Bhuvneshwar Kumar - Sach Kahoon Hindi

Cricket News: आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद भुवनेश्वर कुमार का आया ये बड़ा बयान!
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कहानी काफी प्रेरणादायी है। शुरुआत के 17 सीजन में एक भी खिताब जीतने में असफल रही आरसीबी ने लगातार 2 खिताब जीतकर क्रिकेट फैंस, विशेषकर आरसीबी फैंस को रोमांचित कर दिया है। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि टीम लगातार चैंपियन बनने की हकदार है और इसका श्रेय सभी को मिलना चाहिए। Cricket News

आईपीएल के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में भुवनेश्वर कुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि जिस तरह से आरसीबी ने इतने सालों तक इंतजार किया है, वे लगातार खिताब जीतने के हकदार हैं। मुझे लगता है कि इसका श्रेय सभी को मिलना चाहिए। जिस तरह से टीम पिछले दो सालों से प्रदर्शन कर रही है, मुझे नहीं लगता कि टीम किसी खिलाड़ी पर निर्भर है।"

भुवनेश्वर ने कहा, "लगातार दो सीजन जीतना आसान काम नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि सभी ने बहुत अच्छा काम किया।" अपने प्रदर्शन पर दाएं हाथ के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा, "व्यक्तिगत रूप से, यह एक बहुत अच्छा सीजन रहा है। बहुत सी चीजें अच्छी रहीं। अपनी योजनाओं को हम अच्छी तरह लागू कर पाए, इसलिए मुझे लगता है कि यह मेरे लिए निश्चित रूप से एक अच्छा सीजन था।" Cricket News

उन्होंने कहा, "ट्रॉफी जीतने से बड़ी कोई खास बात नहीं है। इसके लिए हम 2-3 महीने कड़ी मेहनत करते हैं। सभी टीमें ऐसा करती हैं – ऐसा नहीं है कि हम नहीं करते। लेकिन ट्रॉफी जीतने के लिए, मुझे लगता है कि बहुत कुछ करना पड़ता है। इसलिए, हमने वह किया है।"  आरसीबी को आईपीएल 2025 और आईपीएल 2026 में चैंपियन बनाने में भुवनेश्वर कुमार का बेहद अहम योगदान रहा है।

आरसीबी के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने तो उन्हें टीम का प्लेयर ऑफ द सीजन करार दिया है। भुवनेश्वर ने आईपीएल 2025 में 14 मैचों में 17, जबकि आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 28 विकेट लिए। आईपीएल 2026 के पर्पल कैप विनर रबाडा ने 29 विकेट लिए। वह सिर्फ 1 विकेट से भुवी से आगे रहे। हालांकि, रबाडा ने 1 मैच अधिक खेला है। Cricket News

सफेद गेंद से लंबे समय तक मिल रही स्विंग को देखकर हैरान थे भुवनेश्वर
बर्मिंघम (एजेंसी)। यह अजीब है कि इंग्लैंड में इस बार लाल ड्यूक गेंद टेस्ट क्रिकेट में कम स्विंग हो रही हैं और जल्द मुलायम हो जा रही हैं, जबकि सफेद कूकाबुरा गेंद केवल स्विंग ही नहीं हो रही हैं बल्कि आमतौर पर होने वाली स्विंग से ज्यादा लंबे समय तक स्विंग हो रही हैं। यह विचित्र है कि प्रतियोगिता का इतना अभिन्न अंग समरूप नहीं है, बल्कि यह भी अजीब है कि सार्वजनिक क्षेत्र में एक पेशेवर खेल के ऐसे अभिन्न अंग पर इतना कम शोध उपलब्ध है।

इसके अभ्यासियों को उन्हें मिलने वाली गेंदों के बैच से भी अंदाजा नहीं होता। भुवनेश्वर कुमार ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिलाने के बाद कहा, “सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि क्यों गेंद स्विंग हो रही हैं, क्योंकि मैं यहां पर कई बार आकर खेला हूं और पिछली सीरीजों में मुझे इतनी स्विंग नहीं मिली।” “तो हां, मैं भी हैरान था कि सफेद गेंद स्विंग हो रही है और लंबे समय तक हो रही है खासतौर पर टी20 प्रारूप में। और हां विकेट में भी अतिरिक्त बांउस है। तो हां जब भी गेंद स्विंग होती है तो आप अधिक आनंद लेते हो।

लेकिन सच कहूं तो मुझे नहीं पता यह मैं स्विंग करा रहा हूं या यह परिस्थितियों की वजह से है या गेंद इसका कारण है लेकिन हां मैं खुश हूं कि गेंद स्विंग हो रही है।” आश्चर्य नहीं कि भुवनेश्वर अभी खिलौनों की दुकान में एक बच्चे की तरह हैं। गेंद उनके लिए स्विंग कर रही है और लंबे समय तक स्विंग कर रही है। इस हिसाब से दो मैचों के बाद उनके गेंदबाजी आंकड़ें 6-1-25-4 हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वह दिखावा करते हैं और इनस्विंग-आउटस्विंग-इनस्विंग-आउटस्विंग कराते हैं लेकिन ऐसे आपको विकेट नहीं मिलते हैं।

पिछले दो मैचों में स्विंग मिली

और आज के क्रिकेट में बहुत कम लोग हैं जो भुवनेश्वर से बेहतर स्विंग गेंद का उपयोग करना जानते हैं। भुवनेश्वर ने कहा, “यदि गेंद स्विंग होती है, जो मेरी ताकत है तो मैं आक्रमण की सोचता हूं। फ़्लैट विकेट पर बल्लेबाज आक्रमण करते हैं, वे अपने शॉट खेलते हैं, लेकिन पिछले दो मैचों में स्विंग मिली और मैंने आक्रमण किया है। लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप खुद से आगे न बढ़ें। आपको एक इनस्विंगर, एक आउटस्विंगर, एक इनस्विंगर गेंदबाजी करने का मन करता है, लेकिन उस ललक को नियंत्रित करना महत्वपूर्ण है। लगातार गेंदबाजी करें और बल्लेबाज को सेटअप करें।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।