lumpy skin - Sach Kahoon Hindi

Lumpy Skin : पशुपालकों की मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ा रही सरकार: गोदारा
9 अक्तूबर की गौरक्षा पदयात्रा को सफल बनाने के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। गौसेवा आयोग को भंग करने, लंपी बीमारी को महामारी घोषित किए जाने तथा जिन गोपालकों को लंपी के कारण नुक्सान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन हरियाणा एवं विश्व गौअखंड ज्योति संदेश यात्रा द्वारा 9 अक्तूबर को सिवानी से भिवानी तक निकाली जाने वाली पदयात्रा को सफल बनाने लिए गौरक्षकों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिए है तथा गांव-गांव जाकर किसानों व पशुपालकों को पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के संस्थापक सदस्य एवं विश्व गौअखंड ज्योति संदेश यात्रा के संचालक महेंद्र सिंह गोदारा ने शुक्रवार को गांव खरकडीं में किसानों व पशुपालकों से जनसंपर्क साधा तथा गौरक्षा पदयात्रा में शामिल का आह्वान किया।

पशुओं को लंपी रोग से बचाने के लिए पशुपालक खर्च कर रहे हजारों रुपए

गोदारा ने कहा कि लंपी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे पशुपालकों को हजारों रूपयों का नुक्सान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गांव खरकड़ी के पशुपालक युद्धवीर लंपी से ग्रस्त अपने गौवंश को बचाने के लिए 35 हजार रुपए खर्च कर चुके है, फिर भी वह गौवंश स्वस्थ नहीं हो पा रहा है। इसके बावजूद भी सरकार पशुपालकों की तरफ सहायता के हाथ नहीं बढ़ रही, जो कि दु:खद है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर 9 अक्तूबर को पदयात्रा निकाल कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एव राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के रेट घटाए, जानें कीमत

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लंपी बीमारी से तड़प रहे पशु, इलाज के लिए चिकित्सकों का टोटा
नारायणगढ़ में कुल 5422 केस थे, जिसमें से 200 केस हैं एक्टिव

76 गावों में गाय-भैंसों की संख्या 57 हजार

8 डॉक्टर सहित 40 स्टाफ की राजकीय पशु औषद्यालय में कार्यरत

नारायणगढ़(सच कहूँ/सुरजीत कुराली)। पूरे देश में गाय में वाले बीमारी लंपी ने कहर मचा रखा है। नारायणगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। यहां पर कुल 5422 केस थे जिसमें से 200 केस एक्टिव रह गए हैं। 73 गायों की अब तक मौत हो चुकी है। गाय-भैंसों की संख्या 57 हजार, 176 गावों पर सिर्फ 8 डॉक्टर सहित 40 स्टाफ काम कर रहे हैं। जबकि चिकित्सकों की पोस्ट 139 की है। सहायक डॉक्टरों की 44 पोस्ट हंै, इस समय 16 ही सहायक डॉक्टर कार्यरत हैं। इसी तरह फोर्थ क्लास में 86 की पोस्ट पर सिर्फ 24 ही काम कर रहे हंै। राजकीय पशु चिकित्सालय 9 हैं और 33 राजकीय पशु औषद्यालय हंै। ऊपर से उपमंडल में गायों और व भैसों की संख्या करीब 57 हजार हैं। ऐसे में इस सीमित स्टाफ में कैसे पशुओं का इलाज होगा।

विधायक के निरीक्षण के बाद ली थी बैठक

बता दें कि नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी ने शहजादपुर व नारायणगढ़ के पशु चिकित्सालयों का निरीक्षण किया था। शहजादपुर में कोई भी डॉक्टर न मिलने पर वह उपमंडल के एसडीएओ को मिली थी जहां उन्हें इस समस्या से अवगत करवाया था और वहां पता चला कि यहां स्टाफ की भारी कमी है। एसडीएओ दलजीत सिंह ने संज्ञान लेते हुए शहजादपुर के डॉक्टर को तुरंत बुलाया और उनकी बैठक लेकर निर्देश दिये कि जो शहजादपुर के क्षेत्र में कमियां है उन्हें दूर करें और पशु पालकों को संतुष्ट करे।

