुश्मनी है। इस गिरोह ने अप्रैल के महीने में ही अजय रिणवां या उसके खास किशोर कुमावत को ठिकाने का प्लान बना लिया था।

17 अप्रैल को फतेहपुर कोर्ट में पेशी के दौरान यह गैंग वारदात करने वाली थी लेकिन पुलिस को पहले ही इसकी भनक लग गई। इसके बाद फतेहपुर पुलिस ने ही हथियारों के साथ महेंद्र गोदारा को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में यह भी सामने आया था कि इन्होंने रिणवां को मारने का प्लान बनाया था।

इनका कहना है

‘‘संदिग्धों पर लगातार नजर है। अपराधियों के सक्रिय गुर्गो पर शिकंजा कसने के लिए जिले के सभी थानाप्रभारियों को भी नजर रखने के लिए निर्देश दिए है।

डॉ. तेजपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ , तीन गिरफ्तार
3 पिस्तौल व 7 कारतूस भी किए बरामद

गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। थाना पट्टी की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का पदार्फाश करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जबकि दो व्यक्ति मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

पट्टी के डीएसपी सोहन सिंह ने प्रैस कांफ्रैंस दौरान बताया कि रविवार को थाना सीटी के प्रभारी मोहित कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी सहित निशान सिंह निवासी पट्टी के बाग में छापामारी की। पुलिस ने लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में बैठे पांच सदस्यों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो मौके से फरार होने में सफल रहे।

हथियार बरामद

गिरफ्तार आरोपी दलजीत सिंह पुत्र बाज सिंह निवासी पट्टी से एक पिस्तौल देसी 32 बोर, तीन रौंद जिंदा, गुरजंट सिंह पुत्र जैमल सिंह निवासी पट्टी से एक पिस्तौल देसी 32 बोर, दो रौंद जिंदा व जगरूप सिंह पुत्र सरमैल सिंह से एक पिस्तौल देसी 315 बोर, दो रौंद जिंदा बरामद किए।

छापामारी जारी

थाना सीटी पट्टी के प्रभारी मोहित कुमार तेजपाल ने बताया कि उक्त व्यक्तियों खिलाफ हथियार एक्ट अधीन मामला दर्ज कर माननीय अदालत से रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से फरार नारायण सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी तलवंडी, शोभा सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी पट्टी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आनन्दपाल गैंग के चार बदमाश दबोचे
लूट राशि में से 20 से 25 लाख आनन्दपाल को देने की बात कबूली

75.5 लाख की डकैती का पर्दाफाश

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शुक्रवार को जिला पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने जिले के भादरा कस्बे में पिछले वर्ष हुई 75.5 लाख की डकैती का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात अपराधी आनन्दपाल गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आनन्दपाल के दोनों भाइयों भूपेन्द्र पाल उर्फ विक्की, देवेन्द्रपाल सिंह उर्फ गुट्टू ने अपने गैंग के सदस्यों व स्थानीय अपराधियों के साथ मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया था।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान रामस्वरूप पुत्र ओमप्रकाश कुम्हार निवासी करणपुरा भादरा, मनोज कुमार पुत्र दारासिंह पूनिया जाट निवासी वार्ड पांच हाथीपुराबास भादरा, मनोज कुमार खेमका पुत्र पूनमचन्द महाजन निवासी साहवा बस अड्डा के पास भादरा व सुनील कुमार पुत्र विजय सिंह सिद्धू जाट निवासी ढाबी खुर्द भट्टू कलां फतेहाबाद हरियाणा के रूप में हुई।

क्या बोले पुलिस अधीक्षक

भादरा पुलिस थाने में हुई प्रेस वार्ता में जिला पुलिस अधीक्षक यादराम फांसल ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मामले का खुलासा किया। एसपी फांसल ने बताया कि 29 नवम्बर 2016 को बालाजी एसोसिएट भादरा के प्रोपराईटर विकास कुमार पुत्र किशन लाल जांगिड़ निवासी वार्ड 18 भादरा ने भादरा थाने में रिपोर्ट दी थी कि वह अपने कर्मचारी आईदान के साथ अपनी फर्म के माल विक्रय से प्राप्त राशि 75 लाख 50 हजार रुपए भादरा बैंक के खाते में जमा करवाने के लिये 27 नवम्बर की रात दिल्ली से 28 नवम्बर को करीब सवा दो बजे पुराने बस स्टैंड भादरा उतरा।

