lumpy skin disease - Sach Kahoon Hindi

अगले सप्ताह से गौवंश के गले में डाली जाएगी रेडियम बैल्ट
लंपी स्किन बीमारी के चलते 2500 गौवंश का किया इलाज

अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) जिस समय कोरोना का दौर चला तो मानव जाति ने स्वयं के बचाव के लिए अनेकों प्रयास किए। लेकिन अभी बेजुबान गौवंश को लंपी स्किन नाम कि बीमारी ने घेरा तो स्वयं गौवंश अपने लिए कुछ करने को जब असहाय नजर आई। अबोहर में सेवा परमो धर्म समिति का गठन कर युवाओं ने गौवंश के बचाव हेतू शहरवासियों की मदद से टीम ने मिलाकर इस बीमारी की रोकथाम हेतु प्रयास करते हुए शहर कि तकरीबन 2500 गौ माताओं का उपचार किया। सेवा परमो धर्म अबोहर कि टीम के सदस्यों ने बताया कि मानवता के लिए एक कदम ओर बढ़ाते हुए अगले हफ्ते से अपना नया मिशन शुरु करने जा रही है जिसमें शहर कि सभी गौवंश के गले में रेडियम की बेल्ट डाली जाएगी। ताकी आने वाले सर्दी के मौसम में जानवरों के कारण होने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। सेवा परमो धर्म अबोहर के सेवादार राजेश शर्मा ने बताया कि गौवंश के साथ-साथ उनकी टीम कुत्तों, बिल्लियों या अन्य पशु पक्षियों की भी सेवा दिलोजान से करती है।

यह भी पढ़ें:–  आढ़ती एसोसिएसन के अध्यक्ष रंजीव रहेजा नियुक्त

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गौवंशों पर किया औषधीय युक्त घोल का छिड़काव
अनूपगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा नगर मंडल अनूपगढ द्वारा श्रीगौशाला में औषधि युक्त घोल का गोवंश पर छिड़काव किया गया। किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन तिवारी ने बताया कि गोवंश में फैली हुई लम्पि स्किन डिजीज बीमारी को देखते हुए गुरुवार को श्री गौशाला में भाजपा कार्यकतार्ओं और गो प्रेमियों के द्वारा औषधि युक्त घोल का गोवंश पर छिड़काव किया गया ताकि गोवंश में फैली हुई बीमारी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि श्रीगोशाला एवं शहर के विभिन्न स्थानों पर विचरण करने वाले गौवंशो पर 25 सौ लीटर घोल का छिड़काव किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार गोवंश में फैली हुई भीषण बीमारी को लेकर कोई भी पुख्ता कदम नहीं उठा रही है।

यह भी पढ़ें:– किसान बोले, समस्या हल न होने पर आंदोलन

उन्होंने बताया कि अगर राजस्थान सरकार इस बीमारी को खत्म करने हेतु कोई सटीक कदम नहीं उठाती है तो आने वाले समय में यह बीमारी एक महामारी का रूप ले लेगी। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवाड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका बैलान, उपाध्यक्ष सतपाल मुंजाल, वरिष्ठ भाजपा नेता हरनेक सिंह कलेर, पार्षद मुराद खान, परमानंद गोड़, परमिंदर सिंह, भाजपा नगर मंडल सोशल मीडिया संयोजक विपुल अग्रवाल, दान गिरी, भाजपा महामंत्री विजय सांखला, भाजयुमो अध्यक्ष मनोज आसेरी, भाजपा किसान मोर्चा मंत्री अवतार सिंह कलेर, मालाराम शर्मा, बूटा सिंह चावला, फारुख खान, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री पूर्ण राम घोटिया, भूपेश महेश्वरी सहित अन्य गो प्रेमी मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लंपी स्किन से बचाव हेतु गो-जातिय पशुओं को टीकाकरण जरूरी
चंडीगढ़ (एम के शायना)। हरियाणा सरकार ने गौवंश पालकों से आह्वान किया है कि वे अपने-अपने स्वस्थ गो-जातीय पशुओं को टीकाकरण अवश्य करवाएं ताकि लम्पी चर्म रोग से बचाव हो सके। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वस्थ गौवंश टीकाकरण अभियान चलाया गया है, घर-घर जाकर 4 माह से अधिक आयु के सभी स्वस्थ गो-जातीय पशुओं का मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक 15 लाख से अधिक गौवंश का टीकाकरण किया जा चुका है, बाकि स्वस्थ गो-जातीय पशुओं का भी टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लम्पी चर्म रोग से ग्रसित पशुओं का टीकाकरण नहीं किया जा रहा है, अगर कोई पशु उक्त बीमारी से ग्रसित है तो अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय या पशु औषधालय से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें – हरियाणा अपने हक का एक बूंद भी पानी नहीं छोड़ेगा: हुड्डा