उपमंडल में 200 के करीब एक्टीव मामले

एसडीएओ दलजीत सिंह ने बताया कि गौवंश में बीमारी के 5422 केस थे, उनमें से कुछ केस ठीक हो चुके हंै। अभी 200 के करीब एक्टीव केस है। उनका भी उपचार चल रहा है। अब तक 73 गायों की बीमारी से मौत हो चुकी है। यह बीमारी सिर्फ गौवंश में आई है। भैंस का उपमंडल में कही भी केस नहीं है। हमारी यहां गायों की जनसंख्या करीब 16 हजार है। जिसमें से 14 हजार 400 को वैक्सीन के सभी टीके लगा दिये हैं। अब बीमारी हमारे यहां नियंत्रण में है। अभी नये केस दो या तीन ही होंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

Lumpy Skin बीमारी को लेकर प्रदेश में स्थिति नियंत्रण: जयप्रकाश
प्रदेश में 19 लाख गौवंश में से 15 लाख 50 हजार को लग चुकी वैक्सीन

लंपी बीमारी से 1900 गायों की हो चुकी मौत

भिवानी(सच कहूँ/इन्द्रवेश)। हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि गौमाता में आई लंपी बीमारी (Lumpy Skin) को लेकर प्रदेश में स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में है। हरियाणा प्रदेश में लगभग 19 लाख गौवंश में से 15 लाख 50 हजार गायों का वैक्सीनेशन पूरा किया जा चुका है। अब तक हरियाणा प्रदेश में 1900 गायों की मृत्यु हुई है। पशुपालन विभाग की टीम ने गांव-गांव, घर-घर जाकर वैक्सीनेशन का कार्य कर रही है तथा गौवंश को बचाया जा रहा है।

यह बात उन्होंने भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि दुर्भाग्य से लंपी बीमारी हरियाणा के अलावा गुजरात, राजस्थान, पंजाब राज्यों में फैली, जिससे हजारों गौमाता को अपने प्राण त्यागने पड़े। परन्तु हरियाणा राज्य में तत्परता दिखाते हुए समय बचाने के लिए बगैर टैंडर प्रक्रिया के वैक्सीनेशन प्रक्रिया के वैक्सीनेशन मंगवाकर उन्हे लगवाने का कार्य किया, जिसके चलते 15 लाख 50 हजार से अधिक गायों को अब तक वैक्सीनेशन लगाई जा चुकी है।

15 हजार गायों का चल रहा उपचार | Lumpy Skin

मंत्री ने बताया कि वर्तमान में हरियाणा में 15 हजार के लगभग गाय इस बीमारी से पीड़ित है। जिनका ईलाज चल रहा है अब तक सिर्फ 1900 गायों की मृत्यु प्रदेश में हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा सरकार के पशुपालन विभाग की तत्परता के कारण ही संभव हो पाया है तथा हमारा गौवंश बच पाया है, जबकि साथ लगते राजस्थान राज्य में एक लाख के लगभग तथा पंजाब में 30 हजार के लगभग गायों की मृत्यु हुई है, जबकि हरियाणा प्रदेश में इस बीमारी पर लगभग नियंत्रण किया जा चुका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

Lumpy Skin : फिरोजपुर में 4951 पशु हुए बीमारी का शिकार, 278 पशुओं की हुई मौत
फिरोजपुर(सच कहूँ/सतपाल थिन्द)। पंजाब में पिछले कई दिनों से पशुओं में एकदम फैलनी शुरू हुई लम्पी स्किन नामक बीमारी ने पशु पालकों को चिंता में डाल दिया है। इस बीमारी की चपेट में आने के कारण लगभग हड्डां रोड़ियां मरे पशुओं से भर गई हैं, जिनसे फैल रही बदबू से लोग काफी परेशान हैं। उधर जिले में लम्पी स्किन बीमारी का कहर देखें तो प्राप्त हुए आंकड़ों के अनुसार जिले में 4951 पशु इस बीमारी की चपेट में आए, जिसका ज्यादातर असर गायों पर दिखाई दिया। जबकि अनेकों की बेसहारा पशु भी इस बीमारी का शिकार हो गए।

