Mohalla Clinics - Sach Kahoon Hindi

मान सरकार का बड़ा ऐलान: पंजाब में खुलेंगे 500 नए मोहल्ला क्लीनिक
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब सरकार लोगों की सेहत बेहतर करने के लिए प्रदेश में करीब 500 और आम आदमी क्लीनिक खोलने जा रही है। इसके अलावा ग्रामीण व शहरी प्राइमरी हेल्थ सेंटरों को अपग्रेड किया जाएगा। यह जानकारी आप पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर दी है।

जानें, कहां खुलेंगे क्लीनिक

पंजाब सरकार ने 500 आम आदमी क्लीनिक खोलने जा रही है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में 44, लुधियाना में 47, पटियाला में 40, जालंधर में 37 होशियारपुर व गुरदासपुर में 33-33, बठिंडा में 24, संगरूर में 26, फाजिल्का में 22, फिरोजपुर, एसएएस नगर और मुक्तसर में 19-19 क्लीनिक खोले जाएंगे।

क्या है मोहल्ला क्लीनिक

यह दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार का महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। यह क्लीनिक आज से पांच साल पहले यानी सन् 2015 में शुरू हुए थे। यहां जब अरविंद केजरीवाल की सरकार सत्ता में आई तो उन्होंने गरीबों की मदद और बड़े अस्पतालों की भीड़ कम करने के लिए मोहल्ला क्लीनिक की शुरूआत की। इसका सबसे बड़ा उदे्दश्य यह था कि लोगों को उनके दरवाजे पर ही स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा सके, ताकि उन्हें अस्पतालों की ओर न भागना पड़े। वहां भी भीड़ कम रहे और वहां आ रहे लोगों का इलाज ठीक प्रकार से हो सके। इस क्लीनिक में निर्धन वर्ग के लोगों को मुफ्त जांच, दवाओं और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

मोहल्ला क्लीनिक में कितनी जांच मुफ्त करा सकतें हैं?

दोस्तो, आपको बता दें कि मोहल्ला क्लीनिक में 212 तरह की जांच मुफ्त की जाती हैं। इसके अलावा यह व्यवस्था भी की गई है कि यदि किसी मरीज को अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता महसूस होती है तो डॉक्टर के लिखने पर किसी निजी लैब में वह जांच की जाएगी। ऐसे में यह मोहल्ला क्लीनिक निर्धन और अन्य वर्गों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टरों को नहीं मिलेगा वेतन
-50 रुपए प्रति मरीज की शर्त पर भर्ती किए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर्स

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला) प्रदेश सरकार द्वारा तैयार किए जा रहे मोहल्ला क्लीनिकों में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों को कोई भी वेतन या फिर भत्ता नहीं मिलेगा। वहीं भर्ती किए जाने वाले डॉक्टर पंजाब या फिर केन्द्र किसी भी सरकार के कर्मचारी नहीं होंगे, बल्कि वह सिर्फ मेहनताने पर ही काम करेंगे और डॉक्टरों को सिर्फ 50 रुपए प्रति मरीज के रुप में ही अदायगी की जाएगी। हर महीने के आखिर में हिसाब-किताब करने के बाद जिनते मरीज डॉक्टर द्वारा देखे गए होंगे, उन मरीजों की गिनती के हिसाब से 10 तारीख को अदायगी की जाएगी।

जिसके चलते जिन डॉक्टरों द्वारा ज्यादा मरीज देखे जाएंगे, उनको ज्यादा रुपए मिलेंगे और जो कम मरीज देखेंगे, उनको कम पैसों की अदायगी की जाएगी। इसके अलावा डॉक्टरों को कोई भी यात्रा या फिर चाय-पानी के भत्ते दा भुगतान नहीं किया जाएगा। इस तरह का हर खर्च डॉक्टरों को अपनी जेब से ही करना होगा। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा पंजाबभर में 15 अगस्त तक 75 मोहल्ला क्लीनिक खोले जाने का ऐलान करने के बाद अब मोहल्ला क्लीनिक के लिए डॉक्टर और स्टाफ को भर्ती करने की प्र्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

231 मेडिकल अधिकारियों की भर्ती करने जा रही प्रदेश सरकार

सेहत विभाग के नैशनल हैल्थ मिशन के तहत पंजाब में 231 नए मेडिकल अधिकारी भर्ती किए जा रहे हैं, जिनको भर्ती करने से पहले सरकार द्वारा तनख्वाह देने की शर्त ही हटा दी गई है और भर्ती मौके जारी की गई हिदायतों में साफ कर दिया है कि किसी भी डॉक्टर को कोई भी वेतन नहीं दिया जाएगा, बल्कि उनको प्रति मरीज ही अदायगी की जाएगी। डॉक्टरों को जिन मोहल्ला क्लीनिकों में तैनात किया जाएगा, उस मौहल्ला क्लीनिक में ईलाज करवाने के लिए आने वाले मरीजों की गिनती अनुसार ही डॉक्टर को अदायगी की जाएगी।

सरकार द्वारा मेडिकल अधिकारी को प्रति मरीज 50 रुपए दिए जाएंगे और रोजाना कम से कम 50 मरीजों की अदायगी की जाएगी। अगर 50 से कम मरीज आते हैं तो डॉक्टर को 50 मरीजों की अदायगी की जाएगी लेकिन 50 से अधिक अगर मरीज आते हैं तो हर मरीज की गिनती अनुसार प्रति मरीज 50 रुपए ही दिए जाएंगे। इससे सरकारी और गैर सरकारी छुट्टी के होने पर डॉक्टर को उस दिन की किसी तरह की कोई अदायगी नहीं की जाएगी। सिर्फ डॉक्टरों को नहीं बल्कि डॉक्टरों के साथ मोहल्ला क्लीनिक में काम करने वाले फार्मासिस्ट और क्लीनिक सहायक को भी प्रति मरीज ही अदायगी की जाएगी, इन दोनों को क्रम अनुसार 12 रुपए और 11 रुपए प्रति मरीज अदायगी की जाएगी।

75 से अधिक मरीज आए तों हर मरीज का होगा ऑडिट

50 रुपए प्रति मरीज अनुसार ड्यूटी देने वाले डॉक्टरों पर चैकिंग का शिकंजा भी रहेगा। अगर कोई भी डॉक्टर एक दिन में मोहल्ला क्लीनिक में 75 से अधिक ज्यादा मरीजों का चैकअप करता है तो सरकार द्वारा उस मोहल्ला क्लीनिक का ऑडिट किया जाएगा ताकि यह साबित हो सके कि कोई भी जाली या फिर फर्जी मरीज शामिल नहीं किए गए।

फिक्स सिस्टम द्वारा ही भर्ती होंगे डॉक्टर : जौड़ामाजरा

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन जौड़ामाजरा ने 50 रुपए प्रति मरीज देने की पुष्टि करते हुए बताया कि मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टरों की नई भर्ती के लिए फिक्स सिस्टम द्वारा ही अदायगी की जाएगी। हालांकि इसके अलावा चेतन जौड़ामाजरा ने ज्यादा जानकारी नहीं दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।