bengaluru - Sach Kahoon Hindi
गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर आरसीबी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर
बेंगलुरु (एजेंसी)। विराट कोहली (81) और देवदत्त पड़िक्कल (55) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को सात गेंद शेष रहते पांच विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने जेकब बेथेल (14) रन को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पड़िक्कल की जोड़ी ने पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिये 115 रनों की साझेदारी हुई। 13वें ओवर में राशिद खान ने देवदत्त पड़िक्कल को आउट कर इस साझेदारी क अंत किया। पड़िक्कल ने 27 गेंदों में दो चौके और छह छक्के उड़ाते हुए 55 रन बनाये। अगले ही ओवर में जेसन होल्डर ने शतक की ओर बढ़ रहे विराट कोहली को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। विराट कोहली ने 44 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 81 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। ऐसे समय में कप्तान रजत पाटीदार (आठ) और जितेश शर्मा (10) के विकेट गिरने के बाद आरसीबी पर संकट मंडराने लगा।
इसके बाद क्रुणाल पंड्या और टिम डेविड की जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए आरसीबी की जीत सुनिश्चित की। आरसीबी ने 18.5 ओवरों में पांच विकेट पर 206 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। क्रुणाल पंड्या ने 12 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 23 रनों की पारी खेली। वहीं टिम डेविड ने नौ गेंदों में नाबाद 10 रन बनाये। गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने दो विकेट लिये। मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव सुथार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज यहां साई सुदर्शन (100 ) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 128 रन जोड़कर अपनी टीम अच्छी शुरूआत दिलाई। 13वें ओवर में सुयश शर्मा ने शुभमन गिल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। शुभमन गिल ने 24 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 32 रन बनाये। 16वें ओवर में जॉश हेजलवुड ने शतक बना चुके साई सुदर्शन को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। साई सुदर्शन ने 58 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 100 रनों की पारी खेली।
18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने जॉस बटलर को आउट कर आरसीबी को तीसरी सफलता दिलाई। जॉस बटलर ने 16 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 25 रन बनाये। जेसन होल्डर ने पारी के आखिरी ओवर में दो छक्के एक चौका और एक रन बनाकर गुजरात का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचाया। गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जेसन होल्डर ने 10 गेंदों में एक चौका और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 23 रनों की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर ने 12 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 19 रन बनाये। आरसीबी के लिए सुयश शर्मा, जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
चौथी जीत के साथ आरसीबी ने अंक तालिका में शीर्ष पर
बेंगलुरु (एजेंसी)। रसिख सलाम (चार विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (तीन विकेट) के बाद इम्पैक्ट प्लेयर विराट कोहली (49) रन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 23वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 29 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। यह टूनार्मेंट में उनकी चौथी जीत है।
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरूआत अच्छी नहीं हुई और दूसरे ही ओवर में प्रिंस यादव ने फिल सॉल्ट (सात) को आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद देवदत्त पड़िक्कल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े। आठवें ओवर में आवेश खान ने पड़िक्कल (10) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। आरसीबी का तीसरा विकेट 11वें ओवर में विराट कोहली के रूप में गिरा। उन्हे भी आवेश खान ने आउट किया। विराट कोहली ने 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 49 रनों की पारी खेली। जितेश शर्मा ने 12वें ओवर में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 23 रन बटोरे। अगले ही ओवर में प्रिंस यादव ने कप्तान रजत पाटीदार और जितेश शर्मा का शिकार कर लखनऊ सुपर जायंट्स की मैच में वापसी करा दी। रजत पाटीदार ने 13 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाते हुए 27 रन बनाये। वहीं जितेश शर्मा ने नौ गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (23) रनों की पारी खेली। आरसीबी ने 15. ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बना कर मुकाबला पांच विकेट अपने नाम कर लिया। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड 14-14 रन बनाकर नाबाद रहे।
आज यहां इससे पहले रसिख सलाम (चार विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (तीन विकट) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 146 रन के स्कोर पर समेट दिया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज रसिख सलाम (चार विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (तीन विकेट) की गेंदबाजी आक्रमण के आगे टिक कर नहीं खेल सके। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श और एडन मारक्रम की सलामी जोड़ी 32 रन जोड़े। रसिख सलाम ने मारक्रम (12) को आउट कर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गये। सातवें ओवर में हेजलवुड ने निकोलस पूरन (एक) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। अब्दुल समद (शून्य) पर आउट किया।
10वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने मिचेल मार्श को बोल्ड कर लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरा झटका दिया। मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 40 रन बनाये। आयुष बदोनी ने 24 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 38 रन बनाये। वहीं मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाये। उन्हें रसिख सलाम ने बोल्ड आउट किया। आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण के आगे लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 146 रन के स्कोर पर सिमट गई। लखनऊ सुपर जायंट्स के आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने 24 रन देकर चार विकेट लिये। भुवनेश्वर कुमार 27 रन देकर तीन विकेट लिये। क्रुणाल पंड्या दो विकेट लिये। जॉश हेजलवुड ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराया
बेंगलुरु। टिम डेविड (नाबाद 70), देवदत्त पड़िक्कल (50) और कप्तान रजत पाटीदार (नाबाद 48) की विस्फोटक पारियों के बाद भुवनेश्वर कुमार (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स 43 रनों से शिकस्त दी। यह आरसीबी की टूनार्मेंट में दूसरी जीत तथा सीएसके की तीसरी हार है। 250 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछ करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स शुरूआत से दबाव में दिखी और उसने मात्र 30 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (सात), आयुष म्हात्रे (एक) और संजू सैमसन (नौ) रन बनाकर आउट हुये। सरफराज खान विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कार्तिक शर्मा के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। सातवें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने सरफराज खान को आउट कर पवेलियन भेज दिया। सरफराज खान ने 25 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (50) रनों की पारी खेली। इसी ओवर में क्रुणाल पंड्या ने कार्तिक शर्मा (छह) को भी अपना शिकार बना लिया। शिवम दुबे 13 गेंदों में 18 रन बनाकर छठे विकेट के रूप में आउट हुये। 16वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने तूफानी बल्लेबाजी कर रहे प्रशांत वीर को आउटकर पवेलियन भेज दिया। प्रशांत वीर ने 29 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 43 रन बनाये। 17वें ओवर में सुशय शर्मा ने जेमी ओवर्टन को आउट कर चेन्नई सुपर किंग्स को आठवां झटका दिया। जेमी ओवर्टन ने 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 37 रन बनाये। नूर अहमद आठ रन बनाकर आउट हुये। आरसीबी के गेंदबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स को 19.4 ओवरों में 207 रन पर समेट कर मुकाबला 43 रनों से जीत लिया।
आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिये। जेकब डफी, अभिनंदन सिंह और कुण्राल पंड्या को दो-दो विकेट लिये। सुयश शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ तीन विकेट पर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। पांचवें ओवर में अंशुल काम्बोज ने विराट कोहली को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। विराट कोहली ने 18 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 28 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने फिल सॉल्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। 11वें ओवर में शिवम दुबे ने फिल सॉल्ट को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। फिल सॉल्ट ने 30 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 46 रन बनाये। 15वें ओवर में जेमी ओवर्टन ने देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड आउट किया। पड़िक्कल ने 29 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए 50 रनों की पारी खेली। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टिम डेविड ने 25 गेंदों में तीन चौके और आठ छक्के लगाते हुए नाबाद 70 रनों की पारी खेली। कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में एक चौका और छह छक्के उड़ाते हुए नाबाद 48 रन बनाये। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल काम्बोज, शिवम दुबे और जेमी ओवर्टन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
नन्ही बच्ची के उपचार में मददगार बने डेरा सेवादार, बेंगलुरु में किया 2 यूनिट रक्तदान
बैंगलुरु (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर अमल करते हुए कर्नाटक के बैंगलुरु शहर में रहने वाले शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के दो सदस्यों ने एक नन्ही बच्ची के उपचार के लिए दो यूनिट रक्त देकर मानवता की सेवा का फर्ज निभाया। बच्ची के परिजनों व अस्पताल स्टॉफ सदस्यों ने डेरा के सेवादारों व पूज्य गुरुजी का आभार जताया। जानकारी देते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्यों किशोर इन्सां व साहिल शर्मा ने बताया कि बैंगलुरु के माराथ्हाली शहर में स्थित रैनबो चिल्ड्रन अस्पताल में उपचाराधीन बच्ची अनवेषा मैथी के उपचार के लिए दो यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। इस बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने पूज्य गुरुजी के पावन वचनों पर अमल करते हुए मैनीपॉल अस्पताल ट्रांसफ्यूजन सर्विस में पहुंचकर दो यूनिट रक्तदान किया।
शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने बताया कि मैनीपॉल अस्पताल ट्रांसफ्यूजन सर्विस के पदाधिकारियों को जब पता चला कि कर्नाटक से सैकड़ों किलोमीटर दूर हरियाणा में रहने वाले सेवादारों ने एक अनजान नन्हीं बच्ची के इलाज के लिए दो यूनिट रक्तदान किया है तो वे उनके जज्बे से बेहद प्रभावित हुए। किशोर इन्सां व साहिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने पूज्य गुरुजी व डेरा सच्चा सौदा के बारे में उन्हें जानकारी दी, जिस पर उन्होंने पूज्य गुरुजी का आभार जताया। बच्ची के पिता कनकन मैथी ने बताया कि वे इस्ट मिदनापुर जिले के देवाग भवानीपुर (पश्चिमी बंगाल) के रहने वाले हैं। बच्ची थैलेसीमिया रोग से पीड़ित है।
Social Media News : पुलिस को इंस्टाग्राम रील पोस्ट करने पर मिली चेतावनी!
