utrakhand - Sach Kahoon Hindi

Deaflympics: रूड़की के अभिनव देशवाल ने देश का नाम किया रोशन, पिता मनोज देशवाल ने सच कहूँ को दिया इंटरव्यू
Deaflympics: रूड़की (दीपक त्यागी)। बधिर ओलिंपिक्स में भारतीय निशानेबाजों ने फिर से भारत का नाम रोशन किया है। विशेष रूप से अभिनव देशवाल और प्रांजलि प्रशांत धूमल की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल माइक्रेड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर मात-पिता के लिए एक बेहद गर्व का पल पेश किया है।

अभिनव देशवाल की कहानी, पिता मनोज देशवाल की प्रेरणा | Deaflympics

अभिनव देशवाल का शुरूआती जीवन संघर्षों से भरा रहा। चार महीने की उम्र में उन्हें मेनिन्जाइटिस हुआ और उनकी सुनने की क्षमता बहुत कम बची रह गई। बाद में कोक्लियर इम्प्लांट लगाने के बाद कुछ हद तक सुनने की क्षमता वापस आई, लेकिन भाषा और संचार में मुश्किलें बनी रहीं।

उनके पिता मनोज देशवाल ने अभिनव को न केवल उनकी चुनौतियों के बावजूद मोटिवेट किया, बल्कि उन्होंने अपनी सारी प्राथमिकताओं को बदल दिया। मनोज पहले अपना कोचिंग सेंटर चलाते थे, लेकिन अब पूरी तरह से अभिनव के सफर का समर्थन कर रहे हैं।

मनोज कहते हैं कि शुरूआत में उन्होंने सोचा था, ‘अगर बेटे की पढ़ाई अच्छी नहीं होगी, तो हमें दूसरा रास्ता देखना होगा’— और वही दूसरा रास्ता निशानेबाजी बनी। उनकी कठिन मेहनत और पिता की बलिदानी मेहनत ने अभिनव को मंच तक पहुँचाया, जहां उन्होंने बड़ी प्रतियोगिताओं में अपना कौशल दिखाया है। उन्होंने बताया कि अभिनव देशवाल को यहां तक पहुंचाने के लिए उनके कोच अमित धीमान का बहुत योगदान है उनकी कड़ी मेहनत से मेरा बेटा ने ये मुकाम हासिल किया है।

उनकी उम्मीदें, संघर्ष, और विश्वास

अभिनव और प्रांजलि की जीत सिर्फ एक स्पोर्ट्स कहानी नहीं है, बल्कि यह परिवार की कहानी भी है — उनकी उम्मीदें, संघर्ष, और विश्वास। उनकी सफलता हमें यह सिखाती है कि माता-पिता का समर्थन बच्चे की उड़ान में कितनी बड़ी भूमिका निभा सकता है। यह उपलब्धि उन सभी माता-पिताओं के लिए एक उत्साहवर्धक संदेश है जो अपने बच्चों की क्षमताओं पर भरोसा रखते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का साहस देते हैं।

इस तरह जीता अभिनव देशवाल और प्रांजली प्रशांत धुमाल ने गोल्ड

टोक्यो में जारी 25वें समर डेफलम्पिक्स में भारतीय निशानेबाज़ों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा, जहां अभिनव देशवाल और प्रांजली प्रशांत धुमाल ने 10मी एयर पिस्टल मिश्रित टीम इवेंट में चीनी ताइपे के या-जू काओ और मिंग-जुई हसु को 16-6 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिन की दूसरी स्पर्धा में कुशाग्र सिंह राजावत ने 50मी राइफल प्रोन में कांस्य पदक जीता। इन पदकों के साथ भारत की शूटिंग में कुल पदक संख्या 11 हो गई है, जो अभी तक टोक्यो में भारत के जीते गए कुल पदक हैं।