उधर इस बीमारी के कारण जिले में 278 पशुओं की मौत अब तक दर्ज की जा चुकी है, जबकि 4500 से अधिक पशुओं का इलाज किया जा चुका है और इसके अलावा इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए रोजाना पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है और अब तक 13257 पशुओं का टीकाकरन किया जा चुका है और पशु पालन विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है कि काफी हद तक जिले में इस बीमारी को कंट्रोल कर लिया गया है और अब नए केस काफी कम आ रहे हैं। इस संबंधी डिप्टी डायरैक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि विभाग की टीमों द्वारा लगातार बिना छुट्टी किए इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए काम किया जा रहा है और लोगों को इस प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पशुओं में यह बीमारी मच्छरां, मक्खियों से फैल रही है, जिनसे पशु पालक पशुओं का बचाव करें।

वैटरनरी डॉक्टरों के 61 पदों पर सिर्फ 15 डॉक्टर ही तैनात

पंजाब भर में लम्पी स्किन की बीमारी का पशुओं पर कहर देखन को मिला, इस दौरान कई जिलों में स्टाफ की बड़ी कमी भी सामने आई उसी तरह फिरोजपुर जिले में भी वैटरनरी डॉक्टरों के 61 पद हैं जिनमें सिर्फ 15 डॉक्टर ही तैनात किए गए हैं, बाकी सभी पद रिक्त पड़े हैं, जिसके चलते पशु पालकों को अपने पशुओं को बचाने सरकारी पशु अस्पतालों की बजाय प्राईवेट डॉक्टरों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिसके लिए पशुपालकों को काफी आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ रहा है।

एनजीओ या समाज सेवियों की मदद से बेसहारा पशुओं का भी किया जा रहा इलाज

डिप्टी डायरैक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि पालतू पशुओं के अलावा काफी बेसहारा पशु भी इस बीमारी की चपेट में आए, जिनके इलाज के लिए एक टीम को अलग रखा गया, जब भी कोई एनजीओ या समाज सेवियों द्वारा किसी पीड़ित पशु संबंधी बताया जाता है तो टीम द्वारा उसका इलाज किया जाता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

डेरा श्रद्धालुओं ने की लंपी स्किन से बचाव हेतु गायों की सार-संभाल
धमतान साहिब (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। लंपी स्किन रोग तेज गति से फैल रहा है। गौशाला व लोगों के घरो में रखे हुए पशुओं के साथ-साथ गांव में विचरण कर रहे पशु भी इस रोग से पीड़ित हो रहे हैं। गांव धमतान साहिब में घूम रही गायों की सार-संभाल के लिए डेरा प्रेमी व गौरक्षा दल के युवा आगे आये व उन्होंने कई जगह पर घूमकर ऐसे पशुओं को चिन्हित किया व उनका इलाज करने का प्रयास किया।

धमतान साहिब गांव के भंगीदास संजय इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए हर समय, हर पल मानवता भलाई के लिए तैयार रहते है। इस मौके पर गौरक्षा दल से प्रदीप, गुरजीत, राणा, दीपक, गुरनाम व डेरा प्रेमी संजय इन्सां, राममेहर इन्सां, रणबीर इन्सां, विजय इन्सां, रामकला इन्सां व लाभ इन्सां मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लम्पी स्किन बीमारी को लेकर मुख्यमंत्री खट्टर ने संभाली कमान, अधिकारियों को दिए निर्देश
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने lumpy in बीमारी को लेकर खुद कमान संभालते हुये मुख्य सचिव और पशुपालन विभाग के आला अधिकारियों को साथ बैठक कर मिशन मोड में काम करने के आदेश दिए। बैठक में खट्टर कहा कि कोरोना महामारी की तरह इस बीमारी की रोकथाम के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना है। प्रदेश की जरुरत के मुताबिक इस बीमारी से जुड़ी जितनी वैक्सीन उपलब्ध है उसे तत्काल खरीदा जाए और प्रदेशभर के पशुओं का टीकाकरण किया जाए। इस बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मंत्री जयप्रकाश दलाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। बैठक में मुख्यमंत्री ने लम्पी स्किन बीमारी को लेकर मुख्य सचिव संजीव कौशल को हर दिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव तत्काल सभी जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, पशुपालन विभाग के सभी अधिकारियों की बैठक लें। मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग को रणनीति के तहत काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की तरह हमें इस बीमारी से लड़ने के लिए मिशन मोड में काम करना है। बाजार में जितनी वैक्शीन उपलब्ध है, उसे तत्काल खरीदा जाए।

