Sri Muktsar Sahib - Sach Kahoon Hindi

पंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
श्री मुक्तसर साहिब। गिदड़बाहा हलके के गांव साहिब चंद में आज लोक मिलनी के दौरान गूंजते नारों और लोगों के प्यार एवं स्नेह के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वागत के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए ग्रामीणों से आशीर्वाद, सिरोपे और चित्र प्राप्त किए। लोगों के उत्साह के बीच अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फूट डालने वाली राजनीति पर तीखा हमला बोलते हुए ऐलान किया कि राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब की शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे की साझेदारी को कभी भंग नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि पंजाब विरोधी ताकतें सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जरिए सूबे को काल दिनों में वापस खींचने की कोशिश कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब की मिट्टी नफरत और दुश्मनी के अलावा सब कुछ पैदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि सूबे के लोग डर और फूट फैलाने की हर कोशिश को एकजुट होकर हराएंगे।

लोक मिलनी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि पंजाब की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत नफरत और फूट डालने वाली राजनीति के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाबियों को सूबे को काल दिनों में वापस धकेलने के उद्देश्य से की जाने वाली हर कोशिश को हराने के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों और पैगंबरों की पवित्र धरती है, जिन्होंने आपसी प्रेम, सहनशीलता और सद्भाव का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा, "पंजाब की धरती बहुत उपजाऊ है और इस पर नफरत और दुश्मनी के अलावा कुछ भी उग सकता है। लोगों के बीच सामाजिक साझेदारी पहले से ही बहुत मजबूत है और लोगों को इसे और मजबूत करने के लिए एक साथ आना चाहिए।"

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब समय आ गया है कि पंजाबियों को एकजुट होकर सूबे की शांति, सद्भाव और भाईचारक सांझ के खिलाफ फूट डालने वाली ताकतों को उचित जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा, "जो लोग सांप्रदायिक सद्भाव भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, वे पंजाब के दुश्मन हैं क्योंकि वे सूबे को फिर से काल दिनों में धकेलना चाहते हैं।"

भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवा पार्टी ने फूट डालने वाली राजनीति के जरिए महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल में सत्ता हासिल की है, लेकिन पंजाब में कभी सफल नहीं होगी क्योंकि पंजाबी हर त्योहार एक साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा, "कुछ राजनीतिक पार्टियां धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही हैं। भाजपा की राजनीति समुदायों में फूट डालने और फिर वोटों के लिए दोनों पक्षों को डराने के इर्द-गिर्द घूमती है। पंजाब को ऐसी ताकतों को पूरी तरह खारिज करना चाहिए क्योंकि सूबा पहले ही पिछले समय में काले दिन देख चुका है, जिसने इसके विकास को पटरी से उतार दिया था।"

अवैध असले सहित 2 काबू, जिले में घटना को देना था अंजाम
श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। Sri Muktsar Sahib: श्री मुक्तसर साहिब जिला पुलिस ने टारगेट किलिंग की एक वारदात रोकने में सफलता पाई है। थाना लंबी के गांव आधनियां में रंजिशन किसी व्यक्ति की हत्या के लिए घूम रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्तौल और एक कार बरामद की गई है। आरोपितों ने सिटी मलोट क्षेत्र में हत्या की वारदात को अंजाम देना था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान में एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक व्हाइट हौंडा सिटी कार पर सवार दो युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं और टारगेट किलिंग के लिए मलोट की तरफ आ रहे हैं। Sri Muktsar Sahib

तुरंत एसपीडी व डीएसीडी की निगरानी में टीम का गठन कर आरोपितों को ट्रेस किया गया। यहां से गांव आधनियां से दो आरोपितों को हथियारों और कार समेत काबू किया गया। काबू किए आरोपिय९ां की पहचान राजनबीर सिंह निवासी फतेहपुर मनियां वाला और सुखबीर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गांव कखांवाली के तौर पर हुई है। जिनसे पुलिस ने एक 32 बोर देसी पिस्तौल और एक 315 बोर देसी कट्टा सहित 4 जिंदा रौंद और एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार भी बरामद की है। Sri Muktsar Sahib

यह भी पढ़ें:– ICC News: इन क्रिकेटरों की हो गई मौज, छप्परफाड़ मिलेंगे रुपये, आईसीसी ने कर दिया बड़ा ऐलान

जिला में मुंह ढककर वाहन चलाने वालों पर ध्यान दें श्री मुक्तसर साहिब पुलिस
मुंह ढककर वाहन चलाने वालों में छिपे हो सकते है कई अनैतिक और असामाजिक तत्व