उन्होंने गौवंश पालकों को आगाह किया कि यह बीमारी पशुओं से मनुष्य में नहीं फैलती है, फिर भी सलाह दी जाती है कि प्रभावित पशुओं का दूध उबाल कर ही पीयें। उचित देखभाल व इलाज से बीमार पशु 10-15 दिनों में पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाता है और दूध उत्पादन भी सामान्य स्तर पर आ जाता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लंपी स्किन: पशु अस्पताल में 40 बेसहारा पशुओं का किया टीकाकरण
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पशुपालन विभाग द्वारा शनिवार को बेगू रोड स्थित पशु अस्पताल में 40 बेसहारा पशुओं का किया गया टीकाकरण किया गया। पशुपालन विभाग में वीएलडीए मनोज कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा पिछले तीन दिनों से लगातार नगर परिषद् के सहयोग से बेसहारा पशुओं को पकड़ कर उनका टीकाकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को बेगु रोड स्थित पशु अस्पताल में 40 बेसहारा पशुओं का टीकाकरण किया गया। मनोज कुमार ने बताया कि लंपी स्किन डिजीज बीमारी से बचाव के लिए नगर परिषद् के सहयोग से प्रति दिन बेसहारा पशुओं टीकाकरण किया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिन बेसहारा पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है उन पर मार्क पर किया जा रहा है ताकि पता चल सके की इन पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।

अब तक 44200 पशुओं का किया टीकाकरण: डॉ. बंसल

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विद्यासागर बंसल ने बताया कि सरकार व विभाग की ओर से जिला सरसा को 182500 डोज मिली हैं जिनमें से 44200 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है और जिलाभर में तकरीबन 235000 गौ पशु हैं जिनके लिए टीकाकरण अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक 41 भैंसे भी लंपी स्किन डिजीज से संक्रमित पाई गई हैं लेकिन उनमें से किसी की भी मृत्यु का समाचार नहीं है।

345 गौवंश की हो चुकी मौत

डॉ. बंसल ने बताया कि जिला सरसा में अभी तक 7124 पशु इस रोग से संक्रमित हो चुके हैं। वही 5211 पशु इस रोग को मात भी दे चुके हैं लेकिन जिला में इस से 345 गौवंश की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका के सहयोग से गौशालाओं में लगातार फोगिंग भी करवाई जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कलायत व बात्ता गौशाला में 5 दर्जन गोवंश में लंपी के लक्षण
कलायत (सच कहूँ/अशोक राणा)। गोवंश में फैला लंपी वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। कलायत व्यवस्थित दोनों गौशाला में करीब 5 दर्जन गोवंश लंपी बीमारी से ग्रस्त हैं, जिनका स्थानीय चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। हालांकि पशु चिकित्सकों द्वारा बीमारी कम होने के दावे भी किए जा रहे हैं। कलायत मुढाड गौशाला में करीब 25 से 30 तथा आदर्श गौशाला बात्ता में 3 दर्जन गोवंश लंपी वायरस से ग्रस्त हैं, जिनमें से करीब एक दर्जन गौवंश की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है, जिनका अलग से पशु चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। मुंढाड व आदर्श गौशाला प्रधान नरेश पुरी तथा योगेश गर्ग ने बताया कि दोनों गौशाला में करीब चार हजार के करीब गोवंश मौजूद हैं।