घर से थोड़ी दूरी पर पहुंचे तो पीछे से आई गाड़ी में सवार 3-4 नौजवानों ने घेर लिया। एक ने कनपटी पर पिस्तौल लगाते हुए दोनों को गाड़ी में डालकर ले गए। आंखों पर पट्टी बांध कई देर तक घूमाते रहे। फिर उनके पास से 75.5 लाख रुपए से भरे बैग, मोबाइल की सिम व बैटरी निकाल भादरा-भिरानी रोड पर गांव जोगीवाला से कुछ दूरी पर डालकर भाग गए। इस पर भादरा पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ भादंसं की धारा 392, 365 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

नाम व जाति बदलकर रह रहे थे अपराधी

आनन्दपाल के भाई स्थानीय अपराधियों के सम्पर्क में रहकर भादरा एवं भादरा के आसपास के क्षेत्र के गांवों, शहरों गोगामेड़ी, करणपुरा, लाखणवास, खचवाना, नेठराना, शेरपुरा, सिरसा व सिरसा जिले के गांवों में फरारी काट रहे थे। वे यहां पर अपने नाम बदलकर रह रहे थे। रूपेन्द्र पाल उर्फ विक्की अपना नाम विजेन्द्र सहारण, देवेन्द्र पाल उर्फ गुट्टू अपना नाम सतपाल गोदारा, बलवीर सिंह अपना नाम सन्दीप व तेजपाल सिंह शेखावत अपना नाम राजेश चौधरी बताकर रह रहा था।

आनन्दपाल गैंग के उक्त चारों बदमाश स्कॉर्पियों व बोलेरो गाड़ियां, मोटर साइकिल एवं हथियार पिस्तौल, रिवॉल्वर वगैरह छिपाकर रखते थे। इनसे दिन में ईधर उधर घूमते व रात के समय अपने विश्वसनीय लोगों के पास विश्राम करते हैं। जो अधिकतर सूर्यास्त के बाद अपने ठिकाने पर आते हैं व सूर्योदय से पूर्व निकल जाते हैं तथा रोजाना ठिकाने बदलते रहते हैं। इनके बारे में पहले लोगों को जानकारी नहीं थी लेकिन लोगों को बदमाश होने का शक था जो उनके भय से कोई जानकारी नहीं दे रहे थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पुलिस ने अंतरराज्यीय गाड़ी चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
गिरोह के 5 सदस्य काबू,19 गाड़ियां बरामद

फाजिल्का। फाजिल्का पुलिस ने अंतरराज्यीय गाड़ी चोर गिरोह के 5 सदस्यों को 19 विभिन्न गाड़ियों सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। बरामद की गई गाड़ियों की कीमत एक करोड़Þ 45 लाख बताई जा रही है।

इस संबंधी पुलिस लाईन फाजिल्का में आयोजित प्रैस वार्ता में इंस्पेक्टर जनरल आॅफ पुलिस भटिंडा सुखविंदर सिंह छीना ने बताया कि डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल पुलिस फिरोजपुर रेंज राजिंदर सिंह व एसएसपी डॉ. केतल पाटिल बलिराम के योग्य नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाई गई

मुहिम के तहत बलबीर सिंह इंचार्ज चौकी सीतो गुन्नो थाना बहाववाला ने पुलिस कर्मचारियों के गश्त व चैकिंग दौरान मुखबिर से खास इतलाह पर कुलबीर सिंह पुत्र खुशी राम, हरविंदर सिंह उर्फ गिल पुत्र बीर सिंह वासी गोरीवाला निकट डबवाली मंडी, संदीप कुमार पुत्र रघूनाथ वासी बागडियांवाली ढाणी दाता रामगढ़ जिला सीकर को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध थाना बहावावाल में मामला दर्ज किया है और अब तक कुल 9 व्हीकल बरामद किए जा चुके हैं आगे तफ्तीश जारी है।