अभिनव और प्रांजली ने स्वर्ण पदक मैच की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और प्रतिद्वंद्वियों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इससे पहले क्वालिफिकेशन में दोनों ने डेफ वर्ल्ड और ओलंपिक रिकॉर्ड की बराबरी की थी, जिसे पिछले डेफलम्पिक्स में इसी जोड़ी ने स्थापित किया था। भारतीय जोड़ी ने 569-20x का संयुक्त स्कोर किया, जिसमें अभिनव ने 287-12x (97, 95, 95) और प्रांजली ने 282-8x (95, 94, 93) स्कोर किया। दोनों निशानेबाज सोमवार को व्यक्तिगत वर्ग में भी रजत पदक जीत चुके हैं।

भारत की दूसरी जोड़ी, महिलाओं की व्यक्तिगत चैंपियन अनुया प्रसाद और रुदार विनोद कुमार क्वालिफिकेशन में 553-10x के संयुक्त स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रही। अनुया ने 280-5x (93, 91, 96) जबकि रुदार ने 273-5x (92, 90, 91) स्कोर किया। ईरान के महला सामीई और बिजान गफ़ारी ने यूक्रेन के सोफिया ओलेनिच और ओलेक्ज़ेंडर कोलोडी को हराकर कांस्य पदक जीता। 50मी राइफल प्रोन में कुशाग्र सिंह राजावत ने 224.3 के स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमाया। यूक्रेन के दिमित्रो पेट्रेंको ने 251.0 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता और डेफ वर्ल्ड व ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि जर्मनी के कॉलिन म्यूएलर ने 245.4 के साथ रजत पदक जीता। महित संधू और नताशा जोशी कल महिलाओं की 50मी थ्री पोज़िशन्स इवेंट में हिस्सा लेंगी। महित पहले ही 10मी एयर राइफल मिश्रित टीम और व्यक्तिगत वर्ग में क्रमशः स्वर्ण और रजत जीत चुकी हैं।

उपलब्धियां-

(1) डेफलिंपिक – गोल्ड मेडल – 2022 (ब्राजील)

(2) 1 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल – डेफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप 2024 – जर्मनी

(3) अब 10m एयर पिस्टल में 1 सिल्वर मेडल और 1 गोल्ड मेडल 10m एयर पिस्टल मिक्स टीम

-जापान टोक्यो 2025

(4) नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में लगभग 35 मेडल (2018 से 2025 तक)

नोट- नॉर्मल कैटेगरी में 5 मेडल (नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप)

संवरता भारत : पीएम मोदी ने किया देश में 508 रेलवे स्टेशनों के रिडवलपमेंट का आगाज
पीएम मोदी की ऐतिहासिक पहल, अमृत भारत स्टेशन योजना का शुभारंभ, विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होंगे देश के 1309 स्टेशन  | Narendra Modi

देश में 508 स्टेशनों की होगी कायापलट, पीएम मोदी ने रखी आधारशिला

देश के 1309 में से 508 रेलवे स्टेशनों के रिडवलपमेंट कार्य की रखी गई आधारशिला,अब संवरेगी रेलवे स्टेशनों के भवनों की सूरत

देश के 1309 महत्वपूर्ण रेलवे स्‍टेशनों का 25000 करोड़ रुपये की लागत से होगा रिडवलपमेंट

नई दिल्ली (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Narendra Modi) ने एक ऐतिहासिक पहल के तहत देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के रिडवलपमेंट के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आधारशिला रखी। जिसके तहत उत्तर रेलवे के 71 स्टेशनों का भी रिडवलपमेंट किया जाएगा।

