Arunachal Pradesh - Sach Kahoon Hindi

Arunachal Pradesh Dispute: अब चीन ने दिखाई चालबाज़ी, भारत ने दिया जवाब!
Arunachal Pradesh Dispute: नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश को लेकर आपत्तिजनक कदम उठाया है। चीन ने एकतरफा रूप से अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नामों को बदलने की कोशिश की है। भारत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया है कि नाम बदलने से ज़मीनी सच्चाई नहीं बदल सकती। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और रहेगा। Arunachal Pradesh News

China’s claim on Arunachal Pradesh: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री रणधीर जायसवाल ने बुधवार को इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, “हमने देखा है कि चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम बदलने की निरर्थक और अनुचित कोशिशें फिर से की हैं। भारत इन प्रयासों को पूरी तरह खारिज करता है। इस प्रकार के प्रयास न केवल निरर्थक हैं, बल्कि इससे यह वास्तविकता नहीं बदल सकती कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है और हमेशा रहेगा।” यह ताज़ा विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद युद्धविराम की घोषणा हुई है। इसके बावजूद चीन ने जानबूझकर यह कदम उठाया है, जिसे भारत ने ‘नापाक हरकत’ की संज्ञा दी है।

चीन अरुणाचल प्रदेश को ‘दक्षिण तिब्बत’ कहकर अपना दावा करता रहा है

China changed the name of Arunachal: गौरतलब है कि चीन लंबे समय से अरुणाचल प्रदेश को ‘दक्षिण तिब्बत’ कहकर अपना दावा करता रहा है। उसने पहले भी कई बार इस क्षेत्र के स्थानों के नाम बदलने की कोशिश की है, जिस पर भारत ने हर बार विरोध जताया है। बीते वर्ष मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में स्थित ‘सेला सुरंग’ का उद्घाटन किया गया था। उस समय भी चीन ने इस पर आपत्ति जताई थी और इसे सीमा विवाद को और उलझाने वाला कदम बताया था।

भारत ने उस समय भी चीन की टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा था कि भारतीय नेता अरुणाचल प्रदेश समेत देश के किसी भी हिस्से की यात्रा स्वतंत्र रूप से कर सकते हैं, क्योंकि वह भारत का अविभाज्य भाग है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री जायसवाल ने तब भी दोहराया था, “हम चीन की आपत्तियों को स्वीकार नहीं करते। प्रधानमंत्री की अरुणाचल यात्रा भारत के आंतरिक मामलों का विषय है। यह तथ्य अपरिवर्तनीय है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा।” Arunachal Pradesh News

Pakistan democracy expulsion: भारत की एक और बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी राजनयिक को 24 घंटे के भीतर भारत…

Pema Khandu takes oath as CM: 11 मंत्रियों के साथ ली पेमा खांडू ने तीसरी बार अरूणाचल के सीएम के रूप में शपथ
Pema Khandu took oath as CM of Arunachal: ईटानगर (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पेमा खांडू ने वीरवार को तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के.टी. परनायक ने यहां डीके स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में खांडू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। Arunachal Pradesh

खांडू के साथ 11 अन्य विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। चौखाम सीट से लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए मीन ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बियुराम वाहगे, न्यातो दुकम, गेब्रियल डेनवांग वांगसू, वांगकी लोवांग, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पासंग दोरजी सोना, मामा नटुंग, दासंगलू पुल, बालो राजा, केंटो जिनी और ओजिंग तासिंग शामिल हैं। चीन की सीमा से लगे अंजॉ जिले के हयूलियांग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली दासंगलू पुल अकेली महिला मंत्री हैं। Arunachal Pradesh

वह पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की पत्नी हैं। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे। गौरतलब है कि अरूणाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा शानदार जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में लौटी है। भाजपा ने 60 सदस्यीय सदन में 46 सीटें जीती हैं। Arunachal Pradesh

NEET UG 2024 Result Updates: सभी 1563 NEET UG उम्मीदवार इस दिन दे सकेंगे दोबारा परीक्षा!