लम्पी स्किन बीमारी से जुड़ा वैक्शीनेशन तेजी से किया जाए

उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लम्पी स्किन बीमारी से जुड़ा वैक्शीनेशन तेजी से किया जाए। अभी तक जितनी डोज मुहैया हुई हैं, उन्हें तत्काल लगवाया जाए। पशुपालन विभाग सर्वप्रथम उन जिलों में तेजी से वैक्शीनेशन करें, जहां प्रभावित पशुओं की संख्या अधिक है। इसके बाद दूसरे जिलों में भी वैक्शीनेशन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा वैक्शीन के संबंध में वे खुद केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री से बात करेंगे और जल्द से जल्द वैक्शीन मुहैया करवाने की गुजारिश करेंगे। मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग को दिन-रात एक करके इस बीमारी के वैक्शीनेशन में जुटने के निर्देश दिए हैं। इस बीमारी के फैलाव में मुख्य कारण साफ सफाई और संक्रमित पशु है। ऐसे में सभी पशुपालकों को साफ-सफाई का विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ-साथ संक्रमित पशुओं को दूसरे पशुओं से तत्काल अलग किया जाए। पशुओं की आवाजाही एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में बंद की जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिन पशुओं की मौत लम्पी स्किन बीमारी से हो जाती है, जिला प्रशासन उन पशुओं को गहरा गड्ढा खोदकर सहीं तरीके से दफनाने का कार्य करे ताकि यह बीमारी अन्य स्वस्थ पशुओं में न फैले।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कुरुक्षेत्र में लंपी स्किन के 600 केस, कोई मौत नहीं
भोपाल लेबोरेट्री में कुरुक्षेत्र जिला से भेजे 22 सैंपल

कुरुक्षेत्र(सच कहूँ, देवीलाल बारना)। गऊओं में लम्पी स्किन डिजीज के चलते पशुपालकों की चिंता बढ़ती जा रही है। काफी संख्या में गऊओं में इस बीमारी के लक्षण पाए जा रहे हैं। हालांकि यह प्रमाणित नहीं है कि इन गऊओं में लंपी स्किन रोग है, लेकिन लक्षण वही नजर आ रहे हैं। कुरुक्षेत्र जिला से 22 गऊओं के सैंपल भोपाल में स्थित लेबोरेट्री में विभाग द्वारा भेजे गए हैं। इस बीमारी में गऊओं के शरीर पर गांठे हो जाती हैं जिससे पशुपालाकों की चिंता बढ़ रही है। इस बीमारी के चलते दुधारू गऊओं से दूध का उत्पादन भी कम हो रहा है। हालांकि भैंसों में यह बीमारी नहीं है, लेकिन गऊओं में आने के बाद से पशुपालकों को भैंसों की चिंता भी सता रही है।

दूध में नही है कोई प्रभाव

डॉ. जसबीर ने कहा कि वैसे तो इस बीमारी से दूध में कोई प्रभाव नहीं पाया जाता है। फिर भी चाहिए कि दूध को कच्चा पीने की बजाए 50 प्रतिशत तक उबालकर पीएं।

2800 में से 2200 गऊंए हुई ठीक : डॉ. जसबीर

पशुपालन विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. जसबीर ने कहा कि इस बीमारी के संभावित 2800 केस कुरुक्षेत्र जिला में पाए गए हैं जिनमें से 2200 गऊएं ठीक हो चुकी हैं। अभी 600 गऊओं में इस प्रकार की बीमारी पाई जा रही है। इस बीमारी में मृत्यु दर 1 से 5 प्रतिशत तक ही है लेकिन कुरुक्षेत्र में अभी तक किसी पशु की मौत का मामला सामने नही आया है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से गऊओं में रिकवरी काफी जल्दी हो रही है। उन्होने कहा कि जो गऊएं दूसरी बीमारियों से ग्रसित हैं उनमें यह बीमारी ज्यादा होने की संभावना है।

