BCCI - Sach Kahoon Hindi

BCCI New Rules: बीसीसीआई का फ्रेंचाइजियों-खिलाड़ियों के लिए निर्देश जारी, उल्लंघन होगा तो होगी सख्त कार्रवाई
BCCI New Rules: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। बीसीसीआई ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों को नई आचार संहिता जारी करते हुए खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम प्रबंधन के लिए कई नए नियम लागू किए हैं। बोर्ड का कहना है कि हाल के समय में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आईं, जिन्होंने टूर्नामेंट की विश्वसनीयता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। BCCI News

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि आईपीएल से जुड़े हर व्यक्ति को पेशेवर मर्यादा और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी गंभीरता से पालन करना होगा। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नई गाइडलाइन के अनुसार, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के होटल कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बिना अनुमति पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही, किसी भी खिलाड़ी या अधिकारी को होटल परिसर से बाहर जाने से पहले सुरक्षा अधिकारियों को सूचना देनी होगी।

बोर्ड ने टीमों को निर्देश दिया है कि खिलाड़ियों की गतिविधियों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए और आवश्यकता पड़ने पर उसे बीसीसीआई को उपलब्ध कराया जाए। फ्रेंचाइजी मालिकों के व्यवहार को लेकर भी बोर्ड ने कड़ा रुख दिखाया है। बीसीसीआई ने कहा कि मैच के दौरान खिलाड़ियों से सीधे संपर्क, डगआउट या ड्रेसिंग रूम में अनधिकृत प्रवेश और लाइव मुकाबले के समय खिलाड़ियों के साथ अनौपचारिक बातचीत प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जाएगा। अब मालिकों और उनके प्रतिनिधियों को पीएमओए नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। बोर्ड ने खिलाड़ियों को फंसाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तथाकथित ‘हनी ट्रैप’ और अन्य संदिग्ध गतिविधियों को भी गंभीर खतरा बताया है।

एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट की रिपोर्ट के बाद फ्रेंचाइजियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, आईपीएल से जुड़े सभी स्थानों जैसे स्टेडियम, ड्रेसिंग रूम, डगआउट और टीम होटलों में ई-सिगरेट और वेपिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। टीम प्रबंधन को 48 घंटे के भीतर खिलाड़ियों और स्टाफ को नए नियमों की जानकारी देने और उनसे लिखित सहमति लेने के निर्देश दिए गए हैं। बीसीसीआई ने साफ किया है कि नियम तोड़ने वालों पर आर्थिक दंड, निलंबन और कानूनी कार्रवाई तक की जा सकती है। बोर्ड समय-समय पर ऑडिट कर यह सुनिश्चित करेगा कि सभी फ्रेंचाइजियां निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कर रही हैं। BCCI News

BCB Resignations: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में इस्तीफों की झड़ी से बड़ी उथल-पुथल, बढ़ी प्रशासनिक चिंता
BCB Resignations: ढाका। ढाका में शनिवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की बैठक हुई। बैठक के बाद बीसीबी को बड़ा झटका लगा। कुछ ही घंटों के भीतर तीन निदेशकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फैयाजुर रहमान, शानियान तनीम और मेहराब आलम चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। बीसीबी में चुनाव के छह महीने से भी कम समय में इस्तीफा देने वाले निदेशकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जो चिंताजनक है। इससे पहले जनवरी में इश्तियाक सादिक ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा था। Bangladesh Cricket Board News

वहीं, पिछले महीने अमजद हुसैन को मीडिया अध्यक्ष पद से हटाए जाने के कुछ दिन बाद उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया। गुरुवार को सरकार द्वारा नामित निदेशक यासिर मोहम्मद फैसल ने भी पद छोड़ा था। इसके बाद शनिवार को हुए तीन इस्तीफों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। शनिवार की मीटिंग की अध्यक्षता बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम ने की। मीटिंग में ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से तीनों निदेशक इस्तीफा देने पर मजबूर हुए, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

फैयाजुर के इस्तीफे की जानकारी मीडिया के जरिए ही मिली

मीटिंग के बाद नए मीडिया विभाग के नए अध्यक्ष मोहम्मद मोक्सेडुल कमाल ने बताया कि उन्हें भी फैयाजुर के इस्तीफे की जानकारी मीडिया के जरिए ही मिली। उन्होंने कहा कि बोर्ड में इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई और इस्तीफा देने वालों ने अपने फैसले को व्यक्तिगत कारणों से जोड़ा है। फैयाजुर ने हाल ही में ढाका लीग के संचालन में बीसीबी की कथित निष्क्रियता की आलोचना की थी। यह आंतरिक असंतोष की ओर इशारा करता है।

