mother - Sach Kahoon Hindi

कोटा से मिली जयपुर में बैठी मां और दादी को राहत
Kota(राजेन्द्र)। राजस्थान में कोटा दक्षिण के स्थाई महंगाई राहत शिविर में पंजीकरण कराकर जयपुर के चौमू के रहने वाले करण ने अपनी मां एवं दादी के लिए योजनाओं का लाभ दिला दिया। करण ने बताया कि उन्होंने कोटा के स्थाई महंगाई राहत शिविर में पंजीकरण कराया जिसके बाद उनकी मां को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 100 यूनिट घरेलू मुफ्त बिजली, अन्नपूर्णा फ्री राशन पैकेट, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला है। वहीं करण की दादी को पेंशन, 100 यूनिट घरेलू मुफ्त बिजली, अन्नपूर्णा फ्री राशन पैकेट, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला है।

है मामला

करण कहते हैं उनको उम्मीद नहीं थी कि कोटा में रहकर चोमू में बैठी मां और दादी को इन योजनाओ का लाभ इतनी आसानी से मिल जाएगा। उन्होंने राजस्थान सरकार का आभार जताते हुए कहा राज्य में किसी भी जिले के किसी भी कैम्प में पंजीकरण कराने की सुविधा, सरल, स्वच्छ, और सुशासन की मिसाल है। हर वो युवा जो अपने जिले से, घर से, गांव से बाहर जाकर राजस्थान के अन्य जिले में नौकरी या पढ़ाई कर रहा है उसके लिए योजनाओं का लाभ पाना आसान है और इससे उसके समय की भी बचत हो रही है।

Rescue Dog: ‘मालिक’ मेहरबान तो कुत्ता पहलवान, पालतू कुत्तों का अटैक, मां-बेटे ने भागकर बचाई जान
जयपुर। शहर में कुत्ते मालिकों की बदौलत पालतू कुत्तों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शहर एक स्थानीय कॉलोनी में मां-बेटे पर अटैक करने का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान मां-बेटे ने भागकर अपनी जान बचाई। जब इस बारे में कुत्ता मालिक को शिकायत की गई तो उल्टा उसने धमकी दे डाली। इस संबंध में महिला ने विश्वकर्मा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच जारी है।

एसआई राजकुमार ने बताया कि मलहोत्रा नगर विश्वकर्मा निवासी आकांक्षा अग्रवाल (32) पति संतोष कुमार अग्रवाल और 10 साल के बेटे के साथ मोजिका अपार्टमेंट में रहती है। आकांक्षा ने बताया कि अपार्टमेंट के फ्लैट में एक पड़ोसी ने अवैध तरीके से खतरनाक प्रवृति वाले दो कुत्ते पाल रखे हंै। अपार्टमेंट के लोगों को वह Rescue Dog होना बताते हैं।

‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ | Rescue Dog

जानकारी के अनुसार 2 मई की रात करीब 9:15 बजे वह अपने बेटे के साथ सोसाइटी में टहल रही थी। इस दौरान दोनों डॉग खुले घूम रहे थे। दोनों कुत्तों ने उन्हें देखकर अचानक उन पर अटैक कर दिया। कुत्तों के हमले को देखकर दोनों मां-बेटों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। चिल्लाने की आवाज सुनकर डॉग आॅनर ने दोनों कुत्तों को कंट्रोल करने की कोशिश की। पीड़िता ने इसकी शिकायत कुत्ते के मालिक को की तो वह उल्टा उन्हीं को धमकाने लगे। पीड़िता का कहना है कि रेस्क्यू दोनों कुत्ते पहले भी घर पर काम-काज करने वाली दो महिलाओं को काट चुके हंै। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माता कभी कुमाता नहीं होती
मां! पता नहीं क्यों, तू हर समय मुझे डांटती रहती है। अब मैं बड़ा हो गया हूं। तेरी प्रताड़ना मुझे अखरती है। हां रे सोहन? मंै तो भूल गयी थी…अच्छा याद दिलाया। अब तो तू बड़ा हो गया है। मैं तो शायद उतनी की उतनी ही हूं । …तेरे और मेरे में अन्तर जरूर घट गया है। अब मैं तुम्हें कभी नहीं डाटूंगी। …जा, मेरे तकिये के नीचे दस का नोट रखा है। ले ले उसे।…बस इतने ही पैसे हैं मेरे पास आज। मुझे पचास चाहिए। दस से क्या बनेगा मेरा। कह दिया न बेटा! आज तो यही है। मां ने कहते-कहते अपने आप को गेहूं साफ करने में व्यस्त कर लिया। वह कंकड़ निकालने लगी। पुत्र की ओर देखा भी नहीं किन्तु पुत्र था कि क्रोध में लाल-पीला होता गया। पास ही चिमटा पड़ा था। उठाकर मां के सिर पर मारा और भाग खड़ा हुआ। मां के कपड़े रक्त से लथपथ होने लगे। उसने यह भी देखा किन्तु तेजी से आगे चला गया।