लंपी बीमारी के फैलने का मामला संज्ञान में आते ही बीमारी का लक्षण दिखाई देने पर गोवंश को अलग रखने की व्यवस्था कर उनका इलाज आयुर्वेदिक व एलोपैथिक दवाइयों से किया जा रहा है। इसके अलावा दिन में एक बार से दो बार एंटीसेप्टिक तथा एंटी एलर्जिक दवाओं का भी छिड़काव किया जा रहा है। पशु चिकित्सक डॉ. पवन बूरा व हरीश रोहिल्ला ने बताया कलायत सब डिवीजन में 5100 लंपी वैक्सीन की डोज पहुंच चुकी हैं, जो स्वस्थ पशुओं को लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले लंपी संक्रमण 60 से 70 पशुओं में प्रतिदिन देखे जा रहे थे, अब घटकर एवं मात्र 10 से 15 पशुओं में ही लक्षण दिखाई दे रहे हैं। बीमारी में काफी हद तक कमी आई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पशुओं को लंपी बीमारी से बचाने में जुटा है पशु पालन विभाग
दूसरे जिलों से पशुओं को लाने पर भी लगाया गया है प्रतिबंध

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। पशुओं में फैली बीमारी लंपी को लेकर पशु पालन विभाग लगातार सक्रियता से काम कर रहा है। यह दावा करते हुए पशु पालन एवं डेयरिंग विभाग के उपमंडल अधिकारी डा. सुरेंद्र यादव ने बताया कि अकेले सोहना क्षेत्र में पशुओं को अगले एक सप्ताह में 7000 डोज लगा दी जाएंगी, ताकि पशुओं को इस बीमारी से बचाया जा सकते। उन्होंने बताया कि चार टीमें गठित की गई हैं, जोकि क्षेत्र में गायों को इंजेक्शन लगा रही हैं।

डा. सुरेंद्र यादव ने कहा कि जो भी पशु थोड़े से भी उन्हें प्रभावित नजर आ रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता से टीके लगाए जा रहे हैं। लंपी स्किन डिजीज एक वायरल बीमारी है, जिससे संक्रमित मवेशियों में बुखार, आंखों और नाक से बहाव, मुंह से लार आना, पूरे शरीर में गांठ, दूध उत्पादन कम होना और खाने में कठिनाई इसके मुख्य लक्षण दिखने लगते हैं। प्रशासन ने जिला गुरुग्राम के अधिकार क्षेत्र में जानवरों के अंतर-राज्य कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें गुरुग्राम में पशु मेलों और जानवरों के प्रदर्शन के आयोजन शामिल है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लम्पी स्किन : संगरूर और मालेरकोटला में कहर घटा, पशुओं की मौतें लगातार जारी
1175 पशु हो चुके हैं बीमारी का शिकार, बेसहारा पशुओं का इलाज भी बना अड़चन

