Election Result - Sach Kahoon Hindi

पंजाब में 90% नगर कौंसिलों और निगमों में ‘आप की सरकार’
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Election Result News: पंजाब की नगर कौंसल और नगर निगम चुनावों में 90 प्रतिशत से अधिक नगर कौंसलों और निगमों में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बन गई है। कपूरथला और अबोहर नगर निगम में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 6 नगर निगमों में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर सबको हैरान कर दिया है। अबोहर नगर निगम में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है, जबकि कपूरथला में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं, मोगा, बरनाला, मोहाली, बठिंडा और पठानकोट सहित बटाला को आम आदमी पार्टी ने जीत लिया है।

पंजाब में 8 नगर निगम, 75 नगर कौंसल और 19 नगर पंचायत के 1977 वार्डों के लिए 7555 उम्मीदवार मैदान में थे। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के क्षेत्र चमकौर साहिब में कांग्रेस पार्टी ने नगर कौंसल में अपना कब्जा कर लिया। यहाँ कुल 19 में से 17 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र धूरी में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का खाता तक नहीं खुला। धूरी में केवल 2 सीटों पर आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि 21 सीटों में से 19 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीतीं।

ये रहे परिणाम

आम आदमी पार्टी: 954 वार्ड
कांग्रेस: 387 वार्ड
आजाद: 251 वार्ड
शिरोमणि अकाली दल: 191 वार्ड
भाजपा: 251 वार्ड
बहुजन समाज पार्टी: 7 वार्ड
(खबर लिखे जाने तक)

झाड़ू ने की सफाई, अब 2027 की तैयारी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के झाड़ू ने इन शहरी चुनावों में सभी पार्टियों की सफाई कर दी है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की हालत सबसे खराब हुई है, जबकि कांग्रेस ने भी कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। भगवंत मान ने कहा कि अब कांग्रेस अध्यक्ष अपनी हाई कमान को क्या जवाब देंगे कि उनका हल्का गिदड़बाहा चुनाव हार गया। उन्होंने कहा कि अगर इन चुनावों को हर कोई सेमीफाइनल कहता है, तो हमने इसे जीत लिया है और अब 2027 की तैयारी है, जिसमें 90 सीटों से अधिक जीत हासिल कर फिर से सरकार बनाई जाएगी।

आम आदमी पार्टी ने लूट कर हासिल की जीत: अमरेन्द्र सिंह वड़िंग

कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह राजा वडिंÞग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इन शहरी चुनावों को नहीं जीता, बल्कि लूट लिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करते हुए पहले हमारे उम्मीदवारों की नामांकन फाइलें रद्द करवार्इं और बाद में चुनाव वाले दिन बूथ लूटकर अपने पक्ष में वोट डाला। इसके बाद जीत हासिल करने के लिए गिनती में भी हेरफेर करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि इसे जीत नहीं कहा जा सकता, इसे सीधे तौर पर लूट कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि असली मुकाबला 2027 में होगा, और उस दौरान आम आदमी पार्टी को सबक सिखाते हुए सत्ता से बाहर किया जाएगा।

निकाय चुनाव: अबोहर में भाजपा एक बार फिर मेयर बनाने की तैयारी में

अबोहर। 50 सीटों में से 28 भाजपा, 20 आप, 1 कांग्रेस और 1 आजाद उम्मीदवार को अबोहर की 50 नगर निगम सीटों के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। गिनती सख्त सुरक्षा प्रबंधों के तहत एसडीएम रविन्द्र सिंह अरोड़ा की निगरानी में हुई। आप के इंचार्ज अरुण नारंग और अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ विशेष रूप से मौजूद रहे। गिनती के पहले दौर में छह बूथों से आप के चार उम्मीदवार और दो भाजपा उम्मीदवार विजयी रहे। धर्मवीर ने वार्ड नंबर 1 से जीत हासिल की, जबकि आम आदमी पार्टी की संगीत कौर ने वार्ड नंबर 2 से, मनजीत सिंह ने वार्ड नंबर 3 से, माया रानी ने वार्ड नंबर 4 से, रमेश कुमार ने वार्ड नंबर 5 से और भाजपा की लक्ष्मी देवी ने वार्ड नंबर 6 से जीत हासिल की।