आंगन के बाहर दहलान थी, उस पर से नीचे कूदा किन्तु साथ ही लगे नीबू के पेड़ में कमीज की बाजू फंस गई। वह अपना संतुलन खो बैैठा। सिर के बल गिरा। नीचे भैंस को बांधने वाला खूंटा था। सिर उसी पर जोर से लगा। और…मां अभी अपने आप को संभाल ही रही थी कि पुत्र की दुर्दशा देख बहते खून के साथ दौड़ती हुई सोहन के पास पहुंची। नब्ज देखी। नाड़ी बन्द हो चुकी थी। …आत्मा शरीर को त्याग कर परमात्मा से जा मिली। मां जान गई कि पुत्र नहीं रहा। तब भी वह अंदर गयी। रुई तथा डिटॉल लाकर उसके घावों पर लगाने लगी। अपने घाव की तो मां को चिंता ही नहीं थी। चिंता थी तो बेटे की। सोहन के चाचा भी दौड़े आये। कुछ लोग और भी। उन्होंने भी जांच के बाद कह दिया- बेचारा नहीं रहा किन्तु मां ने अभी भी उसके सिर से निकला खून पोंछना जारी रखा। चेहरा साफ किया। मुंह से निकले झाग को हटाते हुए कहा- बेटा! बहुत दर्द तो नहीं हुआ तुझे…बता, मां को तो बता। …पास खड़े एक ब्राह्मण ने कहा- पूत, कपूत हो सकता है, माता कभी कुमाता नहीं होती।

-सुदर्शन भाटिया

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चिंताजनक : कलयुगी माँ ने 6000 रुपये में बेची नवजात बच्ची
विजयपुरा (एजेंसी)। कर्नाटक के विजयपुरा जिले से एक चौंकानेवाली खबर सामने आई है, जहां एक माँ ने अपनी नवजात बच्ची को महज 6,000 रुपये के लिए किसी दूसरे के हाथों बेच दिया। पुलिस ने बाद में उस बच्ची को मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई। यह मामला तब सामने आया जब महिला अपने बच्चे को वापस लेने के लिए अस्पताल गई। विजयपुरा के उपायुक्त सुनील कुमार ने कहा कि गरीबी के कारण विजयपुरा जिले के बिज्जरगी गांव की रहने वाली एक माँ ने अपना दूसरा बच्चा बेच दिया था, जिसका जन्म हाल ही में हुआ था।

महिला ने विजयपुरा सरकारी अस्पताल में एक आॅटो चालक को मात्र 6,000 रुपये में और चालक ने भी उसी बच्चे को बेलगावी के सावदत्ती गांव के एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया। उपायुक्त सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस ने हुबली के सरकारी अस्पताल से बच्चे को छुड़ा लिया है और आगे की जांच जारी है। इस संबंध में विजयपुरा महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

राजस्थान: मर गई ममता, कलयुगी मां ने नवजात बेटी को कचरे में फेंका
झालावाड़ जिले के गौतम नगर में 3 घंटे दर्द से तड़पती रही मासूम |Newborn daughter

नवजात को भवानीमंडी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है

Edited By Vijay Sharma

झालावाड़ (एजेंसी)। भवानीमंडी के गौतम नगर में सोमवार सुबह हुए घटनाक्रम ने मां की ममता को तार-तार कर दिया। कलयुगी मां ने अपनी ममता को मारते हुए नवजात बालिका (Newborn daughter) को जन्म लेते ही मरने के लिए कचरे के ढेर में फेंक दिया। लेकिन, कहते हैं मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। बच्चे के रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने नवजात को कचरे के ढेर से उठाया और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को भवानीमंडी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। नवजात पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है।