श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। Sri Muktsar Sahib News: श्री मुक्तसर साहिब में आंखों पर पट्टी बांधकर मोटरसाइकिल चलाने का रिवाज बढ़ता जा रहा है। हालांकि जिला पुलिस कप्तान तुषार गुप्ता के निर्देशन में विभिन्न पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं और इसी कड़ी के तहत लगातार लोगों से संपर्क स्थापित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है।

इसी कड़ी के तहत पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रैफिक की समस्या में फंस रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने वाहनों के चालान भी काटे हैं और कई संदिग्ध वाहनों की पहचान भी की जा रही है। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों व सड़कों पर खड़े होकर यातायात नियमों को सुचारु ढंग से लागू कराने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, श्री मुक्तसर साहिब की कुछ समाज सेवी संस्थाओं के नेताओं व गणमान्य लोगों ने श्री मुक्तसर साहिब के जिला पुलिस कप्तान तुषार गुप्ता व उच्च अधिकारियों से मांग की है।

शहर में दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जानी चाहिए, क्योंकि दो पहिया वाहन चलाने के दौरान कुछ लोग मुंह और सिर बांध कर वाहन चलाते हैं और इसी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिंता व्यक्त की है कि ऐसे व्यक्तियों में कई असामाजिक और शरारती तत्व भी शामिल हो सकते हैं। जो आए दिन मोबाइल फोन छीनने और अन्य कई घटनाओं को अंजाम देते हैं। Sri Muktsar Sahib

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे लोगों की न तो पहचान हो पाती है क्योंकि उनके चेहरे ढके होते हैं और न ही ऐसे लोगों की मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट लगी होती है। इस स्थिति का फायदा उठाकर वे आसानी से घटनाओं को अंजाम देते हैं और शहर में से निकल जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार जिला पुलिस द्वारा किए जा रहे सराहनीय प्रयासों को लेकर शहर के लोगों के बीच काफी चर्चाएं शुरु हो गई है।

चाहे वह नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई हो या कथित भ्रष्टाचार को लेकर जिला पुलिस कप्तान द्वारा अपने ही कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई हो, इसके अलावा शहर में चल रहे सट्टेबाजी के भारी कारोबार पर भी विराम लगा है, जिसे लेकर शहरी लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर लोगों ने जिला पुलिस कप्तान से यह भी उम्मीद की है कि जिले में चोरी व डकैती की घटना को अंजाम दे रहे असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि शहर को अपराध मुक्त बनाया जा सके। Sri Muktsar Sahib

यह भी पढ़ें:– आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा हरिके का एक सहयोगी गिरफ्तार

Fire: झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग, 10-12 झुग्गियां जलकर राख
तीन लाख की नकदी व अन्य सामान जलकर राख | Muktsar News

पीड़ित परिवारों ने सरकार से की उचित मुआवजे की मांग

श्रीमुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। Sri Muktsar Sahib: स्थानीय नई अनाज मंडी के पिछली तरफ बनी झुग्गी-झोपड़ियों में बीती रात भीषण आग लग गई। इस घटना में 10 से 12 झुग्गियां जलकर राख हो गर्इं। पीड़ित लच्छो देवी, सुलेखा देवी ने बताया कि अज्ञात कारणों से बीती रात करीब 6:30 से 7 बजे के बीच झुग्गियों में आग लगी, जिसने देखते ही देखते भयानक रूप धारण कर लिया। इस घटना में जानी नुक्सान होने से तो बचाव हो गया लेकिन झुग्गियों में रखा तकरीबन सारा घरेलू सामान जिसमें एलसीडी, पंखे, कूलर, फ्रिज, कपड़े सहित अन्य जलकर राख हो गए। इसके अलावा धान के सीजन दौरान एकत्रित किया धान भी आग की चपेट में आ गया। Muktsar News

उधर घटना की सूचना मिलने उपरांत फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जिन्होंने रात के अंधेरे में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी तरह पंजाब पुलिस के जवान भी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच चुके थे।

पीड़ित परिवारों में एक परिवार का कहना था कि करीब दो महीने बाद उनकी बेटी की शादी थी, उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए दाज का सामान जिसमें कपड़े, गहने व 3 लाख रूपये जोड़ रखे थे, जोकि आग की भेंट चढ़ गए। उन्होंने प्रशासन व पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके द्वारा बेटी की शादी के लिए जोड़ी पाई-पाई जलकर राख हो गई व उनके आशियाने भी जल गए। इसलिए उनकी आर्थिक मदद की जाए। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– Kidnapping Case: अलग रह रही पत्नी से मिलने के लिए किया पड़ोसी के बच्चे का अपहरण

किरयाना दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान
पीड़ित परिवार ने प्रदेश सरकार से लगाई मदद की गुहार | Muktsar News