मुंह में भी हो सकती हैं गांठे

डॉ. जसबीर ने कहा कि इस बीमारी में पशु को बुखार आता है। बुखार आने के बाद पशु में कमजोरी आ जाती है। दूध उत्पादन क्षमता कम हो जाती है। यह बीमारी सिर की तरफ से पूरे शरीर में फैलती है। कई बार पशु के मुंह के अंदर भी गांठे हो जाती हैं। इसके अलावा थनों के आस पास भी गांठे बन जाती हैं। यह बीमारी एक पशु से दूसरे पशु में फैल जाती है। मक्खी, मच्छर व चिंचड़ी के कारण यह बीमारी ज्यादा फैलती है। पशु की लार के कारण भी यह बीमारी फैल सकती है। जिन पशुओं में इस प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखें वे तुंरत नजदीक पशु अस्पाल में अपने पशु को चेक करवाएं।

बीमार पशु का चारा व पानी अलग रखें

लंपी स्किन डिजीज के लक्षण पशु में दिखाई दे तो अन्य पशुओं से लक्षण वाले पशु को दूर रखें। पानी व चारे का भी अन्य पशुओं से दूर प्रबंध करें। जिन पशुओं में इस प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई दें उन पर स्पे्र भी करें ताकि कोई मच्छर, मक्खी पशु के उपर न बैठे। जो पशु पालक इस प्रकार के पशुओं की देखभाल कर रहा है व दूसरे पशु के पास हाथ अच्छे से धोकर जाए व सावधानियां बरते। पशुओं में इस प्रकार की बीमारी पाए जाने पर घरेलू नुस्खे भी अपनाए जा सकते हैं जिससे पशुओं की इम्युनिटी सिस्टम ठीक रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लंपी स्किन बीमारी: गौवंश बचाने के लिए आगे आई वेल्फेयर सोसायटी
गौवंश की पहचान पर करवा रही है उपचार, अब तक 30 गायों का चल रहा उपचार

फतेहाबाद(सच कहूँ न्यूज)। बेसहारा गौवंश में इन दिनों लंपी स्किन बीमारी बड़ी तेजी से फैल रही है। इस रोग में गायों व भैंसों को पहले तेज बुखार आता है और उसके बाद उनकी त्वचा पर चकते पड़ जाते हैं। अगर सही समय पर उपचार न मिले तो उनकी मौत भी हो जाती है। गौवंश में फैली इस बीमारी को देखते हुए क्षेत्र की सामाजिक संस्था बाबा श्याम वेल्फेयर सोसायटी आगे आई है। सोसायटी के मुख्य सेवादार विजय सहारण के नेतृत्व में टीम ने इस बिमारी से ग्रसित गौवंश की पहचान कर उनका उपचार करवाने का बीड़ा उठाया गया है। इस टीम में प्रवीन बिश्नोई, मुश्ताक, संजू सुथार, शेखर, रविन्द्र गोदारा, हंसराज गोदारा, शिव सहित अनेक युवा अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा पशुपालन विभाग से डॉ. चन्द्रपाल गढ़वाल के सहयोग से चिकित्सक डॉ. श्यामसुंदर यादव भी इस अभियान में टीम के साथ चलकर गौवंश को बचाने में जुटे हैं।

सड़कों पर घूम रहे गौवंश की होगी जांच

विजय सहारण ने बताया कि इन दिनों गौवंश में लंपी त्वचा रोग तेजी से फैल रहा है। फतेहाबाद जिले में अभी कुछ पशुओं में भी यह बीमारी पाई गई है लेकिन इसके लगातार फैलने का डर बना हुआ है। ऐसे में सोसायटी ने फैसला लिया है कि उनकी टीम विभिन्न क्षेत्रों और गौशालाओं का दौरा कर पशुओं के बीमारी होने सम्बंधी जानकारियां एकत्रित करेंगी और पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की मदद से बीमारी से पीड़ित बेसहारा गोवंश का ईलाज करवाया जाएगा।

9467490029 पर दें सूचना

सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि अगर किसी पशुपालक को अपने पशुओं में इस तरह की बीमारी मिलती हैं तो वे तुरंत इस बारे सोसायटी के नंबर 9467490029 पर सदस्यों से सम्पर्क करें। सोसायटी द्वारा उनके उपचार में मदद की जाएगी और बचाव हेतु उपाय भी बताए जाएंगे। इसके अलावा इस अभियान के दौरान ही सोसायटी द्वारा सड़क हादसों का कारण बन रहे गौवंश को बचाने के लिए इनके गले में रेडियम टेप डाली जाएगी, जिससे रात के समय होने वाले सड़क हादसों में कमी आ सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

