Electric Shock - Sach Kahoon Hindi

Electric Shock: झूलती खुली विद्युत तारों से बालक को लगा करंट, टला बड़ा हादसा
हनुमानगढ़। टाउन के वार्ड नंबर 27 स्थित गणपति कॉलोनी में विद्युत पोल पर झूल रही खुली तारों ने एक बालक की जान जोखिम में डाल दी। खेलते समय तार के संपर्क में आने से बालक को करंट लग गया। गनीमत रही कि बालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद परिजनों और कॉलोनीवासियों में रोष फैल गया। वार्डवासियों ने कॉलोनी के रख-रखाव का जिम्मा संभाल रहे व्यक्ति पर सूचना देने के बावजूद लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। Hanumangarh News

इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। पूर्व वार्ड पार्षद भूपेन्द्र नेहरा ने बताया कि गणपति कॉलोनी की सार-संभाल एवं रख-रखाव का कार्य भूषण नामक व्यक्ति की ओर से किया जाता है। इसके लिए कॉलोनीवासियों से शुल्क भी लिया जाता है। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को कॉलोनी निवासी सतपाल पुत्र दौलतराम का पोता घर के आगे गली में खेल रहा था। खेलते समय वह विद्युत पोल पर झूल रही खुली तारों के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया।

भूपेन्द्र नेहरा के अनुसार, गनीमत रही कि बालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद बालक के दादा सतपाल ने कॉलोनी की देखरेख करने वाले भूषण को इसकी जानकारी देते हुए खुली विद्युत तारों को ढकवाने की मांग की। आरोप है कि इस पर भूषण ने समस्या का समाधान करने के बजाय सतपाल से ही कथित तौर पर लड़ाई-झगड़ा करना शुरू कर दिया तथा पानी की सप्लाई बंद करने की धमकी दी।

घटना से आक्रोशित वार्डवासियों ने टाउन पुलिस थाना में प्रार्थना पत्र सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही विद्युत पोल पर झूल रही खुली तारों को तत्काल दुरुस्त करवाकर भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोकने की मांग की। इस मौके पर पवन मौर्य सहित कई अन्य वार्डवासी मौजूद रहे। Hanumangarh News

Jharkhand: बिजली तार से रथ में फैला करंट, दो स्कूली छात्रों की मौत
खूंटी (एजेंसी)। Khunti News: झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिजली हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से रथ में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य छात्र झुलस गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मृतकों की पहचान 17 वर्षीय चंदन कुमार और 17 वर्षीय तिजेश्वर गोप के रूप में हुई है। दोनों तोरपा स्थित श्रीहरि प्लस टू विद्यालय के छात्र थे। हादसे में कमलेश गोप (20), रूपेश कुमार सिंह (17), अरमान आलम (16), पंकज राम (17), गिरिराज यादव (17), सूजे लोहरा (13) और निलय एक्का (17) झुलस गए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में रथयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथ को खींच रहे थे। इसी दौरान रथ का ऊपरी लोहे का हिस्सा ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। देखते ही देखते पूरे रथ में करंट दौड़ गया और उसके आसपास मौजूद छात्र इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर घायलों को तत्काल तोरपा अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर रूप से घायल दो छात्रों को खूंटी सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर अलग-अलग दावे भी सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी छात्र श्रीहरि प्लस टू विद्यालय के विद्यार्थी थे और दोपहर के अवकाश के दौरान रथयात्रा में शामिल हुए थे।

वहीं, कुछ लोगों का दावा है कि छात्रों को रथ खींचने के लिए बुलाया गया था जबकि अन्य का कहना है कि वे स्वयं श्रद्धालुओं के साथ रथयात्रा में शामिल हुए थे। इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से तोरपा और आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है।

इस हादसे के बाद रथयात्रा के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है कि बिजली लाइन के नीचे से रथ निकालने से पहले सुरक्षा उपाय क्यों नहीं किए गए और स्कूली छात्र इस आयोजन का हिस्सा कैसे बने। पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