श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ/सुरेश गर्ग)। Muktsar News: शहर के जलालाबाद रोड पर एक किरयाना की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। किरयाना दुकान के मालिक पवन कुमार निवासी श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे उनके पास एक जानकार का फोन आया कि आपकी दुकान के अंदर आग लग हुई है। जैसे उसने फोन सुना तो तुरंत दुकान पर पहुंचा और देखा की दुकान के अंदर आग लगी हुई। दुकान मालिक ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से शटर खोला और लगभग आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बादे आग पर काबू पा लिया गया। Muktsar News

लेकिन तब तक दुकान में सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकानदार ने बताया कि दुकान में स्टेशनरी, बेकरी का सामान, कोल्ड ड्रिंक और अन्य फर्नीचर अंदर ही जलकर राख हो गया। इसके अलावा दुकान में रखे बड़े-बड़े महंगे फ्रीजर भी जल गए। दुकान के मालिक पवन कुमार ने कहा कि इस आगजनी से उसका करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है और उन्होंने प्रशासन और पंजाब सरकार से मांग की है कि उन्हें फिर से कारोबार चलाने के लिए आर्थिक मदद दी जाए। फिलहाल दुकान के अंदर आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया। Muktsar News

यह भी पढ़ें:– अज्ञात चोर ने बाइक पर रखा नकदी से भरा थैला चुराया, हड़कंप

मुक्तसर में भाई ने किया बहन का कत्ल
श्रीमुक्तसर (सच कहूँ न्यूज)। क्षेत्र के गिद्दड़बाहा (Gidderbaha) हलके के गांव फकरसर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी छोटी बहन को कापे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। बताते हैं कि युवक अपनी छोटी बहन के चरित्र पर शक करता था, जिस कारण उसने उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गिद्दड़बाहा के गांव फकरसर में कुलविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह का अपनी छोटी बहन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बताते हैं कि कुलविंदर अपनी बहन के चरित्र पर शक करता था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि कुलविंदर ने अपनी 16 वर्षीय बहन अंजू पर कापे से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। जब ये घटना घटी तब परिवार के अन्य सदस्य खेत में धान लगाने गए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:– कूड़े के ढेर को देखकर रिश्ता करने से कतराते है लोग

Sri Muktsar Sahib : पैंशन के लालच में पुत्र ने 10 वर्षों तक अपने पिता को कागजों में जिंदा रखा
सच कहूँ/सुरेश गर्ग

श्री मुक्तसर साहिब। थाना सिटी श्रीमुक्तसर साहिब को दी शिकायत में पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति अपने मृतक पिता को कागजों में जिंदा रखकर उसकी पेंशन ले रहा है। उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सिटी के एएसआई जगदीप सिंह ने बारीकी के साथ जांच में पाया कि अमरजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय मनजीत सिंह निवासी गांव शेरवाला जो अपने मृतक पिता की मौत के बाद भी उसकी पेंशन के लाखों रुपए हड़प चुका है।

जिले के गांव चक्क शेरेवाला का निवासी अमरजीत सिंह अपने पूर्व सैनिक स्वर्गीय पिता मनजीत सिंह को कागजों में जिंदा दिखाकर उसकी 10 साल तक पेंशन हासिल करता है। हालांकि उसकी मां (स्वर्गीय सैनिक की पत्नी) भी जिंदा है। इन दस वर्षों के दौरान वह 20 लाख से अधिक की पेंशन हड़प कर गया। थाना सिटी पुलिस ने डीपीडीओ फिरोजपुर के सीनियर अकाउंट अधिकारी संजय कुमार की शिकायत पर अमरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला:

परंतु आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। डीपीडीओ फिरोजपुर के सीनियर अकाउंट अधिकारी संजय कुमार की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि मुक्तसर के गांव चक्क शेरेवाला निवासी मनजीत सिंह वर्ष 1975 में भारतीय सेना से सेवानिवृत हुआ था, जिसकी 15 जनवरी 2009 को मृत्यु हो गई थी। वहीं पूर्व सैनिक मनजीत की मृत्यु के बाद उसका बेटा अमरजीत सिंह अपने पिता का फर्जी जीवन प्रमाण पत्र पेश करके 2019 तक पेंशन हासिल करता है। आरोपित अपने पिता के वाउचर पर जाली हस्ताक्षर करके बैंक से पेंशन निकलवाता रहा। करीब दस वर्षों के दौरान आरोपित 20 लाख रुपये से अधिक की पेंशन निकलवा चुका है। गौरतलब है कि नियमों के अनुसार अगर मृतक पूर्व सैनिक की पत्नी जिंदा है तो उसे ही पेंशन मिलती है। लेकिन यहां मृतक सैनिक की पत्नी के जिंदा होने के बावजूद उसका बेटा धोखाधड़ी के साथ अपने पिता को जिंदा दिखाकर उसकी पेंशन हासिल करता रहा। डीपीडीओ के अधिकारी की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत अमरजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।