लगातार इस्तीफों के बीच बीसीबी का माहौल पहले से ही दबाव में है। सरकार द्वारा पिछले साल अक्टूबर में हुए चुनावों की जांच कराई जा रही है, और रिपोर्ट जल्द ही खेल मंत्रालय को सौंपी जा सकती है। खेल मंत्री अमिनुल हक ने यह भी संकेत दिया है कि एक अलग कमेटी बनाई जा सकती है, जो यह जांच करेगी कि बांग्लादेश टीम ने हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में हिस्सा क्यों नहीं लिया। लगातार हो रहे इस्तीफे और बढ़ती जांच प्रक्रियाएं बीसीबी के भीतर अस्थिरता और प्रशासनिक चुनौतियों की ओर इशारा करती हैं। Bangladesh Cricket Board News

Mustafizur Rahman Released in KKR: शाहरुख़ की KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम से निकाला, BCCI के थे निर्देश
Mustafizur Rahman Released in KKR: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने बांग्लादेश (Bangladesh) के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए अपनी टीम से अलग कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह बीसीसीआई के आदेश और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप लिया गया है। Cricket News

केकेआर की ओर से जारी आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया कि इंडियन प्रीमियर लीग के नियामक के रूप में बीसीसीआई ने आगामी सत्र से पहले मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया था। बोर्ड की सलाह के अनुसार कार्रवाई पूरी की गई है और नियमों के तहत टीम को उनके स्थान पर नया खिलाड़ी चुनने की अनुमति दी जाएगी। संबंधित जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी। इससे पहले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को केकेआर को औपचारिक रूप से मुस्तफिजुर रहमान को टीम से मुक्त करने तथा विकल्प खिलाड़ी चुनने की स्वीकृति दी थी।

हिंदू समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा ने दोनों देशों में गंभीर प्रतिक्रिया को जन्म दिया

यह फैसला बांग्लादेश में हाल के महीनों में सामने आई हिंसक घटनाओं की पृष्ठभूमि में लिया गया है। दिसंबर माह में हिंदू समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा ने दोनों देशों में गंभीर प्रतिक्रिया को जन्म दिया था। मैमनसिंह जिले में एक गारमेंट फैक्ट्री कर्मचारी दीपू चंद्र दास की कथित ईशनिंदा के आरोप में भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी, जबकि जांच में वह निर्दोष पाए गए। इसके कुछ समय बाद राजबाड़ी जिले के पंग्शा उपक्षेत्र में एक अन्य हिंदू युवक की भी भीड़ द्वारा हत्या की घटना सामने आई। इन घटनाओं के बाद भारत में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने आईपीएल टीम में मुस्तफिजुर रहमान की मौजूदगी का विरोध किया था और उन्हें केकेआर से बाहर करने की मांग उठी थी।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। 30 वर्षीय मुस्तफिजुर बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज माने जाते हैं और दुनिया की कई प्रमुख टी20 लीगों में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2016 से आईपीएल में खेलना शुरू किया और इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आईपीएल में अब तक खेले गए 60 मुकाबलों में उन्होंने 65 विकेट हासिल किए हैं। Cricket News

IPL 2026: बांग्लादेशी क्रिकेटर को लेकर BCCI का बड़ा फैसला! KKR को ये निर्देश जारी!
Mustafizur Rahman IPL: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगामी सत्र को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा निर्देश दिया है। बोर्ड ने फ्रेंचाइज़ी से कहा है कि वह बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान को अपनी टीम से मुक्त करे। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि यह निर्णय हालिया परिस्थितियों और घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। IPL News

बीसीसीआई सचिव के अनुसार, बांग्लादेश में हाल के समय में सामने आई हिंसक घटनाओं, विशेषकर हिंदू समुदाय के लोगों की हत्या की खबरों के मद्देनज़र बोर्ड ने यह कदम उठाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि केकेआर रहमान की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करना चाहती है, तो बोर्ड इसकी अनुमति देगा।

मुस्तफ़िज़ुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की राशि में खरीदा

गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने अबू धाबी में आयोजित मिनी नीलामी में मुस्तफ़िज़ुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की राशि में खरीदा था। इस नीलामी में केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली थी, जिसमें अंततः केकेआर ने बाज़ी मारी थी। हालांकि, भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे तनावपूर्ण संबंधों के बीच रहमान को टीम में शामिल किए जाने को लेकर फ्रेंचाइज़ी और उसके सह-मालिक शाहरुख़ ख़ान को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। IPL News

कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय भावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बीते महीने बांग्लादेश के मैमनसिंह क्षेत्र में एक हिंदू नागरिक दीपू चंद्र दास की मृत्यु के बाद दोनों देशों के संबंधों में और खटास आई है। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की अन्य घटनाओं की भी खबरें सामने आईं, जिससे रहमान को टीम से बाहर करने की मांग तेज़ हो गई थी।

इस बीच, बीसीसीआई सचिव ने भारत के आगामी बांग्लादेश दौरे पर कोई टिप्पणी नहीं की। भारतीय टीम को सितंबर 2026 में बांग्लादेश में तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में इस दौरे के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि भारतीय टीम 28 अगस्त को ढाका पहुंचेगी। यह श्रृंखला पहले अगस्त 2025 में प्रस्तावित थी, लेकिन बांग्लादेश में अस्थिर हालात के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था।

मुस्तफ़िज़ुर रहमान का आईपीएल सफर | IPL News

मुस्तफ़िज़ुर रहमान को केकेआर द्वारा चुने जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से मुक्त करते हुए पूरे आईपीएल सत्र के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी किया था। इससे पहले वह आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में खेले थे, जहां उन्होंने तीन मुकाबलों में चार विकेट हासिल किए। आईपीएल करियर में अब तक मुस्तफ़िज़ुर रहमान 60 मैचों में 65 विकेट ले चुके हैं। वे सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। IPL News

Shubman Gill fined: ऐसी गलती करोगे तो जुर्माना तो भुगतना ही पड़ेगा, शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना
Shubman Gill fined: अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के रोमांचक मुकाबलों के बीच गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर शनिवार को अहमदाबाद में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। BCCI News

आईपीएल प्रबंधन की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, गिल की टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे करने में असफल रही। यह इस सीज़न में गुजरात टाइटंस का पहला ऐसा मामला है। इसलिए आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अंतर्गत, उन पर यह आर्थिक दंड लगाया गया है। यह प्रावधान विशेष रूप से न्यूनतम ओवर गति से जुड़े मामलों के लिए निर्धारित है।

गिल धीमी ओवर गति के लिए दंडित कप्तानों की सूची में शामिल | BCCI News

शुभमन गिल इस सत्र में उन कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं, जो धीमी ओवर गति के लिए दंडित हो चुके हैं। इस सूची में अक्षर पटेल, संजू सैमसन, रजत पाटीदार, ऋषभ पंत, रियान पराग और हार्दिक पांड्या जैसे अनुभवी कप्तानों के नाम पहले से ही दर्ज हैं। आईपीएल प्रशासन ने इस बार नियमों में कुछ बदलाव करते हुए, दोहराए गए अपराध पर सीधा प्रतिबंध लगाने के बजाय जुर्माना, डिमेरिट अंक और मैदान में ही त्वरित दंड की व्यवस्था को अपनाया है। BCCI News

शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अहमदाबाद का मौसम उस दिन काफी गर्म रहा, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। गर्मी के चलते खिलाड़ियों को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ा और मैदान पर खेल कई बार बाधित हुआ।

गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19.2 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। जॉस बटलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 54 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस मुकाबले में मिली जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। अब तक खेले गए सात में से पांच मुकाबलों में जीत दर्ज कर टीम के दिल्ली कैपिटल्स के बराबर 10 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर गुजरात की स्थिति मजबूत बनी हुई है। यह मुकाबला लीग स्टेज के मध्य बिंदु को दर्शाता है, जहां सभी 10 टीमों ने सात-सात मैच पूरे कर लिए हैं और अब प्लेऑफ की दौड़ और भी दिलचस्प मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। BCCI News

RR vs LSG IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स की राजस्थान रॉयल्स पर नाटकीय अंदाज में रोमांचक जीत

Cricket News: जूनियर और महिला क्रिकेट में भी अब मिलेगी पुरस्कार राशि: बीसीसीआई
मुम्बई (एजेंसी)। BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू टूनार्मेंट विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महिला और जूनियर क्रिकेट मैंच में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूनार्मेंट खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह घोषणा करते हुए कहा, ‘हम घरेलू क्रिकेट टूनार्मेंट के माध्यम से महिला और जूनियर क्रिकेट में भी पुरस्कार राशि देने का मन बना लिया हैं। Cricket News

इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अब प्लेयर ऑफ द मैच खिलाड़ी को पुरस्कार राशि दी जाएगी। हम सोच है कि घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पहचान मिले। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले वर्ष बीसीसीआई ने सभी घरेलू टूनार्मेंट की पुरस्कार राशि भी बढ़ाने की घोषणा की थी। जैसे की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम को पांच करोड़, दलीप ट्रॉफी विजेता को एक करोड़, ईरानी कप विजेता को 50 लाख, सीनियर महिला वनडे कप विजेता टीम को 50 लाख रुपये दिए जाते थे। वहीं उपविजेता और सेमीफाइनल में पहुंची टीमों को भी पुरस्कार राशि दी जाती थी। Cricket News