Social Media News : बेंगलुरु (एजेंसी)। वर्दी में पुलिस अधिकारियों की कई इंस्टाग्राम रील ऑनलाइन सामने आने पर बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर हरकत में आए और उन्होंने अपने कर्मचारियों को वर्दी में रहते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर असंबंधित रील पोस्ट न करने की चेतावनी जारी कर दी। Bengaluru News
सोशल मीडिया पर पुलिस की ड्यूटी के दौरान पोस्ट की गई कई रील के वायरल होने के बाद बेंगलुुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने ये चेतावनी जारी की है, जिसमें पुलिस अधिकारियों को उनकी ड्यूटी के दौरान वर्दी में परफॉर्म करते हुए दिखाया गया है। सोमवार को जारी एक सर्कुलर में, पुलिस कमिश्नर ने जोर देकर कहा कि अगर कर्मचारी पुलिस स्टेशन में डांस जैसे असंबंधित वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करना जारी रखते हैं, तो पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग अनुशासन और प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है और इस तरह के कृत्य जनता के बीच उनकी छवि को खराब कर सकते हैं। Bengaluru News
ख्त कार्रवाई करने का निर्देश
शीर्ष पुलिस अधिकारी ने निर्देश देते हुए बेंगलुरु पुलिस की सोशल मीडिया विंग को कहा कि वो सोशल मीडिया पर निगरानी रखें, जो ऐसे वीडियो पोस्ट करेगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि मई में, ऑन-ड्यूटी बस ड्राइवर और कंडक्टर की एक इंस्टाग्राम रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके कारण उन्हें उत्तर पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (NWKRTC) से निलंबित कर दिया गया। Bengaluru News
राज्य द्वारा संचालित परिवहन निगम ने कहा कि निलंबन विभाग को गलत छवि में दिखाने के लिए किया गया है। इस साल की शुरूआत में, कर्नाटक के गडग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) के 38 मेडिकल छात्रों को अस्पताल परिसर में रील रिकॉर्ड करने के लिए दंडित किया गया था। ऐसे ही कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडूराव ने चित्रदुर्ग के एक सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में प्री-वेडिंग फोटोशूट करने के लिए एक डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया था। Bengaluru News
महिला आईएएस पति छोड़ गैंगस्टर के साथ भागी! फिर पति के घर के बाहर आकर किया ऐसा काम…
विराट कोहली के स्वामित्व वाले पब के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बेंगलुरु (एजेंसी)। बेंगलुरू शहर पुलिस ने इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) द्वारा समर्थित एक रेस्तरां के प्रबंधक के खिलाफ स्वीकृत समय से अधिक संचालन करने पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि मध्य बेंगलुरु में एमजी रोड पर स्थित पब ने स्वीकृति समय सीमा 1 बजे से अधिक (आधा घंटा) 1.30 बजे तक ग्राहकों को सेवा दी, इसलिए पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में अधिक संचालन करने के लिए कई अन्य प्रतिष्ठानों पर भी मामला दर्ज किया। Bengaluru News
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो गश्त के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 6 जुलाई की रात्रि 1:20 बजे के आसपास रेस्तरां का दौरा किया और पाया कि यह खुला हुआ है। कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने एक गैर-संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज की। कोर्ट की अनुमति से, पुलिस ने बाद में NCR को FIR में बदल दिया। Bengaluru News
