Janta Darbar - Sach Kahoon Hindi

बिजली विभाग के जनता दरबार में तार बदलवाने और मीटर लगवाने की समस्याएं छाईं
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: स्थानीय खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय में बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा बिजली से संबंधित समस्याओ के समाधान करने के लिए दरबार लगाया गया।  जिसमें तार बदलवाने व नए मीटर लगवाने की समस्याएं अधिकतर रही। दरबार में निरथान गांव के सरपंच राजेश कुमार ने अधिकारियों को बताया कि गांव में जनरल चौपाल जो की नई बनाई गई है।  उसमे  बिजली का कनेक्शन नहीं है । बिजली मीटर लगवाया जाए, मंडोरी गांव के साहिल ने मीटर लगवाने की शिकायत की।

जिस पर निगम द्वारा मीटर लगवाने का आश्वासन दिया गया।  इसके अलावा रोहट गांव में  ट्यूबवेल कनेक्शन है । जिसकी लाइन जर्जर हो गई है। तार बदलवाने की मांग। निगम द्वारा सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर लाइनमैन रविंद्र सैदपुर ने सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार व  प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना लागू की गई है । जिसमें केंद्र सरकार की तरफ से 1 किलो वाट का सोलर लगवाने पर 30 हजार की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जा रही है इसके अलावा हरियाणा सरकार की 1 किलोवाट पर 25000, 2 किलो वाट पर ₹50000 की सब्सिडी दे रही है। उन्होंने बताया कि सोलर लगवाने से आमजन को जो बिजली का बिल आता है। उसमें भी राहत मिलेगी और वह बिजली ज्यादा हो जाएगी तो उसको भी विभाग खरीद कर उससे भी उपभोक्ता लाभ कमा सकता है।

उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को सोलर लगवाने का आग्रह किया। इसके अलावा एसआईएस इंडिया लिमिटेड कंपनी की तरफ से बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की जानकारी दी गई।  जिसमें बतौर ट्रेनर महक प्रीत सिंह पहुंचे। उन्होंने कम पढ़े लिखे व पढे_ लिखे युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के बारे में अवगत करवाया।  उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा उन्हें स्थाई तौर पर रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। 65 वर्ष तक उन्हें नौकरी पर रखा जाएगा।आवेदन फॉर्म भरना अनिवार्य है। इस अवसर पर कई बेरोजगार युवा आवेदन करने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष सितेंद्र दहिया, एडीओ सैदपुर आशीष महल, एसडीओ खरखौदा रवि कुमार , सरपंच रोड संदीप कुमार , ग्राम सचिव तेज सिंह, निरथान गांव के सरपंच राजेश कुमार आदि व्यक्ति मौजूद रहे।

विज के जनता दरबार में उमड़े लोग, सुनाया दुखड़ा
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र समाधान के दिए आदेश

सर्दी के मद्देनजर आमजन की सुविधा के लिए गए थे विशेष प्रबंध

अंबाला छावनी (सच कहूँ न्यूज)। अंबाला छावनी के विश्राम गृह में शनिवार को गृहमंत्री अनिल विज के जनता दरबार में दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसी दौरान फरियादियों के लिए जनता दरबार में ठंड से बचाव के लिए भी इंतजाम किए गए थे। अम्बाला शहर के जंडली एरिया से आए युवक ने मंत्री से फरियाद लगाते हुए कहा कि उसने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था। लेकिन उसका पोसपोर्ट नहीं बन रहा। नेशनलिटी सर्टिफिकेट के लिए वह विभिन्न विभागों के चक्कर लगा रहा है। उसका सर्टिफिकेट शीघ्र बनवाया जाए।