ग्रामीणों को रोने की आवाज सुनाई देने पर वे मौके पर पहुंचे |Newborn daughter

पुलिस ने लोगों की सहायता से गौतम नगर निवासी आरोपी मां की तलाश कर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल नवजात को फेंकने के कारणों का खुलासा नहीं हो हुआ है, पूछताछ जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार गौतम नगर निवासी एक महिला सुबह 6 बजे करीब अपनी नवजात बालिका को कचरे के ढेर पटक कर चली गई थी। यहां गुजर रहे ग्रामीणों को रोने की आवाज सुनाई देने पर वे मौके पर पहुंचे तो नवजात कचरे के ढेर में पड़ी हुई थी। उसकी सांसे चल रही थी। उन्होंने गांव के लोगों को सूचना दी।

पुलिस ने  रोपी महिला को हिरासत में ले लिया है

जिसने भी घटना के बारे में सुना वह दौड़ता हुआ घटनास्थल पर पहुंच गया।

ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे को उठाया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने नवजात को कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर झालावाड़ अस्पताल रैफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि नवजात पूरी तरह से स्वस्थ है।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लोगों की सहायता से आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मारवाड़ घराने की पूर्व राजमाता कृष्णा कुमारी का अन्तिम संस्कार
राजनैतिक हस्तियों व समाज के प्रमुख लोगों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

जोधपुर।

मारवाड़ स्टेट पूर्व राजघराने की पूर्व राजमाता कृष्णा कुमारी का अन्तिम संस्कार सोमवार (Funeral Mother Marwar Krishna ) अपराह्न ऐतिहासिक स्थल जसवंत थड़ा परिसर में किया गया। उनकी अन्तिम यात्रा में प्रदेश भर से कई हस्तियों ने भाग लिया। अन्तिम संस्कार के दौरान ‘राजमाता अमर रहे’ शोक शब्द गूंजते रहे। अन्तिम यात्रा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केबिनेट मंत्री युनूस खान, राव राजेन्द्रसिंह, अशोक परनामी सहित प्रदेश के कई नेताओं ने उम्मेद भवन पहुंचकर पूर्व राजमाता के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथा सिंह की तरफ से पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किया। उनकी अन्तिम यात्रा एवं अन्तिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सांसद गजसिंह, कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, सैनाचार्य अचलानंद गिरी, केन्द्रीय विधि राज्य मंत्री पीपी चौधरी, महापौर घनश्याम ओझा, जिला प्रमुख पुनाराम चौधरी, मेघराज लोहिया सहित कई जनप्रतिनिधियों और पूर्व राजघराने के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अन्तिम यात्रा में प्रदेश भर से कई हस्तियों ने भाग लिया

मारवाड़ राजघराने की पूर्व राजमाता और जोधपुर की पूर्व सांसद कृष्णा कुमारी (92) का सोमवार  रात (Funeral Mother Marwar Krishna ) निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद उन्हें रविवार को गोयल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात को उन्हें फिर हार्ट अटैक आया। रात एक बजे तक पूर्व राजपरिवार के सूत्रों की ओर से उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा था। लेकिन बाद में उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। रात 1.20 अस्पताल से यह दुखद खबर आई कि राजमाता कृष्णाकुमारी नहीं रहीं। कृष्णाकुमारी मूलतया गुजरात के ध्रांगध्रा राजघराने की राजकुमारी थीं। मारवाड़ के पूर्व महाराजा हनवंतसिंह से विवाह के बाद वे जोधपुर आई थीं। उनके तीन संतानें चंद्रेश कुमारी, शैलेश कुमारी और गजसिंह हैं। पूर्व राजमाता के निधन की सूचना पाकर समूचे मारवाड़ में शोक की लहर छा गयी। राजधराने के सूत्रों के अनुसार राजमाता का पार्थिव देह आज अपरान्ह डेढ बजे तक उम्मेद भवन में आम जनता के दर्शनार्थ रखा गया है जहां सवेरे से ही भारी संख्या में शोकाकुल लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच गये। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए वे दोपहर जोधपुर पहुंची। एयर पोर्ट से सीधे वे उम्मेद भवन पहुंची और पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने राजपरिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें संबल प्रदान किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