शाहाबाद में दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आए दो भाइयों की मौत
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: बरसात के कारण लाईन में करंट आने से जब एक भाई को करंट लगा तो दूसरा भाई बचाने आया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया, जिससे दोनो भाईयों की मौत हो गई। इतना ही नहीं जब  बेटा बचाने आया तो वह भी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है घटना शुक्रवार सुबह शाहाबाद के गांव धंतौड़ी की है। जब बरसात के दौरान ट्रांसफार्मर की तार में करंट आने से एक ही परिवार के 3 लोग इसकी चपेट में आ गए।

जानकारी के अनुसार गांव धंतौड़ी निवासी बिंदर राम करंट की चपेट में आया। बारिश के कारण ट्रांसफार्मर की बिजली की तार में करंट फैला था। जैसे ही बिंदर राम इसकी चपेट में आया तो उसे बचाने के लिए उसका भाई नाथी राम दौड़कर भाई को बचाने के लिए आगे आया। जैसे ही उन्होंने बिंदर राम को छुड़ाने की कोशिश की, वह भी करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से दोनों भाईयों को तड़पता देख नाथी राम का 35 वर्षीय बेटा लाडी उन्हें बचाने के लिए आगे आया। उसने जैसे ही अपने पिता और ताऊ को छुड़ाने की कोशिश की, वह भी करंट की चपेट में आ गया। देखते ही देखते एक ही परिवार के 3 लोग बिजली के तेज करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत क्षेत्र के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां 2 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की तार में बरसात के कारण करंट आया हुआ था। इस दुर्घटना की खबर से गांव में सन्नाटा छा गया।

विद्युत करंट लगने से आईटीआई के अध्यापक की मौत
भोपा (सच कहूँ न्यूज़)। Bhopa News: भोपा में स्थित आईटीआई कॉलेज में तैनात अध्यापक की रात के समय करंट लगने से मौत हो गयी। सुबह सवेरे जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी जिसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

भोपा में स्थित राजकीय ओद्योगिक  प्रशिक्षण संस्थान मोरना में तैनात अध्यापक 34 वर्षीय अभिषेक सरोज पुत्र सेवालाल सरोज गाँव भोपा में किराए के कमरे में रहते थे। गुरुवार की सुबह मकान मालिक सुरेन्द्र गुप्ता की पत्नी ने अभिषेक को कमरे के फर्श पर पड़े देखा तो उनके पूर्व के रूममेट शिवम को सूचना दी। शिवम वर्तमान में मुरादाबाद के कस्बा चंदौसी में तैनात हैं। शिवम द्वारा कॉलिज में सूचना दी गयी। जिसके बाद कॉलिज के विकास, रजवंत,सचिन आदि मौके पर पहुंचे जहां अभिषेक फर्श पर औंधे मुंह पड़े थे और  विद्युत एक्स्टेंशन बोर्ड नीचे दबा हुआ था।

उपस्थितजनो द्वारा विद्युत सप्लाई बंद कर अभिषेक को भोपा के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। जहां चिकित्सक ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। सम्भवत: एक ओर से खुले एक्सटेंशन बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाने के दौरान अथवा बोर्ड पर गिरने आदि से करंट की चपेट में आकर अभिषेक की मौत हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने रात 11 बजे एक चीख की आवाज़ सुनी थी। तेज़ बारिश के कारण वह घर से बाहर नहीं निकले।सूचना पर पहुंचे एसएसआई रेशमपाल द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। पुलिस की सूचना पर दिल्ली निवासी मृतक का भाई भी थाने पहुंचा। कॉलेज के प्रधानाचार्य बिरमानंद सिंह ने बताया कि अभिषेक कुमार भोपा में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे।

25 फरवरी 2024 से आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता कम्पनी सम्पूर्ण हरियाली एग्रोजोन की ओर से वह कॉलिज में तैनात थे। मृतक अभिषेक कुमार प्रतापगढ़ जनपद के पुरे रायजु मोहनलालगंज के रहने वाले थे। बीते 25 जून को  उनकी पत्नी का प्रसव हुआ था।जिसके चलते वह छुट्टी पर गए हुए थे।बीते 6 जुलाई को उन्होंने पुनः कॉलिज में सेवा प्रारम्भ की थी।मृतक के परिवार में पत्नी रीना के अलावा पांच वर्षीय पुत्री मिट्ठू व नवजात पुत्र तथा माता पिता के अलावा एक भाई तीन बहने है। भाई व एक बहन शादीशुदा हो चुकी है।