यह भी पढ़ें:– देवर भतीजों के विरुद्ध कराया मामला दर्ज

इसी प्रकार चक्कू लदाना से आए एक युवक मंत्री के सामने फरियाद की। चरखी दादरी से आए एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी भाभी के साथ मारपीट की गई थी। जिसके बाद एसपी चरखी दादरी ने एसआईटी बनाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर मंत्री ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। इसी प्रकार बहादुरगढ़ से आए अजीत कुमार ने बताया कि सब्जी मंडी में उसकी दुकान है, लेकिन दुकान के आगे दीवार बना दी गई है। वहीं एक महिला ने मंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उससे एक एग्रीमेंट कर 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। रेवाड़ी से आए एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी माँ व पत्नी पर कुछ दिन पहले हमला किया गया।

लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो वहीं पंचकूला से आए रामू ने बताया कि फोन पर एक व्यक्ति ने उसका भतीजा बताते हुए उससे 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। उसका कहना था कि वह पिछले 6 महीने से कार्रवाई के लिए चक्कर काट रहा है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वहीं एक अन्य फरीयादी हरीश कुमार ने कहा कि उसके पिता पुलिस में थे। ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गई थी। एक्स ग्रेशिया के तहत परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का प्रावधान है, लेकिन अभी तक परिवार के किसी भी सदस्य को नौकरी नहीं दी गई। मंत्री ने तुरंत इस मामले में एसीएस से पता करने के निर्देश दिए। एक व्यक्ति ने कबूतरबाजी के मामले में भी मंत्री से गुहार लगाई और कहा कि उसे उसके पैसे दिलवाए जाएं। जनता दरबार में सुबह से ही लोग विभिन्न जिलों से आना शुरू हो गए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अनिल विज के जनता दरबार में कैथल से पहुंची महिला ने लगाई न्याय की गुहार
विज बोले, एसपी साहब! अगर एक्शन नहीं हुआ तो मैं कैथल पहुंच जाऊंगा

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला में जनता दरबार लगाया। जिसमें प्रदेशभर से पहुंचने वाले लोगों ने अपनी शिकायतें रखी। इस दौरान कैथल से पहुंची महिला ने बताया कि वर्ष 2021 में विदेश भेजने के नाम पर उसके 25 लाख रुपए हड़प लिए। उन्होंने शिकायत भी सौंपी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसपर संज्ञान लेते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी कैथल को कॉल करके कहा कि एसपी साहब! अगर रात तक एक्शन नहीं हुआ तो गाड़ी लेकर कैथल पहुंच जाऊंगा। गिरफ्तारी की पुष्टि होने के बाद ही मैं सोऊंगा।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर रोई युवती

जींद के नरवाना से पहुंची ज्योति ने बताया कि उसके पिता ने 21 अगस्त को ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। उसके पिता का साझेदारी में स्कूल था, लेकिन पिता के पार्टनर ने उनके 3.50 करोड़ रुपए हड़प लिए। पार्टनर की प्रताड़ना से तंग आकर ही उसके पिता ने सुसाइड किया था। उन्होंने पुलिस को सुसाइड नोट भी सौंपा था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गृह मंत्री अनिल विज में तुरंत जीआरपी एसपी संगीता कालिया को कॉल करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गुरुग्राम की डॉक्टर ने रोया दुखड़ा

गुरुग्राम से पहुंची डॉ. तमन्ना ने बताया कि उसका पति नशेड़ी है। जो बार-बार उसे प्रताड़ित कर रहा है। यही नहीं उसका पति उसके जीजा के कअर आॅफिसर होने का दबाव बनाता है। इस पर गृहमंत्री ने संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि हरियाणा में अनिल विज बैठा है किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

ये चीन से लड़ेंगे या देश के अंदर सिस्टम से..

