Rupees - Sach Kahoon Hindi
2000 Rupee Note in UAE: 2 हजार के नोट भारत में कम विदेशों में मचा रहा हड़कंप, जानिये क्या है मामला
Rs 2000 Currency Note: आरबीआई द्वारा सभी बैंकों में मंगलवार से 2000 रुपए के नोट (2000 Rupee Note in UAE) बदलने के निर्देश दिए गए। बैंकों में 2 हजार का नोट बदलने के लिए अधिक भीड़ उमड़ने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन नगर कलायत स्थित सभी बैंकों में रोजमर्रा की तरह कार्य हुआ तथा कहीं भी किसी बैंक में ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली। कुछ बैंकों में नोट बदलने के लिए पहुंचे लोगों से आईडी व बैंक कॉपी की फोटो स्टेट कॉपी मांगी जा रही है।
यूएई के डील नोटों को स्वीकार नहीं कर रहे | 2000 Rupee Note in UAE
कुछ उपभोक्ताओं के पास आईडी व बैंक कापी की फोटो स्टेट ना होने पर उनके द्वारा 2000 रुपए के नोट खातों में भी जमा करवाए गए। वहीं मंगलवार को कुछ करियाना की दुकानों और पेट्रोल पंप पर पहले की अपेक्षा अधिक उपभोक्ता 2000 रुपए का नोट लेकर सामान खरीदने और डीजल व पेट्रोल डलवाने पहुंचे। दुकानदारों और पेट्रोल पंप संचालकों को उपभोक्ता ओं को खुले पैसे लौटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं 2000 रुपए के नोट बदलने का असर भारत के बाहर भी दिख रहा है। यूएई के डीलर कह रहे हैं कि उनके लिए वहां के कमर्शियल बैंकों में 2000 रुपये के नोट को जमा करना मुश्किल है, इसलिए वे इन नोटों को स्वीकार नहीं कर रहे। ऐसे में यूएई में काम करने वाले भारतीयों के लिए यह बड़ी चिंता की बात है।
​टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, अरब देशों में रहकर (2000 Rupee Note in UAE) काम करने वाले लोगों को करेंसी एक्सचेंज में मुश्किल हो रही हैं। नोट बंद होने का असर खासकर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मौजूद करेंसी एक्सचेंज में दिख रहा है। भारतीयों को अब वहां रुपये के बदले रियाल और दिरहम लेने में परेशानी हो रही है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले के बाद वहां के करेंसी एक्सचेंज अब 2000 रुपये के नोट लेने से इनकार कर रहे हैं।
BJP ने किया वाद, 2 रूपए किलो मिलेगा आटा
किसानों को छह हजार रुपए की सम्मान निधि देने का भी किया एलान
(BJP Resolution letter)
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली की गद्दी से 21 वर्ष से दूर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली-पानी योजनाओं को लागू रखने के साथ ही पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने की प्रतिबद्धता,गरीबों को दो रुपए प्रति किलोग्राम आटा,नौंवी से 12 कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को साइकिल,आर्थिक रूप से कमजोर कालेज छात्राओं को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी, 10 लाख नौकरियां,10 लाख व्यापारियों के दुकानों-दफ्तरों को पट्टे से फ्री होल्ड करने,10 नए कालेज और 200 स्कूल खोलने, नल के जरिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और दिल्ली को पूरी तरह कचरे के ढेर से मुक्ति दिलाने के लोक लुभावने वादे किए हैं।
-विधानसभा के आठ फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को ‘देश बदला, दिल्ली बदलो’ संकल्प पत्र जारी किया (BJP Resolution letter) जिसमें गरीब विधवा की बेटी की शादी पर 51 हजार रुपए विशेष उपहार, 2022 तक सबको आवास और मालिकाना हक, नियमित की गयी कालोनियों के लिए ‘कालोनी विकास बोर्ड’, यमुना को साफ करने और दिल्ली के किसानों को छह हजार रुपए की सम्मान निधि देने का भी एलान किया है।
दिल्ली देश का दिल है: गडकरी
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पार्टी के दिल्ली चुनाव प्रभारी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में आज दिल्ली विधानसभा 2020 संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर सांसद विजय गोयल, रमेश विधूड़ी, मीनाक्षी लेखी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, हंसराज हंस और गौतम गंभीर भी मौजूद थे।-गडकरी ने कहा कि दिल्ली देश का दिल है और हम सबके लिए अभिमान का विषय है।
दिल्ली की 2070 तक पेयजल की समस्या का हल हो जाएगा
