Saint Dr. MSG Insan - Sach Kahoon Hindi
अपनी इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं? पहले जान लें ये जरूरी बातें
Saint Dr. MSG Insan: सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि फकीर उस परम पिता परमात्मा के आगे प्रार्थना दुआ करते रहते हैं, अरदास करते रहते हैं और उसका मकसद सिर्फ एक ही होता है कि हर जीव सुख शांति हासिल करें। हर इन्सान को वो खुशियां मिले जिसके लिए वो दुआएं करता है, प्राथनाएं करता है पर जायज। नाजायज मांग ना तो कभी पूरी होती है और ना उसके लिए संत पीर फकीर कोई दुआएँ करते हैं। जायज-नाजायज सही है या गलत है इसका पता कैसे चले आप अगर सत्संग लगातार सुनते हैं ये हो ही नहीं सकता कि आपको ये नहीं पता चले सही मांग कौन सी है और गलत मांग कौन सी है।
पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि सही मांग वो होती है जिसे परिवार का भला हो, समाज का भला हो, देश का भला हो और संसार का भला हो। सही मांग वो भी होती है शरीर का भला हो आत्मा का भला हो और दिमाग में शांति रहे, संतोष धन आए, मन ना भटकाए, माया ना छलिया बने, काम, वासना, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार तंग ना करे ये सारी प्रार्थनाएं जब की जाती है तो परम पिता परमात्मा की दरगाह में मंजूर होती है। इसके अलावा आदमी तो बहुत कुछ मांगता है मुझे ये दे दो, मुझे वो दे दो, पर सुफियत में सच्चा भक्त मांगता है-हे मेरे परम पिता परमात्मा मुझे वो देना जो तेरे दर के करीब करे, कभी दूर ना करे। पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि बहुत धन दौलत आ गई  लोगों के पास, एश ओ आराम के साधन हो जाते है और कमी ये आ जाती है कि वो परम पिता परमात्मा से दूर हो जाते हैं। तो आज यही कि माँगना कैसे है और किससे मांगना है वैसे तो समाज में रहते हुए आप समाज से मांगते रहते हैं, लेन-देन चलता रहता है पर वो स्वस्थ तरीके से लेन-देन हो। जुबान के पक्के बनो और जो जुबान के पक्के होते हैं उनपर ही समाज पर विश्वास किया जाता है, यकीन किया जाता है, जो जुबान के कच्चे होते हैं घर वाले यकीन नहीं करते समाज तो क्या करेगा। आइये सुनते है वीडियो में पूज्य गुरु जी के वचन
Parmarthi Diwas: पवित्र याद में विशेष: गुरमुखता की महान मिसाल थे पूजनीय बापू नंबरदार मग्घर सिंह जी
Parmarthi Diwas 2025: सतगुरु के हुक्म में जिंदगी व्यतीत करना और हुक्म की पालना करते हुए सर्वस्व न्योछावर कर देना, किसी उच्च कोटि के गुरुमुख की निशानी होती है। उनकी जिंदगी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनती है। परोपकारी और परमात्मा के सच्चे भक्त पूजनीय बापू नंबरदार मग्घर सिंह जी (पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पिता ) पर अपने सच्चे मुर्शिद-ए-कामिल पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज की बेअंत दया मेहर थी उन्होंने सारी जिंदगी अपने प्यारे सतगुरु के हुक्म में बिताई। पूजनीय बापू जी ने गुरुमुखता की महान मिसाल पेश की। Parmarthi Diwas
एक शिष्य सतगुरु की दया मेहर के  समुद्र को किस तरह संभालता है, किस तरह अपने ज़ज्बातों को संभालता है, इसकी जीती जागती मिसाल थे पूजनीय बापू जी। श्रीगुरुसर मोडिया के आदरणीय संंत त्रिवेणी दास जी ने पूजनीय बापू जी को बहुत समय पहले ही बता दिया था कि उनके घर परमात्मा का भेजा हुआ कोई अवतार जन्म लेगा। त्रिवेणी दास जी ने यह भी बताया कि वह हस्ती थोड़ा समय ही उनके पास रहेगी और परमात्मा के हुक्मानुसार उस काम में जुट जाएगी, जिस काम के लिए परमात्मा ने उन्हें भेजा है। पूजनीय बापू जी ने परम पिता परमात्मा के इस भेद को जहाँ सालों तक अपने दिल में छिपाए रखा, वहीं अपनी इकलौती संतान के प्रति वैराग्य के समुद्र को भी दिल में संभाले रखा।