पुलिस आम जनता की जान माल की रक्षा के लिए तत्पर : एसएसपी

इसी प्रकार मेजर सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ अबोहर द्वारा भी पुख्ता सूचना के आधार पर भूपिंदर सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र प्रिंथी राम वासी जैन नरगी अबोहर व सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा उर्फ गुज्जर पुत्र मलकीत सिंह वासी बुड्ढा थेह ब्यास को गिरफ्तार करके सिटी 2 थाना अबोहर में मामला दर्ज किया है

व दोषी भूपिंदर सिंह उर्फ हैप्पी व सुखविंदर सिंह उर्फ गुज्जर से सफेद रंग की वारना डीएल-4सी-एजे-9581 बरामद की तथा अब तक कुल 10 व्हीकल बरामद किए जा चुके हैं। इस उपरांत मुकदमे में चोरी वाहनों की रिकवरी व बाकी दोषियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

दोनों मुकदमों में अब तक गिरफ्तार दोषियों से एक मारूति सियाज, 2 महिंद्रा थार, 3 बोलेरो, 1 हयूडाय एसेंट, टाटा इंडिगो व एक ट्रैक्टर सहित कुलबीर सिंह वासी मंडी डबवाली, संदीप कुमार वासी दत्ता रामगढ़ जिला सीकर, हरविंदर सिंह गिल वासी मंडी डबवाली व 1 टोयआ इनोवा, 2 बोलेरो, 2 स्विफ्ट डिजायर, 2 हयूडाय वारना , 2 मारूति स्विफ्ट,

1 महिंदरा स्कॉरर्पियो समेत भूपिंदर सिंह वासी जैन नगरी अबोहर और सुखविंदर सिंह वासी बुड्ढा तहसील ब्यास को काबू किया है। उक्त बरामद किए व्हीकलों की कीमत एक करोड 45 लाख बनती है। आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है तथा दोनों मामलों में बाकी व्हीकलों की बरामदगी, अन्य दोषियों की गिरफ्तारियां व अन्य भी बडे खुलासे होने की संभावना है। एसएसपी केतन पाटिल बलिराम ने बताया कि पुलिस पब्लिक आम जनता की जान माल के लिए हमेश तत्पर है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भ्रूण लिंग जांच करने वाला गिरोह पकड़ा
दो आरोपियों को भेजा जेल, जांच शुरु

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में लंबे समय से कर रहे थे धंधा

मिशन निदेशक नवीन जैन के निर्देशों पर हुई कार्रवाई

राज्य में अब तक 75 डिकॉय

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। भ्रूण लिंग जांच मामले में पीसीपीएनडीटी टीम ने लगातार डिकॉय कार्रवाई करते हुए श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से दलाल सतनाम सिंह व छोलाछाप डॉक्टर सुरजीत सिंह को पकड़ा है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। इस मामले में प्रथम-दृष्टया भू्रण लिंग जांच करवाने वालों से ठगी का मामला सामने आया है, क्योंकि दलाल सही सोनोग्राफी करवाने के बाद अपने स्तर पर ही गर्भ में लड़का-लड़की होना बताते थे।

पूछताछ में पता चला है कि जहां आॅबोर्शन की कमाई दिखती वहां लड़की होना बता देते, जबकि कुछेक मामलों में लड़का होना बताते। एनएचएम के मिशन निदेशक एवं पीसीपीएनडीटी के राज्य प्राधिकारी नवीन जैन के निर्देशों पर हुई इस कार्रवाई में जयपुर, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ के सदस्य शामिल रहे। शनिवार देर रात तक चली इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को रविवार को न्यायिक अधिकारी के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। बहरहाल, आरोपियों के खिलाफ पीबीआई थाना में मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की

पीबीआई थाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिल रही थी कि भू्रण लिंग जांच करने वाला एक गिरोह श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में सक्रिय है और वे आॅबोर्शन भी करवाते हैं। इसकी पुष्टि होने पर श्रीगंगानगर की बोगस ग्राहक के जरिए दलाल अमृतपाल से संपर्क साधा, जिसने भू्रण लिंग जांच करवाने के चालीस हजार रुपए मांगे और दोनों जिलों सहित कहीं भी आस-पास जांच करवाने की बात कही।