भाजपा के प्रमुख नेता चाहे वह दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हों या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की तकदीर बदलने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने दिल्ली की दो प्रमुख चुनौतियों वायु और जल प्रदूषण का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार दिल्ली को इससे मुक्त करने के लिए जुटी हुई है। सरकार ने यमुना की सफाई के लिए छह हजार करोड़ रुपए की 13 परियोजनाओं पर काम शुरू किया है। पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए लखवाड़ परियोजना अहम थी। इस पर कार्य शुरू किया गया है।
हिमाचल में बन रही इस परियोजना से दिल्ली की 2070 तक पेयजल की समस्या का हल हो जाएगा।
प्रदूषण को कम करने के लिए कई बुनियादी सुविधा परियोजनाओं पर काम किया गया है।
जिससे अन्य राज्यों को जाने वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की बजाय बाहर-बाहर ही जाने का रास्ता बना दिया गया है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाला: 45 करोड़ 31 लाख रुपए डकार गए भ्रष्टाचारी
प्रदेश सरकार की नाक के नीचे धान के बाद लगातार बढ़ता छात्रवृत्ति घोटाला
(Post Matric Scholarship Scam)
एससी, एसटी व पिछड़ा वर्ग के छात्रों को दी जाने वाले पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में घोटाला
पांच गिरफ्तार, कई चौंकाने वाले खुलासे
चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। पिछले वर्ष जून माह में प्रदेश के एक सीनियर आइएएस अधिकारी ने (Post Matric Scholarship Scam) पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले पैसे में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा कर सरकार के होश उड़ा दिए थे। सरकार ने तुरंत विजीलैंस को मामला सौंपा तो लगातार हैरानीजनक खुलासे होते चले गए। सरकारी बाबुओं से लेकर कईयों के नाम सामने आए और गिरफ्तारियां हुर्इं। इसी के साथ घोटाले की रकम भी लगातार बढ़ती रही। शनिवार को पंचकुला विजीलैंस एसपी मनबीर सिंह ने इस मामले में प्रैस कांफ्रेंस कर खुलासा किया कि इस मामले में पांच और गिरफ्तारियां हुई हैं और घोटाले की रकम 45 करोड़ 31 लाख तक जा पहुंची है।
बता दें कि पिछले वर्ष अगस्त माह में विजीलैंस ने अपनी जांच के दौरान पाया कि प्रदेश के तीन जिलों सोनीपत, रोहतक और झज्जर में पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के फर्जी लाभपात्रों के नाम पर लगभग 26 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया और संभावना जताई गई कि इस मामले में कई फर्जी छात्रवृत्ति पाने वालों के नाम सामने आएंंगे।  बताया गया कि जांच में 30 से 40 फीसद छात्र फर्जी पाए गए और फर्जी संस्थानों की संख्या 25 से 30 फीसद थी।
घोटाले में सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिलों के जिला कल्याण अधिकारी व दो उप निदेशकों सहित।
हेडक्वार्टर में लेखा अनुभाग में तैनात अन्य कर्मियों की संलिप्तता पाई गई।
विजिलेंस ने केस दर्ज कर लिए और आरोपितों को गिरफ्तार किया।
तत्कालीन उपनिदेशक, क्लर्क सहित पांच गिरफ्तार
वहीं ताज़ा जांच में विजीलैंस ने इस घोटाले से जुड़े पोस्ट मैट्रिक स्कीम के तत्कालीन उपनिदेशक रविंद्र सांगवान, जिला कल्याण अधिकारी सोनीपत के क्लर्क सुरेंद्र कुमार, राहुल निवासी रोहतक, गुरुदेव कौर और कुमारी रितिका निवासी डेरा बस्सी को गिरफ्तार किया है। एसपी मनबीर ने बताया कि पंचकुला, हिसार और रोहतक के विजीलैंस थानों में इस मामले से जुड़े केस दर्ज हैं|
जांच के बाद यह घोटाला बढ़कर 45 करोड़ 31 लाख तक जा पहुंचा है।
जिसमें पंचकुला से 89,61,372 रुपए, रोहतक से 23,06,92,273 रुपए और हिसार से 21,35,28,753 रुपए का घोटाला हुआ है।
ऐसे होता था घोटाला
जांच के दौरान पाया गया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभार्थियों के आधार नंबर से छेड़छाड़ कर फर्जी खातों में पैसे हस्तांतरित करके पात्र छात्रों की राशि का गबन राज्य के विभिन्न जिलों में किया जा रहा था। जब बैंक ने योजना से संबंधित खातों में मिसमैच पाया तो बैंक की शिकायत पर संबंधित विभाग ने इस मामले की जांच की। जांच में खुलासा हुआ है कि घोटालेबाजों ने फर्जी संस्थानों, आधार कार्ड नंबर बदलकर व फर्जी छात्रों के नाम पर भी छात्रवृति योजना के तहत राशि लेकर गबन कर रहे थे।