पशुपालन विभाग में पदों में कमी के कारण हो रही इलाज में दिक्कत

संगरूर। (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह) जिला संगरूर और मालेरकोटला में दुधारू पशुओं खासकर गायों में फैल रही चमड़ी की बीमारी ‘लम्पी स्किन’ का कहर बेशक कुछ कम हो गया है लेकिन अभी भी पशुओं की मौतें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार के पशु पालन विभाग द्वारा बेशक अपने तौर पर पुरजोर कोशिशें की जा रही हैं लेकिन स्टाफ की बड़ी कमी इस बीमारी को रोकने में अड़चन साबित हो रही है, जिस कारण विभाग की टीमों द्वारा एक दिन में कई-कई गांवों में जाकर बीमार पशुओं का ईलाज किया जा रहा है और इसलिए उनको अपनी ड्यूटी से भी ज्यादा समय देना पड़ रहा है। पशुपालन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को लम्पी स्किन बीमारी के 177 नए केस आए हैं। विभाग अनुसार इस बीमारी से पीड़ित पशुओं की मौतें पिछले सप्ताह के मुकाबले काफी कम हो गई हैं, पिछले सप्ताह औसतन हर रोज 135 पशुओं की मौत हो रही थी, अब सिर्फ यह आंकड़ा 70 से 89 पशुओं की मौत तक रह गया है लेकिन यह भी चिंता वाली बात है कि अभी भी इतने बड़े स्तर पर पशुओं की मौतें हो रही हैं।

विभाग से मिली जानकारी मुताबक यह बीमारी ज्यादा गायों तक ही सीमित है, कुछ केसों में भैसों में इसके असर दिखने शुरु हो गए थे लेकिन ज्यादा गाय ही इस वायरस का शिकार हो रही हैं। जिला संगरूर और मालेरकोटला में विभाग अनुसार अब तक 1175 मौतें हो चुकी हैं। पिछले सप्ताह से मृत्यु दर में काफी कमी दर्ज की जा रही है लेकिन बीमार पशुओं के 40 फीसदी पशु मौत का शिकार हो रहे हैं। विभाग अनुसार अब यह वायरस उम्र दराज पशुओं पर अपना कहर बरपा रहा है या फिर जो पशु कमजोर है, जिनकी ‘इम्यूनिटी’ कम है, बाकी तन्दरूस्त पशु अपने आप ही इस बीमारी से उभर रहे हैं। विभाग द्वारा यह मुहिम चलाई जा रही है कि जो तन्दरुस्त पशु हैंं, उनका जल्द से जल्द वैक्सीनेशन किया जाएगा, विभाग अनुसार जल्द ही संगरूर और मालेरकोटला की 54 गौशालाओं में सभी तन्दरुस्त गायों के वैक्सीन लगवा दी जाएगी।

बेसहारा पशुओं का ईलाज बन रहा दिक्कत

संगरूर और मालेरकोटला में पशुपालन विभाग को यह बड़ी दिक्कत पेश आ रही है कि जो बेसहारा गाय गांवों और शहरों में या फिर कस्बों में घूम रही हैं, उनके बारे में विभाग को समय पर जानकारी नहीं मिल रही, जिस कारण उनकी हालत ज्यादा खराब हो रही है। बेसहारा पशुओं की बड़ी समस्या होने के कारण बीमार पशुओं को चारा, दवाईयां आदि नहीं मिल रही, जिस कारण उनकी मौत हो रही है। पशु पालन विभाग द्वारा ऐसी स्थिति को कन्ट्रोल करने के लिए एक कन्ट्रोल रूम भी बनाया गया है, इसके अलावा विभाग द्वारा समाज सेवी संस्थाओं से भी अपील की जा रही है कि वह कहीं भी बीमार पशु देखते हैं तो उनके ईलाज के लिए जल्द विभाग से संपर्क करें, ताकि उनकी जिंदगी को बचाया जा सके।

पशु वैक्सीनेशन मुहिम युद्ध स्तर पर जारी : डॉ. सुखविन्दर सिंह

पशुपालन विभाग के डिपटी डॉयरैक्टर डॉ. सुखविन्दर सिंह ने बताया कि फिलहाल लम्पी स्किन बीमारी कंट्रोल में है। उन्होंने कहा कि भले ही पीड़ित पशुओं की मौतें बदस्तूर जारी हैं लेकिन विभाग द्वारा कोशिशें की जा रही हैं कि बीमार पशु जल्दी से जल्दी तन्दरूस्त हों। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से वैक्सीन की कोई कमी नहीं है, पिछले सप्ताह थोड़ी दिक्कत जरूर आई थी लेकिन यह दूर कर ली गई। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अब पशुओं के वैक्सीनेशन करने की मुहिम युद्ध स्तर पर शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अगले तीन दिनों में जिला संगरूर और मालेरकोटला की सभी गौशालाओं में तन्दरुस्त पशुओं के वैक्सीन लगाने का है, ताकि उनका बचाव हो सके।