हिसार से पहुंचे सैनिक ने बताया कि उसकी चाइना बॉर्डर पर ड्यूटी है। उसने एक प्रॉपर्टी डीलर से प्लाट खरीदा था, लेकिन उसने 25 लाख रुपए हड़प दिए। उन्होंने पुलिस को शिकायत सौंपी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर अनिल विज ने तुरंत हिसार एसपी को फोन लगाया और बोला कि एसपी साहब ये चीन से लड़ेंगे या देश के अंदर सिस्टम से। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

झज्जर एसपी को लगाई फटकार

झज्जर से पहुंची महिला ने बताया कि उसके साथ अप्रैल महीने में छेड़छाड़ हुई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद अनिल विज ने झज्जर एसपी को फोन लगाकर फटकार लगाई। साथ ही इस मामले लापरवाही बरतने वाले संबंधित जांच अधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अंबाला में गृह मंत्री के जनता दरबार में प्रदेशभर से पहुंचे फरियादी
लापरवाही पर अधिकारियों की विज ने लगाई क्लास

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। अंबाला कैंट में शनिवार को गृह मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में फरियादी पहुंचे। दरबार में ज्यादातर शिकायतें धोखाधड़ी, जमीन पर कब्जा और पुलिस विभाग से संबंधित थी। शिकायतकर्ता पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट नजर आए, कई मामलों में तो गृह मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों की क्लास भी लगाई है और कहा कि इतनी-इतनी कार्रवाई पेंडिंग पड़ी हैं। ऐसे कैसे काम चलेगा। जनता दरबार में हिसार से पहुंची महिला ने बताया कि वर्ष 2021 में उसके बेटे की हत्या की गई थी। एक साल 84 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने बताया कि पुलिस ने कॉल करके सूचना दी थी कि उसका बेटा रेलवे लाइन पर कटा पड़ा है। मामला जीआरपी हिसार में दर्ज हुआ था। इसके बाद केस हरियाणा पुलिस में ट्रांसफर किया गया था, लेकिन आज तक क्या कार्रवाई हुई? फाइल कहां पहुंची कुछ पता नहीं है। गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मंत्री साहब! टांगे नहीं है और पेंशन काट दी, मैं न्याय दो

जिला यमुनानगर के गांव सालवा से पहुंचे 30 वर्षीय मनीष ने बताया कि उसकी वर्ष 2013 में हुए ट्रेन हादसे में दोनों टांगे कट गई थी। उसकी पत्नी की भी एक टांग कटी हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के एक डॉक्टर ने उसकी दिव्यांगता 100 फीसदी से घटाकर 87 फीसदी कर दी। इतना ही नहीं, उसकी पत्नी की पेंशन भी काट दी। इस पर संज्ञान लेते हुए गृह मंत्री ने तुरंत सीएमओ को कॉल करके कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े:- एशिया के ताज के लिए भिड़ेंगे श्रीलंका, पाकिस्तान

फर्जी प्रमाण-पत्र पर पानीपत में लड़ा था चुनाव, कार्रवाई के निर्देश

पानीपत से पहुंचे एक शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2016 में एक प्रत्याशी ने फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर ब्लॉक समिति का चुनाव लड़ा था। सदर थाना में एफआईआर दर्ज हुई थी, लेकिन शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच समझौता होने के बाद एएसपी ने कोई कार्रवाई नहीं की। गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी को कॉल करके तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

रोहतक में किसानों के साथ करोड़ों की ठगी मामले में एसआईटी गठित

रोहतक जिले के महम में व्यापारी द्वारा किसानों के किए गए करोड़ों रुपए के फ्रॉड मामले में गृह मंत्री ने एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। अनिल विज ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बताया गया कि व्यापारी महम के करीब 500 किसानों के 100 से 200 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया। इस मामले में गृह मंत्री ने पहले डीएसपी को जांच सौंपी थी, लेकिन कार्रवाई से असंतुष्ट आए ग्रामीणों की मांग पर अनिल विज ने एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए।

जींद एसपी की लगाई क्लास

जींद से एक महिला शिकायत लेकर जनता दरबार में पहुंची। पीड़िता ने बताया कि नशे की गोलियां देकर उसके देवर ने उसका रेप किया। महिला पुलिस थाना में केस भी दर्ज है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जींद एसपी को तुरंत कॉल की और कहा कि कितनी कार्रवाई पेंडिंग पड़ी हैं तो कैसे काम चलेगा। उन्होंने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।