Alwar - Sach Kahoon Hindi

थ्रेसर की बर्बरता : 20 सेकेंड में बुजुर्ग के बेशुमार टुकड़े
भयावह हादसा, थ्रेसर में पिस गया बुजुर्ग

बहरोड़ (अलवर)। गेहूं की फसल निकालते समय थ्रेसर में आने से 20 सेकेंड में बुजुर्ग के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हादसा इतना भयावह था कि बुजुर्ग के सिर से लेकर घुटनों तक का हिस्सा मशीन में पिस गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार रात अलवर जिले के बहरोड कस्बे के मांढण इलाके में हुई। आनंदपुर गांव में बुधवार रात किसान माडूराम यादव (60) ने गेहूं निकालने के लिए किराए पर गांव के अजीत यादव का थ्रेसर बुलाया गया था। रात 11 बजे थ्रेसर से गेहूं निकाले जा रहे थे। थ्रेसर मशीन के साथ आया ट्रैक्टर ड्राइवर सोने चला गया था। ऐसे में किसान माडूराम खुद थ्रेसर पर चढ़ा और पुलियां मशीन में लगाने लगा। इस दौरान उसका हाथ मशीन के अंदर चला गया।

चिल्लाता रह गया परिवार

परिवार के लोग बचाने की कोशिश करते इससे पहले ही मशीन ने माडूराम को अंदर खींच लिया। थ्रेसर के रोलर से माडूराम के सिर से लेकर घुटनों तक के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। सिर, दोनों हाथ, धड़ और घुटनों तक का हिस्सा लोहे के रोलर में पिस गया। उसकी आंतें रोलर से लिपट गईं। हादसा इतना जल्दी हुआ कि मशीन से बाहर लटके पंजों में माडूराम की चप्पल भी नहीं निकली थीं। माडूराम के बेटे उदयभान ने बताया कि उसके पिता थ्रेसर में खुद पुलियां डाल रहे थे। साथ में परिवार के 5 अन्य लोग भी थे। थ्रेसर में पिता माडूराम ने एक पूली को जोर से धक्का दिया था। इस दौरान उनका हाथ फंस गया और थ्रेसर से जोर की आवाज आई। पिता को थ्रेसर मशीन में जाता देख सभी परिवारजन चिल्लाए और तुरंत मशीन बंद की। इतनी देर में सिर्फ पिता के पंजे बाहर बचे थे।

रातभर थ्रेसर में ही फंसी रही बॉडी

मांढण थानाधिकारी भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक किसान के बेटे उदयभान ने दी। रात में अंधेरा होने के कारण मशीन के अंदर फंसे हुए शरीर के टुकड़ों का निकालना मुश्किल था। इसलिए बॉडी को ट्रैक्टर-थ्रेसर समेत मांढण के सीएसची (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले गए। जहां गुरुवार सुबह शव को निकाला गया। पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मांढण सीएचसी पहुंच गए।

थ्रेसर में आने से कटा हाथ

बहरोड़ थाना इलाके के गुर्जरवास गांव में भी थ्रेसर से एक और हादसा हो गया। गुरुवार सुबह 8 बजे थ्रेसर से गेहूं निकालते समय पूरणमल (40) का का हाथ थ्रेसर की गिरारी (रिंग) में फंस गया। जिससे उसका हाथ कट गया।

गुर्जरवास के रहने वाले पूरणमल का भी थ्रेसर में आने से हाथ कट गया। चिल्लाने पर लोगों ने थ्रेसर का बैक गियर लगाया। जिससे वह बच गया।

सुबह का वक्त था और थ्रेसर में हाथ जाते ही पूरणमल जोर से चिल्लाया। इससे तुरंत मशीन रोकी गई और गिरारी को उल्टा घुमाकर हाथ निकाल लिया गया। पूरणमल का हाथ कलई और कोहनी के बीच से 70 फीसदी तक कट गया। लहूलूहान हालात में उसे लेकर बहरोड़ के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉ. आदर्श अग्रवाल ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालात में जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि घायल के हाथ की प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गाजर के हलवे का प्रसाद खाकर 8 लोग बेहोश, आरोपी की तलाश जारी
अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के अलवर में बड़ी घटना घटित हो गई है। बताया जा रहा है कि अलवर स्थित भिवाड़ी में प्रसाद खाने से 8 लोग बेहोश हो गए है। जानकारी के अनुसार एक परिवार अलवर के भिवाड़ी में बाबा मोहन राम मंदिर दर्शन के लिए आए थे। इस दौरान एक धर्मशाला में एक युवक ने सबको प्रसाद के तौर पर गाजर का हलवा खिलाया, जिसे खाकर 8 लोग बेहोश हो गए। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर एसपी विपिन शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रहने वाले एक परिवार शनिवार को भिवाड़ी में बाबा मोहन राम काली खोली धाम पर दर्शन करने पहुंचे थे।