आपजी का जन्म वर्ष 1929 में गाँव श्री गुरूसर मोडिया, जिला श्री गंगानगर में पूज्य पिता श्री चित्ता सिंह और माता संत कौर जी के घर हुआ। आपजी के ताऊ जी के घर कोई संतान न होने के कारण आपजी को उन्होंने गोद लिया हुआ था, इसीलिए आपजी पूज्य ताऊ संता सिंह जी व माता चन्द कौर जी को ही अपने माता-पिता मानते थे।
बचपन से ही आप जी सद्गुणों से भरपूर थे और परमात्मा की भक्ति में लीन रहते थे। धार्मिक प्रवृत्ति होने के कारण भगवत गीता और जन्म साखी जैसे पवित्र ग्रंथ आप जी घर में ही रखते थे और समय मिलने पर पढ़ते रहते थे। आपजी ने पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज से गुरुमंत्र की अनमोल दात प्राप्त की। पूजनीय बापू जी मेहनती किसान थे और बहुत बड़े जमींदार होने के कारण आप जी के घर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं थी। आप जी का शुभ विवाह किक्करखेड़ा, तहसील अबोहर, जिला फाजिल्का के पूज्य श्री गुरदित्त सिंह जी और पूज्य माता जसमेल कौर जी की सुपुत्री नसीब कौर जी इन्सां के साथ हुआ। Parmarthi Diwas
पूजनीय बापू जी परमात्मा पर दृढ़ विश्वास रखते थे। आप जी का गांव के महात्मा त्रिवेणी दास जी के साथ भी बहुत प्रेम था। परमात्मा के प्रति विश्वास ही था कि घर में 18 वर्षों तक औलाद न होने के बावजूद आप जी को पूरा भरोसा था कि वह परमात्मा जरूर रहमत करेगा। वास्तव में पूजनीय बापू जी एक महान आत्मा थे, जिन्हें परमपिता परमात्मा ने सच्चे सतगुरु के अवतार धारण के लिए चुना था। संत जी अक्सर कहते थे कि आपके घर में कोई आम बच्चा जन्म नहीं लेगा बल्कि वह परमात्मा की भेजी हुई कोई महान हस्ती होगी, जो आपके पास 23 वर्षों तक रहेंगे और उसके बाद परमात्मा के हुक्म अनुसार अपने काम के लिए चले जाएंगे।
पूज्य बापू जी को इस बात का पूरा यकीन था, लेकिन उन्होंने इसकी भनक पूज्य माता नसीब कौर जी इन्सां को भी नहीं लगने दी और इस रहस्य को गुप्त रखा। पूज्य बापू जी ने सतगुरू हजूर पिता जी को बाल रूप से ही बेअंत प्रेम व प्यार दिया। जब पूज्य गुरू जी 12-13 वर्ष के थे तब भी पूजनीय बापू जी अपने लाडले को कन्धे पर बिठाकर चलते। आज के इस घोर कलियुग में कोई जिगर का टुकड़ा मांग ले तब बड़े-बड़ों के इरादे डोल जाते हैं, लेकिन पूज्य बापू जी और पूज्य माता जी के इस त्याग का उदाहरण इतिहास के पन्नों पर नई इबारत के साथ दर्ज हो गया। Parmarthi Diwas
विवाह के 18 वर्ष बाद प्राप्त हुई अपनी इकलौती सन्तान, जिसे बापू जी एक पल के लिए भी अपनी आंखों से ओझल नहीं होने देते थे। ऐसे लाडले को उन्होंने परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के एक इशारे पर उनके सुपुर्द कर दिया। पूज्य परम पिता जी ने 23 सितम्बर 1990 को जब पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को पावन गुरगद्दी की बख्शीश की, तब पूजनीय बापू जी ने परम पिता जी से यही अर्ज की, कि हमारी जमीन-जायदाद भी ले लो, हमें तो डेरे में एक कमरा दे दो ताकि हम इनके (पूज्य गुरू जी) और आपजी के दर्शन करते रहें।