यह भी पढ़ें:– PAK vs BAN: टेस्ट मैच में धीमे ओवर रेट के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश पर लगा जुर्माना

S Badrinath : पूर्व क्रिकेटर ने किया टीम में चयन को लेकर बीसीसीआई की राजनीति पर बड़ा खुलासा, मची खलबली!
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, टीम में चयन के लिए ‘बॉलीवुड अभिनेत्रियों से अच्छे रिश्ते’ व टैटू बनवाना जरूरी!

S Badrinath : खेल डेस्क। अभी हाल ही में भारतीय पेसर मोहम्मद शमी प्लेइंग इलेवन में नहीं चुने जाने के खुलासे का मामला ठंडा नहीं हुआ और एक अन्य पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम पर सवाल खड़े किये हैं। BCCI News

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी और गौतम गंभीर के लिए टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर यह पहला दौरा होगा। टीम की घोषणा के बाद से ही दोनों सीरीज से कई योग्य खिलाड़ियों को बाहर किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

क्रिक डिबेट विद बद्री पर चर्चा करते हुए, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ (Subramaniam Badrinath) ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा कि उद्धव के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका श्रृंखला के लिए नजरअंदाज कर दिया गया, क्योंकि उन्हें टी20 या वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया था। उनकी इस चर्चा से उनकी एक टिप्पणी तब से वायरल हो गई है, जहाँ उन्होंने दावा किया कि क्रिकेटरों को भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए सिर्फ़ अच्छे प्रदर्शन से ज्यादा की जरूरत हो सकती है।

”तो आपको एक बुरे आदमी की छवि की जरूरत होती है” BCCI News

उन्होंने एक चैनल को तमिल में S Badrinath ने  बताया कि “कभी-कभी ऐसा लगता है कि जब रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़ और अन्य जैसे खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए नहीं चुना जाता है, तो आपको एक बुरे आदमी की छवि की जरूरत होती है। ऐसा लगता है कि आपको कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रिश्ते में होना चाहिए, एक अच्छा मीडिया मैनेजर होना चाहिए और शरीर पर टैटू होना चाहिए,” बद्रीनाथ ने वीडियो क्लिप में कहा, जैसा कि ‘टी 8 एन जी’ तमिल ने उद्धृत किया है। नेटिजेंस ने टीम इंडिया के दल के अनुचित चयन पर सहमति जताई है, जिसको लेकर एक यूजर ने कहा, “रुतुराज के लिए न्याय, रुतुराज और नट्टू के लिए बीसीसीआई की राजनीति। BCCI News

एक अन्य यूजर ने कहा, “रुतुराज गायकवाड़ भविष्य में विराट कोहली की तरह सभी प्रारूपों के खिलाड़ी हैं और रुतुराज गायकवाड़ के लिए न्याय होना ही चाहिए। “नटराजन, साई सुदर्शन, वरुण चक्रवर्ती के लिए न्याय (नट्टू, वरुण पर्पल कैप सूची में शीर्ष 3 में थे, साई ऑरेंज कैप सूची में शीर्ष 3 में थे)” “गंभीर को धोनी पसंद नहीं है। यही कारण है कि वह रुथु को दरकिनार कर रहे हैं?” S Badrinath

“अगर फिटनेस मायने रखती है तो पांड्या को टी20 विश्व कप में वीसी क्यों बनाया

“अगर फिटनेस मायने रखती है तो हार्दिक पांड्या को टी20 विश्व कप के लिए वीसी क्यों बनाया गया, यह पूरी तरह से राजनीति है, यहां तक ​​कि रुथु ने खुद को साबित किया लेकिन बाहर कर दिया गया, यह सबसे खराब चयन है” “टी20 क्रिकेट में रुतुराज गायकवाड़ गिल से बहुत आगे हैं। हमेशा की तरह बीसीसीआई ने तिलक वर्मा को भूला दिया है। मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई कुछ हद तक सिद्ध उम्मीदवार हैं।” BCCI News

इससे पहले, शशि थरूर ने श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टीम को लेकर भी चिंता जताई थी, उन्होंने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को क्रमश: वनडे और टी20 टीम से बाहर किए जाने पर सवाल उठाए थे। अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना पहला घरेलू शतक बनाया था, जबकि सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में शतक बनाया था। मोहम्मद शमी ने भी हाल ही में शुभंकर मिश्रा के साथ उनके यूट्यूब शो ‘अनप्लग्डह्; पर बातचीत में अच्छी संख्या में विकेट लेने के बावजूद मैदान से गायब रहने के बारे में बात की। तेज गेंदबाज ने 2019 विश्व कप में उन्हें बाहर करने के लिए विराट कोहली और रवि शास्त्री पर परोक्ष हमला किया। BCCI News

