Police Conspired - Sach Kahoon Hindi

‘पुलिस ने सरपंच पुत्र को षड्यंत्रपूर्वक फंसाया’
-सरपंच प्रतिनिधि से अफीम बरामदगी के मामले ने पकड़ा तूल, परिजन बोले-

-पुलिस उच्चाधिकारियों से लगाई मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की गुहार

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। संगरिया तहसील की ग्राम पंचायत मालारामपुरा की सरपंच के पुत्र सहदेव बिश्नोई से 6 किलो 600 ग्राम अफीम बरामदगी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुरूआत में यह मामला अफीम की खरीद-फरोेख्त के कारोबार से दो पुलिस कर्मियों के जुड़े होने का खुलासा होने के कारण सुर्खियों में रहा। अब सरपंच प्रतिनिधि के परिजनों की ओर से संगरिया पुलिस व डीएसटी पर सहदेव बिश्नोई को एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मेंं झूठे फंसाने के आरोप लगाने पर यह मामला गर्मा गया है।

शनिवार को सहदेव बिश्नोई के परिजन जिला मुख्यालय पर जंक्शन स्थित एक होटल में मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए और सहदेव कोे निर्दाेष बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की गुहार पुलिस के उच्चाधिकारियों से लगाई। पत्रकार वार्ता में परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर डीएसटी के साथ मिलकर संगरिया पुलिस ने सहदेव पर फर्जी मुकदमा बनाया। सहदेव को शाम सवा 6 बजे रतनपुरा से पकड़ा और संगरिया थाना लाकर रात्रि को मुकदमा बना दिया। सहदेव की पुत्री अन्नू ने बताया कि उसकी दादी मालारामपुरा की सरपंच है।

अन्नू ने आरोप लगाया

ऐसे में उसके पिता सहदेव सरपंच प्रतिनिधि के रूप में काम करते हैं। छह-सात दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति उसके पिता सहदेव बिश्नोई को फोन कर बोल रहा था कि वह केन्द्र सरकार में अधिकारी है। उनकी पंचायत में पवन चक्की प्रोजेक्ट लगाना है। इसमें मेरी मदद करो। 10 जुलाई को फिर उसके पिता के पास बार-बार फोन आए। इस पर उसके पिता 10 जुलाई की शाम को फोन करने वाले से मिलने के लिए गांव से रतनपुरा चौराहे के लिए रवाना हो गए। रतनपुरा चौराहे पर पहुंचते ही डीएसटी ने अपनी गाड़ियों से उसके पिता की गाड़ी को घेर लिया।

अन्नू ने आरोप लगाया कि कैप लगाए अनजान व्यक्ति ने उसके पिता की कार में एक बैग रखा जिसे अफीम बताया जा रहा है परन्तु जिसने कार में अफीम का बैग रखा उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही। कैप लगा व्यक्ति पुलिस का इन्फॉर्मर था या अफीम सप्लायर यह जांच का विषय है। अन्नू ने बताया कि शाम को उसके पिता को पकड़ते का एक वीडियो भी बनाया गया है जबकि एफआईआर में उन्हें रात्रि को अफीम सहित गिरफ्तार दिखाया गया है।

अन्नू ने कार्रवाई करने वाली टीम पर संदेह जताते हुए कहा कि हमें कानून व्यवस्था व एसओजी टीम पर पूरा भरोसा है। एसओजी की टीम की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। अन्नू ने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत उसके पिता को अफीम के मामले में फंसाया गया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। प्रेस वार्ता में सहदेव की मां सरपंच कृष्णादेवी, पत्नी प्रमिला, पुत्र अविनाश, चाचा हंसराज, जीजा अशोक मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।