दर्जनों पर केस दर्ज
वहीं जांच के दौरान घोटाले की परतें जैसे जैसे खुलती गर्इं कई बड़े अधिकारियों से लेकर छोटे अधिकारियों, क्लर्कां एवं आम सौदेबाज़ों के चेहरे बेनकाब होते गए। इस मामले में हिसार, भिवानी, रोहतक, पंचकूला सहित अन्य जिलों के दर्जनों छोटे-बड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम लोगों पर केस दर्ज हुए हैं।
हालांकि अभी भी मामले की जांच जारी है ऐसे में कहा जा सकता है
अभी और भी कई खुलासे होंगे और घोटाला की गई रकम में भी इज़ाफा हो सकता है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
दिल्ली सहित विपक्षी दल शासित राज्यों के लोगों अभी राहत नहीं
नई दिल्ली (सच कहूँ)। चुनावी साल में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में रोजाना हो रही वृद्धि से परेशान आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े पैकेज का एलान किया है। इस पैकेज के तहत आम जनता को पेट्रोल व डीजल की खुदरा कीमतों मे पांच रुपये प्रति लीटर तक की राहत मिली है। केंद्र ने अपनी तरफ से कीमत में ढाई रुपये की कटौती की और तत्काल बाद भाजपा शासित कई राज्यों ने ढाई रुपये और कम कर दी। हालांकि दिल्ली सहित विपक्षी दल शासित राज्यों की ओर से ऐसा कोई एलान नहीं हुआ।
इन राज्यों के लोगों को होगा फायदा
गुजरात, महाराष्‍ट्र, छत्‍तीसगढ़, त्रिपुरा, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍यप्रदेश, हरियाणा, असम, उत्‍तराखंड, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश ने 2.50 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल सस्‍ता किए जाने की घोषणा की। साथ ही राष्‍ट्रपति शासन के तहत जम्‍मू कश्‍मीर ने भी 2.50 रुपये प्रति लीटर वैट कम किए जाने की घोषणा की। इसके बाद इन राज्‍यों में गुरुवार आधी रात से पेट्रोल और डीजल 5 रुपये प्रति लीटर सस्‍ता हो जाएगा।
भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने निर्णय पर जताई खुशी
पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती का स्‍वागत करते हुए भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साथ-साथ सभी भाजपा शासित राज्यों ने भी पेट्रोल और डीजल पर 2.5 कम करने का निर्णय लिया है जिससे पेट्रोल और डीजल के दामों में 5 रुपये कम होंगे। जनता को राहत देने वाले इस संवेदनशील निर्णय के लिए मैं सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बधाई देता हूँ।
पेट्रोल व डीजल की कीमत में लगी आग से अब हाथ जलने का डर था। विपक्ष की ओर से इसे बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा था। दरअसल यही वह मुद्दा था जिस पर कांग्रेस अपने साथ 21 विपक्षी दलों को जोड़ने में सफल रही थी। ऐसे में गुरुवार को सरकार ने एकमुश्त बड़ी राहत देने का फैसला कर पासा पलटने की कोशिश की है। अब विपक्षी दलों के राज्यों पर भी दबाव होगा कि वे भी कटौती के लिए आगे बढ़े।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसे और स्पष्ट कर दिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा, ‘यह उन लोगों के लिए परीक्षा की घड़ी है जो सिर्फ ट्वीट करते हैं।’ बताते हैं कि बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने फॉर्मूला तैयार किया, जिस पर गुरुवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा की गई।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।
रुपये में गिरावट: 72.32 पर पहुंची 1 डॉलर की कीमत
नई दिल्ली((एजेंसी)। सोमवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और गहरा गई। सुबह के 10 बजकर 15 मिनट पर डॉलर के मुकाबले रुपया 72.32 पर पहुंच गया। गौरतलब है कि शुक्रवार के कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 71.73 पर बंद हुआ था। केडिया कमोडिटी के प्रमुख अजय केडिया ने बताया कि रुपये की स्थिति अभी भी चिंताजनक है। अगर सितंबर तिमाही की बात करें तो रुपया 73.67 से 74 की रेंज में कारोबार करता नजर आ सकता है। वहीं अगर साल 2018 की बात करें तो रुपया 75 का स्तर भी छू सकता है।
रुपये में गिरावट के बड़े कारण:
कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च हेड डॉ रवि सिंह ने बताया कि रुपये में गिरावट के प्रमुख कारण निम्न हैं..