पूजनीय बापू जी ने सदा सादगी भरा जीवन व्यतीत किया। पूज्य गुरू जी को गुरुगद्दी की बख्शीश के बाद कई बड़े लोग पूजनीय बापू जी को मिलने के लिए आते तो वे आप जी की सादगी व शांत स्वभाव को देखकर बहुत प्रभावित होते। पूजनीय बापू जी दुनिया में अपने गुणों व नेक कार्यों के रंग बिखेरकर पांच अक्तूबर 2004 को कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। 10 अक्तूबर 2004 को पूज्य बापू जी की याद में श्रद्धांजलि स्वरूप श्रीगुरुसरमोडिया में रक्तदान कैंप लगाया गया जिसमें 17921 यूनिट रक्तदान हुआ जो गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज हुआ। अब भी हर वर्ष 5 अक्तूबर को पूज्य बापू जी की याद में रक्तदान शिविर लगाया जाता है। Parmarthi Diwas
नामुरादों की उम्मीद
बेसहारों का सहारा है तू
कोई मुर्शिद तो कोई
कहता ख़ुदा हमारा है तू
शब्दों के अर्थ: 1. नामुराद-निराश, बेनसीब, बदकिस्मत, नाउम्मीद, नाकाम, अभाग्यशाली, 2. उम्मीद-आशा, भरोसा
राम-नाम से बढ़ेगी विल पावर: पूज्य गुरु जी
सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि मालिक का नाम सुखों की खान है, जितना भी जीव नाम का जाप करेगा, उससेकई गुणा बढ़कर खुशियां मालिक आपकी झोली में भरता जाएगा। पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि ओउम, जिसने सारी सृष्टि व ब्रह्मा जी, विष्णु जी, महेश जी को बनाया, उस सुप्रीम पावर को बुलाने के लिए एक मूलमंत्र है। क्योंकि इस संसार में 365 करोड़ देवी-देवता हैं जिनको हम सभी भगवान मानते हैं। उनका भी अलग से एक मूलमंत्र है, इसलिए उनको भगवान, भगवान कहने से तो वह नहीं आएंगे।
इसलिए जिसने सभी देवी-देवताओं को बनाया है, उस ओंकार, सुप्रीम पॉवर का जो नाम है, उसे गुरुमंत्र, कलमां, नाम, मैथड आॅफ मेडिटेशन कह लें एक ही बात है। आप उस मालिक को जब उसके नाम से बुलाते हैं, तो उसकी दया-मेहर बरसती है और आप अंदर-बाहर से खुशियों से मालामाल हो जाते हैं। पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि यह बहुत जरूरी है कि आप उस मालिक के नाम का जाप करें। दु:ख आने पर तो हर कोई उस मालिक को याद करता है, लेकिन सुख-शांति में कोई उसे याद नहीं करता। अगर सुख-शांति में भी उस मालिक को याद कर लें तो जीव को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ही न करना पड़े। इसलिए अगर आप स्वस्थ हैं तो उस मालिक का नाम लेते रहना चाहिए क्योंकि उस मालिक को याद करने से जीवों के जन्मों-जन्मों के पाप-कर्म कट जाया करते हैं और मालिक का नाम लेने से ही जीव के अंदर एक अलग तरह की ताकत आती है, आत्मविश्वास मिलता है व विल पावर मिलती है, इसलिए उस मालिक को हमेशा याद करते रहना चाहिए। राम नाम का सुमिरन एक ऐसी दवा व रसायन है जिसको लेने से इन्सान के सामने आने वाले पहाड़ जैसे कर्म कंकर में बदल जाया करते हंै।
Saint MSG Tips: पूज्य गुरु संत डॉ. एमएसजी इन्सां के टिप्स व रहमत से मौजपुर धाम में उगे डेढ़-डेढ़ किलो के आलू
डेढ़ बीघा में हुई 300 क्विंटल की पैदावार
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र मौजपुर धाम, बुधरवाली में आलू की बंपर फसल हुई है। आलू की इस फसल की खास बात ये है कि यह आर्गेनिक है और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा बताए गए कृषि संबंधित टिप्स को अपनाकर ही आलू की यह फसल ली गई है। आलू की विशेष बात यह भी है कि आलू बड़े आकार के हैं और इनमें से कई आलूओं का वजन डेढ़-डेढ़ किलो का है। Saint MSG Tips
