Kaithal news - Sach Kahoon Hindi
Blinkit: बदबूदार गुलाब जामुन को लेकर ब्लिंकिट सेंटर पर हंगामा
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Gulab Jamun: ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट से मंगाए गुलाब जामुन को लेकर बुधवार रात कैथल में विवाद हो गया। पुरानी सब्जी मंडी निवासी विशाल कुमार का आरोप है कि पैकेट खोलते ही मिठाई से तेज बदबू आने लगी। उनकी मां ने एक गुलाब जामुन खाने के बाद उल्टी आने की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने ऐप पर रिफंड की मांग की, लेकिन कथित तौर पर पैकेट खुला होने के कारण रिफंड से इनकार कर दिया गया। इसके बाद विशाल गुलाब जामुन का डिब्बा लेकर ढांड रोड स्थित ब्लिंकिट सेंटर पहुंच गए। उन्होंने मिठाई बदलने के बजाय पैसे वापस करने की मांग की। इस दौरान ग्राहक और कर्मचारियों के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में विशाल कर्मचारियों से गुलाब जामुन खाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। उनका आरोप है कि सेंटर मैनेजर ने उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की। विशाल ने मामले की शिकायत एफएसएसएआई में करने की बात कही है। उनका कहना है कि ऑनलाइन खाद्य सामग्री मंगाने वाले ग्राहकों का भरोसा ऐसे मामलों से प्रभावित हो सकता है। ब्लिंकिट सेंटर के इंचार्ज ने आरोपों पर विस्तृत प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने ग्राहक से बदतमीजी या धमकी नहीं दी।
सड़क पार करते समय कार की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal Road Accident: शहर के ढांड रोड पर कार की टक्कर लगने से करीब 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरगढ़ गामड़ी निवासी राजीव के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ, जब राजीव अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-19 मार्केट में आइसक्रीम खाने के लिए जा रहा था। सड़क पार करते समय शहर की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इकलौता बेटा था राजीव
मृतक के पिता सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा राजीव 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। वह दोस्तों के साथ सेक्टर-19 मार्केट में आइसक्रीम खाने के लिए घर से निकला था। परिजनों के अनुसार राजीव अपने पिता का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Kaithal Road Accident: सड़क पार करते समय कार की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत
Sanitation Workers' Strike: कैथल में पुलिस पहरे में उठाया कचरा, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच कैथल शहर में मंगलवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सफाई अभियान हुआ। शहर के ढांड रोड से कूड़ा उठाने की कार्रवाई शुरू हुई, जहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और पुलिस वाहन तैनात नजर आए। मौके पर ट्रैफिक एसएओ समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
दरअसल, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है, ताकि किसी तरह का विरोध न हो और शहर में गंदगी के कारण बीमारी फैलने की स्थिति पैदा न हो। सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद हड़ताल जारी रहने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। बीते दिन 5 पे-रोल कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया जबकि एक पक्के कर्मचारी व दरोगा को निलंबित किया गया है।
नगर परिषद कैथल के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी ने बताया कि ढांड रोड, करनाल रोड और अंबाला रोड से सफाई अभियान की शुरूआत की गई है। इसके बाद माता गेट, डोगरा गेट और अंबेडकर चौक समेत अन्य छोटे कूड़ा प्वाइंटों को भी साफ किया जाएगा। जहां कम मात्रा में कचरा है, वहां टिपर और डोर-टू-डोर वाहनों की मदद ली जा रही है।
कुल 6 कर्मचारियों पर कार्रवाई
गौरतलब है कि कैथल में कुल छह सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें एक कर्मचारी को निलंबित किया गया है, जबकि पांच कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। यह कार्रवाई सरकार के आदेशों के अनुसार की गई है। अब शहर में कूड़ा उठाने का काम रूटीन के आधार पर जारी रहेगा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और नगर परिषद का स्टाफ सफाई अभियान में तैनात रहेगा। अधिकारियो के अनुसार कुछ सफाई कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं, जबकि अन्य कर्मचारी भी वापस ड्यूटी पर आने के इच्छुक बताए जा रहे हैं।
Kaithal News: पुलिस बल की मौजूदगी में शहर में की जा रही सफाई, एक साइड खड़े पुलिस वाहन
स्कूल जाते समय दो चचेरी बहनों को ट्रक ने कुचला, मौत
