RBI गवर्नर - Sach Kahoon Hindi

2000 Note Last Date: आज आखिरी मौका! दिल्ली-गाजियाबाद से नोएडा में 100 करोड़ डिपोजिट
नई दिल्ली। RBI Guidelines के अनुसार कल से देश में 2000 रुपए (2000 Note) का नोट चलन से बाहर होने जा रहा है। नोट बदलने का बैंकों में आज आखिरी दिन है। ये नोट आज बैंकों में शाम 4 बजे तक तथा एटीएम में रात 12 बजे तक बदलने की सुविधा मिल रही है। लीड बैंक के अधिकारी ने जानकारी दी है कि दिल्ली और गाजियाबाद से नोएडा के बैंकों में 100 करोड़ रुपए के करीब 2000 रुपये के नोट जमा करवाए गए हंै। हैरानी हो रही है कि इन अंतिम दिनों में भी नोएडा के बैंकों में 2000 रुपए के नोट जमा करवाए गए हैं। इनमें अशोक नगर, इंदिरापुरम, मयूर विहार, खोड़ा के अधिकतर लोग शामिल हैं। 2000 Note Last Date

लीड बैंक के अधिकारी ने बताया कि जिले को जो 2000 रुपए का नोट बदलने का लक्ष्य मिला था, उसे अंतिम तारीख से एक सप्ताह पहले ही पूरा कर लिया गया है, इसके बाद भी लोगों ने 20 करोड़ रुपए से अधिक 2000 रुपये के नोट जमा करवाएं हैं। बता दें कि बैंकों को आज शाम सात बजे तक बैंक में आए नोटों को करेंसी चेस्ट में जमा कराना होगा। वहीं एटीएम में जो पैसे जमा होंगे वो पैसे चेस्ट में कल तक जमा करवाने होंगे। इस वक्त जिले में करीब 35 बैंकों की 570 शाखाएं चल रही है। वहीं एटीएमों की संख्या की बात करें तो वो करीब 820 हैं। लीड बैंक के अधिकारी के अनुसार, जब 23 मई को नोट बदलने की घोषणा की गई थी, तब उनके लीड बैंक की ओर से 37.5 लाख नोट बदलने का लक्ष्य रखा गया था। 2000 Note Last Date

बैंक अधिकारी का कहना है कि जिस प्रकार के हालात पिछली बार नोटबंदी के समय दिखाई दिए थे वो हालात इस बार नहीं दिखाई दिए। बैंकों में बहुत आसानी से नोट बदले गए। ना कोई लाइन लगाई गई, न भीड़ भड़ाका। इसके लिए 23 मई से ही शाखाओं पर 600 अतिरिक्त कर्मचारी रखे गए थे। मई के महीने में बैंकों में करीब 12 से 15 करोड़ तक एक दिन में पहुंचे थे। वहीं सितंबर महीने में ये आंकड़ा बढ़कर एक दिन औसतन 18 से 20 करोड़ तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें:– Deaddiction: ईमानदारी से नशा मुक्ति के प्रयास होने चाहियें

आरबीआई का बड़ा ऐलान, 4 महीने बाद भी चलते रहेंगे 2000 के नोट
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर ने ऐलान किया है कि 2000 के नोट 4 महीने तक बदले जा सकेंगे लेकिन इस समय सीमा को गंभीरता से ना लें और नोट बदलने के लिए बंैकों में भीड़ ना लगाएं। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 2000 के नोट मंगलवार से देश के सभी बैंकों में बदले जा सकेंगे। आप आराम से अपने 2000 के नोटों को बदल सकेंगे।

यह भी पढ़ें:–Hanumangarh: गर्मी थी मगरूर, साध-संगत ने तोड़ा गुरूर, रिकॉर्डतोड़ गर्मी को चीर पहुंचे रिकॉर्ड श्रद्धा…

उन्होंने कहा कि नोट बदलने की टेंशन ना लें और इसको देखते हुए बैंकों में ज्यादा भीड़ ना लगाएं क्योंकि 30 सितंबर की डेडलाइन के बाद भी 2000 के नोटों चलन में रहेंगे। यानि ये वैध रहेंगे। इसलिए 30 सितंबर के बाद भी नोटों को बदलने का सिलसिला चला रह सकताा है। RBI गवर्नर ने सोमवार को कहा है कि भीषण गर्मी को देखते हुए बैंक लोगों के लिए छायादार जगहों और पानी का हमेशा इंतजाम रखें ताकि किसी भी ग्राहक को कोई परेशानी ना हो। इसके अलावा बैंकों को ये भी कहा गया है कि कितने नोट बदले गए और कितने जमा किए गए इसका हिसाब भी बैंक पूरी तरह से रखेंगे।

नोटबंदी को लेकर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि नोट बदलने के दौरान अगर कोई भी परेशानी लोगों को आती है तो उसका हम प्राथमिकता के तौर पर समाधान करेंगे और बैंकों के जरिए नोट बदलने की प्रक्रिया पर पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसलिए लोगों के लिए चिंता वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि करेंसी मैनेजमेंट आॅपरेशन के तहत ही उन्होंने 2000 के नोट सर्कुलेशन हटाने का कार्य शुरू किया है। क्योंकि पहले भी ज्यादातर दुकानदार 2000 के नोट नहीं लेते थे और उनके ऐलान के बाद दुकानदारों का 2000 रुपये का नोट लेना शायद बंद ही हो जाए।

उल्लेखनीय है कि रविवार को स्टेट बैंक आॅफ इंडिया ने 2000 के नोट बदलने के लिए एक गाइडलाइन जारी की थी। इस दौरान भारत के सबसे बड़े इस बैंक ने कहा था कि 2000 के नोट बदलने के लिए किसी भी आईडी की जरूरत नहीं पड़ेगी, कोई भी फार्म नहीं भरना पड़ेगा और एक बार में 10 नोट यानि 20000 रुपये बदले जा सकेंगे। स्टेट बैंक द्वारा यह नोटिफिकेशन इसलिए भी जारी किया गया था क्योंकि सोशल मीडिया पर नोट बदलने को लेकर अलग-अलग जानकारियां दी जा रही थी। कहा जा रहा था कि नोट बदलने के लिए आधार कार्ड जैसी कोई चीज अनिवार्य होगी और फार्म भी भरना पड़ेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। नोट बदलने के लिए किसी को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।