श्रीगंगानगर से सटे सादुलशहर में स्थित बुधरवाली दरबार में आलू की फसल खुदाई की सेवा हुई। डेरा में करीब डेढ़ बीघा जमीन पर आलू की फसल बोई गई थी और करीब 300 क्विंटल आलू की पैदावार हुई है। साध-संगत ने आलू खुदाई की सेवा की और मात्र तीन घंटों में ही पूरे खेत से आलू निकाल लिए गए और बाद में उन्हें पैकिंग करने की सेवा की।
कृषि विशेषज्ञ हैं पूज्य गुरु जी | Saint MSG Tips
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां कृषि के विशेषज्ञ हैं और वे बचपन से ही खेतीबाड़ी के कार्यों से जुड़े हुए हैं। परंपरागत व आधुनिक तरीकों में सामंजस्य बैठाकर पूज्य गुरुजी एक जमीन पर एक साथ कई-कई फसलें उगा चुके हैं।
इसके साथ ही हरियाणा के सरसा स्थित शाह सतनाम शाह मस्तान जी धाम, डेरा सच्चा सौदा में भी पूज्य गुरुजी ने अपने बेमिसाल कृषि कौशल की बदौलत सेब, बादाम, चीकू इत्यादि ऐसे फलों के पौधे लगाकर उनसे फल लिए जो सरसा की धरती पर उगना ही असंभव थे। पूज्य गुरुजी को कृषि क्षेत्र में नए प्रयोगों के लिए के लिए कई अवार्ड भी मिले चुके हैं। आपजी ने खेती में पानी के सदुपयोग पर भी विशेष बल दिया। ड्रिप सिस्टम, वाटर रीयूज इत्यादि विधियों से सीमित पानी में फसलें लेने की विधि बतलाई। किसानों को आर्गेनिक खेती के साथ-साथ नवीनतम जानकारियां देने के लिए पूज्य गुरुजी द्वारा अनेक कृषि मेले आयोजित किए गए, जिनमें देश के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक अपने विचार रखने आ चुके हैं।
ये सब पूज्य गुरु जी की रहमत का कमाल | Saint MSG Tips
एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र मौजपुर धाम, बुधरवाली के जिम्मेवार बंता सिंह इन्सां व मानक इन्सां ने बताया कि उन्हें आलू की इतनी बंपर फसल का अंदाजा नहीं था। वे खुद हैरान हैं। यह सब पूज्य गुरुजी के पावन आशीर्वाद व आपजी के द्वारा बताए गए कृषि संबंधित टिप्स से ही संभव हुआ है। वहीं राजस्थान के 85 मैंबर गुरमेल इन्सां, योगेश इन्सां ने बताया कि बुधरवाली के एरिया में उपजाऊ जमीन है। यहां डेरे की जमीन पर आलू बुआई किए गए थे, जिनकी बंपर फसल हुई है। पूज्य गुरुजी ने भी एक किलो 425 ग्राम वजन के आलू देखकर इनकी सराहना की और सेवादारों की हौंसला अफजाई की। Saint MSG Tips
Agricultural Fair 2025: कृषि मेले में स्टॉल लगाने के लिए अब तक हुए 50 रजिस्ट्रेशन
DEPTH Campaign: एक मुस्लिम महिला ने पूज्य गुरु जी को लेकर दिया ये बड़ा ब्यान!
DEPTH Campaign: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। नशों की दलदल में फंसे युवा युवतियों को बाहर निकालकर उन्हें इंसानियत की शिक्षा देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का सिलसिला डेरा सच्चा सौदा द्वारा लगातार जारी है और इसका मुख्य श्रेय जाता है डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को, जिनकी शिक्षा से प्रेरित होकर ऐसे-ऐसे नौजवान नशा छोड़ चुके हैं, जो दिन-रात नशों में डूबे रहते थे, ऐसे-ऐसे नशों के इंजेक्शन लिया करते थे जो शरीर को बिल्कुल खत्म कर देते हैं। Ram Rahim News
आपको ये जानकार हैरानी होगी कि पूज्य गुरू जी की शिक्षा से प्रेरित होकर सिर्फ 15 मिनट में ऐसे-ऐसे लोग नशों को तौबा कहकर अपने जीवन को खुशहाल बना चुके हैं। इतना ही नहीं डॉ. एमएसजी द्वारा नशों को रोकने के लिए शुरू की गई डेप्थ मुहिम व पूज्य गुरु जी द्वारा नशों पर प्रहार करते गीतों को सुनकर न केवल लोग नशा छोड़ रहे हैं बल्कि हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व अन्य राज्यों की पंंचायतें भी अपने गांवों में शराब के ठेकों व नशों की दुकानों पर ताला लगा चुके हैं। ऐसे में पूज्य गुरु जी की मुहिम का असर युवाओं के साथ नशों में डूबी महिलाओं व युवतियों पर भी देखने को मिल रहा है।