कम स्टाफ भी इलाज में बन रहा अड़चन

पशुपालन विभाग में पदों का टोटा भी बीमार पशुओं के इलाज में अड़चनें पैदा कर रहा है। पशुपालन विभाग के जिला संगरूर और मालेरकोटला में 101 अस्पताल और 146 डिस्पैंसरियां हैं, अस्पतालों में वैटरनरी डॉक्टरों के 66 और डिस्पैंसरियां के सिर्फ 99 पद ही भरे हुए हैं जब कि बाकी पद खाली हैं। इस कारण भी विभाग को इस बीमारी से लड़ने में दिक्कत आ रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लम्पी स्किन डिजीज का उपचार आयुर्वेदिक पद्धति से भी सम्भव
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। गौवंशीय पशुओं में फैल रही लम्पी स्किन डिजीज के बचाव एवं उपचार के लिये आयुर्वेदिक पद्धति से भी पशुपालन विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा उपाय बताए गए है। लम्पी त्वचा रोग एक वायरल बीमारी है, जो मवेशियों में लम्बे समय तक रूग्णता का कारण बनती है। ये रोग पॉक्स वायरस के कारण होता है। पूरे शरीर में 2 से 5 सेंटीमीटर गांठों के रूप में प्रकट होता है।

आयुर्वेद पशु चिकित्सा औषध व्यवस्था : संक्रमण होेने के बाद प्रथम तीन दिनों के लिये पान के पत्ते 10 नग, काली मिर्च पाउडर 10 नग, ढेलेवाला नमक 10 नग व आवश्यकतानुसार गुड दिया जा सकता है। यह सामग्री एक खुराक की मात्रा है। सामग्री को अच्छी तरह से पीसकर गुड के साथ मिलाकर लड्डू बना लें। पहले तीन दिनों तक संक्रमित पशु को हर तीन घंटे में एक लड्डू खिलाए।

संक्रमण होने के चार से 14 दिनों में मुख से देने वाली औषध व्यवस्था : संक्रमित पशु को चार से 14 दिनों में नीम के पत्ते एक मुठ्ठी, तुलसी के पत्ते एक मुठ्ठी, लहसुन की कली 10 नग, लौंग 10 नग, काली मिर्च पाउडर 10 नग, पान के पत्ते 5 नग, छोटे प्याज 2 नग, धनिये के पत्ते 15 ग्राम, जीरा 15 ग्राम, हल्दी पाउडर 10 ग्राम व गुड मिलाकर दिया जाये। ये सामग्री एक खुराक की मात्रा है। सामग्री को पीसकर लड्डू बनाकर सुबह शाम और रात में खिलाएं।

खुले घाव के लिये स्थानीय उपचार : संक्रमित पशु के खुले घाव के लिये नीम के पत्ते एक मुठ्ठी, तुलसी के पत्ते एक मुठ्ठी, मेहंदी के पत्ते एक मुठ्ठी, लहसुन की कली 10 नग, हल्दी पाउडर 10 ग्राम व 500 मिलीलीटर नारियल का तेल मिलाकर धीरे-धीरे पका लें एवं ठण्डा करने के पश्चात उपयोग में लें। उपयोग से पूर्व नीम की पत्तियों से उबले हुए पानी से घाव साफ करे।

लम्पी स्किन रोग से बचाव एवं संक्रमित पशुओं के स्नान (सफाई) की व्यवस्था : पशुओं के स्नान के लिये 25 लीटर पानी में एक मुठ्ठी नीम की पत्ती का पेस्ट एवं 100 ग्राम फिटकरी मिलाकर प्रयोग करना चाहिए। इस घोल के स्नान के पांच मिनट पश्चात सादे पानी से स्नान कराना चाहिए।