पब को रात 1 बजे तक ही खुले रहने की अनुमति है | Bengaluru News
अधिकारी के अनुसार हमने कल रात 1:30 बजे तक देर से चलने के लिए लगभग 3-4 पब बुक किए हैं। हमें तेज आवाज में संगीत बजाने की शिकायतें मिलीं। डीसीपी सेंट्रल ने कहा, पब को रात 1 बजे तक ही खुले रहने की अनुमति है, उसके बाद नहीं। पिछले साल, विराट कोहली समर्थित रेस्तरां को लेकर विवाद तब खड़ा हुआ था, जब तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें बताया गया था कि कैसे उसे वन 8 कम्यून (One8 Commune) की मुंबई शाखा में ‘वेष्टी’ पहनने के कारण प्रवेश से वंचित कर दिया गया था। उस व्यक्ति ने कहा कि वह इस घटना से ‘निराश’ और ‘आहत’ महसूस कर रहा है।
विराट कोहली के स्वामित्व वाली रेस्तरां श्रृंखला ने पिछले साल भी सुर्खियाँ बटोरीं, जब दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसे ऐसे गाने बजाने से रोक दिया, जिनके लिए फोनोग्राफिक परफॉरमेंस लिमिटेड (पीपीएल) के पास कॉपीराइट था। विराट कोहली के रेस्तरां, वन 8 कम्यून के दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में आउटलेट हैं। पब का बेंगलुरु स्थान कस्तूरबा रोड पर रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर है, जो पिछले दिसंबर में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास खुला था। वन 8 कम्यून में, संरक्षक भोजन करते समय कब्बन पार्क और चिन्नास्वामी स्टेडियम के दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। कोहली का बेंगलुरु से विशेष जुड़ाव है, वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरूआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते रहे हैं। Bengaluru News
Snake News : 6 फीट लम्बा सांप हनुमान मूर्ति के पास कुंडली मारे बैठा था, देखते ही हुए होश फाख्ता
अनोखा ऑफर: स्याही लगी ऊँगली दिखाओ, डोसा-लड्डू खाओ!
Lok Sabha Election 2024 बेगलुरू। लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरा चरण बहुत ही रोमांचक रहा। कहीं-कहीं वोट डालने के बाद कई बेंगलुरुवासियों को एक होटल में मुफ्त बेन्ने डोसा, घी के लड्डू खाते देखा गया। जिन्होंने शुक्रवार को अपना वोट डाला, उन लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने के लिए, नृपथुंगा रोड पर बेंगलुरु के निसर्ग ग्रैंड होटल ने लोगों को मुफ्त भोजन की पेशकश की गई। Lok Sabha Election
मेट्रो शहर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के दिलचस्प प्रस्तावों ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित किया है, कई यूजर्स ने इस पहल की सराहना की है। वोट डालने के बाद मतदाताओं को मुफ्त भोजन का लुत्फ लेने के लिए होटल के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में लगे होने का वीडियो वायरल हो रहा है। लोकसभा चुनाव के दिन इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए लोगों को होटल में अपनी स्याही लगी उंगलियां और अपना मतदाता पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य था। मजे की बात तो यह है कि शहर में मतदान के दिन मतदाताओं के लिए उपलब्ध यह एकमात्र ऑफर नहीं है। बेंगलुरुवासी रैपिडो में मुफ्त सवारी और अन्य बहुत कुछ का भी आनंद लेते लोग देखे गए। Lok Sabha Election
EVM-VVPAT Cross-Verification: ईवीएम-वीवीपैट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! कहा-100% वैरीफिकेशन नहीं
छक्के जड़ने में हैदराबाद के हैनरिक और चौकों में विराट है अव्वल