अस्पताल में घुमाता रहा दलाल

दलाल ने शनिवार दोपहर महिला को एक गांव में बुलाया और बाद में हनुमानगढ़ जंक्शन आने का कहा। यहां दलाल स्वास्तिक अस्पताल में नियमित जांच करवाई और उसके बाद महावीर अस्पताल बुलाया। जहां महिला के सहयोगी को छोड़ महिला को बोम्बे अस्पताल बुलाया।

दलाल ने महिला को कई बार इधर-उधर अस्पतालों में घुमाता रहा और किसी के साथ नहीं होने की संतुष्टि पर उसने तय की गई राशि बोम्बे अस्पताल की लैब में दूसरे दलाल सतनाम सिंह को देने के लिए कही, जिस पर उसे रुपए दे दिए गए। इसके बाद शाम सात बजे तीसरे दलाल सुरजीत सिंह के जरिए भांभू अस्पताल में नियमित सोनोग्राफी करवाई और कुछ देर बाद नतीजा बताने की बात कही।

फिलहाल तीसरा दलाल फरार

इस दौरान इशारा पाते ही टीम ने 38 वर्षीय सुरजीत पुत्र रेशम सिंह निवासी अमरपुरा थेड़ी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि बोम्बे अस्पताल की लैब से 26 वर्षीय सतनात सिंह पुत्र गुरदीप सिंह रायसिख निवासी सुरेशिया को गिरफ्तार किया। तीसरा दलाल अमृतपाल पहले ही पैसों का बंटवारा कर जा चुका था, जिसकी तलाश में उसके घर एवं अन्य ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।

वहीं इस मामले में बोम्बे अस्पताल संचालक एवं भांभू अस्पताल संचालक से पूछताछ और भांभू हॉस्पीटल से दस्तावेज जब्त किए गए। पूछताछ में दलालों ने बताया कि वे लंबे अर्से से यह धंधा कर रहे हैं और अपने स्तर पर ही भू्रण लिंग के बारे में बताकर वे 30 से 40 हजार रुपए में सौदा तय करते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
कार सहित शातिर पिता-पुत्र गिरफ्तार

तीसरा आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर

होशियारपुर (राजीव शर्मा)। लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन सदस्यों वाले गिरोह का टांडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गांव पुलपुख्ता मोड़ के पास की नाकेबंदी दौरान कार सहित गिरफ्तार किए गए शातिर दिमाग पिता पुत्र ठगों की पहचान सतनाम सिंह पुत्र सतवंत सिंह और उसके बेटे लवप्रीत सिंह निवासी रजिंदर नगर गली नंबर 5 बटाला रोड अमृतसर के रूप में हुई है जबकि इनका तीसरा साथी टिम्मी निवासी सकाला अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उक्त पिता पुत्र वही ठग है जिन्होंने पांच जून की शाम हरसी पिंड रोड पर डेरा सावनपुरी के पास डिब्बे बनाने वाले मूनक कला निवासी करनैल सिंह से 18 हजार रुपए छीने थे।

यहां-यहां की लूटपाट

वीरवार को थाना टांडा में पत्रकार वार्ता दौरान डीएसपी रजिंदर शर्मा ने बताया के दोनों आरोपियों को थाना प्रभारी करनैल सिंह की टीम ने हौंडा इमेज कार सहित गुप्त सूचना पर जब गिरफ्त में लेकर पूछताछ की है। डीएसपी शर्मा ने बताया के हरसी पिंड रोड पर स्थित बॉक्स बनाने वाले करनैल सिंह से 18 हजार लूटने से पहले इन्होंने 20 रोज पहले होशियारपुर में प्लाईवुड की दुकान से 13 हजार , बलाचौर में जेनरेटर की दुकान से 8 हजार, चंडीगढ़ गुरु द्वारा अंब साहिब से 10 हजार, पटियाला सरा माता चिंतपूर्णी मंदिर से 8 हजार, अमृतसर लारेंस रोड व अड्डा झब्बाल कलेक्शन की दुकान से 6-6 हजार, रणधीर सिंह की दुकान व दयालपुरा तरनतारन से 10-10 हजार, हरीके निम्मा मच्छीवाला से 7 हजार, विक्की जूस बार फरीदकोट से 10 हजार की ठगी और लूट की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।