राजस्थान के 5 जिलों में प्रतिदिन मर रही 100 से अधिक गाय
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पशुपालन निदेशालय के शासन सचिव पीसी किशन हनुमानगढ़ पहुंचे। उन्होंने यहां सर्किट हाउस में पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ गोवंश में lumpy in डिजीज को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जिला स्तरीय अधिकारियों से लम्पी स्किन डिजीज से संबंधित फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जिले में लम्पी स्किन डिजीज की प्रभावी रोकथाम के निर्देश दिए। शासन सचिव ने निर्देश दिए कि पशुओं में फैल रही लम्पी स्किन डिजीज की प्रभावी रोकथाम के लिए पशुपालकों के साथ-साथ आमजन को भी जागरूक किया जाए। संक्रमित पशुओं को गॉट पॉक्स वैक्सीन नहीं लगाने के निर्देश देते हुए उन्होंने अब तक जिले में हुए पशु सर्वे और संक्रमित पशुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उपचारित और मृत पशुओं की जानकारी लेने के पश्चात मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए शासन सचिव पीसी किशन ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए राजस्थान सरकार की ओर से गंभीरता पूर्वक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर स्थिति नियंत्रण में है।

संक्रमित पशुओं को गॉट पॉक्स वैक्सीन नहीं लगाने के दिए निर्देश

सरकार के निर्देश हैं कि हर जिले में पर्याप्त दवाइयां और स्टाफ उपलब्ध करवाया जाए। प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप इस बीमारी से ग्रसित गोवंश की मौतों का आंकड़ा घटा है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में मात्र पांच ऐसे जिले हैं जहां रोजाना 100 से अधिक गायों की मौत लम्पी स्किन डिजीज से हो रही है। इनमें हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, जोधपुर और नागौर जिले शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में रोजाना 50 से कम गोवंश की मौत हो रही है। हनुमानगढ़ में रोजाना 170 गोवंश की मौत इस बीमारी से हो रही है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से लोगों को ज्यादा आतंकित होने की बात नहीं। जिले में पशुओं की संख्या के आधार पर मौतों का आंकड़ा देखा जाए तो स्थिति चिंताजनक नहीं कही जा सकती।

हनुमानगढ़ जिले में रोजाना लम्पी से मर रही 170 गाय

हनुमानगढ़ जिले में स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन फिर भी राज्य सरकार के निर्देश पर गोवंश की मौतों का आंकड़ा घटाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। राज्य स्तर के अलावा जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। अगर गोशाला में कोई गोवंश इस बीमारी की चपेट में आता है तो उसका आइसोलेशन कर उपचार के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा लम्बी स्किन डिजीज से ग्रसित गोवंश का मौत के बाद निष्पादन वैज्ञानिक तरीके से किए जाने के लिए कहा जा रहा है। इस कार्य में जिला परिषद व ग्राम पंचायत सरपंचों का सहयोग लिया जा रहा है। इसके अलावा गोवंश को हाई डोज ट्रीटमेंट न दें। संक्रमित पशुओं को गॉट पॉक्स वैक्सीन नहीं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन सचिव पीसी किशन ने कहा कि हनुमानगढ़ में रिकवरी भी काफी तेजी से हो रही है। पशुपालन विभाग का पूरा स्टाफ फील्ड में मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि पांच सौ का अतिरिक्त स्टाफ लगाने का अनुमोदन भी मुख्यमंत्री ने कर दिया है। इनमें 200 चिकित्सक और 300 एलएसए शामिल हैं। सात दिन में इनकी भर्ती कर दी जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लंपी स्किन बीमारी पर नियंत्रण के लिए एक लाख टीके आज पहुंचेंगे अजमेर
अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के अजमेर में गोवंश में लम्पी वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिए टीके की एक लाख डोज आज अजमेर पहुंच जाएगी। अजमेर राज्य का पहला जिला होगा जहां अजमेर डेयरी व जिला प्रशासन के साझा प्रयास से टीके की एक लाख डोज उपलब्ध होने जा रही है। अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि संपूर्ण जिले में संक्रमण तीव्र गति से फैल रहा है। जिले में इस समय 3.5 लाख गाय है। इन गायों को बचाने और संक्रमण से दूर रखने के लिए डेयरी की पहल पर अहमदाबाद हैल्टन कम्पनी से टीके की डोज अजमेर पहुंच रही है जिन्हें पशुपालन विभाग के जरिए पशुपालकों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक पीड़ित पशु को एक से तीन एमएल तक डोज दी जाएगी। गौशाला व अन्य सामूहिक स्थान पर एकत्र गायों में लक्षण दिखाई देने पर प्रत्येक गाय को तीन एमएल का टीका लगाया जाएगा। पशुपालकों को यह टीका निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा ताकि उन पर कोई आर्थिक भार न पड़े और उनका पशुधन भी सुरक्षित रहे। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ प्रफुल्ल माथुर ने बताया कि विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है चौधरी ने बताया कि अगले दो तीन दिन में एक लाख डोज और मंगाई जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा के जाखल के गांवों में लंपी ने दी दस्तक , डेरा सच्चा सौदा के प्रेमियों ने किया उपचार
सच कहूँ/तरसेम सिंह