Bhopa News: मृतक अभिषेक का फाइल फोटो

बिजली का करंट लगने से लाइन मैन की हुई मौत
रोहतक (सच कहूँ न्यूज़)। Rohtak News: जिला के गांव करौथा-बालंद के पास बिजली की लाइन ठीक करते हुए अचानक करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस बारे में पता किया। मृतक की पहचान गांव बढ छप्पर जिला हांसी निवासी नरेन्द्र के रूप में हुई है। Rohtak News

बताया जा रहा है कि दो साल पहले ही नरेन्द्र बिजली विभाग में लाइमैन के पद पर नियुक्त हुआ था और वह रोहतक जिले में कार्यरत था। यह हादसा उस वक्त हुआ जब नरेन्द्र करौथा बालंद के पास बिजली की लाइन को ठीक करने के लिए गया था और अचानक से नरेन्द्र करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है

लाइनमैन की करंट लगने से मौत, खबर सुनते ही मां ने भी तोड़ा दम
एक ही घर में दो मौतों से गांव में छाया मातम

परिजनों ने पत्नी को नौकरी और सहायता देने की मांग की, केस दर्ज

नाभा (सच कहूँ/तरूण शर्मा)। Nabha News: नाभा के गांव बाबरपुर में बिजली बोर्ड के लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। दुखद घटना तब और गहरी हो गई जब मृतक की मां ने बेटे की मौत की खबर सुनते ही दम तोड़ दिया। एक ही घर में अचानक हुई दो मौतों से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है, जो बिजली बोर्ड में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार वह बाबरपुर में ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली का फॉल्ट ठीक कर रहा था, तभी अचानक करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

मृतक के रिश्तेदार अरुण ने बताया कि संजीव की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां सिगलो देवी ने भी दम तोड़ दिया। परिवार में अचानक दो मौतों से गहरा संकट छा गया है। मृतक संजीव कुमार की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र पांच वर्ष और दो वर्ष है। परिवार का पालन-पोषण करने वाला वही था। परिजनों ने मांग की है कि विभाग मृतक की पत्नी को नौकरी और आवश्यक सहायता प्रदान करे ताकि परिवार का जीवनयापन जारी रह सके। Nabha News

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता ने संबंधित जेई पर आरोप लगाया है कि उसने मोबाइल के जरिए अस्थायी रूप से बिजली बंद करवाई और उसके बाद संजीव को ट्रांसफार्मर पर चढ़ाया। अचानक करंट आने से संजीव की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:– Bhatinda Refinery: बठिंडा रिफाईनरी में होगा 2600 करोड़ का नया निवेश: संजीव अरोड़ा

गुरुग्राम में हाइटेंशन लाइन से करंट लगने से कानपुर के युवक की मौत
लोहे का फोल्डिंग हाइटेंशन लाइन से टकराने पर हुआ हादसा

परिजन युवक की शादी के लिए कर रहे थे लडकी की तलाश

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: हाइटेंशन लाइन से करंट लगने से कानपुर के एक युवक की यहां मौत हो गई। उसका लोहे का फोल्डिंग हाइटेंशन लाइन टकराने से यह हादसा हुआ। करंट लगते ही उसके शरीर में आग लग गई और वह बुरी तरह से झुलस गया। युवक यहां मानेसर में अपनी चचेरी बहन के साथ किराये के मकान में रहता था। उसकी बहन ने बताया कि उनका पंखा खराब हो गया था। गर्मी के कारण वे छत पर सोने के लिए चले गए थे। वहां पर काफी मच्छर काट रहे थे। आधी रात को ठंड होने लगी तो वे नीचे सोने के लिए उठे। Gurugram News