बेंगलुरु (एजेंसी)। Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में छक्के लगाने में सनराइजर्स हैदराबाद के हैनरिक क्लासन ने सर्वाधिक 24 छक्के लगाये है वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 35 चौके के साथ शीर्ष पर है। आईपीएल के 30 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के छह मैचों में क्लासन ने सबसे अधिक 24 छक्के लगाये है। रॉयल चैलेंजर्स के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली 35 चौके लगाकर सबसे आगे चल रहे है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन 19 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर तथा हैदराबाद के अभिषेक शर्मा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिनेश कार्तिक और राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 18-18 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दूबे, मुम्बई इंडियंस के रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स 15-15 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नारायण और राजस्थान रॉयल्स के विराट कोहली 14-14 छक्कों के साथ संयुक्त रुप से पांचवें स्थान पर है। Bengaluru
चौकोें के मामले में विराट कोहली 35 चौकों के सबसे आगे है। उनके बाद रोहित शर्मा और ट्रैविस माइकल हेड 28-28 चौके दूसरे नंबर पर है। ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन 25- 25 चौकों के साथ तीसरे, फाफ डु प्लेसिस 24 चौकों के साथ चौथे तथा फिल साल्ट और बी साई सुदर्शन 23-23 चौकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर है।
ग्लेन मैक्सवैल, यशस्वी जयसवाल, अक्षर पटेल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सौरभ चौहान, मयंक अग्रवाल, उमेश यादव, राहुल त्रिपाठी, सुमित कुमार, अजमतउल्लाह उमरजई, जयदेव उनादकट, शाहरुख खान और दर्शन नालकंडे एक-एक छक्का लगाते हुए निचले पायदान पर है। Bengaluru
यह भी पढ़ें:– छतरियां की मनु भोभरिया ने पास की यूपीएससी की परीक्षा
Rameswaram Cafe Blast: कोलकाता। शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दावा किया है कि उसने कोलकाता के पास बेंगलुरु (Bengaluru) के रामेश्वरम कैफे विस्फोट के पीछे के मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। Kolkata News
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनआईए ने बेंगलुरु कैफे में कथित तौर पर आईईडी रखने वाले मुख्य आरोपी मुसाविर हुसैन शाजिब और धमाका करने की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के कथित मास्टरमाइंड अब्दुल मथीन ताहा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली इलाके के बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एनआईए ने कोलकाता के पास फरार आरोपियों का सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है, वे वहां झूठी पहचान बताकर छिपे हुए थे। इस सफलता के पीछे एनआईए को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल पुलिस की राज्य पुलिस एजेंसियों का समर्थन प्राप्त था।
उल्लेखनीय है कि 1 मार्च को व्हाइटफील्ड के रामेश्वरम कैफे विस्फोट में 9 लोग घायल हो गए थे। विस्फोट के बाद, कर्नाटक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसमें एक संदिग्ध की पहचान की, जिसने विस्फोट को अंजाम देने के लिए टाइमर के साथ एक आईईडी डिवाइस का इस्तेमाल किया था। कुछ दिनों बाद एनआईए ने टोपी, काली पैंट और काले जूते पहने हमलावर की तस्वीर भी जारी की। एनआईए ने हमलावर के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था। Kolkata News
President’s Rule in Delhi Soon: थम जाएगी दिल्ली? लगने वाला है राष्ट्रपति शासन?
Bengaluru: कूड़ा बीनने वाले के हाथ लगे 25 करोड़ के अमेरिकी डॉलर, उड़े होश!