चीन के मामले में चुप्पी क्यों नहीं तोड़ते मोदी: राहुल-खड़गे
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय क्षेत्र का चीन ने तीन बार नाम बदला है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में चुप्पी साधे हैं और वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। गांधी ने ट्वीट कर कहा, “बीस हजार करोड़ रुपए अडानी की शेल कंपनियों में बेनामी पैसे किसके हैं- प्रधानमंत्री चुप, कोई जवाब नहीं। दो हजार वर्ग किलो मीटर जमीन चीन ने छीन ली, जगहों के नाम भी बदल रहे – प्रधानमंत्री चुप, कोई जवाब नहीं। प्रधानमंत्री जी, आखिर इतना डर क्यों।”

यह भी पढ़ें:– संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित महिला की मौत का मामला

खड़गे ने कहा “चीन ने तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश में हमारे इलाकों के ‘नाम बदलने’ का दुस्साहस किया है–21 अप्रैल 2017- 6 जगह, 30 दिसंबर 2021-15 जगह, 3 अप्रैल 2023-11 जगह। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। गलवान के बाद, मोदी जी द्वारा चीन को क्लीन चिट देने का नतीजा देश भुगत रहा है।” कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने भी ट्वीट कर कहा “चीन ने 2017 के बाद से तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश में जगहों के नाम बदले हैं। अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का अभिन्न और अटूट अंग रहा है और रहेगा। चीनी अतिक्रमण पर प्रधानमंत्री की चुप्पी उसे ऐसी हरकतों के लिए प्रोत्साहित करती हैं।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भारत ने चीन द्वारा अरुणाचल के स्थानों का अलग नामकरण करने को किया खारिज
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत ने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के कुछ स्थानों का चीन द्वारा अलग नामकरण किए जाने को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि इससे वास्तविकता नहीं बदलेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, “हमने ऐसी रिपोर्ट देखी हैं। यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह का प्रयास किया है। हम इसे सिरे से खारिज करते हैं।”

यह भी पढ़ें:– ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों की अब खैर नहीं!

क्या है मामला

बागची ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत (India) का अभिन्न और अविभाज्य अंग रहा है तथा रहेगा। इस प्रकार के अविष्कृत नामकरण करने के प्रयास इस वास्तविकता को नहीं बदल सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार चीन (China) ने अरुणाचल प्रदेश में 11 जगहों के नाम बदलने का ऐलान किया है। चीन ने इन 11 जगहों की सूची और इनके कथित ‘मानकीकृत भौगौलिक नाम’ भी जारी किए हैं। इसमें दो रिहाइशी इलाके, पांच पर्वत चोटियां, दो नदियां और दो अन्य इलाके शामिल हैं। चीन ने सूची के साथ मानचित्र भी जारी किया है। इससे पहले भी चीन दो बार ऐसा ही कर चुका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

Arunachal Pradesh : भारत-चीन सीमा से मजदूर गायब, एक की मिली लाश, बाकी अभी लापता
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और चीन सीमा से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अरूणाचल प्रदेश के कुरंग कुमे शहर में भारत व चीन सीमा पर एक मजदूर की मौत और 18 लोग लापता हो गए हैं। डिप्टी कमीश्नर बेंगिया निघी ने कहा कि ये सभी यहां एक रोड प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और 5 जुलाई से ही लापता है। उन्होंने कहा कि सभी मजदूर असम के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सड़क बनाने के लिए ठेकेदार असम से 19 मजदूरों को लेकर आया था।

जिला मुख्यालय कोलोरियांग से यह इलाका 150 किमी की दूरी पर स्थित है। हमें यह जानकारी 13 जुलाई को मिली कि सभी मजदूर वर्क साइट से लापता हैं। सोमवार को उन मजदूरों में से एक का शव फुरक नदी से मिला। वहीं आशंका जताई जा रही है कि नदी में डूबने से सभी मजदूरों की मौत हो गई होगी। फिलहाल रेस्कयू आॅप्रेशन जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।