जाखल। पंजाब के बाद लंपी ने हरियाणा के जाखल के गांवों में भी दस्तक दे दी है। ब्लॉक जाखल के गांव चांदपुरा में बेसहारा पशुओं में संक्रमित बीमारी लंपी स्किन के 3 गोवंश में इस बीमारी के लक्षण मिले। जिनका उपचार डेरा सच्चा सौदा प्रेमियों द्वारा खुद अपने स्तर पर किया जा रहा है। जानकारी देते हुए डेरा प्रेमी करमजीत इन्सां, मेघा इन्सां, हरजिंदर इन्सां ने बताया कि उनके खेतों के आसपास उन्होंने लंपी स्किन से ग्रस्त तीन बेसहारा गायों को देखा। उन्हें इस बीमारी के लक्षण के बारे में पहले से जानकारी थी। इसीलिए उन्होंने खुद उनके लिए हरा चारा और दवा दारू कर अपने स्तर पर इलाज शुरू कर दिया है ताकि यह बीमारी गांव के अन्य दुधारू पशुओं में न फैले। इस बीमारी से संक्रमित पशु के शरीर पर गांठें हो जाती हैं। गांठ में सूजन के कारण मवाद और रक्त बहने लगता है और पशु के बुखार आता है। जिससे पशुओं के दूध देने की क्षमता प्रभावित होती है। साथ ही पशुओं में मृत्यु दर बढ़ जाती है। उन्होंने पशुपालन विभाग से मांग करते हुए कहा कि उनके गांव में भी इस तरह की बीमारी की रोकथाम हेतु पशुओं में टीकाकरण अभियान चलाया जाना चाहिए।

लंपी बीमारी के लक्षण

लंपी स्किन डिसीज बीमारी पशुओं को होने वाली एक वायरल बीमारी है। ये पॉक्स वायरस से मवेशियों में फैलती है। यह बीमारी मच्छर और मक्खी के जरिए एक से दूसरे पशुओं में फैलती है। इस बीमारी के लक्षणों में पशु के शरीर पर छोटी-छोटी गांठें बन जाती हैं। पशु के शरीर पर जख्म नजर आने लगते हैं। पशु खाना कम कर देता है। उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है।

मानसून में बढ़ा खतरा

मानसून इस रोग को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। बारिश के मौसम में इस बीमारी का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इस समय मच्छर और मक्खियों की तादात बढ़ जाती है। ऐसे में किसी मवेशी को छोटी जगह और कीचड़ युक्त जगहों पर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा मवेशी के इम्यून सिस्टम पर विशेष ध्यान दें। इम्यून सिस्टम अच्छा रहेगा, बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह बीमारी जानवरों से मनुष्यों में नहीं फैलता। यह एक जानवर से दूसरे जानवर में फैलता है। इस समय सबकों ध्यान देने की जरूरत है। जिस गाय में इस तरह के लक्षण नजर आते हैं, उसका दूध उबालकर पीएं। इसके अलावा जानवरों की साफ-सफाई के साथ-साथ, जहां पर पानी एकत्रित है, वहां स्प्रे करवाना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

