jobfraud - Sach Kahoon Hindi

कैथल में पुलिस भर्ती के नाम पर 9 लाख ठगे
2 महिलाओं समेत 4 पर एफआई आर दर्ज

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के कैथल में युवक को पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 9 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर दो महिलाओं समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी संजय जागलान की मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कैथल जिले के गांव कोटड़ा निवासी दयानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति सोमनाथ और उसकी पत्नी कविता का उनके घर पर आना जाना था। एक दिन कविता ने सितंबर-2021 में उनके घर पर आकर बताया कि उसके पति की अच्छी पहचान है और वह उसके बेटे अनिल को पुलिस में भर्ती करवा सकता है। कुछ समय बाद दोनों फिर से उनके घर पर आए और बताया कि उनकी एक व्यक्ति से बातचीत पक्की हो गई है। उसी समय उसका भाई ओमप्रकाश और पडोसी सुन्दर भी उनके घर पर आ गया।

पहले दिये सात लाख फिर दो लाख लिये

सोमनाथ और कविता ने उनको कहा कि अनिल को पुलिस में पक्का भर्ती करवा देंगे। इसके लिए 15 लाख रुपए लगेंगे। दयानंद ने कहा कि उसने दोनों को बताया कि इतने रुपए का प्रबंध वो नहीं कर सकते। इसके बाद दोनों में 9 लाख रुपए में बात पक्की हो गई। दोनों यह कह कर निकल गए कि एक महीने में रुपयों का प्रबंध कर लेना। इसके बाद 25 अक्तूबर रुपए देने की बात हुई। तय दिन पर दयानंद अपने बेटे अनिल, भाई व पड़ोसी को लेकर कैथल के जवाहर पार्क में गया। वहां पर संजय जागलान और अंजू जागलान से उनकी बात हुई और दोनों को 7 लाख रुपए दे दिए। इसके एक सप्ताह बाद सोमनाथ व कविता उसके घर पर आकर 2 लाख रुपए और ले गए।

7 लाख देते समय बनाई थी वीडियो

दयानंद ने बताया कि जवाहर पार्क में संजय व अंजू को 7 लाख रुपए देते हुए की वीडियो और आॅडियो रिकॉर्डिंग की। साथ ही रुपए देते समय उसका भाई ओमप्रकाश व पडोसी सुंदर भी साथ थे। अंजू ने तब कहा कि वह जिला पार्षद है और उसकी उपर तक पहुंच है, उसके बेटे अनिल का पुलिस भर्ती लिस्ट में नंबर जरूर आएगा। बाद में भी इसको लेकर उसकी चारों से बातचीत होती रही।

‘‘कैथल शहर थाने के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने सोमनाथ, संजय, अंजू और कविता के खिलाफ धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी संजय जागलान की 2-3 महीने पहले मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।