इसी तरह दूसरे दौर में वार्ड नंबर 7 से आम पार्टी के रोशन लाल, वार्ड नंबर 8 से भाजपा के रिकुल शर्मा, वार्ड नंबर 9 से भाजपा के दीपक छापोला, वार्ड नंबर 10 से आम पार्टी की गुरप्रीत कौर, वार्ड नंबर 11 से भाजपा के हरमप्रीत सिंह और वार्ड नंबर 12 से भाजपा की पूजा रानी विजयी रहीं। तीसरे दौर में वार्ड 13 से 18 तक की गिनती में भाजपा के आशीष कुमार (वार्ड 13), वार्ड 14 से आप की सरोज रानी, वार्ड 15 से भाजपा के मैनपाल, वार्ड 16 से आप की किरण रानी, वार्ड 17 से आप के बलविंदर कुमार और वार्ड 18 से आप के रमेश कुमार विजयी रहे।

सुनाम में ‘आप’ की बड़ी जीत, 19 ‘आप’, 3 आजाद और 1 भाजपा उम्मीदवार रहा विजयी

शिरोमणी अकाली दल और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

सुनाम ऊधम सिंह वाला। सुनाम नगर कौंसिल चुनावों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने बड़े स्तर पर जीत हासिल की है। सुनाम में कुल 23 वार्ड हैं, जिनमें वार्ड नंबर 2 से आप उम्मीदवार गुरतेज सिंह निक्का और वार्ड नंबर 6 से आप उम्मीदवार वरुण मधान पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित हो चुके थे। इसके बाद 21 वार्डों में 49 बूथों पर कुल 85 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जिनके परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। इन परिणामों में आम आदमी पार्टी के 17 उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि 2 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत चुके थे। इस तरह कुल 19 ‘आप’ उम्मीदवार विजयी रहे।

इसके अलावा 3 आजाद उम्मीदवार और 1 भाजपा उम्मीदवार भी जीतने में सफल रहा। वहीं अकाली दल और कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया। हालांकि कांग्रेस और अकाली दल ने संयुक्त रूप से एक साझा मोर्चा बनाकर आजाद उम्मीदवारों का समर्थन किया था। इन चुनावों के परिणाम सुबह 9 बजे से ही आने शुरू हो गए थे। एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह लड्डू बांटे गए और ढोल की थाप पर भंगड़ा भी जमकर किया गया।

जबकि वार्ड नंबर 2 से आप उम्मीदवार गुरतेज सिंह निक्का और वार्ड नंबर 6 से आप उम्मीदवार वरुण मैदान (मोंटी) पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित हो चुके थे। इस प्रकार कुल 23 वार्डों में से 19 वार्डों पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया, 3 वार्डों में आजाद उम्मीदवार विजयी रहे और 1 वार्ड में भाजपा उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

कल खुलेंगी 7,555 उम्मीदवारों की किस्मत की पेटियां, शाम तक आएंगे पूरे परिणाम
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Municipal Election Result: पंजाब में कल उन 7,555 उम्मीदवारों की किस्मत की पेटियां खुलेंगी, जिन्होंने नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत की चुनावों में हिस्सा लिया था। राज्य चुनाव आयोग द्वारा कल, 29 मई को सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी और शाम तक सभी चुनाव परिणाम आ जाएंगे। इस बार चुनाव परिणाम थोड़ा देरी से आने की संभावना है क्योंकि ईवीएम की जगह बैलेट पेपरों की गिनती हो रही है।

यही कारण है कि गिनती में काफी समय लग सकता है। परिणामों को लेकर मतगणना सैंटरों में भीड़ न इकठ्ठा हो, इसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने परिणामों की लाइव जानकारी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है। हर कोई अपने शहर के किसी भी वार्ड का चुनाव परिणाम आयोग की वैबसाइट पर जाकर देख सकता है। बीती 26 मई को हुए 75 नगर कौंसिल, 8 नगर निगम और 21 नगर पंचायतों सहित कुल 104 चुनावों की मतगणना की जानी है। इस मतगणना के लिए कुल 115 वोट मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं, जहाँ बड़ी संख्या में स्टाफ की तैनाती की गई है।