मवेशियों को एक से दूसरे जिले में ले जाना भी तुरंत बंद करें।

खून चूसने, संक्रमण फैलाने वाले मच्छर-मक्खियों से बचाएं।

संभव हो तो बाड़े के बाहर न निकालें

बाड़ा भी साफ, सूखा व मच्छर-मक्खी रहित बनाए रखें।

रात के समय मवेशियों को एक से दूसरी जगह न ले जाएं

चूने खासतौर पर बिना बुझे चूने या कास्टिक चूने से पशु की खाल पर परत बनाएं, इससे कीड़ों से बचाव होगा।

क्या हैं लक्षण

पशुओं को चलने फिरने में परेशानी हो रही है।

पांव सूज रहे हैं, शरीर पर गांठें हो रही हैं और बुखार भी आ रहा है।

इससे वह खान पान भी नहीं कर पा रहे हो।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लम्पी स्किन : डेयरियों में कम हुई गायों के दूध की आमद
बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। गायों में तेजी से फैल रहे चमड़ी रोग लम्पी स्किन के कारण डेयरियों में गाय के दूध की आमद घट गई है। डेयरियों में जो दूध आता है, उसे लोग अब डर के कारण कम ले जाने लगे हैं। लोगों में डर इस बात का है कि कहीं बीमार गाय का दूध पीन से वह खुद भी बीमार न हो जाएं हालांकि सेहत विशेषज्ञ दूध को उबाल कर पीने की सलाह दे रहे हैं। हासिल हुए विवरणों मुताबिक लम्पी स्किन नामक बीमारी जिसने गायों को बड़े स्तर पर बीमार किया है, इस कारण गायों के दूध का संकट दिखाई दे रहा है, जो लोग गाय के दूध का इस्तेमाल करते थे, उनमें से काफी लोगों ने इस बीमारी के डर के कारण गाय के दूध का इस्तेमाल करना ही बंद कर दिया है। इसके अलावा बीमारी के कारण गायों के दूध की क्षमता में भी कटौती आई है।

जिला बठिंडा के गांव गोनियाना कलां के डेयरी फार्मर संचालक डॉ. कुलविन्दर सिंह, जिनके पास करीब 30-40 गाय हैं, उन्होंने बताया कि लम्पी स्किन बीमारी की शुरूआत का असर ही गाय के दूध पर पड़ता है, जिस से दूध कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि बीमारी की शुरूआत का पता चलते ही कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनके फार्म में दो गाय इस महांमारी से पीड़ित हुई थी लेकिन समय रहते पता चलने पर उनका ईलाज करवा लिया गया। इसी तरह वेरका के दूध खरीद मैनेजर बठिंडा-मानसा डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि आम दिनों में उनके पास गायों के दूध की आमद 65-70 हजार लीटर होती थी लेकिन अब यह घटकर 53-55 हजार लीटर पर पहुंच गया है।

वेरका डेयरी के जिल्हा बरनाला के कस्बा महल कलां और सहना के एरिया इंचार्ज विनय गोयल ने बताया कि उनके क्षेत्र में करीब 40 फीसदी पशु लम्पी स्किन बीमारी की चपेट में आए जबकि करीब दो फीसदी पशुओं का जानी तौर पर नुक्सान हो गया। दूध की आमद के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने बताया कि 15 से 20 फीसदी दूध फार्मां पर घट गया है। उन्होंने बताया कि गांव संघेड़ा के एक डेयरी फार्म से लम्पी स्किन बीमारी के फैलाव से पहले रोजाना 450 लीटर दूध होता था लेकिन अब उनको 300 लीटर दूध ही मिल रहा है। इसी तरह अन्य और भी डेयरी फार्मों से गायों के दूध की आमद घटी है।

उबालकर दूध का इस्तेमाल करने में नहीं कोई डर

वैटरनरी पॉलीटैक्निक कॉलेज और क्षेत्र रिसर्च प्रशिक्षण केन्द्र कालझरानी के प्रिंसीपल कम ज्वार्इंट डायरैकटर डॉ. बिमल शर्मा का कहना है कि लम्पी स्किन पीड़ित गायों के दूध के इस्तेमाल से सेहत पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता, दूध उबाल कर हमें बिना किसी भय के उसका इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो बच्चों की फोटो वायरल हो रही हैं कि पीड़ित गाय के दूध के प्रयोग से बच्चों को फून्सी हो गई, उनमें कोई सच्चाई नहीं क्योंकि वह बच्चों की एक अलग बीमारी है, न कि यह गाय के दूध के इस्तेमाल करने से हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।