Shinzo - Sach Kahoon Hindi

शिंजो की हत्या से देश में शोक की लहर, एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु से शुक्रवार को देश में शोक की लहर व्याप्त हो गयी और भारत में दिवंगत नेता के सम्मान में शनिवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह , कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिंजों की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है और भारत एवं जापान के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में उनके योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। कोविंद ने कहा कि आबे की हत्या ‘सम्पूर्ण मानवता के लिए त्रासदी’ है। उन्होंने कहा, ‘यह विश्वास करना कठिन हो रहा है कि शिंजो आबे अब इस दुनिया में नहीं है। वह एक महान नेता थे, वह अपने मिलनसार व्यक्तित्व के कारण पूरी दुनिया के लोगों के बीच प्रिय बन गये थे। उन्होंने कहा, ‘आबे का एक हत्यारे की गोली से मारा जाना पूरी मानवता के लिए एक बड़ी त्रासदी है। मैं उनके परिजनों और जापान की जनता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मोदी ने कहा,‘मैं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से स्तब्ध हूं और इस पर दुख व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह मेरे सबसे प्रिय मित्रों में एक थे, वह दुनिया के कद्दावर राजनेता और उनकी प्रशासनिक क्षमता उल्लेखनीय थी। प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘शिंजो ने अपना पूरा जीवन जापान और दुनिया को बेहतर स्थान बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘शिंजो की हत्या की खबर सुनकर मुझे बहुत पीड़ा हुई है। भारत-जापान संबंध को मजबूत बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।

शिंजो के निधन से आघात पहुंचा: जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आज का दिन जापान, भारत और पूरी दुनिया के लिए दुख का दिवस है। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह व्यक्तिगत रूप भी दुखद है, आबे के साथ मेरी 25 वर्ष की यादें जुड़ी हैं, मुझे अपना अपना दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने आज अपना एक घनिष्ठ मित्र खो दिया। प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो ने भारत और जापान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए बड़ी मेहनत से काम किया। सिंह ने 2019 की अपनी जापान यात्रा में श्री शिंजो के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि उनमें उन्होंने एक प्रेरणादायी नेता का गुण देखा। उन्होंने जापान और दुनिया की बेहतरी के लिए काम किया। वह अपनी कुशल राजनीति के लिए याद किये जायेंगे।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें शिंजो के निधन से आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वह बहुत समय तक भारत के महान दोस्त और शुभ चिन्तक रहे। उन्होंने दोनों के बीच संबंधों के विस्तार के लिए बड़ा योगदान दिया।श्रीमती गांधी ने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात की याद आज भी ताजा है। उनका इस तरह से जाना जापान और पूरी दुनिया के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक स्थायी विरासत छोड़ गए

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कहा,‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या की खबर सुनकर बहुत व्यथित हूं। वह मेरे बहुत अच्छे मित्र थे। जब मैं प्रधानमंत्री था तो हम दोनों देशों के बीच के रिश्तों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए काम किया और हमारे इन प्रयासों से भारत जापान के बीच के संबंधों में नई ऊंचाई आई। मैं शिंजों के परिजनों तथा जापान के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही। वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा,‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या बहुत दुखद है। हिंसा कायरों की भाषा है और यह कभी अच्छी नहीं हो सकती। आबे अलग तरह के इंसान थे और शांति तथा दयाभाव उनकी जीवनशैली थी। दुनिया उन्हें उनके असाधारण जीवन शैली के लिए याद करेगी। कई अन्य राजनेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी आबे की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आबे की शुक्रवार को जापान के नारा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते समय एक हमलावर पूर्व नौसैनिक ने गोली मारकर हत्या कर दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।