100 मीटर के दायरे में बड़ी संख्या में तैनात रहेगी पुलिस

राज्य चुनाव अधिकारी द्वारा प्रत्येक मतगणना केन्द्र में 10 से 15 टेबल लगाई गई हैं और वार्ड नंबर 1 से वोटों की गिनती शुरू होगी। सभी वार्डों की गिनती एक-एक करके पूरी की जाएगी। मतगणना केन्द्रों में एक मतगणना सुपरवाइजर और दो मतगणना उप अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा जरूरत के अनुसार स्टाफ की तैनाती भी की गई है। मतगणना केन्द्रों के बाहर हंगामा न हो, इसके लिए 100 मीटर के दायरे में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रहेगी ताकि किसी भी मतगणना में बाधा न डाली जा सके। मतगणना केन्द्र में केवल उम्मीदवार और उम्मीदवार द्वारा नियुक्त मतगणना एजेंटों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी, लेकिन उनके पास संबंधित अधिकारी द्वारा जारी किया पास होना जरूरी है। Chandigarh News

Chandigarh News: प्रबंधों का जायजा लेती एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिय व उपस्थित अन्य अधिकारी।

Bengal Election Result: बंगाल में ‘दीदी’ का किला कैसे ढहा? महिलाओं के वोट में बदलाव ने बदल दी पूरी राजनीति
Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने भारतीय राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया। जिस महिला वोट बैंक को ममता बनर्जी की सबसे मजबूत ताकत माना जाता था, उसी में आई दरार ने सत्ता का खेल पलट दिया। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार रणनीतिक तरीके से महिलाओं के मुद्दों को केंद्र में रखकर ऐसा दांव चला, जिसने तृणमूल कांग्रेस की वर्षों पुरानी पकड़ को कमजोर कर दिया।

कैश की लड़ाई: ‘लक्ष्मीर भंडार’ बनाम 3000 रुपये का वादा

ममता बनर्जी की सरकार की पहचान उनकी कल्याणकारी योजनाएं रही हैं, खासकर ‘लक्ष्मीर भंडार’ जैसी स्कीम, जिसने करोड़ों महिलाओं को आर्थिक सहारा दिया।

सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1500
SC/ST महिलाओं को ₹1700 प्रतिमाह

लेकिन चुनाव 2026 में बीजेपी ने इसी मॉडल को चुनौती देते हुए बड़ा दांव खेला—

? हर महिला को ₹3000 प्रतिमाह देने का वादा
? 33% सरकारी नौकरियों में आरक्षण
? मुफ्त बस सेवा सहित कई योजनाएं

दोगुनी आर्थिक मदद के वादे ने महिलाओं के बीच एक नई उम्मीद पैदा की और यहीं पर TMC की पकड़ ढीली पड़ती नजर आई।

महिला आरक्षण का मुद्दा: नैरेटिव की जंग में TMC पीछे

चुनाव से पहले संसद में महिला आरक्षण को लेकर बड़ा राजनीतिक घमासान हुआ। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने इसे चुनावी मुद्दा बना दिया।

बीजेपी ने लगातार यह संदेश देने की कोशिश की कि:
? TMC और कांग्रेस महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में नहीं हैं

इस नैरेटिव ने खासकर शहरी और युवा महिला वोटर्स को प्रभावित किया, जिससे TMC की छवि पर असर पड़ा।

महिला सुरक्षा का मुद्दा: सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

चुनाव में सबसे भावनात्मक और असरदार मुद्दा महिला सुरक्षा रहा।

संदेशखाली कांड
आरजी कर मेडिकल कॉलेज घटना

इन घटनाओं ने राज्य सरकार की छवि को झटका दिया। बीजेपी ने इस मुद्दे को सीधे जनता के बीच ले जाकर बड़ा राजनीतिक लाभ उठाया।

? संदेशखाली आंदोलन का चेहरा बनीं रेखा पात्रा को टिकट
? पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को उम्मीदवार बनाया

इन दोनों की जीत ने यह संकेत दिया कि महिला सुरक्षा का मुद्दा वोट में तब्दील हो चुका था।