चीन और अमेरिका के बीच जारी ट्रेड वॉर से डॉलर मजबूत हो रहा है जो कि सीधे तौर पर रुपये पर असर डाल रहा है।
आरबीआई अभी तक करीब 22 बिलियन डॉलर का फॉरेक्स रिजर्व का इस्तेमाल कर चुका है ताकि रुपये की स्थिति संभले लेकिन हालात अभी नहीं सुधरे हैं।
स्टॉक मार्केट में भी तेजी जारी है जिससे एफआईआई प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं और बाजार से डॉलर खींच रहे हैं।
क्रूड की बढ़ती कीमतें भी रुपये की इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं।
डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट को थामने के लिए क्या कुछ कुछ कर सकती है सरकार:
अगर तुरंत प्रभाव से कोई एक्शन लेना हो तो सरकार अपने विदेशी मुद्रा भंडार में जमा डॉलर की निकासी कर सकती है और रुपये की ढहती स्थिति को थोड़ा सहारा दे सकती है।सरकार एनआरआई डिपॉजिट स्कीम शुरु कर सकती है, जिससे कि एनआरआई अपने पास जमा डॉलर को डिपॉजिट करना शुरू कर देंगे और भारत में डॉलर आ जाएगा। इससे भी रुपया सुधर सकता है।सरकार इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा सकती है। हमारे देश में गोल्ड, रिफाइनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स का ज्यादा आयात होता है। इन पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से इन उत्पादों का आयात कम होगा लिहाजा देश से डॉलर कम निकलेगा।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
हजारों रूपये की नगदी भी नहीं डुला सकी डेरा श्रद्धालु का ‘ईमान’
डेरा श्रद्धालु ने गुम हुआ पर्स उसके असली मालिक का लौटाया
बठिंडा/संगत मंडी।
कलयुग के समय में जहां हाथ को हाथ खा रहा है व थोड़े से रूपयों के पीछे एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की जान तक ले लेता है, वहीं डेरा सच्चा सच्चा सौदा के श्रद्धालुु को पर्स में से मिली हजारों रुपये की नगदी भी ‘ईमान’ नहीं डुला सकी। उक्त श्रद्धालु द्वारा पर्स के असली मालिक की तलाश कर उसे सही सलामत नगदी सहित पर्स सौंप कर ईमानदारी की मिसाल कायम की गई। एकत्रित की जानकारी अनुसार गांव नरूआना के एक डेरा श्रद्धालु रणजीत सिंह पुत्र गुरचरन सिंह को ड्यूटी से शाम के समय घर जाते हुए घर के नजदीक से ही रास्ते में गिरा एक पर्स मिला, जिस में 7 हजार से अधिक की नगदी व कुछ जरूरी कागजात थे।
कागजात पर मोबाईल नंबर भी लिखा हुआ था, जब उक्त श्रद्धालु द्वारा जब उस नंबर पर फोन किया तो पता चला कि यह पर्स प्रगट सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी बीड़ तालाब बस्ती नं. 3 का था। प्रगट सिंह ने बताया वह बठिंडा में एक लकड़ी के आरे पर मिस्त्री का काम करता है। शाम के समय उसने एक ग्राहक को लकड़ी बेची थी व उसके पैसे वह घर ही ले आया था जो कि आते समय रास्ते में उस का पर्स गिर गया।
डेरा श्रद्धालु द्वारा गणमान्यजनों की मौजूदगी में पर्स उक्त व्यक्ति को दिया गया। प्रगट सिंह द्वारा जहां डेरा श्रद्धालु रणजीत सिंह इन्सां की ईमानदारी की तारीफ की गई वहीं गांव के अन्य लोगों द्वारा डेरा श्रद्धालु की भरपूर प्रशंसा की। इस मौके उनके साथ भंगीदास सुरेश कुमार इन्सां, सुखदेव सिंह इन्सां व फौजी गुरप्रीत इन्सां आदि मौजूद थे।
HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।
26 लाख रुपये की अनुदान राशि के स्वीकृति-पत्र
