Ghaggar - Sach Kahoon Hindi

चांदपुरा में घग्घर सायफन पर नदी के जलस्तर में उछाल
1 दिन में 4 गुना पानी में बढ़ौतरी

गुहला चीका हेड पर 12 घंटे में बढ़कर दोगुना हुआ पानी

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: शिवालिक की पहाड़ियों और घग्घर नदी के तट क्षेत्रों पर हो रही बारिश के कारण घग्घर नदी के जलस्तर में पीछे से तेज़ी से वृद्धि हुईं दर्ज की गईं है। इसके चलते जाखल क्षेत्र से गुजरती नदी के चांदपुरा साइफन पर जलस्तर में बढ़त देखने को मिली है। नदी के गुहला चीका पर गुरुवार शाम को 7700 क्यूसेक जलस्तर आंका गया था, जो शुक्रवार शाम को बढ़कर 18 हज़ार 480 क्यूसेक से पार हो गया है। पीछे से जलस्तर में तेज़ी से उछाल आने के कारण चांदपुरा साइफन पर भी जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गईं है।

बता दें कि चांदपुरा साइफन पर बुधवार को जलस्तर 500 क्यूसेक मापा गया था, जबकि शुक्रवार को सुबह 2150 क्यूसेक वहीं शाम को यहां भी पानी बढ़कर 2350 क्यूसेक तक पहुंच गया है। हालांकि अभी नदी के जलस्तर का ये आंकड़ा नदी की क्षमता से कई गुना नीचे है। ऐसे में फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में मानसूनी बरसातों का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो पीछे से पानी आने पर चांदपुरा साइफन पर भी जल का स्तर बढ़ने का अनुमान है। Jakhal News

गौरतलब है कि मंगलवार शाम तक नदी में नाममात्र ही पानी बह रहा था। उस दौरान गुहला चीका हेड पर मात्र 308 क्यूसेक पानी दर्ज किया था, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र में वर्षा होने के कारण बुधवार से यहां जलस्तर तेज़ी से बढ़ने लगा है। नदी में पीछे से तेज़ी से बढ़ रहें पानी के मद्देनजर आने वाले दिनों में नदी के चांदपुरा साइफन पर भी जलस्तर अधिक बढ़ने की आशंका से लोग चिंतित हैं।

मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए खासकर नदी के तट क्षेत्रों के लोग भयभीत है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा से बारिश का पानी घग्घर नदी के जरिए जाखल क्षेत्र में पहुंचता है। यहां नदी की जल क्षमता से फिलहाल जलस्तर कई गुना नीचे है। वहीं आने वाले दिनों में यहां जलस्तर बढ़ने के अनुमान को लेकर जिम्मेदार अधिकारी बाढ़ की आशंका को लेकर बचाव संबंधी उचित प्रबंधन होने का दावा कर रहे हैं।

क्या कहते है अधिकारी | Jakhal News

इस बारे में सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता पवन नैन ने बताया कि यह घग्घर एक बरसाती नदी है, इतना पानी चलना इसमें आम बात है, घग्घर में पानी बहने से इसके तटीय किसानों को काफी फायदा पहुंचता है आसपास जलस्तर ऊंचा उठता है। अगर भविष्य में पिछे पहाड़ी क्षेत्रों ज्यादा बरसात होती है, तो घबराने की कोई बात नहीं प्रशासन की ओर से उचित प्रबंध किए हुए हैं।

यह भी पढ़ें:– फोन की कॉल डिटेल से मामले में आया नया मोड़, अब गैर इरादतन हत्या के केस में 3 आरोपी गिरफ्तार

भारी बाढ़ से सड़क पर बने गढ्ढे, दे रहे हादसों को निमंत्रण, प्रशासन बेखबर
सड़कों पर बाढ़ से जमा हुई मिट्टी और गढ्ढ़ों से उठती धूल से लोगों को हो रही सांस की बीमारी | Jakhal News

