Illegal Mining - Sach Kahoon Hindi

पुलिस में काली भेड़ें, जो दे रही है नाजायज माइनिंग में तस्करों के साथ
चंडीगढ़(अश्वनी चावला)। पंजाब पुलिस में कई ऐसी काली भेडें हैं जो कि नाजायज माइनिंग में तस्करों का साथ देने में लगी हुई है। इससे बॉर्डर को बहुत बड़ा खतरा पैदा होता नजर आ रहा है क्योंकि नाजायज माइनिंग भारत को पार करते हुए पाकिस्तान तक पहुंच कर रही है। नजायज माइनिंग के मामले में अब के बाद देशद्रोह का मामला तक दर्ज होना चाहिए। यह गंभीर दोष पंजाब पुलिस पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की तरफ से बॉर्डर एरिया के दौरे दौरान लगाए गए हैं।

क्या है मामला

बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि तस्करी चाहे नशे की हो या फिर हथियारों की हो जा फिर माइनिंग में की जा रही हो इस पूरे मामले में कहीं ना कहीं पंजाब पुलिस में शामिल काली भेड़ें तस्करों का साथ देने लगी हुई हैं क्योंकि पंजाब पुलिस की काली भेड़ों के साथ से इस तरह की तस्करी हो ही नहीं सकती है। बनवारीलाल पुरोहित ने डीजीपी पंजाब को कहा कि वह इस तरह की पुलिस में शामिल काली भेड़ों कि जल्द ही पहचान करते हुए उन पर कार्रवाई करें ताकि इस तरह की तस्करी से होने वाले देश को नुकसान से बचाया जा सके

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

समूचे देश में बेकाबू हो रहा खनन माफिया
अवैध खनन में लिप्त माफिया तत्वों का दुस्साहस किस हद तक बढ़ गया है कि हरियाणा के नूंह में डीएसपी सुरेंद्र सिंह की डंपर से कुचलकर हत्या कर दी गई। कानून के शासन को खुली चुनौती देने वाली इस घटना की भर्त्सना करना और अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने का वचन देना ही पर्याप्त नहीं। आवश्यकता इसकी है कि खनन माफिया के दुस्साहस का दमन करने के साथ उन कारणों की तह तक भी जाया जाए, जिनके चलते तमाम रोक के बाद भी अवैध खनन होता रहता है। इनके कारनामे ये भी हैं कि इन्होंने नदियों से बजरी और अरावली पर्वतमाला के पत्थर को खोदकर बेच डाला।

सुप्रीम कॉर्ट बार-बार कहता रहा कि नदियां और अरावली पर्वत कौन निगल गया? क्या राज्य सरकारें अपनी जिम्मेदारी नहीं समझती है। आज ये स्थिति है कि इन पर लगाम लगा पाना शासन-प्रसाशन के लिए आसान नहीं है। हद तो यह है कि इसके पीछे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोग जुड़े हैं। आए दिन किसी अफसर को अवैध खनन रोकने पर जान गंवाने की खबरें पढ़ने में आती रहती हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि सुप्रीम कॉर्ट के आदेश के बाद भी नदियों और पहाड़ों को खोखला किया जा रहा है। आज स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि खनन माफिया समूचे देश में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नदियों और पहाड़ों को खत्म करने पर टूट पड़े हैं। चाहे गंगा हो, चंबल या फिर यमुना या अरावली पर्वतमाला।

अवैध खनन के हमलों से आज नदियां घायल हो चुकी हैं,और पहाड़ मृत। जगह-जगह से बालू-रेत निकलने से समस्या पैदा तो होगी ही। फिर हरियाली खत्म हो रही है। ग्लोबल वार्मिग का असर है कि अब बरसात का पानी बढ़ेगा, घटेगा नहीं। अवैध खनन से नदियां खोखली हो जाएंगी तो बाढ़ का खतरा हमेशा बना रहेगा। हालांकि यह काला कारोबार दशकों पुराना है लेकिन आजादी के बाद लोगों की बढ़ती आबादी और अधिक धन कमाने की लालसा ने अवैध खनन को हवा दी। नि:संदेह सरकारों को सक्रिय होकर खनन माफिया को खत्म करने के लिए कठोर कदम उठाने और ठोस नीतियां बनानी होंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अवैध खनन के खिलाफ भरतपुर में एक साधु ने आग लगाई, हालत गंभीर
भरतपुर (सच कहूँ न्यूज)। बुधवार को एक ऐसी खबर निकल कर आई जिससे आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। भरतपुर के पसोपा गांव में बाबा विजय दास नाम के संत ने खुद को आग लगा ली। पुलिस कर्मी ने कड़ी मशक्कत के बाद कंबल डालकर आग को बुझाई गई। दरअसल अवैध खनन के खिलाफ साधु-संत धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

अवैध खनन के खिलाफ 551 दिन से चल रहे साधु-संतों के आंदोलन में बुधवार को भरतपुर के पसोपा गांव में बाबा विजय दास नाम के संत ने खुद को आग लगा ली। बाबा केरोसीन डालकर आग लगाने के बाद राधे-राधे कहते हुए दौड़ने लगे। पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई। बाबा को भरतपुर के राज बहादुर मेमोरियल अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्या है मामला:

जानकारी के अनुसार, बाबा नारायण दास को टावर पर ही ग्लूकोज और अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाई गई। इसके बाद बुधवार सुबह बड़ी संख्या में साधु-संत पासोपा में आंदोलन स्थल पर जुट गए। इसी दौरान सुबह करीब 11.30 बजे एक संत विजयसदास (65) ने धरनास्थल के पीछे जाकर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर खुद को आग लगा ली। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोगों ने तुरंत आग बुझाई और संत विजयदास को डीग के स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे।

संत को प्राथमिक इलाज के बाद आरबीएम जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं अस्पताल के बाहर संतों का जमावड़ा लगा हुआ है। संत विजयदास जिन्होंने आत्मदाह की कोशिश की, वह गांव पासोपा के मंदिर पर ही रहते हैं। बाबा नारायण दास जो कि टावर पर चढ़ गए थे वह अभी तक टावर पर ही बैठे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बेगमपुर-रगड़माजरा एरिया में जमकर हो रहा अवैध खनन
सैकड़ों एकड़ खेती योग्य जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा

खिजराबाद (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। बेगमपुर-रगड़माजरा एरिया में भी जमकर अवैध खनन हो रहा है। यहां पर कई एकड़ जमीन खोद डाली गई है। पिछले कई साल से बिना किसी भय डर के आस-पास के स्क्रीनिंग प्लांट व स्टोन क्रशर संचालक यहां पर अवैध खनन कर रहे हैं। इस पूरे अवैध खनन को यहां पर गश्त पर घूम रहे खनन विभाग कर्मचारियों को पूरा पता है मगर वह कार्रवाई नहीं करते। रविवार को भी यहां अवैध खनन के दौरान जब विभाग के कर्मचारी पहुंचे तो बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गए, आखिर चोरी के इस माल के बिल कहां से लिए जा रहे हैं यह भी जांच का विषय है। वहीं खनन अधिकारी ने कहा कि सख्त कार्रवाई करेंगे व किसी को अवैध खनन की इजाजत नहीं देंगे।

अवैध खनन की पूरी जानकरी होने के बावजूद विभाग नहीं करता कार्रवाई

बेगपुर-जयधरी एरिया में अवैध खनन का धंधा पिछले कई वर्ष से चल रहा है, बीच-बीच में इक्का-दुक्का कार्रवाई के बावजूद यहां पर सैकड़ों एकड़ खेती योग्य जमीन पर अवैध खनन कर दिया गया है। माइनिंग विभाग ने जब एसईटी यानी पुलिस के कर्मचारियों को अवैध खनन रोकने का जिम्मा दिया था, तब तो यहां पर कई बार सख्ती से कार्रवाई हुई है, लेकिन अब यहां पर अवैध खनन का धंधा खुलेआम चल रहा है। सैकड़ों एकड़ खेती योगय जमीन को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया है।

यहां पर बेगमपुर-रगड़ माजरा रोड पर आबादी के समीप लगे एक प्लांट के समीप रविवार को खनन का काम चल रहा था तो वहां पहुंचे मीडियाकर्मियों ने खनन विभाग की गाड़ी नंबर 1067 को फोन किया, जो मौके पर पहुंच गई। गाड़ी में एक कर्मचारी ओर एक ड्राइवर था, जो बिना किसी कार्रवाई किए वापस लौट गया, इसका सीधा मतलब यह निकलता है कि खनन विभाग के कर्मचारी अवैध खनन के काम में पूरी तरह से मिले हुए है। वह सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं करते है। यहां पर पिछले काफी समय से इस स्टाफ को डयूटी मिली हुई है जिनका न केवल तबादला करने की जरुरत है बलिक इनकी संलिप्तता की जांच की भी जरुरत है।

आबादी के बिल्कुल नजदीक कैसे मिल गई एनओसी?

जिस स्टोन क्रशर व प्लांट के समीप अवैध खनन हो रहा है यह गांव की माजरी के बिल्कुल समीप है इसके साथ ही इसक दूसरी ओर बिल्कुल नजदीक पशिचमी यमुना नहर है, उससे भी इसकी दूरी बहुत अधिक नहीं है। इस क्रशर को आखिर एनओसी कैसे दे दी गई यह भी जांच का विषय है।

आखिर कहां से आ रहे हैं खरीद के बिल

इस एरिया में के आस-पास सभी माइनिंग ब्लॉक के लाइसेंस सस्पेड़ पड़े है तो ऐसे में आखिर जो यह अवैध खनन हो रहा है इसके कच्चे माल की खरीद कहां से दिखाई जा रही है। यह भी एक जांच का विषय बना हुआ है। यहां पर स्टोन क्रशर लगातार चल रहे हैं, आखिर कच्चा माल कहां से आ रहा है। इसकी एसआईटी बनाकर जांच की जरुरत है।

खनन अधिकारी राजीव धीमान ने कहना कि उन्होंने अभी यमुनानगर में ज्वायनिंग की है, उनकी जानकारी में अब यह मामला आ गया है वह इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे इसके साथ ही पूरी जांच करेंगे कि आखिर यहां पर अवैध खनन कब से चल रहा है इस तरह वह किसी को मनमानी करने की छूट नहीं देंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।