ताजा मामला चंडीगढ़ से प्रकाश में आया
इसका ताजा मामला चंडीगढ़ से प्रकाश में आया है, जहां 35 साल से विभिन्न प्रकार का नशा करने वाली मुस्लिम समुदाय की महिला ने पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षा से प्रेरित होकर नशों से तौबा की और सिर्फ तौबा ही नहीं की बल्कि इस महिला ने एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र चंडीगढ़ में जाकर जीवन में बुराइयों को छोड़ते हुए मानवता व इंसानियत की सेवा करने का भी संकल्प लिया है। इसी के साथ मुस्लिम समुदाय से 63 अन्य लोगों ने भी नशा छोड़ने का सराहनीय काम किया है।
नोट: यदि आप नशीली दवाओं के खिलाफ लड़ाई में बदलाव लाना चाहते हैं, तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें: +91 8059602525। आइए हम सब मिलकर नशा मुक्त भारत और मानवता, कल्याण और आध्यात्मिकता पर आधारित समाज के लिए प्रयास करें। Ram Rahim News
Body Donation: ब्लॉक माधोसिंघाना की अमर कौर शरीरदान कर हुई अमर
Haryana : पूज्य गुरु Saint Dr MSG Insan की प्रेरणा से बनाया India Book of Records : वाणी इन्सां
सोनीपत  (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। हरियाणा स्थित सोनीपत (Sonipat) निवासी सोमपाल इन्सां की ग्यारह वर्षीय पुत्री वाणी इन्सां ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स -2024 में अपना नाम दर्ज कराया। उन्होंने पूर्व में 29 सैकेंड का रिकॉर्ड ध्वस्त करके 17.83 सैकेंड के भीतर 01 से 100 के बीच सम संख्याएँ सुनाकर उच्च रिकॉर्ड बनाया था। खास बात यह है कि वाणी इन्सां मात्र पांच वीं क्लास की छात्र है और वह एक साधारण परिवार से है। Haryana News
भविष्य में भी ऐसे और रिकॉर्ड बनाएगी | Sonipat News
वाणी इन्सां की मां कविता इन्सां और पिता सोमपाल इन्सां ने बताया कि सम संख्याओं को सबसे कम समय में सुनाने (रिकॉर्ड बनाने) के बाद एक और रिकॉर्ड 15 सैकेंड में एशिया महाद्वीप के 48 देशों के राष्ट्रिय ध्वजों की पहचान कर, 48 देशों के नाम बताकर इण्डिया ऑफ़ रिकॉर्ड्स बुक- 2024 में अपना नाम दर्ज कराया। वाणी इन्सां ने इस उपलब्धि का श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया। कहा कि यह सब पूज्य गुरु जी की प्रेरणा और निदेर्शों पर चलते हुए ही सम्भव हो सका है। आज मुझे जो यह मुकाम मिला है वह पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से ही मिला है और परिवार में माता- पिता ने भी मुझे भरपूर सहयोग दिया है। Sonipat News
वाणी इन्सां ने 15 सैकेंड में एशिया महाद्वीप अंतर्गत आने वाले 48 देशों के नाम उनके फ्लैग (झंडे) को देखकर, बताकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि को पाकर मासूम वाणी इन्सां सहित उनका परिवार गदगद है और डॉ एमएसजी का लाख -लाख शुक्राना कर रहे है। वाणी ने कहा कि वह पूज्य डॉ एमएसजी गुरु, मुर्शिद की प्रेरणा पर चलते हुए, भविष्य में भी ऐसे और रिकॉर्ड बनाएगी। उन्हें फोन पर और आस पड़ोस से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वाणी इन्सां की इस उपलब्धि की सभी लोग भूरी- भूरी प्रशंसा कर रहे है। Haryana News
Gold- Silver Price Today: सोने-चांदी के नए दाम कहीं रुला न दें आपको!
पावन वचनानुसार धन्ना राम के गांव लालपुरा में कभी सूखा नहीं पड़ा!