लम्पी स्किन रोग से बचाव एवं संक्रमित पशुओं के लिये धूपन व्यवस्था : संक्रमण को रोकने के लिये पशु बाड़े में और गायों के बीच गोबर के छाणे, कण्डे, उपले जलाकर उसमें गुगल, कपूर, नीम के सूखे पत्ते, लोबान को डालकर सुबह शाम धूपन की जा सकती है।

लक्षण

आमतौर पर हल्के से लेकर गंभीर रूप तक होते है, 41 डिग्री सेल्सियस से उपर तेज बुखार पहला लक्षण है। पशु सुस्त व उदास हो जाता है व चारा खाने से इनकार कर देता है और कमजोर हो जाता है। छाती क्षेत्रा और कोहनी क्षेत्रा के पास सूजन के परिणाम स्वरूप लंगड़ापन होता है। त्वचा के नीचे ढ़ाई सेंटीमीटर दृढ़ स्पष्ट गोल पिण्ड पूरे शरीर में विकसित हो जाते है। 7 से 15 दिनों के भीतर नोड्यूल्स फूटने लगते है और खून बहने लगता है। इस घाव से संक्रमित जानवरों में सांस लेने में कठिनाई दिखाई देती है।

संक्रमण से बचाव के उपाय

संक्रमण से बचाव के लिये तुलसी के पत्रा एक मुठ्ठी, दालचीनी 5 ग्राम, सोंठ पाउडर 5 ग्राम, काली मिर्च 10 नग व गुड आवश्यक मात्रा में दिया जा सकता है। ये सामग्री एक खुराक की मात्रा है। पशु को सुबह शाम खुराक के लड्डू बनाकर खिलाए या आवंला, अश्वगंधा, गिलोय एवं मुलेठी में से किसी एक को 20 ग्राम की मात्रा में गुड मिलाकर सुबह शाम लड्डू बनाकर खिलाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लम्पी स्किन से प्रभावित पशु को नीम से उबले गुनगुने पानी से नहलाएं
लम्पी स्किन के घाव को फैलने से रोकने के लिए करें डिटोल या फिनाइल का प्रयोग

संक्रमित पशु के प्राथमिक उपचार के लिए पशुपालन विभाग दी पशुपालकों को विशेष सलाह

फतेहाबाद (सच कहूँ ब्यूरो)। पशुपालन विभाग ने पशुओं में आई लम्पी स्किन बीमारी से बचाव के लिए पशुपालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग के अनुसार प्राथमिक उपचार व सावधानी बरतने से इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। पशु में लम्पी स्किन बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं तो पशुपालक पशु को नीम के पतों से उबाले हुए गुनगुने पानी में थोड़ी से लाल दवाई डालकर उसको नहलाएं, जिससे पशु को आराम मिलेगा। इसी प्रकार घाव वाली जगह पर डिटोल या फिनाइल लगाएं, ताकि जख्म और ज्यादा ना फैले। उल्लेखनीय है कि फिलहाल पशुओं में लम्पी स्किन बीमारी का प्रकोप आया हुआ है, जिसको लेकर पशुपालन विभाग व जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क व गंभीर है। उपायुक्त प्रदीप कुमार द्वारा पशुपालन विभाग व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए है, जिसके चलते जिला में जहां एक तरफ जरूरी जगहों पर फोगिंग का कार्य किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर पशुओं को वैक्सीन भी लगाई जा रही है। इसके साथ ही पशु चिकित्सकों द्वारा पशुपालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

इस प्रकार करें पशुओं का प्राथमिक उपचार

पशुपालन विभाग के अनुसार यदि किसी पशु में लम्पी स्किन बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं तो पशुपालक पशु को नीम के पतों से उबाले हुए गुनगुने पानी में थोड़ी से लाल दवाई डालकर उसको नहलाएं, जिससे पशु को आराम मिलेगा।