पीएम मोदी (Narendra Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के कोने-कोने में 508 रेलवे स्टेशनों के रिडवलपमेंट कार्य की आधारशिला रखी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत  देश के 1309 महत्वपूर्ण स्‍टेशनों का 25000 करोड़ रुपये की लागत से रिडवलपमेंट किया जाएगा। उन्होंने रेलवे को देश भर में लोगों के परिवहन का पसंदीदा साधन बताते हुए रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया। स्टेशन पुनर्विकास के अंतर्गत शहर के दोनों किनारों को समुचित रूप से जोड़ते हुए इन स्टेशनों को ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं। यह एकीकृत दृष्टिकोण रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र पर केंद्रित शहर के समग्र शहरी विकास के विजन से प्रेरित है।

508 स्टेशन देश के 27 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में स्थित

ये 508 स्टेशन देश के 27 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में स्थित हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश में 55, राजस्थान में 55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22, गुजरात में 21, तेलंगाना में 21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश में 18, तमिलनाडु में 18, हरियाणा में 15, कर्नाटक में 13 स्टेशन शामिल हैं।

रिडवलपमेंट डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला पर होगा आधारित

रिडवलपमेंट  कार्य से अच्छी तरह से सुव्यवस्थित यातायात सुविधा, इंटर-मॉडल एकीकरण और यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए अच्छी तरह से डिजाइन किए गए चिन्हों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा।

दिल्‍ली कैंट और सब्जी मंडी स्टेशन पर  यह रहे मौजूद

देशभर में 508 स्टेशनों पर स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला  की आधारशिला रखने के कार्यक्रम के क्रम में रविवार को उपराज्यपाल दिल्ली, विनय कुमार सक्सेना,  मीनाक्षी लेखी,  संस्‍कृति एवं विदेश मंत्रालय राज्य मंत्री भारत सरकार, तथा अठावले रामदास बंडू, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री, इधर  दिल्ली के सब्जी मंडी स्टेशन पर, डॉ हर्षवर्धन,  सांसद, लोकसभा मौजूद रहे।

यूपी के गाजियाबाद स्टेशन पर यह रहे मौजूद

जनरल (रिटायर्ड) डॉ वी.के. सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री, भारत सरकार,  सुनीता दयाल -मेयर गाजियाबाद, अनिल अग्रवाल,  सांसद (राज्यसभा) तथा   अतुल गर्ग, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी और साहिबाबाद   सुनील शर्मा, आदि मौजूद रहे  -पटौदी रोड स्टेशन पर यह मौजूद रहे

राज्यपाल हरियाणा, बंडारू दत्‍तात्रेय, सांख्यिकी, कार्यक्रम क्रियान्‍वन तथा योजना एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री, भारत सरकार,  राव इंद्रजीत सिंह तथा सत्यप्रकाश जरावत  विधायक ,पटौदी रोड स्टेशन पर   मौजूद रहे।

अंब अंदौरा स्टेशन पर यह रहे मौजूद | Narendra Modi

राज्यपाल हिमाचल प्रदेश, शिव प्रताप शुक्ला तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री, भारत सरकार   अनुराग सिंह ठाकुर मौजूद रहे।

जगाधरी स्टेशन पर यह रहे मौजूद

कंवर पाल गुर्जर, शिक्षा एवं वन मंत्री हरियाणा, मदन चौहान मेयर, यमुनानगर तथा   घनश्‍याम दास अरोड़ा,  विधायक यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर मौजूद रहे।

उत्तराखंड, हर्रावाला में यह रहे मौजूद

किशन पाल गुर्जर, राज्य मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, फरीदाबाद स्टेशन पर, गुरमीत सिंह,  राज्यपाल, उत्तराखंड और   पुष्कर सिंह धामी,  मुख्यमंत्री, उत्तराखंड, हर्रावाला में  मौजूद रहे।

उतरेटिया जंक्शन पर यह रहे मौजूद  | Narendra Modi

मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, बडगाम में, डॉ. जितेंद्र सिंह, माननीय प्रधान मंत्री कार्यालय, मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, उधमपुर में अंतरिक्ष विभाग, बनवारी लाल पुरोहित, राज्यपाल, पंजाब और मनोहर लाल,  मुख्यमंत्री, हरियाणा, चंडीगढ़ सोम प्रकाश,   वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री और कौशल किशोर, आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री, उतरेटिया जंक्शन पर उपस्थित थे। इनके अलावा उत्तर रेलवे के अन्य स्टेशनों पर आयोजित आधारशिला रखने के कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने भी भाग लिया।