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। पिछले महीने घग्गर (Ghaggar) में आई बाढ़ के कारण जहां घग्गर के तटबंध टूट गए थे। वहीं खेत्र की आधा दर्जन सड़कों में बड़े बड़े कटाव हो गए। और कई जगह से इन सड़कों की एक साइड की पटरी कट गई थी। जो अब इन सड़कों के बड़े बड़े गड्ढे हादसों का कारण बने हुए हैं। अब इन गड्ढों के पास उड़ती धूल से राहगिरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Jakhal News

जाखल के कई गांवों में बाढ़ के पानी से सड़कें टूटकर बिखर गई थी। और यहां से वाहन चालक जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। गांव चांदपुरा से लेकर जाखल मंडी तक 6-7 जगह सड़क को काटकर पानी आगे निकाला था। इसके अलावा जाखल भूना मार्ग पर डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र जाखल के पास भी रोड़ में एक बहुत बड़ा कटाव बन गया था। इसके अलावा गांव तलवाड़ा की ओर सड़क की एक साइड से भरम बिल्कुल ही खस्ता हाल हो चुकी है। गांव शकरपुर से लखुवाली ढ़ाणी तक की सड़क भी बिल्कुल टूट चुकी है।

स्कूली छात्र-छात्राएं इस टूटी सड़क में गिर गिरकर स्कूल में पहुंच रहे हैं। हालांकि समाज सेवी लोगों और किसानों ने अपने स्तर पर एक बारगी इन रास्तों पर मिट्टी डालकर रास्ते को बहाल कर दिया गया था। लेकिन अब इन गड्ढों के पास उड़ती दूर से आमजन परेशान है। सड़कों पर उड़ने वाली धूल अब बाढ़ग्रस्त इलाके जाखल क्षेत्र में मुख्य समस्याओं में शुमार हो चुकी है। हवाओं में धूल का स्तर बढ़ने से लोग परेशान हैं। Jakhal News

लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे यात्रा, सड़कें दुरूस्त करने की मांग

धूल के कारण लोगों और वाहन चालकों का सड़कों में चलना मुश्किल हो गया है। राहगिरों को सांस के जरिए शरीर में जा रही धूल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा रही हैं। चांदपुरा के सरपंच अमरीक सिंह गांव मुंदलीया के सरपंच कुलदीप सिंह, गांव सिधानी के सरपंच सोनू कुमार, गांव साधनवास के सरपंच गुरप्रीत सिंह, पूर्व सरपंच नरेंद्र बढ़ियाल, ब्लॉक समिति सदस्य रामचन्द्र, शक्करपुरा के पूर्व सरपंच अशोक कंबोज, संदीप कुमार लाडी, मनोहर लाल डाकपाल सहित

पगड़ी संभाल जट्टा किसान यूनियन के उपप्रधान जग्गी महल इत्यादि ने कहा कि सड़कों पर उड़ती धूल से लोगों को धूल से फेफड़ों में इंफेक्शन की समस्या होने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन को जाखल-टोहाना आने जाने वाले सभी रास्ते दुरस्त करने शुरू कर देने चाहिए। इन टूटी फूटी सड़कों में बने गड्ढों उक्त रास्तों पर लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। स्कूली बसें भी इन खतरनाक रास्तों से गुजर रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सड़कों की तुरंत मरम्मत कर लोगों को राहत दी जाए। Jakhal News

जाखल क्षेत्र में घग्गर की बाढ़ से काफी सड़कों का नुकसान हुआ था सड़क निर्माण विभाग की ओर से इन सभी सड़को में बने गड्ढों को ठीक करने का एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा हुआ है। जल्दी ही इन सड़कों की मरम्मत करवरकर लोगों को राहत पहुंचा दी जाएगी।

अंकुर गर्ग, जेई सड़क निर्माण विभाग

यह भी पढ़ें:– समय की मांग है ‘एक देश-एक चुनाव’

गुल्लाचिक्का पर फिर बढ़ा जल स्तर
घग्घर नाली बेड में छह दिन में कम हुआ दो हजार क्यूसेक पानी

