Modi Cabinet - Sach Kahoon Hindi

Narendra Modi Oath Ceremony LIVE Updates: पीएम मोदी की कैबिनेट से किसका कटा पत्ता, किसको क्या मिली जिम्मेवारी? जानें पूरी डिटेल्स
30 कैबिनेट, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्री शामिल

Narendra Modi Oath Ceremony LIVE Updates: नई दिल्ली (सच कहूँ टीम)। नरेन्द्र दामोदार दास मोदी ने रविवार सायं इतिहास रचते हुए राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। वे नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। प्रधानमंत्री के साथ ही 30 कैबिनेट, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। मंत्रियों में सबसे पहले राजनाथ सिंह, दूसरे नंबर पर अमित शाह, तीसरे नंबर पर नितीन गड़करी ने शपथ ली। इस दौरान अधिकतर मंत्रियों ने हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में शपथ प्राप्त की। Modi Cabinet

नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण करने के लिए पहुँचे तो सभी उपस्थितजनों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। इसके पश्चात वे कैबिनेट सहयोगियों के साथ पहली कतार की पहली कुर्सी पर बैठ गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 बजकर 23 मिनट पर सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, सुब्रह्मण्यम जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, हरदनहल्ली देवगौड़ा कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह),

सर्बानंद सोनोवाल, डॉॅ. वीरेंद्र कुमार, राममोहन नायडू, प्रल्हाद जोशी जुएल ओरांव, गिरिराज सिंह, अश्वनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, डॉ. मनसुख मंडाविया, जी. किशन रेड्डी, चिराग पासवान और सीआर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवल, प्रतापराव जाधव और जयंत चौधरी ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। इनके अलावा 36 राज्यमंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। Delhi News

इनका कटा पत्ता

जिन दिग्गजों को इस बार पीएम मोदी की कैबिनेट में जगह नहीं मिली, उनमें साध्वी निरंजन ज्योति, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, जनरल वी.के. सिंह, राजकुमार रंजन सिंह, अर्जुन मुंडा, आर.के. सिंह, राजीव चंद्रशेखर, निशीथ प्रमाणिक, अजय मिश्रा टेनी, सुभाष सरकार, जॉन बारला, भारती पंवार, रावसाहेब दानवे, कपिल पाटिल, नारायण राणे, भगवत कराड, अश्विनी चौबे, स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर शामिल हैं।

एनसीपी ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री पद ठुकराया

एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि हमने अनुरोध किया था कि हमें एक मंत्री पद दिया जाए। भाजपा की ओर से हमें स्वतंत्र प्रभार मंत्री का ऑफर मिला। प्रफुल्ल पटेल कैबिनेट मंत्री थे, तो हम कह रहे हैं कि हमें कैबिनेट मंत्री का पद चाहिए। इसलिए हमने राज्य मंत्री पद अस्वीकार कर दिया। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है। मुझे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ऑफर किया गया था। मैं पहले कैबिनेट पोस्ट पर रह चुका हूं, इसलिए मुझे यह स्वीकार नहीं था। इसलिए हमने मना कर दिया। Modi Cabinet

Narendra Modi Oath Ceremony LIVE Updates: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ…

Narendra Modi Oath Ceremony LIVE Updates: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
Narendra Modi Oath Ceremony LIVE Updates: नई दिल्ली (एजेंसी)। नरेंद्र दामोदर राव मोदी ने रविवार 9 जून को शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। जवाहरलाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री बनने वाले ऐसे पहले व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। पीएम मोदी के साथ-साथ राजनाथा सिंह एवं उनके मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली। Narendra Modi Oath Ceremony

मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह पाने वाले कुछ लोकसभा सांसदों में भाजपा नेता निर्मला सीतारमण, अमित शाह, राजनाथ सिंह, एमएल खट्टर और भाजपा के सहयोगी दलों के नेता जैसे जेडी(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी, रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इंडिया (आरपीआई) प्रमुख रामदास अठावले और राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को शाम 7:15 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों के आने की वजह से राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज के दिन पूरी मंत्रिपरिषद शपथ नहीं लेगी और केवल 30 मंत्रियों ने ही शपथ ली। मंत्रिपरिषद में 78 से 81 नेता होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि भाजपा इस बार बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई, इसलिए सहयोगी दलों (चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड आदि) के नेताओं की संख्या पिछले कार्यकाल की तुलना में अधिक होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में ये गणमान्य हुए शामिल

पड़ोसी देशों और अन्य देशों के कई नेता नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे लोगों में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, सेशेल्स के उप-राष्ट्रपति अहमद अफीफ, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ शामिल हैं। Narendra Modi Oath Ceremony

Modi Cabinet: नीतीश, नायडू, पासवान- मोदी कैबिनेट में मांग सकते ये बड़े मंत्रालय!
Modi Cabinet : नई दिल्ली (एजेंसी)। बीजेपी का अकेले दम पर सरकार बनाने का सपना अधूरा ही रह गया क्योंकि भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई। जिसके कारण, टीडीपी और जेडीयू को मोदी कैबिनेट में ज्यादा से ज्यादा मंत्री पद पाने की होड़ मचेगी। चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार, दोनों के पास गठबंधन के दौर का महत्वपूर्ण अनुभव है और उनके पास मजबूत बातचीत कौशल है और उन्हें रणनीतिक रूप से अपने समर्थन का लाभ उठाने के लिए महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलने की उम्मीद है। अब देखना यह है कि किसे क्या मिलेगा और क्या नहीं। Modi Cabinet

नीतीश कर सकते हैं 5 मंत्री पदों और केंद्रीय निधि का मोलभाव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कम से कम 5 मंत्री पद, केंद्रीय निधि, समय से पहले विधानसभा चुनाव और बिहार के लिए विशेष दर्जा मांग सकते हैं। इस मामले के जानकारों ने बताया कि पहले जेडी (यू) को कम से कम 3 कैबिनेट पद और एक राज्य मंत्री (एमओएस) देने का वादा किया गया था, लेकिन अब वे बेहतर मोलभाव कर सकते हैं। ‘‘हमें कम से कम 4 कैबिनेट पद मिलने की उम्मीद है। जेडी (यू) के एक नेता ने कहा, ‘‘एक और एमओएस पद मांगा जा सकता है।’’

उन्होंने आगे बताया कि पार्टी रेलवे, ग्रामीण विकास और जल संसाधन जैसे विभागों के लिए उत्सुक है क्योंकि ‘‘ये विभाग जेडी(यू) को राज्य में विकास को गति देने में मदद करेंगे’’ आंध्र प्रदेश के लिए तरजीही दर्जे के लिए बातचीत करेंगे चंद्रबाबू नायडू हालांकि बातचीत के हिस्से पर टीडीपी चुप है, लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट में टीडीपी सूत्रों का हवाला देते हुए सुझाव दिया गया है कि पार्टी केंद्र में महत्वपूर्ण मंत्रालय और आंध्र प्रदेश के लिए तरजीही दर्जा मांग सकती है।

दरअसल, नायडू ने 2016 में आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग को लेकर भाजपा से नाता तोड़ लिया था। चिराग पासवान को कैबिनेट में एक पद का आश्वासन चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) या एलजेपी-आरवी, जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक पद का आश्वासन दिया गया था, को एक राज्य मंत्री पद मिलने की भी उम्मीद थी। ‘‘हमें एक पद का आश्वासन दिया गया है। नाम न बताने की शर्त पर लोजपा-आरवी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘राज्यमंत्री बनना बहुत बड़ा बोनस होगा।’’ Modi Cabinet

India vs Ireland Live Score Updates: हार्दिक पांड्या ने आयरलैंड की कमर तोड़ी, केवल 49 रनों पर गिरी इत…