Climber Narendra - Sach Kahoon Hindi

पर्वतारोही नरेंद्र ने 6 दिन में फतह किया माउंट एवरेस्ट
बिना रूके, बिना थके बना दिया विश्व रिकॉर्ड

सच कहूँ/संजय मेहरा

गुरुग्राम। पर्वतारोहण करके अनेकों रिकॉर्ड बना चुके पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने बिना रुके-थके छह दिन में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट नेपाल में है। नेपाल सरकार व रिकॉर्ड एजेंसी की ओर से नरेंद्र सिंह को इस रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र दिए गए। नरेंद्र ने अपने इस अभियान का नाम आजादी का अमृत महोत्सव फास्टेस्ट एवरेस्ट अभियान-2022 रखा है। नरेंद्र सिंह यादव ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर वहां राष्ट्रीय गीत गाते हुए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। पर्वतारोही नरेन्द्र ने अपने इस अभियान को रेजांगला युद्ध के शहीदों को समर्पित किया। नरेंद्र एमए योगा का छात्र है। नरेंद्र सिंह यादव ने माउंट एवरेस्ट की यह यात्रा 27 मई 2022 को सुबह 5 बजे भारत का तिरंगा लेकर शुरू की और 6 दिन में बिना रुके-थके दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंचकर विश्व कीर्तिमान बनाया। यह अभियान दक्षिण (नेपाल) के रास्ते से फतह किया गया है। नरेंद्र ने पहले भी इस चोटी को वर्ष 2016 में फतह किया था। उसका अब अगला लक्ष्य उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली है। अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी विंसन है, जिसके लिए नरेंद्र तैयारी में लगा हुआ है। उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली को जून में पूरा करने का समय निर्धारित हुआ है।

12 साल की उम्र से ही शुरू किया अभ्यास

12 साल की उम्र में ही नरेन्द्र ने जम्मू कश्मीर की पहाड़ियों पर चढ़कर अपने पर्वतारोहण की प्रारंभिक शुरूआत कर दी थी। वर्ष 2008 से इन्होंने नियमित तौर से पर्वतारोहण का अभ्यास शुरू कर दिया था। उसके बाद महज 19 वर्ष की आयु में 6512 मीटर ऊंची भागीरथी-टू व 5612 मीटर ऊंची डीकेडी-टू के साथ कालिंदी पास व वासुकी तालपास, लेह, गढ़वाल चोटी को फतह करके सबसे कम उम्र का पर्वतारोही साबित हुआ था।

7 महाद्वीपों को फतह करने का है सपना

आर्मी जवान कृष्णचंद के पुत्र नरेंद्र सिंह यादव का सपना दुनिया के सभी सात महाद्वीपों को फतह कर विश्व रिकॉर्ड बुक में छाप छोड़ने का है। नरेन्द्र ने अब तक 5 महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया है। जिसमें माउंट एवरेस्ट, किलिमंजारो को दो बार, एलब्रूस को ट्रैवल्स में, कोजास्को व आॅस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियां शामिल हैं। इसके साथ-साथ दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ को भी फतह किया है। नरेंद्र ने अब तक पर्वतारोहण के क्षेत्र में 17 विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।