वह तो बिस्तर लेकर नीचे आ गई। उसका भाई अजीत भी फोल्डिंग पलंग नीचे लेकर आने लगा। वह नीचे कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर ही गई थी कि जोरदार धमाका हुआ। उसने बाहर निकलकर देखा तो उसके भाई अजीत के कपड़ों में आग लगी थी। वह घर के ऊपर से जा रहे 11 हजार किलोवाट का हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। अजीत की बहन गीता ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लकड़ी के डंडे से फोल्डिंग को तारों से छुड़ाने का प्रयास किया। देखते ही देखते उसका भाई काफी झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी गई। इसके बाद बिजली की आपूर्ति बंद की गई। पुलिस ने अजीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। अजीत मूल रूप से कानपुर देहात का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। यहां मजदूरी करके आजीविका चल रहा था। उसकी शादी के लिए परिजन लडकी की तलाश कर रहे थे। लोगों ने बताया कि यहां बिजली की हाइटेंशन लाइन से तारें नीचे लटक रही हैं। कई जगहों पर इन तारों से खतरा है। ऐसे ही और भी हादसे हो सकते हैं। इसलिए बिजली विभाग से मांग है कि वह इन तारों को सही कराए। पुलिस जांच अधिकारी रनवीर सिंह के मुताबिक अजीत के परिवार वाले देर रात मानेसर पहुंचे। उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी गई। बिजली विभाग से भी इस हादसे को लेकर जानकारी मांगी गई है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– Air Pollution: दिवाली के पटाखों के बीच वायु गुणवत्ता स्तर 469 तक पहुंचा

करंट लगने से लाइनमैन की मौत
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गांव देसुमलकाना में करंट लगने की वजह से विद्युत विभाग में कार्यरत लाइनमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान कालांवाली निवासी दलबीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव देसुमलकाना में खराब हुई गांव की विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के लिए सोमवार दोपहर 2 ट्रांसफार्मरों पर विद्युत विभाग के 3 कर्मचारी लगे हुए थे। इसी कार्य के दौरान लाइनमैन 50 वर्षीय दलबीर सिंह की चपेट में आ गया।

ग्रामीण उसे कालांवाली के निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सक द्वारा उसे रैफर कर दिया। उसके बाद उसे कालांवाली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। दलबीर सिंह की गांव तारुआना में बतौर लाइनमैन ड्यूटी थी, जिसे विद्युत आपूर्ति खराब होने पर गांव देसुमलकाना में बुलाया गया था। वहीं सूचना के बाद कर्मचारी यूनियन के सदस्य मौके पर पहुंचे और विभागीय अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। सूचना के बाद कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना स्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजनों के भी बयान दर्ज किए।

यह भी पढ़ें:– Yamuna Water Level: यमुना में प्रवाहित किया गया 26,756 क्यूसेक पानी

सोनीपत में करंट से इकलौते बेटे की मौत, ट्रांसफार्मर से लटक रहे तार की चपेट में आया डेढ़ साल की बच्ची का पिता
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: सोनीपत में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। बिजली ट्रांसफार्मर के लटकते तारों से टकरा गया था। युवक परिवार का इकलौता बेटा था और उसके माता-पिता की भी मौत हो चुकी है। और बेटी के सिर से भी पिता का साया उठ गया है। परिजनों ने बिजली निगम को जिम्मेदार ठहराया है। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेजा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ऐसे हुआ हादसा | Sonipat News

मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को शाम करीब 7:46 पर रजनीश नामक युवक जीटी रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वह ट्रांसफार्मर के खुले तारों के संपर्क में आ गया और उसे करंट लग गया। परिजनों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया । डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

परिवार ने लगाई लापरवाही के आरोप

मृतक के चाचा रणबीर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर पुरी तरह से खुला हुआ था और उसके तार भी नीचे लटक रहे थे विभाग की ओर से कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे। Sonipat News

परिवार का इकलौता बेटा था रजनीश

23 वर्षीय रजनीश की करीबन ढाई साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी डेढ़ साल की एक बेटी है । रजनीश प्राइवेट सीट मेटल कंपनी में लेजर मशीन ऑपरेटर का काम करता था।