यह डेरा सरसा से लगभग 64 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। सन् 1951 की बात है। चौधरी धन्ना राम गोदारा, गांव लालपुरा ने किसी से सुना कि सरसा के एक डेरे में एक पहुंचा हुआ फकीर है जो मालिक का ही रूप है। उसके दर्शन करने से किसी चीज की इच्छा ही नहीं रहती। धन्ना राम ने अपने मन में फैसला कर लिया कि मैं ऐसे फकीर के दर्शन कल ही करूंगा। धन्ना राम अपने गांव से पैदल चलकर शाह मस्ताना जी धाम के सामने पहुंच गया। उस समय डेरे के चारों तरफ कांटेदार बाड़ लगी हुई थी, केवल एक ही दीवार थी। अंदर जाने के सभी रास्ते बंद थे, क्योंकि दीवार से सीढी लगाकर ही अंदर और बाहर जाया जाता था। Source of Inspiration
धन्ना राम अंदर जाना चाहता था, परंतु एक सेवादार ने उसे रोक लिया। लेकिन बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के दर्शन की तीव्र इच्छा के कारण सेवादारों की भी एक न चली। जैसे ही धन्ना राम ने अंदर प्रवेश किया तो सामने बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज सामने खड़े थे। आप जी ने उससे पूछा कि तू कैसे आया तो धन्ना राम ने कहा भगवान को मिलने आया हूूं। बेपरवाह जी बहुत ही खुश हुए और कहा कि कोई तो आया भगवान से मिलने वाला। आज तक सभी माया वाले ही मिले।
‘‘धन्ना राम ने मालिक को खुश कर लिया, धन्ना राम बरसात ले गया।’’
धन्ना राम वहां आश्रम में सेवा पर लग गया और शहनशाह जी से नाम-दान प्राप्त कर लिया। धन्ना राम अपने गांव लालपुरा में गया और वहां अपने घर से दो क्विंटल बाजरी ऊंट पर लादकर ले आया। उसने बाजरी को अपने हाथों से चक्की में पीस-पीसकर साध-संगत को भोजन करवाया। शहनशाह जी उस पर बहुत खुश हुए। एक बार उसके गांव में वर्षा न होने के कारण सूखा पड़ा हुुआ था। उसकी तड़प को देखते हुए बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने उसको बिना मांगें वचन किए, ‘‘धन्ना राम ने मालिक को खुश कर लिया, धन्ना राम बरसात ले गया।’’
कुल मालिक पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन वचनानुसार धन्ना राम के गांव के क्षेत्र में उसके बाद से कभी सूखा नहीं पड़ा। भगत धन्ना राम द्वारा अर्ज करने पर शहनशाह जी सन् 1956 में गांव लालपुरा पधारे। इस गांव में आप जी दो महीने तक रहे। दिन में आसपास के गांवों में सत्संग कर आप जी फिर उसके घर आ जाते। आप जी ने फरमाया, ‘‘धन्ना राम के घर और डेरे में कोई फर्क नहीं हैं।’’ इस समय के दौरान धन्ना राम तथा साध-संगत के आग्रह करने पर आप जी ने इस गांव में डेरा बनाना मंजूर कर लिया। Source of Inspiration
अंतरयामी दातार जी ने फरमाया, ‘‘पुट्टर! डेरा आपके गांव में जरूर बनेगा
एक बार गांव ननेऊ में बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज का सत्संग था। सत्संग की समाप्ति के बाद नाम लेने वाले लोगों को इक्ट्ठा किया गया। रात का समय था। शहनशाह मस्ताना जी महाराज जब नाम देने लगे तो उनमें से एक आदमी को खड़ा कर दिया गया। सच्चे पातशाह ने उससे पूछा,‘‘मांस कब खाया?’’ वह बोला कि बाबा जी! दिन को ठाकुरों के घर खाया था।
शहनशाह जी बोले, ‘‘आठ दिन पलीती यानि बदबू नहीं जाएगी। आठ दिनों के बाद बात करेंगे।’’ उसे नाम लेने वालों में से बाहर निकाल दिया गया। गांव के भगत धन्ना राम, पतराम और ख्याली राम ने एक दिन शहनशाह शाह मस्ताना जी महाराज के आगे प्रार्थना की कि साईं जी ! हमारे गांव में डेरा जरूर बनाओ जी। इस पर अंतरयामी दातार जी ने फरमाया, ‘‘पुट्टर! डेरा आपके गांव में जरूर बनेगा, लेकिन समय लगेगा। भजन-सुमिरन करो।’’ Source of Inspiration
‘‘पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन वचनों अनुसार पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने गांव लालपुरा में डेरा सच्चा सौदा का एक दरबार स्थापित कर दिया व इसका नाम ‘अनामी धाम’ रख दिया। यह डेरा 60 कनाल जमीन में बना हुआ है। इसमें दो कमरे, एक तेरावास व पानी के लिए एक तालाब बनाया गया है। डेरे के चारों तरफ कंटीली झाड़ियों की बाड़ की गई है।
लेकिन सतगुरू ने अपनी दया-मेहर के साथ डेरा बनवा ही लिया