उत्‍तर रेलवे के इन पांच मंडलों के 71 स्टेशनों का होगा रिडवलपमेंट –

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत भारत योजना के तहत  उत्तर रेलवे के पांच मंडलों में 71 रेलवे स्टेशनों का  भी विश्व स्तरीय हाईटेक रिडवलपमेंट होगा।रिडवलपमेंट होने वाले 71 स्टेशनों की  मण्डल  वार जानकारी  देते हुए उन्होंने बताया।

दिल्ली मण्डल :- दिल्ली कैंट., सब्जी मंडी, नरेला, गाजियाबाद, फरीदाबाद , रोहतक, सोनीपत, मानसा, मोदीनगर, जींद जं, नरवाना जं, ,बहादुरगढ़, पटौदी रोड, शामली

अम्बाला मण्डल:– चंडीगढ़, पटियाला, धुरी, कालका, संगरूर, सरहिंद, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, नांगल डैम, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), मलेरकोटला, अम्बाला कैंट, अंब अंदौरा, यमुनानगर जगाधरी, अबोहर, सहारनपुर जं0

फिरोजपुर मण्डल :- फिरोजपुर कैंट, कपूरथला, फिल्लौर जं0,कोट कपूरा जं0, पठानकोट सिटी, मुक्तसर, उधमपुर, फाजिल्का, ढंडारी कलां, गुरदासपुर (अनंतिम), बडगाम, लुधियाना जं ,जम्मू तवी,जालंधर कैंट जं,

लखनऊ मण्डल :– काशी, रायबरेली जं, जौनपुर जं0,प्रयाग जं, सुल्तानपुर जं0, उतरेटिया जं0, बाराबंकी जं, प्रतापगढ़ जं, उन्नाव जं, जं0घई जं, अमेठी, भदोही, दर्शन नगर, फूलपुर, शाहगंज जं

मुरादाबाद मण्डल :- हर्रावाला, नजीबाबाद जं हरदोई, रुड़की, हापुड़, रामपुर जं,बिजनौर, अमरोहा,  नगीना, चंदौसी, गजरौला, शाहजहांपुर (अंतिम)

यह भी पढ़ें:– मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट, जाने कब होगी झमाझम बारिश

श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 34 घायल
नैनीताल (एजेंसी)। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में संगत में जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली को एक ट्रक के टक्कर मारने से हुई भीषण दुर्घटना में एक ही गांव के छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 34 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया कि उधमसिंह नगर के शक्तिफार्म के बसुधर व आसपास गांवों के लोग एक ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर सुबह संगत में भाग लेने के लिये उत्तम नगर गुरूद्वारा जा रहे थे। ट्राली में 40 से अधिक लोग सवार थे। ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही उप्र व उधमसिंह नगर बार्डर पर स्थित सिरसा मोड़ पर पहुंची, एक ट्रक ने ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राली अनियंत्रित हो कर पलट गयी। मौके पर चीख पुकार मच गयी। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 34 से अधिक लोग घायल हो गये। मृतकों में सुमन कौर (150189, गुरूनामोबाई (30), आकाश (8), राजा (6) जस्सी (35) व भजन सिंह (32) शामिल हैं। मृतकों में तीन महिला व तीन बच्चे शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य चलाया

सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस व उधमसिंह नगर प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत व बचाव कार्य चलाया गया। सभी घायलों को तत्काल बहेड़ी, रूद्रपुर जिला अस्पताल व हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंत ने बताया कि बहेड़ी व सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को हरसंभव उपचार उपलब्ध कराया जा जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।