Tomato Price Hike : टमाटर हुआ गुस्से से ज्यादा लाल, कीमतों ने छूआ आसमान! आपे से हुआ बाहर, जानें चौंकाने वाली कीमतें

Rohit Sharma Retirement : सभी प्रारूपों से संन्यास के सवाल पर रोहित शर्मा ने जोर का झटका धीरे से दिया!
Rohit Sharma Retirement : खेल डेस्क। टी20 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा से सवाल खड़े होने लगे थे कि क्या रोहित शर्मा सभी प्रारूपों से संन्यास ले सकते हैं? उन अटकलों को काफी हवा भी मिली। लेकिन दूसरी ओर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को इससे पर्दा उठाते हुए स्पष्ट किया कि उनका सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का अभी कोई प्लान नहीं है।

इस भारतीय कप्तान ने रविवार को एक कार्यक्रम में अपने संन्यास की अटकलों को विराम देते हुए कहा, ‘‘मैं इतना आगे की नहीं सोचता। तो जाहिर है, आप मुझे कुछ समय तक खेलते हुए देखेंगे।’’ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले महीने टूर्नामेंट में भारत की शानदार जीत के बाद विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी। Rohit Sharma

ऐसे में अनुमान लगाया जाने लगा कि शायद रोहित शर्मा क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने रोहित शर्मा को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का कप्तान घोषित कर दिया। अब शर्मा डब्ल्यूटीसी अभियान के दौरान भी अपनी कप्तानी जारी रखेंगे।

रोहित शर्मा ने जोर का झटका धीरे से दिया

इतनी बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एवं विराट कोहली के अचानक टी20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा ने उनके प्रशंसकों को जोर का झटका धीरे से दिया, जोकि आगे भी टी20 क्रिकेट में उनकी लगातार खेलने की कामना कर रहे थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया देश के 17 साल के इंतजार को खत्म करते हुए टी20 विश्व कप की ट्रॉफी घर वापस लायी। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की जीत के बाद, विराट कोहली ने फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करते हुए प्रारूप से संन्यास की घोषणा की, जबकि रोहित शर्मा ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने संन्यास की घोषणा की।

रवींद्र जडेजा ने मैच के अगले दिन सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की जानकारी दी। वेस्टइंडीज में खिताबी जीत के बाद से रोहित ब्रेक पर हैं और इस महीने के अंत में श्रीलंका के सीमित ओवरों के दौरे से चूकने वाले हैं, जिसमें तीन वनडे शामिल हैं। रोहित शर्मा ने 159 मैचों में 4231 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया। इस प्रारूप में अपने खेल के दौरान रोहित शर्मा ने पांच शतक और 32 अर्धशतक जड़े हैं। Rohit Sharma

Car Dealers Protest : पुरानी कारों के टैक्स में बढोतरी के खिलाफ मुखर हुए प्रदेशभर के कार डीलर्स

गौतम गंभीर क्यों अपने सहयोगियों में पाकिस्तान के पूर्व कोच को रखना चाहते हैं ?
खेल डेस्क। सप्ताह की शुरूआत बीसीसीआई (BCCI) द्वारा गौतम गंभीर को भारत के मुख्य कोच के रूप में घोषित करने से हुई थी। लेकिन अभी तक इसकी भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है कि उनके साथ सहयोगियों के तौर पर पहले वाली टीम रहेगी या कोई नई टीम लाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर कुछ रिपोर्टों के आधार पर बीसीसीआई को गंभीर द्वारा सुझाव दिया गया है कि आर विनय कुमार गेंदबाजी कोच तौर पर जबकि जॉन्टी रोड्स क्षेत्ररक्षण कोच के तौर पर टीम इंडिया के लिए फिट रहेंगे और इनको नियुक्त करने का अनुरोध गंभीर द्वारा बीसीसीआई से किया गया, लेकिन क्रिकेट बोर्ड ने कथित तौर पर उक्त दोनों के लिए इंकार कर दिया। Gautam Gambhir

‘‘मोर्ने मोर्कल अब तक का सबसे खूंखार गेंदबाज” | Gautam Gambhir

एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि गंभीर ने बीसीसीआई से गेंदबाजी कोच के रूप में दक्षिण अफ्रीकी पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल पर विचार करने का आग्रह किया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि बीसीसीआई द्वारा इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी से बातचीत भी की गई है, जोकि पिछले साल के वनडे विश्व कप तक पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच रहे थे।