पूजनीय परमपिता जी ने डेरे की संभाल के लिए सत् ब्रह्मचारी सेवादारों की ड्यूटी लगा दी। इसके बाद साध-संगत की सुख-सुविधा के लिए डेरे के भवनों का और विस्तार किया गया। दो कमरे, एक बड़ा हॉल, एक चोबारा, उसके आगे बरामदा, सीढ़ियां व पानी के लिए डिग्गी बनाई गई। एक बार पूजनीय परमपिता जी ने जबरदस्त रूहानी सत्संग फरमाया। अधिकारी लोगों को राम-नाम से जोड़कर भवसागर से पार किया। पूजनीय परमपिता जी ने वचन फरमाए, ‘‘भाई! काल ने झगड़ा तो बहुत किया, लेकिन सतगुरू ने अपनी दया-मेहर के साथ डेरा बनवा ही लिया। यह बहुत ही अच्छा काम हुआ।’’ Source of Inspiration
सन् 1996 में पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने लालपुरा डेरे में पवित्र चरण कमल टिकाए। लालपुरा की साध-संगत ने सतगुरू जी के खूब दर्शन किए व अपना जन्म सफल किया। फिर सेवादार जय नारायण ने सच्चे पातशाह जी के सामने अर्ज की कि शहनशाह जी! यहां कांटों की बाड़ है। कृप्या दीवार ऊंची बनवा दो। सच्चे पातशाह जी के हुक्मानुसार फ ट्टियों के साथ कच्ची दीवार तैयार की गई। डेरा सच्चा सौदा अनामी धाम लालपुरा में नियमित नामचर्चा होती है व साध-संगत द्वारा अपने सतगुरू का गुणगान किया जाता है।
Railways: ये ट्रेन रहेगी रद्द, आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है!
राजस्थान का सत्संग भंडारा एक अक्तूबर को जयपुर में
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Ji) के पावन गुरुगद्दीनशीनी माह (महापरोपकार माह) का सत्संग भंडारा राजस्थान की साध-संगत एक अक्तूबर रविवार को जयपुर में मनाएगी। इस अवसर पर राजस्थान आवासन मंडल ग्राउंड, अरावली मार्ग, वी.टी. रोड़, शिप्रा पथ थाने के सामने मानसरोवर जयपुर में सत्संग भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सत्संग भंडारे का समय सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। Jaipur News
समय सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक | Jaipur News
इस अवसर पर राज्य से भारी तादाद में साध-संगत शिरकत करेगी। साध-संगत के आगमन के मद्देनजर राजस्थान के 85 मैंबरों ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंडाल, ट्रैफिक, लंगर-भोजन, पानी सहित सभी समितियों के सेवादार अपनी-अपनी ड्यूटियों पर पहुँचने शुरू हो गए हैं। सत्संग भंडारे को लेकर राजस्थान की साध-संगत में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इस अवसर पर साध-संगत द्वारा मानवता भलाई कार्य भी किए जाएंगे। इस मौके पर 85 मैंबर रणजीत सिंह इन्सां, बलजीत इन्सां, योगेश इन्सां व केवल इन्सां आदि मौजूद रहे। Jaipur News
यह भी पढ़ें:– EPFO News: मोदी सरकार ने साढ़े 6 करोड़ लोगों का बढ़ाया सत्कार! अब होगी बेसिक सेलरी….
अहमदाबाद, गुजरात के सेवादार ने 54 वीं बार किया ये सराहनीय कार्य
महापरोपकार माह की खुशियाँ रक्तदान कर मनाई | Ahmedabad News
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद ब्लॉक के एक सेवादार ने 54वीं बार मानवता भलाई का सराहनीय कार्य करके इंसानियत की सच्ची सेवा का फर्ज निभाया। यह भलाई कार्य उसने डेरा सच्चा सौदा के महापरोपकार माह (गुरु गद्दी नशीनी माह) के उपलक्ष्य में किया है, जिसकी प्रेरणा उसे डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है। Ahmedabad News
प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश कुमार कटारिया इन्सां संत डॉ. एमएसजी इन्सां के महापरोपकार माह की खुशी में कलोल (अहमदाबाद) के इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ब्लड बैंक पहुंचे और बिना गर्ज, नि:स्वार्थ भावना से किसी अनजान जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने की इच्छा रखते हुए स्वेच्छा से 54वीं बार खूनदान कर अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। Ahmedabad News
उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरू संत डॉ. गुरुमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा से प्रेरित होकर डेरा सच्चा सौदा के करोड़ा अनुयायी अपनी हर खुशी मानवता भलाई करके मनाते हैं। डेरा अनुयायी रक्तदान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, उनके इसी जज्बे को देखते हुए संत एमएसजी इन्सां ने ‘ट्रयू ब्लड पंप’ की उपाधि से नवाजा है। बता दें कि रक्तदान में डेरा सच्चा सौदा के नाम कई विश्व कीर्तिमान भी स्थापित हैं। Ahmedabad News