बेंगलुरु। किस्मत की बात देखो कि एक कूड़ा-कचरा बीनने वाले 39 वर्षीय शख्स को एक रेलवे ट्रैक पर, एक बैग में 25 करोड़ रुपये पड़े हुए मिले लेकिन वहीं दूसरे ही पल वह अपने आप को बदकिस्मत समझने लगा क्योंकि जो 25 करोड़ मिले वो 30 लाख अमेरिकी डॉलर थे, जिनकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। Bengaluru News
पुलिस रिपोर्ट की मानें तो बैग में अमेरिकी डॉलर के साथ एक लेटरहेड भी मिला है, जिस पर संयुक्त राष्ट्र की मोहर लगी हुई है। रिपोर्ट में बताया गया कि कूड़ा-कचरा बीनने वाले सुलेमान शेख को 3 नवंबर को एक बैग मिला जिसमें यूएस करेंसी के 23 बंडल और साथ ही यूएन का लेटर हेड था। जब उन्होंने बैग में यूएस डॉलर देखे तो उन्होंने शहर की पुलिस को यूएस करेंसी के 23 बंडल और यूएन का लेटर हेड सौंप दिया।
प्लास्टिक और बोतलें इकट्ठा कर रहा था शख्स
रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल के नादिया जिला निवासी सुलेमान शेख बेंगलुरु में कचरा बीनने का काम करता है। सुलेमान आम दिनों की तरह ही नागवारा रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक और बोतलें इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर एक काले बैग पर पड़ी। उन्होंने बैग उठाकर खोलकर देखा तो हैरान रह गया और बैग लेकर घर चला गया।
नोटों से भर बैग देखकर सुलेमान शेख के होश उड़ गए। ऐसे में उसने किसी को कुछ नहीं बताया। नोटों से भरा बैग लेकर उसने अपने मालिक बप्पा से मुलाकात की और सारी बात उन्हें बताई। इतनी रकम देख बप्पा भी हैरान रह गए। उन्होंने फौरन सामाजिक कार्यकर्ता और स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य आर कलीम उल्लाह से संपर्क साधा। कलीम सुलेमान को बेंगलुरु कमिश्नर बी दयानंद के आॅफिस ले गए। Bengaluru police
पुलिस कमिश्नर, बेंगलुरु ने हेब्बाल पुलिस को मामले की जांच सौंपी है। पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला ब्लैक डॉलर स्कैम से जुड़ा लग रहा है। यानी करेंसी डबल करने की धोखाधड़ी। पुलिस ने डॉलर को आगे की जांच के लिए रिजर्व बैंक भेज दिया है। ताकि ये पता चल सके कि डॉलर्स असली हैं या नकली। सभी नोट केमिकल में भीगे थे। इसलिए इसकी जांच भी जरूरी है। शुरूआती जांच के मुताबिक, ये करेंसी नोट नकली बताए जा रहे हैं और ये ‘ब्लैक डॉलर स्कैम’ (Black Dollar Scam) का हिस्सा हैं। Bengaluru News
यह भी पढ़ें:– Gold-Silver Price Today : धनतेरस पर सोना-चांदी सस्ता, जानें आज के भाव!
सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कार में जिंदा जला देने की लोमहर्षक घटना
तिरुपति (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के चंद्रगिरी मंडल में एक 36 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कथित तौर पर उसकी कार में जिंदा जला देने की लोमहर्षक घटना सामने आई है।
यह भी पढ़ें:– सीएम भगवंत मान का विधायकों को आदेश, क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लें
पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिली। मृतक की पहचान ब्राह्मणपल्ली गांव निवासी नागराजू (Tirupati) के रूप में की गयी है। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने संदेह जताया है कि बेंगलुरु (Bengaluru) में एक प्रमुख आईटी कंपनी में काम करने वाले नागराजू की आधी रात को नायडूपेटा-पुथलपट्टू मार्ग पर गंगुडु पल्ले गांव के पास हत्या कर उसकी कार में आग लगा दी गयी। नागराजू के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
बेंगलुरु हवाई अड्डे के नये टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे मोदी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु के कैंपेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे जिसके कार्यान्वयन से हवाईअड्डे की क्षमता दोगुनी से ज्यादा हो जाएगी। करीब पांच हजार करोड़ रुपए की लागत से बने टर्मिनल 2 के उद्घाटन के साथ चेक इन एवं आव्रजन काउंटरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। इससे हवाईअड्डे की सालाना वहन क्षमता पांच से छह करोड़ यात्रियों की हो जाएगी जो वर्तमान में करीब ढाई करोड़ यात्री सालाना है।
Karnataka | PM Narendra Modi to inaugurate Terminal 2 of Kempegowda International Airport in Bengaluru, built at a cost of around Rs 5000 crores, on Nov 11.
T2 is designed as a tribute to the Garden city of Bengaluru; passenger experience is meant to be a “walk in the garden”. pic.twitter.com/0bFyyt7n1G
— ANI (@ANI) November 9, 2022
टर्मिनल 2 की डिजायन उद्यानों के शहर बेंगलुरु को समर्पित होगी और यात्रियों को बगीचे के टहलने जैसा अनुभव होगा। यात्रियों को दस हजार वर्गमीटर से अधिक हरी भरी दीवारों, हैंगिंग गार्डन एवं आउटडोर गार्डन के बीच चलने का अहसास होगा। इन बागों का निर्माण स्वदेशी तकनीक से किया गया है। कैंपेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के समूचे परिसर में शत प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल हो रहा है और टर्मिनल 2 भी डिजाइन इसी सिद्धांत पर बनायी गयी है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।