अधिकारी बोले, अभी स्थिति नियंत्रण में | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। घग्घर (Ghaggar) नाली बेड में धीरे-धीरे कम हो रही पानी की मात्रा शुक्रवार को 5000 क्यूसेक पर पहुंच गई। छह दिनों में नाली बेड में 2000 क्यूसेक से अधिक पानी कम हो चुका है। इस कारण स्थिति नियंत्रण में है और जिले में पैदा हुए बाढ़ के हालात टल गए हैं। हालांकि गुल्लाचिक्का हैड पर शुक्रवार को 4 से 5 हजार क्यूसेक पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन उसके नीचे सरदूलगढ़ हैड पर गेज में कोई परिवर्तन न होने पर अधिकारी स्थिति नियंत्रण में बता रहे हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे ओटू हैड से 18400 क्यूसेक पानी राजस्थान की ओर रिलीज किया जा रहा था। राजस्थान में कुल 12600 क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी। Hanumangarh News

घग्घर साइफन पर 12600 क्यूसेक पानी पहुंच रहा था। इसमें से जीडीसी आरडी 42 (सेमनाला) में 7785 क्यूसेक और घग्घर नाली बेड में 5000 क्यूसेक पानी रिलीज किया जा रहा था। जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा ने बताया कि 629 आरडी पर घग्घर नदी में 12600 क्यूसेक पहुंच रहा है। इसमें से 5000 क्यूसेक पानी नाली बेड और 7600 क्यूसेक पानी घग्घर डायवर्जन चैनल में चल रहा है। एकबारगी स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि गुल्लाचिक्का व ओटू हैड पर शुक्रवार को 4 से 5000 क्यूसेक पानी बढ़ा है। लेकिन सरदूलगढ़ की गेज में परिवर्तन नहीं हुआ है। इस कारण अभी हनुमानगढ़ जिले में बाढ़ के खतरे की स्थिति नहीं है।

लगातार हरियाणा के अधिकारियों से सम्पर्क रखा जा रहा है। मुख्य अभियंता ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर के लिए 13500 पानी लिया है। चार में से दो ग्रुप चलाए जाएंगे। भाखड़ा में भी करीब 1500 क्यूसेक और नोहर के सिद्धमुख प्रोजेक्ट में 750 क्यूसेक पानी लिया गया है। इंदिरा गांधी नहर में गुरुवार को 10000 क्यूसेक पानी चल रहा था। धीरे-धीरे कर पानी की मात्रा में बढ़ोतरी की जा रही है। देर रात तक पानी पूरा हो जाएगा। अभी दो से तीन दिन पोंड भरने में समय लगेगा। साथ ही पानी की सप्लाई होगी। 31 जुलाई को सुबह से चार में दो ग्रुप का रेगुलेशन जारी होगा।

नियंत्रण कक्ष समाप्त | Hanumangarh News

पिछले दिनों घग्घर में पानी की तेज आवक के चलते गठित किए गए नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार को समाप्त कर दिया गया। नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अपने पूर्व पदस्थापन स्थान पर उपस्थिति के लिए कार्यमुक्त कर दिए गए। इस संबंध में जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग की ओर से शुक्रवार को संशोधित आदेश जारी किए गए। आदेशों में कहा गया कि घग्घर नदी में पानी की मात्रा में वृद्धि के दृष्टिगत आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए 13

जुलाई को आदेश जारी कर श्रीगंगानगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड हनुमानगढ़ में कंट्रोल रूम गठित किया गया था। वर्तमान में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में होने के कारण उक्त कंट्रोल रूम को समाप्त किया जाता है व सभी कार्मिकों को कार्यमुक्त कर निर्देशित किया जाता है कि वे अपनी उपस्थिति मूल पदस्थापन कार्यालय में देना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें:– हिमाचल में बारिश का कहर जारी, एनएच-5 बंद, वाहनों में गुजरी रात