माही नदी में डूबी बच्ची को बचाने उतरीं मौसी व मां भी डूबीं, 2 घंटे बाद मिले तीनों के शव
बांसवाड़ा। बांसवाड़ी की माही नदी वॉटर में बुधवार को एक-एक कर दो महिलाएं और एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने दो घंटे की तलाश के बाद तीनों के शव पानी से बाहर निकाल लिए। पहले बच्ची की बॉडी मिली और उसके बाद एक घंटे की मशक्त के बाद दोनों महिलाओं के शव भी निकाल लिए गए। बच्ची को बचाने के चक्कर में दोनों महिलाएं भी डूब गई, मृतक महिलाएं बच्ची की मौसी व मां हैं। बच्ची अपनी मां व मौसी के सा​थ भेड़-बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान वे माही नदी पर बने गैमन पुल के पास नहा रही थी।

तभी अचानक से बच्ची नदी कें तेज बहाव में डूब गई। बच्ची के हल्ला मचाने पर पास ही मौजूद उसकी मौसी लाडू (25) पत्नी  मालाराम देवासी नदी में कूद गई जिससे वह भी डूब गई। इसी दौरान दोनों को डूबता देख वहां मौजूद मां भी नदी में उतर गई जिससे वह भी डूब गई। उनके चिल्लाने पर वहां मौजूद ग्रामीण आए तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों व एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। करीब दो घंटे बाद बच्ची की बॉडी पानी से निकाल ली गई। इसके एक घंटे बाद जती व लाडू के शव भी मिल गए।

मदर एंड चाइल्ड हैल्ड विंग पीपी मॉडल पर होगी संचालित
इटावा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में मैन पावॅर की कमी के मददेनजर 100 बैड के 25 के करीब मदर एंड चाइल्ड हेल्थ विंग (एमसीएच) अब ट्रिपल पी मॉडल पर संचालित की जाएगी। इसमें इटावा जिला अस्पताल में खुली एमसीएच विंग भी शामिल हैं। इटावा महिला अस्पताल के सीएमएस डा.अशोक कुमार जाटव ने आज यहॉ बताया कि भले ही ट्रिपल पी मॉडल पर 100 बैड की एमसीएच विंग संचालित होगी लेकिन इसकी व्यवस्थाएं जिला स्तरीय समिति के अधीन रहेगी। उन्होने बताया कि समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष सीएमओ व संयोजक सीएमएस होंगे। (Mother And Child Held Wing)

वहीं सीएमओ कार्यालय के जूनियर इंजीनियर जिला स्तरीय क्वालिटी एश्योरेंश कन्सलटेंट, प्रतिनिधि कार्यदायी प्राइवेट पार्टनर को समिति का सदस्य बनाया गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देश के बाद एमसीएच विंग को खोले जाने की तैयारियां शुरु हो गई हैं। इसमें डाक्टरों से लेकर स्टॉफ की तैनाती लखनऊ की एक कम्पनी के द्वारा की जाएगी । एमसीएच विंग शुरु होने के बाद नवजात के साथ गर्भवती महिलाओं को अच्छा स्वास्थ्य मिल सकेगा। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सही रास्ते पर लाने के लिए पब्लिक प्राइवेट प्रोजेक्ट (ट्रिपल पी) के आधार पर 100 बैड की कई एमसीएच विंग तैयार कराई गई हैं। (Mother And Child Held Wing)

एनएचएम के द्वारा बिल्डिंगों का निर्माण तो कराया गया है लेकिन इनमें मैन पावर की कमी के चलते एमसीएच विंग शुरु नहीं हो सकी हैं। प्रदेश सरकार ने मैन पावर की कमी को देखते हुए एमसीएच विंग को पब्लिक प्राइवेट प्रोजेक्ट के माध्यम से शुरु कराने का निर्णय लिया है। इससे गर्भवती महिलाओं के साथ नवजात बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य मिल सकेगा। जिला महिला अस्पताल परिसर में एनएचएम ने 20 करोड़ रुपए की लागत से 100 बैड की एमसीएच विंग का निर्माण कराया था लेकिन संसाधनों के अभाव में आज तक यह विंग शुरु नहीं हो सकी है। एक माह पूर्व प्रशासन के निर्देश पर महिला अस्पताल का कुछ हिस्सा इसमें शिफ्ट कराया गया था। (Mother And Child Held Wing)