सीवन/कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Siwan News: सीवन-चीका मार्ग पर वीरवार सुबह करीब सवा आठ बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। मांडी गांव की दोनों छात्राएं स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान 10 टायर वाले ट्रक ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का टायर दोनों छात्राओं के ऊपर से निकल गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह दोनों छात्राएं स्कूटी पर मांडी गांव से सीवन स्थित स्कूल के लिए निकली थीं। करीब साढ़े आठ बजे जब वे चीका-कैथल मार्ग पर सुखू साइकिल वाले के पास पहुंचीं तो तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर जा गिरीं और ट्रक का टायर उनके ऊपर से निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव मांडी निवासी गुर्णदीप कौर (14) और उसकी चचेरी बहन शरणदीप कौर (15) के रूप में हुई है। शरणदीप कक्षा 10वीं और गुर्णदीप कक्षा 9वीं की छात्रा थी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। छात्राओं के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
हादसे का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि दोनों छात्राएं सुबह घर से स्कूल में होने वाली पार्टी के लिए खुशी-खुशी निकली थीं। उन्होंने मां से मैगी बनाकर साथ देने को कहा था। मां ने उनके लिए मैगी तैयार की थी। परिजन जगदीश चंद ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो दोनों बच्चियों की किताबें ट्रक के दोनों टायरों के बीच पड़ी थीं। स्कूल ले जाने के लिए तैयार की गई मैगी भी सड़क पर बिखरी हुई थी। यह दृश्य देखकर परिजनों का कलेजा कांप उठा। एक छात्रा डॉक्टर बनना चाहती थी, जबकि दूसरी पुलिस अधिकारी बनने का सपना देख रही थी। दोनों के सपने एक पल में सड़क हादसे की भेंट चढ़ गए।
ट्रक कब्जे में, चालक की तलाश जारी: एसएचओ
सीवन थाना एसएचओ मुकेश रानी ने बताया कि हादसे में मांडी गांव की दो छात्राओं की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। दोनों चचेरी बहनें थीं और स्कूल जा रही थीं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Siwan News: मृतक बच्चियो के फाइल फोटो और घटनास्थल पर लोगो की भीड़ और ट्रंक के नीचे बच्ची का शव।
कैथल ब्लॉक के दलीप इन्सां मरणोंपरांत देहदान कर हुए अमर
कैथल, (सच कहूँ/ कुलदीप नैन)। जीते जी-रक्तदान तो मरणोपरांत नेत्रदान व देहदान कर डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी समाज में मानवता की अनुकरणीय मिसाल पेश कर रहे हैं। ब्लॉक कैथल से देहदानियों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। ब्लॉक कैथल के जोन न. 2, खुराना रोड निवासी प्रेमी दलीप सिंह इन्सां (76 वर्ष) अपनी स्वांसों रुपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरणों में जा विराजे है। Kaithal News
इसलिए उनकी अंतिम इच्छा को पूर्ण करते हुए और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों में से एक ‘अमर सेवा’ मुहिम (चिकित्सा व शोध कार्यों के लिए मरणोपरांत शरीरदान) के तहत उनका शरीर नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश को दान किया गया और उनकी आंखें सेवा संघ कैथल को दान की गई।
सचखंड वासी के पुत्र जितेंद्र इन्सां और तिलक राज ने बताया कि उनके पिता दलीप सिंह इन्सां ने अपने जीते जी मरणोपरांत शरीरदान का फार्म भरा हुआ था। शरीरदानी दलीप सिंह इन्सां ने अपने पूरे परिवार को पूज्य गुरु जी की प्रेरणानुसार इन्सानियत की राह में लगाया व अपने परिवार को मानवता भलाई के हर कार्य में अग्रणी रखा। सचखंड वासी दलीप सिंह इन्सां ने 1978 में पूजनीय परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज से नाम की अनमोल दात प्राप्त की और उसके बाद लगातार डेरा सच्चा सौदा में सेवा की। उन्होंने विशेष तौर पर पलम्बर सेवा कार्य में योगदान दिया।
डेरा सच्चा सौदा की मुहिम बेटा बेटी एक समान के तहत बेटी पिंकी, अंजू, नीलम व पुत्रवधू बलवीर कौर ने सचखंडवासी की अर्थी को कंधा दिया। उनकी अंतिम यात्रा के समय ब्लॉक के शरीरदानी के परिवारजनों तथा साध-संगत ने विनती भजन बोलकर व शरीरदानी दलीप सिंह इन्सां अमर रहे, अमर रहे के नारे लगाकर पूरे सम्मान के साथ उनकी पार्थिव देह को एम्बुलेंस में विदा किया। Kaithal News
जमीनी विवाद में रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की फायरिंग
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: सीवन क्षेत्र के गांव नागल में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन-चार राउंड फायर कर दिए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उससे रिवाल्वर और कारतूस छीन लिए। मारपीट में कई लोग घायल हुए, जिन्हें कैथल नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। नागल निवासी संतलाल ने आरोप लगाया कि गगन नाथ ने उससे जमीन ले रखी है।
लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जमीन की रकम नहीं दी। इसी सिलसिले में वह अपने पक्ष के लोगों के साथ गगन से पैसे मांगने पहुंचा था। वहां कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान गगन ने रिवाल्वर निकालकर सामने वाले पक्ष की ओर फायरिंग कर दी। पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर गगन को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला
घटना की सूचना मिलते ही सीवन थाना पुलिस और एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिवाल्वर व कारतूस अपने कब्जे में ले लिए। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि फायरिंग के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार संतलाल हाल ही में जेल से बाहर आया था और जमीन के विवाद को लेकर गगन के पास पहुंचा था। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Chinese Manjha Accident: कैथल में चाइनीज डोर की चपेट में आया बाइक सवार, गर्दन कटी, लगे 4 टांके
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित चाइनीज डोर का कहर एक बार फिर सामने आया है। शनिवार को अपने बच्चे को दवाई दिलाने कैथल आए मोहलखेड़ा गांव निवासी जोगिन्द्र  की गर्दन में हुडा सेक्टर-18 के पास सड़क पर फैली चाइनीज डोर अचानक आ गई। डोर ने उनकी गर्दन को चीर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जानकारी के अनुसार जोगिन्द्र अपने बच्चे को दवाई दिलाने के लिए कैथल के एक निजी अस्पताल आए थे। दवाई लेने के बाद वह बाइक से सेक्टर-18 की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान सड़क के बीच आई प्लास्टिक की डोर अचानक उनकी गर्दन में आ फंसी। डोर से उनकी गर्दन पर करीब तीन सेंटीमीटर गहरा कट लगा और काफी खून बहने लगा। राहत की बात यह रही कि बाइक पर उनके साथ बैठा बच्चा पूरी तरह सुरक्षित रहा। हादसे के बाद जोगिन्द्र ने बाइक रोककर डोर को हटाया और मौके से गुजर रहे अन्य लोगों को भी सावधान किया, ताकि कोई और इसकी चपेट में न आए। इसके बाद रिश्तेदारों की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया गया। परिजनों के अनुसार गर्दन से काफी खून बह रहा था।
प्रशासन के प्रतिबंध के दावे हुए फेल साबित
गौरतलब है कि हर साल प्रशासन की ओर से चाइनीज डोर के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया जाता है। इसके बावजूद शहर की कई दुकानों पर चाइनीज डोर धड़ल्ले से बिक रही है। इसके कारण कई राहगीर और वाहन चालक घायल हो चुके हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से चाइनीज डोर की खरीद, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर इसकी उपलब्धता और इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन की कार्रवाई चाइनीज डोर बेचने वाले दुकानदारों पर सख्ती की बजाय लोगों और वाहन चालकों को जागरुक करने का अभियान चलाने तक सीमित रहती है।
प्रतिबंधित डोर पर रोक लगाए प्रशासन: घायल
जोगिंद ने प्रशासन से चाइनीज डोर की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी डोर को बाजार में बिकने ही नहीं दिया जाना चाहिए। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को ऐसी खतरनाक डोर से दूर रखें और पतंग उड़ाते समय उनकी निगरानी करें।
चार टांके लगाए गए
कैथल नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में तैनात डॉ. यशवीर ने बताया कि मरीज बाइक से जा रहा था और इसी दौरान चाइनीज डोर उसकी गर्दन में आ गई। गर्दन पर करीब तीन सेंटीमीटर का घाव था और ब्लीडिंग हो रही थी। डॉक्टरों ने घाव पर टांके लगाकर पट्टी की और आवश्यक दवाइयां लिखकर मरीज को डिस्चार्ज कर दिया। घायल को करीब चार टांके लगाए गए। बाइक चलाते समय गर्दन पर मफलर आदि रखना सुरक्षा की दृष्टि से मददगार हो सकता है।
Snake Bites: घर के बाहर खेल रहे 4 साल के मासूम को कोबरा ने डंसा, मौत से परिवार में मचा कोहराम
गुहला चीका (सच कहूँ न्यूज़)। Snake Bite News: गांव हेमू माजरा में घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम की कोबरा सांप के डंसने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बच्चा परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी एक छोटी बहन है। परिजनों के अनुसार, नक्श देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। वह मुख्य दरवाजे के पास पहुंचा तो मकान से कुछ दूरी पर बने बिल से निकले कोबरा ने उसकी टांग पर डंस लिया। बच्चा रोते हुए मां के पास पहुंचा और उसने बताया कि उसे मेंढक ने काटा है।
शुरूआत में परिजनों ने भी इसे किसी छोटे जीव का काटना समझा, लेकिन टांग में तेज दर्द होने पर जांच की तो सांप के डंसने के निशान मिले। परिजन बच्चे को तुरंत गुहला के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सांप के डंसने की पुष्टि होने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने आसपास तलाश की। बताया गया कि कोबरा घर से कुछ दूरी पर एक बिल में मिला। ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के मौसम में आसपास के क्षेत्रों से सांप आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं।
Eye Donation: बुधराम इन्सां ने नेत्रदान कर समाज को दिया मानवता का संदेश
गुहला-चीका, (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार जहां जीते जी तो मानवता की सेवा करते ही है, वहीं मरणोपरांत भी समाज को इंसानियत का संदेश दे रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण चीका निवासी बुधराम इन्सां (63 वर्ष) ने पेश किया, जिनके मरणोपरांत परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान किए। नेत्रदानी बुधराम इन्सां के परिजनों ने उनकी आंखें सेवा संघ, कैथल को दान कीं। इस पुनीत कार्य से दो जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी आएगी। Kaithal News
