Sheel Madhur - Sach Kahoon Hindi

घरों पर तिरंगा लगाने का डेरा सच्चा सौदा का निर्णय सराहनीय: शील मधुर
देश के हर नागरिक के दिल में होनी चाहिए देशभक्ति व तिरंगे का सम्मान

सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं से ऐसा करने की अपील

हर घर तिरंगा मुहिम के तहत सेवानिवृत डीजीपी स्वयं भी कर रहे हैं जागरुक

सच कहूँ/संजय मेहरा

गुरुग्राम। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पूज्य गुरूजी संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह द्वारा देश-दुनियाभर में रह रहे डेरा श्रद्धालुओं को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के कार्य की सराहना करते हुए हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं सादर इंडिया सोसायटी के अध्यक्ष शील मधुर ने इसे राष्ट्र के सम्मान में अच्छा कदम बताया है। मधुर स्वयं भी भारत का राष्ट्रीय ध्वज दिवस 22 जुलाई को घोषित करने की लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं। ध्वजारोहण के लिए वे भ्रमण करते हुए जनता को जागरुक कर रहे हैं। पूर्व डीजीपी शील मधुर ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा ने जो ये इनिशियेटिव लिया है, यह बहुत अच्छा है। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा से जुड़े 6 करोड़ भक्तों के घरों पर तिरंगा लहराने के निर्णय को बहुत बड़ा कदम है। श्री मधुर ने कहा कि अगर देश है तो हम हैं। वे स्वयं तिरंगे के सम्मान के लिए पिछले डेढ़ साल से इसके लिए प्रयासरत हैं। देशभक्ति की भावना देश के हर नागरिक में होनी चाहिए। अन्य संस्थाओं से भी अनुरोध है कि वे भी इस तरह का निर्णय लेकर देशभक्ति के मार्ग पर चलें। पूरा देश देशभक्ति के मार्ग पर चले, यही हम सबका प्रयास है।

तिरंगा लहराने के साथ हमें सम्मान भी करना है

पूर्व डीजीपी ने यह भी कहा कि हमें तिरंगा लहराने के साथ तिरंगे का सम्मान भी रखना है। नियमों के मुताबिक हमें काम करना है। प्लास्टिक की बजाय अब कपड़े का झंडा लगाएं तो वह काफी समय तक चल सकता है। उन्होंने भी आह्वान किया है कि अपने घरों की छतों पर, बालकनी पर झंडा लगाएं। अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं तो कम से कम अपने घर के भीतर जरूर तिरंगा रखें, ताकि घर में आने वाले मेहमानों को भी उससे प्रेरणा मिले और वे अपने घरों में भी तिरंगा लगाएं। उनका कहना है कि उन्होंने तिरंगा सेना गठित करके हरियाणा में जनजागरण अभियान शुरू किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।