यह भी पढ़ें:– पावन महापरोपकार दिवस की खुशी में महाराष्ट्र के आटपाड़ी ब्लॉक की साध-संगत ने पेड़ लगाकर, मनाई खुशियां…
बेटी जन्म पर अनूठी खुशी, थाली बजाई, बांटी मिठाई
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए गांव सहजीपुरा में एक परिवार में बेटी के जन्म पर खुशी मनाई गई और मिठाई बांटी गई। प्रेमी मोहित कुमार इन्सां ने बताया कि उनके घर पर 15 सितम्बर को सुबह बेटी ने जन्म लिया। यह बात सुनकर पूरे परिवार में एक खुशी की लहर दौड़ गई। Hanumangarh News
संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का किया अनुसरण
उन्होंने बताया कि पूज्य गुरुजी के पावन वचनों पर अमल करते हुए जिस तरह पुत्र के जन्म पर घर में नीम बांधा जाता है थाली बजाई जाती है उसी तरह पुत्री के जन्म पर भी नीम बांधा गया व थाली बजाई गई। आस-पड़ोस में मिठाई बांटी गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने शादी के समय भी विवाह कार्ड पर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दिया था। इसी के तहत उनके घर पर जब बेटी ने जन्म लिया तो उनके पूरे परिवार में खुशी हुई। Hanumangarh News
संतोष इन्सां ने बताया कि जिस तरह से समाज में बेटियां अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं इस तरह हमें बेटी को बेटे के बराबर ही रखना चाहिए। अच्छा पढ़ना चाहिए ताकि वह अपने माता-पिता व समाज का नाम रोशन करें।
राजपाल इन्सां ने बताया कि पोत्री होने की खुशी में उन्होंने जो जरूरतमंद गरीब लड़कियां हैं उन्हें पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया व उनके माता-पिता को भी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नवजात कन्या के दादा-दादी राजपाल इन्सां, कमला देवी, रोशनी देवी, हनुमान राम, वीरपाल कौर, सोमा देवी, बुआ-फूफा ममता इन्सां, संदीप चौहान, नानी गुड्डी देवी, मामा ओमप्रकाश, राकेश चौहान, लक्ष्मी चौहान आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:– आबूधाबी में विदेशियों ने बढ़ाया Saint MSG की शिक्षाओं का मान
Honesty: सोने के गहनों की कीमत थी विशाल, वापिस लौटा दी ईमानदारी की मिसाल
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। इंदिरा वाटिका के नजदीक स्थित राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की कर्मचारी श्रीमती गौरव दुनेजा को कार्य के दौरान बैंक लॉकर के पास सोने के कान के बूंदे गिरे हुए मिले, जिसे वर्ष 2018 से ही गौरव ने अमानत के रूप में संभाल कर रखा। Honesty
बीते माह में जब एक महिला द्वारा अपने गहनों की सार सम्भाल की, तो बैंक को इस बाबत अवगत करवाया। बैंक द्वारा पूछताछ के बाद उक्त सोने के गहने उसे महिला को बुलाकर लौटा दिए जिसकी अनुमानित कीमत 30000 है। श्रीमती गौरव दुनेजा ने सोने के गहने असली मालिक का पता लगाकर उसे वापस लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। श्रीमती गौरव दुनेजा पूर्व में भी वृक्षारोपण, जीव जंतुओं की संभाल जैसे अनेकों मानवता भलाई कार्यो में अपनी रुचि रखती हैं। वह इन कार्यों का प्रेरणा स्रोत डेरा सच्चा सौदा के सच्चे दाता रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को मानती हैं। उन्हीं की शिक्षाओं पर चलते हुए उन्होंने ईमानदारी की यह मिसाल पेश की है। उक्त जानकारी श्रीमती गौरव जुनेजा के पति सौरभ अरोड़ा द्वारा दी गई। Honesty
यह भी पढ़ें:– Rajasthan Police: अपराधियों की अब खैर नहीं! अब आपात स्थिति में भी घटनास्थल पर पहुंच जाएगी पुलिस
सरसा। ईद-उल-फितर या ईद अल-फितर इस्लाम के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। इसे रमजान के महीने भर के उपवास (रोजा) के समाप्त होने के बाद मनाया जाता है। वहीं इस पवित्र त्यौहार पर आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां भजन गा रहे हैं। आइयें सुनते हैं पूज्य गुरु जी का सुपरहिट गाना….
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।