Asia Cup 2022 - Sach Kahoon Hindi

एशिया के ताज के लिए भिड़ेंगे श्रीलंका, पाकिस्तान
दुबई (एजेंसी)। श्रीलंका को एशिया कप 2022 के पहले मैच में जब अफगानिस्तान के हाथों शिकस्त मिली थी तो यह उसकी पिछले 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 28वीं हार थी, लेकिन दसुन शनाका की टीम ने इसके बाद एशिया कप का पूरा परिदृश्य ही बदल दिया। श्रीलंका ने एशिया कप 2022 के पहले मैच में हार के बाद अपने अगले चार मुकाबले जीतते हुए सात बार की एशिया कप चैंपियन भारत को हराया और सुपर-4 मैच में अफगानिस्तान को मात देकर अपना पिछला बदला भी चुका लिया। कोच क्रिस सिल्वरवुड की टीम ने बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और अब वह छठी बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाने से सिर्फ एक कदम दूर है। रविवार (11 सितंबर) को फाइनल में श्रीलंका के सामने दो बार की एशिया कप चैंपियन पाकिस्तान की चुनौती है। श्रीलंकाई टीम शुक्रवार को हुए ‘ड्रेस रिहर्सल’ मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा चुकी है, हालांकि बाबर आजम की टीम से फाइनल में आक्रामक क्रिकेट की उम्मीद है।

दोनों टीमों में धमाकेदार मैच होने की संभावना

श्रीलंकाई स्पिनर यूएई की पिचों पर अपना लोहा मनवा चुके हैं। वानिंदू हसरंगा और महीष तीक्षणा ने शुक्रवार के मैच में पाकिस्तान के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और सिर्फ 5.20 की इकॉनमी से रन दिये थे। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने भी टूनार्मेंट में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता है। पाकिस्तान के उलट श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी में एक-दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं है जो उन्हें बड़े लक्ष्यों का पीछा करने में सक्षम बनाता है। दूसरी ओर, पाकिस्तान की गेंदबाजी शाहीन शाह अफरीदी की अनुपस्थिति के बावजूद हमेशा की तरह पैनी रही है। एशिया कप में भारत के खिलाफ अपना टी20 पदार्पण करने वाले नसीम शाह के रूप में पाकिस्तान को भविष्य का एक सितारा मिला है, लेकिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरे टूनार्मेंट में उनका कमजोर पक्ष रहा है।

कप्तान बाबर ने टूनार्मेंट के पांच मैचों में सिर्फ 63 रन बनाये हैं, हालांकि श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 30 रन की पारी खेलकर लय हासिल करने का संकेत दिया। मोहम्मद रिजवान शानदार फॉर्म की बदौलत एशिया कप 2022 में 226 रन बना चुके हैं, लेकिन उनके अलावा किसी भी पाकिस्तानी बल्लेबाज ने लगातार रन नहीं बनाये हैं। रिजवान एशिया कप 2022 में दो बार बड़ी पारी खेलने में असफल रहे हैं, जिसमें से एक बार (श्रीलंका के खिलाफ) पाकिस्तान आॅलआउट हो गयी थी, जबकि दूसरी बार (अफगानिस्तान के खिलाफ) उसने नौ विकेट गंवाकर मैच जीता था।

यह भी पढ़े:- ‘जय विज्ञान जय अनुसंधान’ का आह्वान करते हुए आगे बढ़ रहा है नया भारत: पीएम

रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे खेला जाएगा

यूएई के अन्य मैचों की तरह ही फाइनल में भी टॉस अहम भूमिका निभाएगा। श्रीलंका और पाकिस्तान ने एशिया कप में कुल 16 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 11 श्रीलंका ने जीते हैं जबकि पांच पाकिस्तान के पक्ष में गये हैं। इसके उलट टी20 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 22 में से 13 बार हराया है। कप्तान बाबर दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए जीत के आंकड़े को 14 करना चाहेंगे, जबकि श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहे अपने देश को एशिया कप जीतकर खुशी के कुछ पल देना चाहेगी। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे खेला जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, जानें, इस बार किसका पलड़ा भारी
दुबई (एजेंसी)। 370 दिन बाद भारत और पाकिस्तान उसी मैदान पर आमने सामने होंगे जब वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत को हरा दिया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत आज उसका बदला लेता है। भारत और पाकिस्तान की टीम आज सायं 7:30 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने सामने होंगी।

एशिया कप में हावी रहा है भारत

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियाकप में 14 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 8 मुकाबलों में भारत को जीत वहीं 5 मैच पाकिस्तान ने जीते है। एक मैच बेनतीजा रहा है। एशिया कप में पिछली तीन भिडंÞत में भारत ने ही बाजी मारी है।

दुबई में भारतीय टीम से जुड़े द्रविड़

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोनावायरस से उभरने के बाद रविवार को टीम के साथ दुबई में शामिल हुए। द्रविड़ की अनुपस्थिति में वीवीएस लक्ष्मण भारत के अभियान की तैयारी के चरण की देखरेख कर रहे थे। जब भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप का पहला मैच खेलेगी तब द्रविड़ डगआउट में मौजूद होंगे। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक लक्ष्मण के बेंगलुरु जाने की उम्मीद है, जहां वह भारत-ए टीम के साथ जुड़ेंगे जो न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ एक सितंबर से शुरू होने वाली लाल गेंद शृंखला के लिये तैयारी कर रही है। लक्ष्मण दुबई के लिये हरारे से रवाना हुई थे, जहां वह केएल राहुल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के कोच थे। भारत ने तब जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया था। वह इससे पहले आयरलैंड टी20 दौरे और इंग्लैंड में पहले टी20 के लिए भी कोचिंग सेट-अप का हिस्सा थे। लक्ष्मण जिम्बाब्वे दौरे के बाद भारत लौटने वाले थे, लेकिन पिछले सप्ताह द्रविड़ को ‘हल्के कोविड लक्षणों का अनुभवह्व होने के बाद उन्हें कार्यभार संभालने के लिए कहा गया था। भारतीय खिलाड़ी 23 अगस्त को दुबई में एकत्रित हुए और एक दिन बाद प्रशिक्षण शुरू किया। पाकिस्तान के खिलाफ अपने खेल की पूर्व संध्या पर शनिवार को एक वैकल्पिक सत्र होने से पहले, उन्होंने कौशल पर जोर देने के साथ तीन दिनों का कठोर प्रशिक्षण लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।