तीन मोर्चों पर घिरी ‘दीदी’

अगर इस चुनाव का गहराई से विश्लेषण करें, तो साफ दिखता है कि ममता बनर्जी तीन बड़े मोर्चों पर घिर गईं:

आर्थिक मोर्चा – ₹1500 बनाम ₹3000 की सीधी टक्कर
राजनीतिक नैरेटिव – महिला आरक्षण पर छवि को नुकसान
भावनात्मक मुद्दा – महिला सुरक्षा पर जनता का भरोसा कमजोर

उपचुनाव: फैसला कल, किसके सिर सजेगा ‘लुधियाना पश्चिमी’ की अध्यक्षता का ‘ताज’
2022 के मुकाबले कम वोटिंग पोल होने से कल आने वाले नतीजों को लेकर सभी उम्मीदवार दुविधा में | Ludhiana News

लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Ludhiana By Election: विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिमी के लिए उप चुनाव 19 जून को हुए थे, जिसके तहत हलके में हुए मतदान की मतगणना आज 23 जून को होने जा रही है। मतगणना सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगी, जिसके कुछ समय बाद ही यह साफ-स्पष्ट हो जाएगा कि अगले डेढ़ साल के लिए हलका पश्चिमी की अध्यक्षता की वागडोर किसके हाथों में आएगी व किस पार्टी को आगामी चुनावों के लिए मजबूती मिलेगी।

हालांकि आम आदमी पार्टी जो सत्ता में है, के साथ-साथ कांगे्रस, भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणी अकाल दल सहित कुल 14 उम्मीदवार भी अपनी-अपनी जीत की बात कह रहे हैं, जिनके द्वारा भले ही मतदाताओं को अपनी वोट का इस्तेमाल करने के लिए चुनाव प्रचार दौरान बड़े स्तर पर प्रेरित किया गया था, लेकिन बावजूद इसके मतदाताओं ने अपनी वोट डालने में उम्मीद से भी कम दिलचस्पी दिखाई, जिस कारण सभी राजनीतिक पार्टियां दुविधा में हैं। बता दें कि हलके में कुल 175469 मतदाता हैं। इनमें 90088 पुरुष, 85371 महिला व 10 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। जिनमें सिर्फ 51.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने नए सदस्य को चुनने में उत्साह दिखाया। जबकि 2022 के विधानसभा चुनावों में 64.73 फीसदी मतदाताओं ने अपने हक का इस्तेमाल किया था, जिसके मुकाबले ताजा वोट पोल प्रतिशत 13.4 प्रतिशत कम रिकॉर्ड हुई है। Ludhiana News

राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक कम वोट पोल के लिए राजनीति गुटों द्वारा लोक मुद्दों पर बात करने की बजाय एक-दूसरे की किरदारकुशी करने के साथ साथ गर्मियों की छुट्टियां व मौसम का प्रभाव भी हावी रहा है, जिस कारण आधे से अधिक मतदाताओं ने वोट डालने से किनारा किया। बता दें कि विधानसभा हलका पश्चिमी सीट ‘आप’ विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की उनके घर में ही गोली लगने से हुई मौत के बाद 10 जनवरी 2025 को खाली हो गई थी, जिन्होंने 2022 की विधानसभा चुनावों में कांग्रेसी उम्मीदवार भारत भूषण आशू को 7512 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी।

बदल सकते हैं समीकरण | Ludhiana News

ताजा हुए उप चुनाव को सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी सहित कांग्रेस, भाजपा व शिअद (ब) ने भी अपनी इज्जत का सवाल बनाया हुआ था। क्योंकि यह उप चुनाव 2027 के चुनावों से पहले आखिरी चुनाव हो सकते हैं। जिसके नतीजे डेढ़ साल बाद होने वाली आगामी विधानसभा चुनावों के समीकरण बदल सकते हैं, जिस कारण इस उप चुनाव को हर राजनीतिक पक्ष ने तवज्जो दी है।

इनकी किस्मत का फैसला कल

उप चुनाव के लिए इस समय भारत भूषण आशू (कांग्रस), संजीव अरोड़ा (आप), एडवोकेट परोपकार सिंह घुंमन (शिरोमणी अकाली दल ब, जीवन गुप्ता (भाजपा), नवनीत कुमार (शिरोमणी अकाली दल (अ) व जतिन्द्र कुमार शर्मा (नेशनल लोकसेवा पार्टी) के अलावा इंज. बलदेव राज कतना, परमजीत सिंह भराज, एलबर्ट दुआ, कमल पवार, राजेश शर्मा, नीटू, पवनदीप सिंह व गुरदीप सिंह काहलों व रेनूं आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं।

उपचुनाव: मतगणना कल

जिला चुनाव अधिकारी-कम- डिप्टी कमिशनर हिमांशू जैन के मुताबिक 19 जून को हुए मतदान व डाक मतदान की गिणती आज (23 जून) सुबह 7 बजे चुनाव निरीक्षकों, उम्मीदवारों व उनके अधिकारित प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी, जहां सुरक्षा के मद्देनजर अर्ध सैनिक बलों की तैनाती भी की गई है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– Rain: बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजा, सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही प्रत्येक मतगणना केंद्र पर नजर :- डीसी प्रशांत पंवार
डीसी प्रशांत पंवार एवं एसपी उपासना ने किया चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए मतगणना केंद्रों का दौरा, तैयारियों का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश| Kaithal News

कैथल (सच कहूं /कुलदीप नैन)। Lok Sabha Election Result: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार व पुलिस अधीक्षक उपासना ने 4 जून को लोकसभा आम चुनाव 2024 की मतगणना के दृष्टिगत जिला की चारों विधानसभाओं क्षेत्रों में बने मतगणना केंद्रों का दौरा किया और किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चुनाव आयोग की हिदायतानुसार सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ-साथ विभिन्न नाकों तथा मतगणना केंद्रों के बाहर डयूटी मैजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इन मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। मतगणना केंद्र में डयूटी पास के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। Kaithal News

डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 807 बूथ बनाए गए थे, जिनकी गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। इनके अलावा एक टेबल एआरओ की लगाई गई है। गुहला व कलायत विधानसभा के मतों की गणना 15-15 राऊंड में होगी। इसी प्रकार कैथल विधानसभा के मतों की गणना 16 तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना 14 राऊंड में होगी। पहले राऊंड का परिणाम क्लीयर होने के बाद ही दूसरे राऊंड के लिए मशीन टेबल पर लाई जाएंगी। मतगणना के पूरे कार्य की वीडियोग्राफी की जाएगी। Kaithal News

उन्होंने बताया कि कैथल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना आरकेएसडी कॉलेज में, कलायत विधानसभा क्षेत्र की आरकेएसडी स्कूल में तथा पूंडरी व गुहला विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना आईजी कालेज के अलग अलग हॉल में की जाएगी। उन्होंने कहा कि काऊंटिंग हॉल में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश करेगा। अनाधिकृत व्यक्ति किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिकृत व्यक्ति के पास उसका पहचान पत्र होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। कैथल विधानसभा क्षेत्र के लिए बी उदय कुमार सेठी, कलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए श्रीमती वैदेही मनोज रानाडे तथा गुहला एवं पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के लिए श्रीमती रानी टाटे को मतगणना आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। Kaithal News

डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया में शामिल प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी तथा एजैंटों या अन्य सहायक स्टाफ को मतगणना की गोपनीयता बनाए रखनी होगी। मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आयोग की हिदायतों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि काऊंटिंग टीमों में काऊंटिंग सुपरवाईजर, काऊंटिंग एसिस्टेंट और माईक्रो ऑर्क्ब्जर शामिल हैं। इसके अलावा सहायक स्टाफ की भी डयूटी लगाई गई है। प्रत्येक राऊंड का परिणाम बोर्ड पर अंकित किया जाएगा।

एजेंट के साथ-साथ किसी भी कर्मचारी को मतगणना हॉल में मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपनी डयूटी का ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगा। सभी अधिकारी व कर्मचारी एआरओ द्वारा निर्धारित किए गए समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम–600 पुलिस कर्मचारी किए तैनात