कुछ अन्य रिपोर्टों में यह भी सुझाव दिया है कि बीसीसीआई पूर्ण भारतीय कोचिंग सेटअप पर ध्यान लगा रहा है, जोकि पिछले 7 वर्षों से रवि शास्त्री और फिर राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में सक्रिय हैं। यह भी एक कारण बताया जा रहा है कि बीसीसीआई जॉन्टी रोड्स को फील्डिंग कोच के रूप में रखने के लिए उत्सुक नहीं दिखा था।

मोर्ने मोर्कल को रखने का एक कारण उसके साथ गंभीर के मजबूत संबंध

रिपोर्ट में बताया गया है कि गंभीर का मोर्कल के साथ पहले से ही साथी खिलाड़ी के रूप में और फिर साथी कोच के रूप में विशेष रूप से अच्छा कामकाजी संबंध रहा है। गंभीर ने मोर्कल को एक गेंदबाज के रूप में भी उच्च दर्जा दिया और उन्हें अब तक का सबसे ‘खूंखार’ गेंदबाज बताया। Gautam Gambhir

रिपोर्ट में 2017 की उस बातचीत का जिक्र भी किया गया है जिसमें, गंभीर ने कहा, ‘‘मोर्ने मोर्कल अब तक का सबसे खूंखार गेंदबाज है जिसका मैंने सामना किया है। इसलिए हमने उन्हें केकेआर में भी शामिल किया। मुझे लगता है कि वह सबसे मुश्किल गेंदबाज है जिसका मैंने सामना किया। यहां तक ​​कि जब वह दिल्ली के लिए खेल रहा था। हर बार जब मैंने उसका सामना किया, तो मैंने चाहा कि वह हमारी टीम में होता और जैसे ही उसका अनुबंध खत्म हुआ, मैंने मोर्ने मोर्कल को चुना।’’

मोर्कल पहली बार गंभीर की कप्तानी में KKR के लिए खेला

रिपोर्ट के अनुसार मोर्कल पहली बार गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला और बाद में गंभीर द्वारा टीम के मेंटर की भूमिका संभालने के बाद उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल किया गया। मोर्केल एलएसजी के गेंदबाजी कोच बने रहेंगे, जबकि गंभीर बाद में 2024 आईपीएल सीजन में केकेआर के मेंटर बन गए। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार गंभीर की सपोर्ट स्टाफ में अभिषेक नायर और रेयान टेन डोशेट भी हो सकते हैं। हालांकि, बीसीसीआई कथित तौर पर द्रविड़ सपोर्ट स्टाफ से टी दिलीप को बनाए रखने पर विचार कर रहा है, जबकि जहीर खान को गेंदबाजी कोच के लिए संभावित विकल्प तौर पर रखा जा सकता है। Gautam Gambhir

Gold Price Today : सोने की कीमतों के बगावती तेवर! पहुंची एक महीने के उच्चतम स्तर पर!

ICC Champions Trophy 2025 : BCCI का भारत- पाकिस्तान मैच को लेकर ये बड़ा ऐलान!
ICC Champions Trophy 2025 : खेल डेस्क। भारतीय टीम फरवरी 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई यह अपील आईसीसी से भारत के मैच पाकिस्तान की बजाय दुबई में कराने की करेगा। भारत पिछले साल पाकिस्तान में हुई एशिया कप सीरीज में भी खेलने नहीं गया था, तब भारत के मैच श्रीलंका में हुए थे। BCCI

पीसीबी ने सभी मैच लाहौर में करने का भेजा था आमंत्रण

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेली जाएगी, फाइनल के लिए 10 मार्च रिजर्व डे होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टूर्नामेंट के 15 मैचों का ड्राफ्ट आईसीसी को भेज दिया है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 8 टीमों के बोर्ड की सहमति मिलने के बाद ही आईसीसी इस शेड्यूल को मंजूरी देगी। पाकिस्तान 1 मार्च को लाहौर में अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी भारत से भिड़ सकता है। BCCI

हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक इस मैच के लिए अपनी सहमति नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने बुधवार को यह जानकारी दी। 1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। हालाँकि, पीसीबी ने 2008 में पूरे एशिया कप की मेजबानी की थी और पिछले साल भी एशिया कप के कुछ मैच पाकिस्तान में आयोजित किए गए थे।