इसी प्रकार घाव वाली जगह पर डिटोल या फिनाइल लगाएं, ताकि जख्म और ज्यादा न फैले।

पशु चिकित्सकों के अनुसार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पशु को उचित दवा/टॉनिक दें। इसमें लीवर टॉनिक भी दिया जा सकता है।

बीमार पशु का निकटवर्ती पशु हस्पताल में जाकर प्राथमिक उपचार जरूर करवाएं।

विभाग के अनुसार यदि किसी के पास अधिक संख्या में पशु है और उनमें से एक या दो पशु लम्पी स्किन बीमारी से ग्रस्त है, तो बीमार पशु का दूध सबसे आखिर में निकालें।

विभाग के अनुसार लम्पी स्किन बीमारी

इतनी जानलेवा नहीं है, इसकी मृत्यु दर महज एक प्रतिशत से भी कम है। ऐसे में एतिहात बरतकर पशुओं को इस बीमारी से बचाया जा सकता है।

बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से रखें अलग : डॉ. वीरेंद्र सिंह

रतिया । उपमंडलाधीश डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को सहनाल रोड स्थित श्री शिव भोले नंदीशाला में लम्पी स्किन रोग की रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वायरस से संक्रमित पशु में पहले बुखार आना, खाल पर छोटी छोटी गांठे बनना, पशुओं में गले के नीचे, गादी, छाती व पैरों में सूजन आना जैसे लक्षण होते हैं। उन्होंने कहा कि उचित देखभाल व ईलाज से बीमार पशु 10-15 दिनों में पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाता है पशुओं का घर द्वार पर टीकाकरण जारी है। एसडीएम ने कहा कि रतिया में पशुओं को अब तक 7 हजार के करीब टीकाकरण किया जा चुका है। श्री शिव भोले नंदीशाला में पशुओं को डाक्टरों की टीम द्वारा 700 के करीब टीकाकरण किया और टैग भी लगाया गया।

उन्होंने अधिकारियों को पशुपालकों को लंपी स्किन बीमारी के प्रति जागरूक करने व बीमार पशुओं को तुरन्त उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त प्रदीप कुमार के आदेशानुसार लम्पी बीमारी की रोकथाम के लिए जिला में धारा 144 लगाई गई है। अधिक पशुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना प्रतिबंधित है। नंदीशाला में डाक्टरों की टीम द्वारा एसडीएम को रोग के रोकथाम के लिए किए प्रयासों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान रतिया पश चिकित्सक डॉ. सुनील बिश्नोई, वीएलडीए मैनपाल, कुलदीप सिंह, बलजीत सिंह, नंदीशाला प्रधान बलविंद्र सिंह, सीताराम, संजय, बलदेव सिंह, गिरधारी, अशोक गर्ग, नवीन, महावीर, विनोद उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भिवानी: ढेलेदार त्वचा रोग को लेकर धारा 144 लागू
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। जिलाधीश एवं उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने कहा कि हरियाणा राज्य में ढेलेदार त्वचा रोग (एलएसडी) (लंपी चर्म रोग) के मामले बढ़ रहे हैं और यदि समय पर इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो मामले बढ़ सकते हैं। इसी के चलते हरियाणा सरकार ने मवेशियों की अंतर्राज्यीय और अंतर-जिला आवाजाही के साथ-साथ मवेशियों की बिक्री के लिए किसी भी प्रकार के मेले पर रोक लगाने और एलएसडी की वृद्धि को तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं। जिलाधीश ने कहा कि पुलिस अधीक्षक, भिवानी जिले में महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और नाके स्थापित करके इन आदेशों का प्रवर्तन सुनिश्चित करेंगे। एलएसडी के कारण मरने वाले जानवरों की खाल उतारने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