बता दें कि सचखंडवासी बुधराम इन्सां लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़े हुए थे। उन्होंने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज से गुरुमंत्र की अनमोल दात प्राप्त की थी। इसके बाद वे लगातार मानवता भलाई कार्यों में जुटे रहे। उन्होंने पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए जीते जी मरणोपरांत नेत्रदान करने का संकल्प लिया हुआ था। उनके अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए परिजनों ने उनके नेत्रदान किए
बेटा-बेटी एक समान का दिया संदेश
इसी दौरान डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान मुहिम के तहत बुधराम इन्सां की बेटियों पूजा, मीनू और रुचि ने अर्थी को कंधा दिया। बेटियों के इस कदम ने समाज में बेटियों की बराबरी और सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, गुहला-चीका ब्लॉक कमेटी के जिम्मेवार सदस्य तथा साध-संगत मौजूद रही। Kaithal News
प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौत, जांच शुरू
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। जिले में प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौत का मामला सामने आया है। दोनों की डिलीवरी गांव करोड़ा और किठाना स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में हुई थी। प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने पर हालत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद एक महिला की रविवार दोपहर और दूसरी की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों की यह दूसरी डिलीवरी थी।
महिलाओं की मौत से दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव अपने साथ ले गए। घटना के बाद सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव के दौरान उपलब्ध सुविधाओं और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित की है। कमेटी यह देखेगी कि प्रसव के दौरान महिलाओं को किस स्तर का उपचार मिला, रेफर करने में कितना समय लगा और इलाज में कहीं कोई कमी तो नहीं रही।
अस्पताल के स्टाफ से भी होगी पूछताछ
सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि दोनों महिलाओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया था। चिकित्सकों ने बचाने के हरसंभव प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि जांच में संबंधित पीएचसी-सीएचसी स्टाफ, आशा वर्कर और परिजनों को शामिल किया जाएगा। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Kanwar Yatra: हरिद्वार से सिरसा जा रही कांवड़ियों की गाड़ी कैथल में पलटी, सात घायल
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: हरिद्वार से सिरसा जा रहे कांवड़ियों की गाड़ी ढांड के पास हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में सात कांवड़िए घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कैथल के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें दो कांवड़ियों को गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। घायल कांवड़ियों ने बताया कि वे 9 अगस्त को हरिद्वार से कांवड़ लेकर सिरसा के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ करीब 16 लोग थे। कुरुक्षेत्र पार करने के बाद ढांड के पास पहुंचते ही उनकी गाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। कांवड़ियों के अनुसार हादसे में चार-पांच लोगों को चोटें आईं, जबकि दो को ज्यादा चोट लगी।
एक कांवड़िए के सिर में चोट बताई गई, जबकि दूसरे की आंख में चोट आई। हादसे के कारण को लेकर घायलों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। कुछ कांवड़ियों ने वाहन का टायर फटने की बात कही, जबकि कुछ ने आगे चल रहे वाहन की वजह से अचानक कट लगने के कारण गाड़ी के पलटने की बात बताई। ऐसे में हादसे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. दिनेश कंसल के अनुसार हादसे में घायल सभी लोगो की हालत फिलहाल स्थिर है और किसी को भी कोई बड़ी चोट नहीं है। घायलों के सिटी स्कैन समेत अन्य जरूरी टेस्ट करवाए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद चोटों की स्थिति स्पष्ट होगी।
Kaithal News: नागरिक अस्पताल में उपचारधीन घायल
Rojgar Mela News: कल लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: जिला रोजगार अधिकारी ममता ने बताया कि जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 अगस्त 2026 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में पुखराज हेल्थकेयर, एलआईसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक तथा अमर उजाला पब्लिकेशन सहित कई कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इसमें 10वीं, 12वीं और स्नातक (ग्रेजुएट) योग्यता रखने वाले युवा भाग लेकर सहायक मैनेजर, फील्ड सेल्समैन, वैलनेस एडवाइजर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी से अपील है कि वे 10 अगस्त को बालाजी कॉलोनी, गली नंबर-5 में स्थित जिला रोजगार कार्यालय कैथल पहुंचकर मेले का लाभ उठाएं।