पीसीबी चेयरमैन ने 15 मैचों का शेड्यूल तय किया

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 15 मैचों का शेड्यूल आईसीसी को भेज दिया है, जिसमें सुरक्षा कारणों से भारत के सभी मैच लाहौर में आयोजित कराने तय किए गये हैं। आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा, ”पीसीबी ने 15 मैचों की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का ड्राफ्ट जमा कर दिया है। लाहौर में 7, कराची में 3 और रावलपिंडी में 5 मैच खेले जाएंगे। शुरूआती मैच कराची में होंगे, जबकि दो सेमीफाइनल कराची और रावलपिंडी में होंगे, इसके अलावा फाइनल मैच लाहौर में खेला जाएगा, अगर टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो यह मैच भी लाहौर में खेला जाएगा। BCCI

Sach Kahoon Impact : सच कहूं की खबर का असर, शराब ठेके को किया सील, ग्रामीणों ने किया धरना खत्म

Indian Cricket Team Head Coach: टी20 विश्व कप 2024 जिताने वाले जाएंगे, अब ये खिलाड़ी नए हेड कोच बनकर आएंगे!
Indian Cricket Team Head Coach: खेल डेस्क। शनिवार को टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर भारत की रोमाचंक जीत के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह (BCCI Secretary Jay Shah) ने पुष्टि कर दी है कि श्रीलंका सीरीज से टीम इंडिया का नया हेड कोच जुड़ जाएगा। बीसीसीआई प्रमुख ने इस हाई-प्रोफाइल पद के लिए दो नामों के शॉर्टलिस्ट करने की भी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट सलाहकार समिति ने इस पद के लिए साक्षात्कार के द्वारा दो नामों को शॉर्टलिस्ट किया है। Gautam Gambhir

जय शाह ने चुनिंदा मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए बताया कि बीसीसीआई एक चयनकर्ता की भी जल्द ही नियुक्ति करेगा। मीडिया रिपोर्ट में एक बातचीत के उल्लेख में शाह ने कहा, ‘‘कोच और चयनकर्ता दोनों की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। सीएसी ने साक्षात्कार लिया है और दो नामों को शॉर्टलिस्ट किया है और मुंबई पहुंचने के बाद जो भी उन्होंने तय किया है, वो सबके सामने रखेंगे। वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे जा रहे हैं, लेकिन नया कोच श्रीलंका सीरीज से जुड़ेगा।’’

बीसीसीआई अध्यक्ष ने दिया संकेत, ये हो सकते हैं टीम इंडिया के हेड कोच!

बीसीसीआई अध्यक्ष ने संकेत दिया कि गौतम गंभीर मुख्य कोच की भूमिका निभा सकते हैं। रिपोर्ट्स के तहत सीएसी ने केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर और पूर्व भारतीय महिला टीम के कोच डब्ल्यूवी रमन को शीर्ष पद के लिए राहुल द्रविड़ की जगह लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। रविवार को, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कमोबेश पुष्टि की थी कि बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को मुख्य कोच पद की पेशकश की है। Jay Shah

एएनआई के साथ बातचीत में, बिन्नी ने कहा कि सभी प्रारूपों के खिलाड़ी के रूप में गंभीर का अनुभव भारतीय टीम के लिए फायदेमंद होगा। बिन्नी ने एएनआई से कहा, ‘‘गौतम गंभीर के पास काफी अनुभव है और अगर वह यह पद संभालते हैं तो यह निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी बात होगी। वह अनुभवी हैं और भारत को इसी की जरूरत है। भारत को ऐसे कोच की जरूरत है जो खेल खेल चुका हो और वह खेल के तीनों प्रारूपों में खेल चुका हो।’’

गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ ने 2021 में रवि शास्त्री से भारत के मुख्य कोच का पद संभाला था और उनका कार्यकाल 2023 वनडे विश्व कप के बाद समाप्त होने वाला था। लेकिन राहुल द्रविड़ की टीम के प्रति मेहनत और लगन को देखते हुए उन्हें टी20 विश्व कप के लिए अल्पकालिक कोच रखा गया था। Gautam Gambhir

T20 World Cup 2024 : ”पाकिस्तान को भारत की जीत पसंद नहीं” पाकिस्तान के इस बड़े क्रिकेटर न…

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन, दिग्गज टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुुजारा और उमेश यादव हुए बाहर
मुंबई। Cheteshwar Pujara : इस महीने की शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत की 209 रनों की हार के बाद भारतीय टेस्ट टीम में फेरबदल की मांग करने वाले दिग्गज टेस्ट खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव को आगामी टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। या यूं कहें कि उन्हें बदलाव की मांग करने की कीमत चुकानी पड़ी है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राष्ट्रीय चयनकतार्ओं ने आगामी टीम के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम का चयन किया है। वेस्ट इंडीज दौरे के लिए जहां 5 टी-20 मैच खेले जाने हैं, टीम की घोषणा बाद में की जाएगी’। फिलहाल कैरेबियन में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए दोनों 35-वर्षीय खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ को पहली बार टेस्ट टीम में जगह

