Workers Protest - Sach Kahoon Hindi

सैलरी-इंक्रीमेंट लगा कम, कर्मचारियों ने किया उग्र प्रदर्शन, गाड़ियों में तोड़फोड-आगजनी
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 84 स्थित Motherson Group से शुरू हुआ श्रमिकों का प्रदर्शन अब पूरे जिले में फैलता नजर आ रहा है। शुरुआती विरोध धीरे-धीरे उग्र आंदोलन में बदल गया, जिसके चलते कई इलाकों में स्थिति बेकाबू हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साए श्रमिकों ने कई स्थानों पर जमकर उत्पात मचाया। पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाया और कई गाड़ियों में आग लगा दी, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

देखते ही देखते भीड़ अनियंत्रित हो गई और मुख्य सड़कों पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने की लगातार कोशिश की जा रही है, लेकिन तनाव अब भी बना हुआ है। प्रदर्शन के चलते यातायात पर भी बड़ा असर पड़ा है। विशेष रूप से अक्षरधाम की ओर से नोएडा में प्रवेश को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल प्रशासन अलर्ट मोड पर है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जल्द ही हालात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन अब एक जगह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शहर के अलग-अलग इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में फैल गया है। सेक्टर 84 से शुरू हुआ यह आंदोलन अब कई फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों तक पहुंच चुका है, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं।

जानकारी के अनुसार, विभिन्न कंपनियों के कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रमिकों का कहना है कि मौजूदा वेतन महंगाई के हिसाब से पर्याप्त नहीं है, जिसके चलते वे लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कई जगह काम बंद कर सड़कों पर जमावड़ा किया, जिससे औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। कुछ स्थानों पर प्रदर्शन उग्र भी हो गया, जहां नारेबाजी, रास्ता जाम और टकराव की स्थिति देखने को मिली।

प्रशासन और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारियों द्वारा श्रमिकों से बातचीत कर मामले को शांत करने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Punjab Bus Strike: यूनियन ने पुलिस कार्रवाई और किलोमीटर स्कीम का किया विरोध, निलंबित कर्मचारियों की बहाली की मांग
संविदा कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, परिवहन व्यवस्था ठप

सरकारी बसें सड़कों से रही गायब, यात्रियों को निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ा

होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Contract Workers Strike: पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही, जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही। सरकारी बसें सड़कों से नदारद होने के कारण यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। महिला यात्रियों ने शिकायत की कि मुफ्त यात्रा सुविधा के अभाव में उन्हें निजी बसों में टिकट खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

यूनियन नेताओं को गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह पुलिस द्वारा कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने के बाद हड़ताल शुरू हुई थी। यूनियन ने किलोमीटर-आधारित बस योजना के खिलाफ और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की थी। Hoshiarpur News

पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने यूनियन अध्यक्ष रमिंदर सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि उनकी ओर से कोई गलत काम या हिंसा नहीं हुई। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए सभी हिरासत में लिए गए यूनियन सदस्यों की बिना शर्त रिहाई की मांग की। साथ ही किलोमीटर-आधारित बस योजना को रद्द करने की मांग दोहराई।

सरकार और यूनियन आमने-सामने

परिवहन मंत्री द्वारा आंदोलन वापस लेने या बर्खास्तगी का सामना करने की चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए संदीप सिंह ने कहा कि ऐसे बयान कर्मचारियों पर दबाव बनाने के लिए दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि होशियारपुर में चार संविदा कर्मचारियों—तीन कंडक्टर और एक ड्राइवर—को आंदोलन में भाग लेने के कारण निलंबित कर दिया गया है। धूरी में हुई घटना का जिक्र करते हुए, जिसमें एक एसएचओ घायल हुआ और यूनियन सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, सिंह ने दावा किया कि पुलिस का बयान मनगढ़ंत है। उन्होंने कहा कि किसी भी यूनियन कार्यकर्ता ने न तो आग लगाई और न ही कोई आग लगाने वाली सामग्री रखी थी। उनका आरोप है कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए ऐसी बातें गढ़ी जा रही हैं।

यूनियन नेताओं ने दी चेतावनी | Hoshiarpur News

सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की एकता को तोड़कर किलोमीटर-आधारित योजना लागू करना चाहती है, जबकि कर्मचारी अपनी आजीविका की सुरक्षा के लिए धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा, धरना दे रहे कर्मचारियों को निलंबित करना लोकतंत्र पर हमला है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती, निलंबित कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने तथा किलोमीटर योजना समाप्त करने जैसी मांगें पूरी नहीं होतीं।

