Leopard Attack - Sach Kahoon Hindi

Leopard Attack: नैनीताल के धारी में तेंदुए ने महिला को मौत के घाट उतारा
नैनीताल (एजेंसी)। Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के धारी में शुक्रवार सुबह एक महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया है। महिला की मौत हो गई है। गुस्साये ग्रामीणों ने वन रेंजर को बंदी बना लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धारी ब्लाक के ग्राम पंचायत दीनी तल्ली, तोक धुरा निवासी गुड्डू की पत्नी हेमा देवी (35) सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूरी पर ही घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। Nainital News

ग्रामीणों ने शोर-शराबा किया तब जाकर तेंदुआ फरार हुआ। महिला की मौत हो गई और ग्रामीणों ने शव बरामद कर लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश फैल गया। विधायक राम सिंह कैड़ा और अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन रेंजर विजय भट्ट को घेर लिया और तेंदुए को मारने और परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने प्रशासन को शव को भी नहीं उठाने दिया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि ग्रामीणों में वन विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। मौके पर भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए हैं और प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) को घटनास्थल पर बुलाने की मांग की जा रही है। Nainital News

यह भी पढ़ें:– Baba Sarsai Nath Medical College: सरसा, राजस्थान और पंजाब के मरीजों के लिए नई उम्मीद

Leopard Attack Farmers: तेंदुए ने मचाया कोहराम : खेतों पर काम कर रहे किसानों पर किया हमला, तीन घायल
Leopard Attack Farmers: हापुड़ (सच कहूं न्यूज)। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर और चित्तौड़ा के जंगल में खेत पर काम कर रहे तीन किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने जांच शुरु कर दी है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Hapur News

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

मिली जानकारी के अनुसार, गांव चित्तौड़ा निवासी पियूष,दुष्यंत कुमार और योगेंद्र सिंह तेंदुए के हमले में घायल हो गए। घायल पियूष,दुष्यंत कुमार और योगेंद्र ने बताया की वह लोग अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे,तभी रजवाहे को पार करके पास के खेत में खड़े गन्ने की फसल से अचानक तेंदुआ निकल आया और उन पर हमला कर दिया जब उन लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल में आम के बाग में भाग गया, शोर सुनकर सलारपुर और चित्तौड़ा गांव के लोग भी लाठी डंडे लेकर वहां पहुंच गए।

इस दौरान ग्रामीणों ने तेंदुए की वीडियो भी बना ली,जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोगों का दावा है कि अभी भी तेंदुआ जंगल में छिपा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह तेंदुआ पकड़ा नहीं गया तो वह किसी और किसान पर दोबारा से हमला करेगा। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और वन विभाग टीम ने तेंदुए की तलाश तेज कर दी है।

तेंदुए की तलाश में जुटी टीम | Hapur News

तेंदुए के होने से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। किसानों ने वन विभाग से गांव में जंगल के इलाके में पिंजरा लगवाने और जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वहीं वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह मे बताया कि कई जिलों की टीम द्वारा गांव सालारपुर और चित्तौड़ा के जंगल में जांच कराई जा रही है,वही जंगल में पिंजरा भी लगवाया जाएगा।

Kaam-ki-Baat: क्या आपको पता है, आपका पंखा धीरे क्यों चल रहा है? एक ऐसी डिवाइस जो कम खर्च में देगी फर…

जयपुर में लेपर्ड की दहशत, 5 जख्मी
-रेस्क्यू टीम ने 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किया काबू

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। जयपुर में लेपर्ड के हमले में 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। एक युवक की हड्डियां तक चबा गया है। गुस्से और डर के कारण वह लगातार लोगों पर हमला करता रहा। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम को इसे काबू करने में 5 घंटे लग गए। ट्रैंकुलाइज कर उसे काबू किया जा सका। वन विभाग की टीम ने बताया कि बुधवार रात करीब तीन बजे जयपुर शहर के नजदीक चंदवाजी में लेपर्ड ने एक बच्चे सहित 5 लोगों पर हमला कर दिया।

सभी घायलों को जयपुर के एसएमएस व प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि लेपर्ड सबसे पहले मोटूका बास ढाणी (चंदवाजी) में घुसा था। यहां एक परिवार पर हमला किया। उसने मां-बाप के साथ सो रहे 10 साल के डेविड मीणा को भी नहीं छोड़ा। डेविड बेहोश हो गया। बेटे को बचाने आई मां सजना देवी (38) और पिता रामफूल मीणा (44) पर भी हमला कर दिया। लेपर्ड ने बच्चे के पिता का हाथ बुरी तरह से चबा लिया। मां के सिर और पीठ पर पंजा मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

यूनिवर्सिटी में दो लोगों पर हमला

गांव के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो वह सुबह करीब पांच बजे अपेक्स यूनिवर्सिटी में घुस गया। यहां चौकीदार मुकेश मीणा (35) और एक अन्य व्यक्ति गोविंद कुमार (35) पर हमला कर दिया। इधर, लेपर्ड के गांव में घुसने की सूचना पर रात करीब साढ़े तीन बजे टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रैंकुलाइज कर उसे बाहर निकाला गया। लेपर्ड तीन लोगों पर हमला करने के बाद यूनिवर्सिटी में छिप गया था। करीब 5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे पकड़ नाहरगढ़ लेकर आए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।