लंपी चर्म रोग के लिए घर द्वार पर नि:शुल्क टीकाकरण

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा लंपी चर्म रोग के लिए विभिन्न पशु चिकित्सों की ड्यूटी लगा दी गई है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य पशुओं का घर द्वार पर नि:शुल्क टीकाकरण करवाया जा रहा है। इस रोग के कारण पशुओं में मृत्यु दर एक प्रतिशत से भी कम है, फिर भी एहतियात के तौर पर मृत पशुओं का विस्तारण दो से ढाई मीटर गहरा गड्ढा खोदकर करना चाहिए। मृत पशु को खुले में छोड़ने से संक्रमण व अन्य स्वास्थ्य पशुओं में फैल सकता है। यह जानकारी देते हुए पशु पालन एवं डेयरी विभाग के उप निदेशक सुखदेव राठी ने बताया कि लंपी चर्म रोग-यह वायरस जनित रोग मुख्यत: गौवंश में पाया जाता है। भैंसों में यह रोग ना के बराबर पाया जाता है। इस वायरस का प्रसार गर्म व नम मौसम में मक्खी, मच्छर व चीचड़ आदि के काटने से होता है। स्वस्थ्य पशु का संक्रमित पशु के संपर्क में आने से भी यह रोग होता है। यह रोग पशुओं से मनुष्य में नहीं फैलता इसलिए इसे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य पशुओं का घर द्वार पर नि:शुल्क टीकाकरण करवाया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लम्पी स्किन डिजीज मॉनिटरिंग को लेकर जिले में लगाए नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जिले में लम्पी स्किन डिजीज नियंत्रण के लिए मॉनिटरिंग को लेकर गोपालन विभाग की ओर से लगाए गए नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज कुमार ने रविवार को जिले का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान जिले में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. ओम प्रकाश किलानिया एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार गांधी नोडल अधिकारी के साथ रहे। डॉ. किलानिया ने बताया कि नोडल अधिकारी की ओर से जिले में लम्पी स्किन डिजीज रोग की रोकथाम, उपचार एवं नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों का निरीक्षण किया गया। जिले की विभिन्न गोशालाओं का भ्रमण कर गोशाला संचालकों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई।

गोशालाओं में रोग नियंत्रण सम्बन्धी किए जा रहे प्रयास, मक्खी, मच्छर से बचाव के लिए कीटनाशक घोल का छिड़काव, गोशाला की सफाई व्यवस्था, मृत गोवंश का निस्तारण का जायजा लिया गया। डॉ. किलानिया की ओर से नोडल अधिकारी को जिले में रोग के रोकथाम के लिए किए प्रयासों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार की ओर से जिला गो सेवा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार रौंता से जिले की गोशालाओं में रोग से बचाव के लिए चर्चा कर उनसे सुझाव लिए। विजय कुमार रौंता की ओर से पंचायत समिति स्तरीय नन्दीशाला पंचायत समिति हनुमानगढ़ के निर्माण कार्य का निरीक्षण करवाया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लम्पी की रोकथाम के लिए पोस्टर का प्रकाशन
उदयपुर l (सच कहूँ न्यूज) राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिले में लंपी रोग की रोकथाम के लिए पशुपालकों को जागरूक करने के जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष पोस्टर तैयार कर ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की पहल पर जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार किये गए पोस्टर को ग्रामीण इलाकों में वितरण एवं विभिन्न स्थानों पर चस्पा करने हेतु उपलब्ध करवाया है। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि इन पोस्टर्स को पशुपालन विभाग के माध्यम से गाँव-गाँव प्रमुख आवाजाही वाले स्थानों, सरकारी कार्यालयों एवं पशु चिकित्सा केंद्रों सहित अन्य जगहों पर चस्पा कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इस पोस्टर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संदेश एवं लम्पी की रोकथाम हेतु क्या करें एवं क्या न करें की जानकारी दर्शाई गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।