वहीं सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और सीमर मुकेश कुमार को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है, जबकि 32 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस साल के अंत में एशियाई कप और विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण शैडयूल को ध्यान में रखते हुए कैरेबियन में टेस्ट और वनडे से आराम दिया गया है। हैरानी की बात है कि टेस्ट टीम में उमेश की जगह दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को दी गई है, जिन्होंने जनवरी 2021 से भारत के लिए कोई टेस्ट नहीं खेला है। 30 सैनी वर्षीय ने पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं खेला था, लेकिन उन्हें रेस्ट में शामिल किया गया था। ग्वालियर में मध्य प्रदेश के खिलाफ ईरानी कप मुकाबले के लिए भारतीय टीम की ओर से, जहां उन्होंने चार विकेट झटके थे। india vs west indies

अपनी क्षमताओं पर अत्यधिक विश्वास के साथ, महाराष्ट्र के गायकवाड़, जो अपनी शादी के कारण इंग्लैंड में टीम में शामिल नहीं हो पाए थे, और बंगाल के मुकेश, जिनके नाम 38 प्रथम श्रेणी मैचों में 149 विकेट थे, को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में चुना गया है।

सूर्यकुमार यादव भी टेस्ट टीम से बाहर | Cheteshwar Pujara

वहीं बता दें कि मध्यम स्तर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, जिनकी सीट डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए रिजर्व है, को भी 16 सदस्यीय टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश के कीपर बल्लेबाज केएस भरत, जिन्होंने सिर्फ 5 और 23 रन बनाए, उन्हें खुद को भाग्यशाली मानना ​​चाहिए कि वह कुल्हाड़ी से बच गए।

पुजारा के बाहर होने से वेस्टइंडीज में टेस्ट मैच में भारत की ओर से नंबर 3 पर आने वाले बल्लेबाज का नया चेहरा रहेगा और वो तेज तर्रार जायसवाल का भी हो सकता है, जिन्होंने पिछले सीजन में 9 क्लास वन डे मैचों में 1,169 रन बनाए थे और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, इस स्थान पर उनकी जगह लेने की सबसे अधिक संभावना है।

रोहित शर्मा टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान | Cheteshwar Pujara

रोहित शर्मा को टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है, जो अनुभवी हैं अजिंक्य रहाणे, जिन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल में कठिन मैदान पर 89 और 46 रन बनाकर उल्लेखनीय टेस्ट वापसी का आनंद लिया, उन्हें टेस्ट में रोहित के प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया था। india vs west indies

पहला टेस्ट 12 जुलाई को डोमिनिका के विंडसर पार्क में शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 20 जुलाई को पोर्टआॅफ-स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में शुरू होगा। टेस्ट के बाद 3 वनडे मैच होंगे।

‘पुजारा एक आसान लक्ष्य थे’ | Cheteshwar Pujara

एक सूत्र के अनुसार ‘पुजारा की तरह, रोहित शर्मा (15 और 43) एवं विराट कोहली (14 और 49) दोनों भी हाल के वर्षों में औसत रहे हैं, लेकिन वो टीम में टिके हुए हैं क्योंकि वे इतने बड़े ब्रांड हैं- अगर उनमें से किसी एक को भी हटा दिया जाता है तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच जाता, जबकि पुजारा को हटा दिए जाने पर किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता , क्योंकि वह केवल एक टेस्ट स्पेशलिस्ट थे। वह एक ‘आसान लक्ष्य थे,’ इसलिए उन्हें टारगेट किया गया।

टेस्ट में 102 मैचों का अनुभव रखने वाले पुजारा ने पिछले साल काउंटी क्रिकेट में 28 टेस्ट मेचों की 52 पारियों में एक शतक और 11 अर्द्धशतक के साथ बड़े रन स्कोर के दम पर वापसी की थी।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि चयनकर्ता और कोच (राहुल द्रविड़) दक्षिण अफ्रीका के एक कठिन दौरे पर जाने से पहले, वेस्टइंडीज दौरे पर जायसवाल और गायकवाड़ जैसे युवा बल्लेबाजों को आजमाना चाहते थे। इसी वजह से पुजारा को नहीं चुना गया। अगर पुजारा घरेलू क्रिकेट में अच्छा स्कोर करते हैं तो उनके लिए दरवाजा बंद नहीं हुआ है और उन्हें यह बात बता दी गई है। India squad for West Indies

चुनी गई टीमें निम्न प्रकार से हैं:-

टैस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद। सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार