Assam flood - Sach Kahoon Hindi

Heavy Rains: पूर्वोत्तर भारत में मूसलधार बारिश जारी, भारी तबाही के साथ अब तक 34 लोगों के मरने की पुष्टि
Rain continue in Assam: गुवाहाटी। पूर्वोत्तर भारत में मानसून की तेज़ वर्षा के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अब तक 34 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। असम में वर्षा की पहली बाढ़ लहर ने 19 जिलों के लगभग 3.64 लाख लोगों को प्रभावित किया है। नदियों के उफान और लगातार बारिश के कारण सड़क मार्ग और रेल सेवाएँ बाधित हो गई हैं। इसके साथ ही मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा और सिक्किम जैसे राज्यों में भी व्यापक असर देखा गया है। Heavy Rain News

रविवार को असम में दो, तथा मिज़ोरम और त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई, जिससे क्षेत्र में मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। इनमें से असम में 10, अरुणाचल प्रदेश में 9, मिज़ोरम और मेघालय में 6-6, त्रिपुरा में 2 और नागालैंड में 1 व्यक्ति की जान गई है।

अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से बात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से बात की और हालात का जायज़ा लिया। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि गृह मंत्री ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने जनता को सतर्क करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों—किबिथू (17 सेमी), ह्युलियांग (15 सेमी) और कलकटंग (10 सेमी)—में भारी वर्षा हुई है, जिससे असम की नदियों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ सकता है। Heavy Rain News

बराक घाटी के करीमगंज क्षेत्र में बाढ़ के कारण रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गया, जिससे पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे को कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। सिक्किम में भूस्खलनों के चलते सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे लगभग 1,500 पर्यटक फँस गए हैं। इसी दौरान, एक वाहन के 1,000 फीट नीचे तीस्ता नदी में गिरने से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 9 पर्यटक लापता हैं, जिनकी तलाश वर्षा बाधित कर रही है। वाहन में कुल 11 लोग थे, जिनमें से दो को बचा लिया गया।

बोमजीर नदी के बीच फँसे 14 लोगों को सफलतापूर्वक बचाया

भारतीय वायु सेना (IAF) ने अरुणाचल प्रदेश के निचली दिबांग घाटी में बोमजीर नदी के बीच फँसे 14 लोगों को सफलतापूर्वक बचाया। इस कार्य हेतु Mi-17 हेलीकॉप्टर का उपयोग किया गया। यह अभियान असम और अरुणाचल सरकारों के अनुरोध पर चलाया गया।

मणिपुर में भी बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। अब तक 3,800 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 883 घरों को नुकसान पहुँचा है। इंफाल पूर्वी जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा है। कई नदियों ने तटबंध तोड़ दिए, जिससे राजधानी इंफाल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बाढ़ आ गई।

त्रिपुरा में बाढ़ से 1,300 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा में राहत कार्य जारी हैं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। मिज़ोरम में अब तक 211 स्थानों पर भूस्खलन की सूचना है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। 60 मकानों के ध्वस्त होने की खबर है। मेघालय के भी कुछ क्षेत्रों में नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है। Heavy Rain News

Manipur Flood Updates: मणिपुर में 1,300 से ज्यादा लोगों को बचाया, सेना का राहत कार्य जारी

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 126
गुवाहाटी (एजेंसी)। असम में विध्वंसकारी बाढ़ से पांच और लोगों की मौत होने से राज्य में बाढ़ से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 126 हो गयी है। राज्य के 25 से ज्यादा जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। राहत और बचाव का कार्य विभिन्न स्थानों पर चलाया जा रहा है। भारतीय वायु सेना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 77 टन राहत सामग्री को पहुंचाने के लिए सात विमानों को लगाया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण( एएसडीएमए) द्वारा प्रतिदिन जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में कल बारपेटा, कछार, दर्रांग, करीमगंज और मोरीगांव जिले में चार बच्चों सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गयी। इसके अलावा दो जिलों में दो लोग लापता भी हो गए हैं।

बारपेटा जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित

राज्य में इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 126 हो गयी है। विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के बाईस लाख इक्कीस हजार पांच सौ से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बजाली, बक्सा, बारपेटा, कछार, दर्रांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलपारा, गोलाघाट, हैलाकंदी, नालबारी, सोनितपुर, दक्षिणी शालमारा, तमुलपुर और उदलगुरी जिला बाढ़ से प्रभावित है, जिसमें बारपेटा जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है,

जहां सात लाख से अधिक लोग इसके चपेट में हैं, नगांव में 5.13 लाख लोग और कछार में 2.77 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीन दिन में दूसरी बार रविवार को भी सिलचर के कछार और कामरूप के हाजो का दौरा किया और राहत और बचाव कार्य में शामिल एजेंसियों को और अधिक लोगों तक पहुंच बनाने और उन्हें जल्द से जल्द सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि सिलचर शहर एक सप्ताह से बाढ़ की चपेट में है। श्री सरमा ने स्वीकार किया है कि प्रशासन बाढ़ में फंसे हुए लोगों तक नहीं पहुंच पाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रिलायंस फाउंडेशन ने की असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 25 करोड़ की मदद
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी आगे आए हैं जिसमें रिलायंस फाउंडेशन ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रुपये दिए हैं। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि रिलायंस फाउंडेशन पिछले एक माह से बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटा है। इसके लिए हमारी टीमें असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग, जिला प्रशासन तथा अन्य नागरिक समाजिक संगठनों के साथ मिल कर काम कर रही है।

बयान में बताया गया कि चिकित्सा शिविरों और पशुधन शिविरों के साथ, रिलायंस फाउंडेशन तत्काल राहत प्रदान करने के लिए सूखा राशन और स्वास्थय जरूरतों के लिए किट वितरित कर रहा है। अब तक 5,000 से अधिक परिवारों को किट दी गई हैं। पहली जून को शिविरों की शुरूआत की गई थी तब से 1,900 से अधिक लोगों की स्वास्थय जांच और इलाज किया गया। पशुधन शिविरों में 10,400 से अधिक बेजुबान जानवरों का इलाज किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ हेमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘इस महत्वपूर्ण मोड़ पर असम के लोगों के साथ खड़े होने के लिए मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी का हार्दिक आभार। यह हमारे बाढ़ राहत उपायों के लिए काफी मददगार साबित होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 81
गुवाहाटी (एजेंसी)। असम में बाढ़ से सोमवार को 11 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 34 में से 32 जिलों में बाढ़ की दूसरी लहर से 48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इसी दौरान दिल्ली से अधिकारियों का एक दल राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए असम का दौरा करेगा। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट में कहा, ‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को टेलीफोन पर हुई वार्ता में बताया कि बाढ़ से हुए नुक्सान का आकलन करने के लिए एक केंद्रीय टीम जल्द ही राज्य का दौरा करेगी। सरमा ने ट्वीट पर बताया कि माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने असम में बाढ की स्थिति के बारे में जानने के लिए आज सुबह दो बार फोन किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान का आकलन करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा जल्द ही अधिकारियों की एक टीम भेजी जाएगी। उन्होंने शाह को उनकी मदद के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल सहित राष्ट्रीय और राज्य की एजेंसियां राहत और बचाव कार्यों में चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, आठ जिलों में कुल 11 मौतें हुईं जबकि पांच जिलों में सात लोग लापता हैं। एएसडीएमए के द्वारा जारी बुलेटिन में बताया कि बाढ से 10,43,382 बच्चों सहित 47,72,140 लोग प्रभावित हुए हैं। बुलेटिन के अनुसार, सभी प्रभावित क्षेत्रों में 810 राहत शिविर और 615 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं। राहत शिविरों में कुल 2,31,819 लोग रह रहे हैं। पांच नदियों ब्रह्मपुत्र, कोपिली, बेकी, पगलादिया और पुथिमारी का पानी कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।