दर्शन के बाद धर्मशाला में ठहर गए। जहां करीब 10 बजे एक युवक आया और परिवार के सभी सदस्यों को प्रसाद के रूप में गाजर का हलवा खिलाने लगा। प्रसाद खाने के बाद लोग बेहोश हो गए। परिवार के एक सदस्य चांद सहित 2 अन्य बच्चों ने प्रसाद नहीं खाया। अगले दिन रविवार की सुबह जब चांद नाम का व्यक्ति सभी को जगाने लगा तो देखा सभी अचेत थे, जिसके बाद फौरन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अलवर की कपास की विदेशों में मांग होने से भाव में तेजी
अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में अलवर की कपास की विदेशो में मांग होने के कारण इस बार कपास के भाव में तेजी है और यहां के किसानों को इसमें काफी फायदा साबित हो रहा है। अलवर में इस साल पिछले साल की तुलना में कपास की बुवाई ज्यादा की गई।अलवर के कपास की डिमांड अमेरिका चाइना और यूएसए सहित कई देशों में होने के कारण कपास में तेजी है और इसी तेजी के चलते किसानों ने फायदा लेने के लिए कपास को बेचने से रोका हुआ है। अलवर कृषि उपज मंडी समिति के क्षेत्रीय उपनिदेशक इसाक हारून ने बताया कि अलवर खंड में पिछले साल की तुलना में इस साल कपास अधिक बुवाई की गई है।

पिछले साल 123500 क्विंटल पैदावार थी जहां इसाल 51000 क्विंटल बढ़कर 177000 क्विंटल पैदावार हुई है एवं भाव अच्छे हैं। उन्होंने बताया कि अलवर की मंडी में इन दिनों 8000 से लेकर 8400 प्रति क्विंटल कपास बिक रही है और विदेशों में भी इस कपास की मांग है और एक्सपोर्ट की जा रही है। हल्की क्वालिटी की कपास इंडियन मिल में चली जाती है। अच्छी कपास बाहर जा रही है। कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष सुरेश जलालपुरिया ने बताया कि विगत साल की तुलना में इस साल पैदावार अधिक है और भाव भी अच्छे हैं। पिछले साल इसके 6000 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव थे जो इस साल 8000 से 9000 प्रति क्विंटल भाव चल रहे हैं। विदेशों में इस साल कपास की काफी डिमांड है। यह फसल धीरे-धीरे बाजार में आ रही है और आवक भी बढ़ती जा रही है।

केडलगंज व्यापार संचालन समिति के पूर्व अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि यहां कपास खुली बोली के माध्यम से बिक रही है। बाहर के व्यापारी खरीदने आ रहे हैं और अमेरिका यूएसए चाइना में इसकी डिमांड ज्यादा है। इसलिए अलवर की कपास भी एक्सपोर्ट हो रही है । इस समय मंडी में 2000 पोट प्रतिदिन आ रहे हैं जिसके भाव 9000 रुपए तक हैं। इस साल 1000 रुपए की तेजी कपास में देखी गई है। किसानों ने भी अपना माल अभी रोका हुआ है।उनको यह उम्मीद है कि भाव में तेजी आएगी क्योंकि विदेश में कपास एक्सपोर्ट होने के कारण इसकी डिमांड इस वक्त बहुत ज्यादा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अलवर: 30 मिनट में लूटे एक करोड़ रुपये, जानें, क्या है पूरा मामला
अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी स्थित भिवाड़ी रीको चौक पर एक्सिस बैंक से बदमाशों ने आज दिनदहाड़े करीब 1 करोड़ रुपए लूट लिए। पुलिस के अनुसार सुबह करीब सवा नौ बजे मोटरसाइकिलों पर आये छह बदमाशों ने आते ही बैंक के स्ट्रांग रूम की चाबी ले ली और बैंक में मौजूद बीस कर्मचारियों को हथियारों की नोक पर बंधक बना लिया बैंक में रखा सारा कैश एवं सोने चांदी के जैवरात लूट कर फरार हो गए। बैंक ने प्रारंभिक तौर पर माना कि यह लूट एक करोड़ है जिसमें ज्यादातर नगदी है और सोने चांदी के जेवरात भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी कहना जल्दबाजी होगा कि कितने रुपए की लूट हुई है लेकिन लूट की राशि काफी अधिक है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए मुखबिर तंत्र तैनात किए गए हैं और कई पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। भिवाडी सहित पूरे जिले में नाकेबंदी कराई गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने फायर भी किए। पुलिस बैंक सहित आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस वारदात को अंजाम देने में करीब 30 मिनट लगे जिसके फुटेज सीसीटीवी कैमरे में सामने आ रहे हैं। वारदात के समय कुछ ग्राहक भी मौजूद थे जिनसे भी घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।