भुच्चों मंडी (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने ब्लॉक के 11 गांवों की पंचायतों को 26 लाख रुपये की अनुदान राशि के स्वीकृति-पत्र बांंटे। केंद्रीय मंत्री ने चक्क फतेह सिंह वाला, चक्क बखतू, हरजोगिन्दर नगर, लहरा धूरकोट, बाठ, भुच्चो कलां, पूहली, हररंगपुरा, ढेलमां, जोगानन्द व कल्याण सुखा की पंचायतों को अनुदान राशि के स्वीकृति-पत्र बांटते कहा कि हलके में फूड प्रॉसैसिंग का एक सैंटर खोला जाएगा, जिसमें गेहूं व धान से तैयार होने वाला सामान तैयार किया जाएगा।
उन्होंने महिलाआें का जीवन स्तर ऊं चा उठाने के उदद्ेश्य से ‘नन्ही छा’ मुहिम के अंतर्गत गांवों में छोटे सैंटर खोल कर महिलाओं की तरफ से घरेलू प्रयोग का सामान तैयार करवा कर उसकी मार्केटिंग कर महिलाओं को उसका मेहनताना दिया जाएगा। इस मौके राष्ट्रीय जनरल सचिव जगसीर सिंह कल्याण, गुरलाभ सिंह,नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार गर्ग, सरपंच अमनदीप सिंह, नगर कौंसिल के पूर्व उपा अध्यक्ष व कौंसलर प्रिंस सिंह गोलण, यूथ नेता नवी कुमार, गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, सरपंच मनदीप सिंह, करमजीत सिंह सीनियर उप अध्यक्ष बीसी विंग हलका भुच्चो, सरपंच हरदीप कौर आदि उपस्थित थे।
करोड़ों रु. के सांपों को लेकर कोर्ट पहुंची पुलिस
मनीमाजरा। मौलीजागरां पुलिस ने नाके के दौरान दो सैंड बोआ सांप बरामद किए हैं। सांपों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में इनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। इन सांपों को सोमवार को सिविल जज हरजोत सिंह गिल के सामने पेश किया गया। एसएचओ बलदेव कुमार ने बताया कि विकास नगर में एकेएम भट्ठे के पास पुलिस ने नाका लगाया था। इसी दौरान मुरथल के रहने वाले 20 साल के अरुण क्रांति नाथ और 19 साल के पवन को रोका गया। दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो सांप निकले। पुलिस ने वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट को जानकारी दी। मौके पर ‌वाइल्ड लाइफ के अफसर राम कुमार और फॉरेस्ट गार्ड कुलबीर सिंह गिल पहुंचे।  इन्होंने बताया कि ये सैंड बोआ प्रजाति के सांप हैं। इंटरनेशनल मार्केट में इनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।
क्यों है इन सांपो की करोड़ो में कीमत?
कहा जाता है कि बोआ जितना मोटा होगा, उसकी कीमत भी उतनी ज्यादा होगी। पुलिस के मुताबिक बेहद दुर्लभ हो चुके ये सांप तस्करों की दुनिया में वजन के हिसाब से बिकने लगे हैं और बकायादा इनका रेट कॉर्ड भी है। 250 ग्राम का बोआ 2-5 लाख रुपया में, जबकि 500 ग्राम का 8-10 लाख रुपये में बिकता है।एक किलो के बोआ की कीमत एक करोड़ रुपये तक हो सकती है, जबकि दो किलो का बोआ 3-5 करोड़ रुपये में बिकता है।
एटीएम से छेड़छाड़ कर निकाले दो हजार
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई करतूत
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। जवाहर नगर थाना इलाके में एक युवक द्वारा एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपए निकालने का मामला सामने आया है। बैंक अधिकारी ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने बताया कि एक युवक सीसीटीवी कैमरे में मशीन से छेड़छाड़ करता नजर आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक भवानी सिंह ने बताया कि घनश्याम निवासी हाल शाखा प्रबंधक कोपरेटिव बैंक जवाहरनगर ने मामला दर्ज करवाया कि थाना इलाके में स्थित गोल मार्केट में बैक के बाहर जो एटीएम लग रहा था 29 मई को एक युवक द्वारा छेड़खानी कर दो हजार रुपए निकाले गए है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज में एक युवक एटीएम में छेड़छाड़ करता दिखा है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।