एसपी उपासना ने कहा कि मतगणना को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 600 पुलिस कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। सभी सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से तलाशी लेने के बाद ही केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा। मतगणना केंद्र के बाहर या अंदर कोई भी व्यक्ति ब्लेड, बीड़ी, माचिस, मोबाईल फोन, खतरनाक रसायन, आग्नेय शस्त्र इत्यादि के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान पिहोवा चौक से लेकर आईजी कॉलेज करनाल रोड तक अंबाला रोड खुरानिया पैलेस से पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाउस अंबाला रोड कैथल तक तथा ढांड रोड पर भगवती साड़ी शोरूम से लेकर आईजी स्कूल ढांड रोड तक वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। Kaithal News

इस मौके पर एडीसी एवं पूंडरी एआरओ सी.जया श्रद्धा, एसडीएम एवं कैथल एआरओ सुशील कुमार, एसडीएम एवं गुहला एआरओ कृष्ण कुमार एवं एसडीएम एवं कलायत एआरओ सत्यावान सिंह मान आदि मौजूद रहे।

बॉक्स-एजैंटों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मतगणना केंद्रों पर लेकर आ सकते हैं 17 सी फार्म

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि 17 सी फार्म पीओ द्वारा एजैंटों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिए गए थे। वे 4 जून को लोकसभा आम चुनाव की मतगणना केंद्र में अपना 17 सी फार्म साथ लेकर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:– Road Accident: ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो युवक घायल

जिला परिषद व पंचायत समिति मतगणना को लेकर धारा 144 लागू
मतगणना के दिन संबंधित क्षेत्रों व आसपास के क्षेत्रो में शराब बिक्री पर रहेगी पाबंदी

आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिलाधीश पार्थ गुप्ता ने जिला परिषद व पंचायत समिति मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से मतगणना केंद्रों के समीप धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार 27 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति मतगणना के दौरान मतगणना केंद्रों के मतगणना की समाप्त होने तक इन क्षेत्रों में सभी लाइसेंसशुदा शराब के ठेके बंद रहेंगे। इसके अलावा शराब परोसने वाले होटल, रेस्तरा, बार और क्लबों में भी शराब परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी) द्वारा इस दिन ड्राई डे भी घोषित किया गया है। आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड सहिता की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यहां होगी मतगणना

खंड बड़ागुढा की मतगणना बीडीपीओ कार्यालय बड़ागुढा, खंड डबवाली की मतगणना महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय मंडी डबवाली, खंड ऐलनाबाद में बीडीपीओ कार्यालय ऐलनाबाद, खंड नाथूसरी चौपटा की मतगणना बीडीपीओ कार्यालय नाथूसरी चौपटा, खंड ओढां की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां, खंड रानियां की मतगणना राजकीय महिला महाविद्यालय रानियां तथा खंड सरसा की मतगणना चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के डा. एपीजे अबुल कलाम भवन में की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा: 18 नगरपरिषद व 28 नगरपालिका का परिणाम 22 को
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज) हरियाणा की 18 नगरपरिषद व 28 नगरपालिका में अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए हुए चुनाव के दौरान 70.4 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि मतगणना 22 जून को होगी। सिंह ने बताया कि 18 नगरपरिषद और 28 नगरपालिका में रात आठ बजे तक 12 लाख 95 हजार 508 मतदाताओं ने मतदान किया, जो कुल मतदाता संख्या का 70.4 प्रतिशत है।

उन्होंने मतदान की जिलावार स्थिति के बारे में बताया कि अंबाला में 68.6 प्रतिशत, भिवानी में 63.6, चरखीदादरी में 68.2, फतेहाबाद में 77.4, गुरुग्राम में 79.3, हिसार में 75.7, झज्जर में 61.7, जींद में 70.2, कैथल में 73.5, करनाल में 72.6 कुरुक्षेत्र में 71.5, महेंद्रगढ़ में 75.5, मेवात में 75.6, पलवल में 65.9, पंचकूला में 68.2, पानीपत में 69.3, रेवाड़ी में 84.6, रोहतक में 77.5, सिरसा में 74.3, सोनीपत में 65.6 और यमुनानगर में 78.2 प्रतिशत मतदान हुआ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।