युवक ने नशे में पीट-पीट कर की वृद्व मां की हत्या
आरोपी मौके से फरार

अलवर (सच कहूँ न्यूज)। अलवर के खेड़ली स्थित सोकरी गांव में एक युवक ने शराब के नशे में अपनी बूढ़ी मां की हत्या कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाकर आरोपी की तलाश में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक सोकरी निवासी विजय जाटव शराब का आदी है। गत पच्चीस जून को उसकी मां ने जब उसे शराब पीने से रोका तो उसने अपनी मां को ही लाठियों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। ग्रामीणों ने बेटे के हमले में घायल महिला को उसकी बहू की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां मंगलवार देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस को मृतका की बहू व आरोपी विजय की पत्नी ने सास की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। अब पुलिस विजय जाटव की तलाश कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

महिला तीन बच्चियों को लेकर डिग्गी में कूदी , मासूमों की मौत
मां को बचाया

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। बाड़मेर के धोरीमन्ना थाना इलाके में शनिवार सुबह एक महिला अपनी तीन बच्चियों को लेकर पानी के टांके में कूद गई जिससे बच्चियों की तो मौत हो गई वही महिला को स्थानीय लोगों बचा लिया। घटना के पीछे घरेलू क्लेश होना सामने आ रहा है। जानकारी अनुसार बाछनउ गांव निवासी महिला सिरनी देवी (35) पत्नी पीराराम ने अपनी तीन बच्चियों कल्पना (6), कविता (4) व हेमलता एक वर्ष को लेकर अपने घर से थोड़ी दूर पानी के टांके में कूद गई। आस-पास के लोग जब पानी लेने गये तो मामले का पता चला।

इस पर लोगों ने सभी को बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों मासूूमों की मौत हो चुकी थी वही महिला की हालत सही होने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चियों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे घरेलू क्लेश मान रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बेकाबू ट्रोले ने बाइक को मारी टक्कर , मां-बेटी की मौत
लोगों ने किया रास्ता जाम

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। हरमाड़ा थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक बेकाबू ट्रोले ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक नौ महीने की बच्ची सहित उसकी मां की मौत हो गई, वही एक अन्य घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे के बाद चालक ट्रोला छोड़ कर मौके से फरार हो गया।

जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढे आठ बजे थाना इलाके में स्थित बड पीपली नेशनल हाइवे नम्बर 52 पर हुआ था। जहां बाइक सवार शैतान सिंह , अपनी पत्नी सीमा व उसकी नौ महीने की बच्ची मिठ्ठू को लेकर जयपुर से इटावा भौपजी चौमूं जा रहा था। इस दौरान बजरी से भरा एक ट्रोला अनियंत्रित होता हुआ आया और पीछे से उनको टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी नौ माह की बच्ची मिठ्ठू की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों दम्पति गम्भीर घायल हो गए। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को घायलों को अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान सीमा (30) की मौत हो गई। वहीं पति शैतान सिंह का इलाज जारी है।

हादसे के बाद लोगों में रोष व्याप्त हो गया। नेशनल हाइवे नम्बर 52 जाम कर दिया और ट्रोले में पथराव कर तोड-फोड कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाइश कर मामला शांत करवाया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान हाइवे पर लम्बा जाम लग गया जिसे पुलिस खुलवाने के लिए करीब दो से तीन घंटे लगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ट्राले ने बाइक सवार मां -बेटे को मारी टक्कर
मां की मौत, बेटा घायल

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। प्रसव पीड़ा से जूझ रही बेटी से मिलने अपने बेटे के साथ अस्पताल जा रही महिला को रास्ते में मौत ने आ घेरा। मां की सांसे थमने के कुछ समय बाद ही बेटी ने अस्पताल में बालिका को जन्म दिया। अस्पताल जाने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देर रात जयपुर-दिल्ली हाइवे पर पनियाला मोड़ पर हुआ। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंच कर पनियाला थाना पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया।

क्या बोली पुलिस

पुलिस के अनुसार कोलीला बहरोड, अलवर निवासी 45 वर्षीय मीरा देवी अपने बेटे देवेंद्र के साथ प्रसव पीड़ा से जूझ रही अपनी बेटी से मिलने कोटपुतली स्थित एक निजी अस्पताल में जा रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे पनियाला मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे महिला उछल कर सड़क पर आ गिरी और ट्राला उसे कुचला हुआ आगे निकल गया।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवायाए जहां पर मीरा देवी की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए दिल्ली रोड पर जाम लग गया था । पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।