यह भी पढ़ें:– यंग स्कॉलर्स में मनाया गया 27वाँ वार्षिकोत्सव, बच्चों ने बिखेरा जलवा

अनाज मंडियों में कल सांकेतिक हड़ताल
मजदूरों ने नशा प्रवृत्ति के खिलाफ किया हड़ताल का ऐलान | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। बढ़ रही नशा प्रवृत्ति के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए अनाज मंडियों में काम करने वाले तोला एवं धानका मजदूर बुधवार को एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के चलते कृषि जिन्सों की बोली मंडियों में नहीं होगी। इस हड़ताल के संबंध में धानका मजदूर यूनियन व तोला एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को कृषि उपज मण्डी समिति के उपनिदेशक व सचिव को लिखित में अवगत करवाया। धानका मजदूर यूनियन अध्यक्ष दर्शनलाल ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति दिनों-दिन बढ़ रही है। Hanumangarh News

आए दिन नशे की ओवरडोज से किसी न किसी युवा की मौत हो रही है। अगर यही हालात रहे तो नशे के कारण आने वाली पीढ़ी खत्म हो जाएगी। उन्होंने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग सरकार व प्रशासन से की। जगदीश मोर्य ने कहा कि नशे ने उसके बेटे की जिंदगी लील ली। नशे के कारण उनकी तरह कोई और मां-बाप अनाथ न हों, इसलिए समय रहते सरकार-प्रशासन को कारगर कदम उठाने चाहिएं।

तोला एसोसिएशन के सतपाल दामड़ी ने बताया कि हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर की धानका तोला एसोसिएशन ने बैठक कर बढ़ते नशे के खिलाफ सात अगस्त को एक दिन की हड़ताल रखने का निर्णय लिया है। इसके जरिए पुलिस प्रशासन तक यह बात पहुंचाना है कि दोनों जिले में नशा अपने पांव पसार चुका है। नशे की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग इस हड़ताल के जरिए की जाएगी। Hanumangarh News

Sheikh Hasina : शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी को लेकर बेटे सजीब वाजेद जॉय ने की ये बड़ी घोषणा!

Firozpur: जल सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के वर्कर चढ़े टंकी पर
सच कहूँ/सतपाल थिन्द

फिरोजपुर। जल सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन रजि नं. 31 पंजाब जिला फिरोजपुर के वर्करों को अपनी मांगें मनवाने, पिछले तीन महीनों से वेतन जारी न करने पर मजबूर होकर आखिर वर्कर पानी वाली टंकी पर चढ़ गए। जल सप्लाई के कार्याल्य के सामने धरना दे रहे नेताओं रुपिन्दर सिंह, जिला प्रधान बलकार सिंह प्यारेआना ने कहा कि कार्यकारी इंजीनियर द्वारा जिला फिरोजपुर के ब्लॉक घल्ल खुर्द और अन्य ब्लॉकों की तनख्वाहें पिछले तीन महीनों से जारी नहीं की गई, जबकि इस संबंधी कार्यकारी इंजीनियर के साथ मोर्चे के नेताओं द्वारा कई मीटिंगें की गई लेकिन बहानों के सिवा कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ।

वेतन जारी न होने कारण वर्करों को अपना परिवार पालने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कार्यकारी इंजीनियर द्वारा वर्करों का शोषण किया जा रहा रहा है, जिससे परेशान होकर वर्कर मजबूर होकर पानी वाली टंकी पर चढ़ गए। टंकी पर चढ़े वर्करों का कहना है कि जितनी देर वर्करों की मुश्किलों का हल नहीं किया जाता, रूका वेतन जारी नहीं किया जाता, तब तक वह धरना अनिश्चित समय के लिए लगातार निर्विघ्न जारी रखेंगे और इस दौरान कोई भी असुखद घटना घटती है तो इसकी जिम्मेवारी संबंधित विभाग के कार्यकारी कारजकारी इंजीनियर जोनी खन्ना की होगी। इस दौरान नेताओं में राज्य नेता रुपिन्दर सिंह, जिला फिरोजपुर के प्रधान बलकार सिंह, ब्लॉक प्रधान सुखदेव सिंह, सुरजीत सिंह, बलजिन्दर सिंह, बलजीत सिंह सर्कल प्रधान, हरजिन्दर सिंह मोमी जरनल सचिव, सीवरेज बोर्ड से गगनदीप सिंह, सन्दीप अटवाल सहित अन्य नेता और वर्कर बड़ी संख्या में पहुंचे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।