6 साल से संभाले हुए था परिवार की जिम्मेदारी

करंट लगने से मरने वाले रजनीश के माता-पिता की भी पहले मौत हो चुकी है । 9 साल पहले उसकी मां और 6 साल पहले उसके पिताजी की बीमारी के चलते मौत हुई थी। माता-पिता की मौत के बाद उसका लालन पोषण उसके चाचा ने किया और इन दिनों अपने चाचा के साथ अलग मकान में रह रहा था।

पत्नी बेटी और बहन को छोड़ गया | Sonipat News

शादी के उपरांत रजनीश अपनी 20 वर्षीय बहन , पत्नी और छोटी बेटी को छोड़कर दुनिया से चला गया है । परिवार के मुखिया के तौर पर वह अपने घर को चल रहा था लेकिन बिजली विभाग के लापरवाही के चलते इकलौता चिराग बुझ गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कुंडली थाने के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया मृतक रजनीश के चाचा रणबीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पारंपरिक जांच में यह बात सामने आई है कि बिजली विभाग की ओर से लापरवाही बरती गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मृतक के परिवार और गांव के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण एक युवक की जान चली गई है और दोषियों को

बकसा नहीं जाना चाहिए।

बिजली विभाग को उठाने चाहिए उचित कदम

बिजली विभाग को नियमित रूप से बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मर की जांच करनी चाहिए बिजली के खाबो और तारों की मरमत समय पर की जानी चाहिए विभाग को लोगों को बिजली के खतरों से अवगत कराना चाहिए यह घटना एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही को उजागर करती है। Sonipat News

यह भी पढ़ें:– Holiday News: राजस्थान के इस शहर में 13 जनवरी को रहेगा अवकाश, जानिये…

हाइटेंशन तार की चपेट में आकर किसान की मौत
झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। Jhajjar News: जिले के गांव भूरावास में एक युवा किसान की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव भूरावास निवासी संदीप अपने धान के खेत में गया था। खेत में बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान संदीप की मौत हो गई। संदीप की पत्नी कविता ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा कि उनके खेत में हाईटेंशन की तार गिर गई थी, लेकिन बिजली विभाग ने तार को हटाने का कोई काम नहीं किया। कविता ने कहा कि उसके पति ने बिजली कर्मचारियों से कहा था कि उसने खेत से धान कटवाना है, इसलिए खेत में पड़े तार को हटाया जाए। लेकिन बिजली कर्मचारियों ने तार नहीं हटाया। कविता ने बताया कि गत दिवस उसका पति खेत में गया था और करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। Jhajjar News

यह भी पढ़ें:– Crime News: ढाणी बड़ी में रंजिश को लेकर 55 वर्षीय व्यक्ति को शराब में जहरीला पदार्थ पिलाकर मारपीट कर हत्या का आरोप, मामला दर्ज

कैराना के युवक की हरियाणा में करंट से मौत, भाई झुलसा
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Electric Shock: हरियाणा में राजमिस्त्री का कार्य करने गए बराला के युवक की हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतक युवक का भाई भी गम्भीर रूप से झुलस गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। Kairana News

कोतवाली क्षेत्र के गांव बराला निवासी सावेज(19) एक सप्ताह पूर्व अपने भाई हारिस के साथ में हरियाणा राज्य के रोहतक जिले के गांव सांपला में चिनाई का कार्य करने के लिए गया था। गत मंगलवार सुबह दोनों भाई निर्माणाधीन मकान में चिनाई कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान जैसे ही वह चिनाई कार्य करने के लिए मकान की छत पर चढ़े, तभी सावेज मकान के ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। युवक हारिस भी भाई को बचाने के प्रयास में करंट से बुरी तरह से झुलस गया। Kairana News

करंट से झुलसे दोनों भाइयों को स्थानीय लोगो द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से झुलसे सावेज को मृत घोषित कर दिया। जबकि झुलसे हारिस का रोहतक के एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। बुधवार को मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक युवक को गमगीन माहौल में निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मृतक युवक पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का बताया गया है। मृतक का पिता इसरार भी राजमिस्त्री का कार्य करता है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुखी: हरमनदीप सिंह विर्क

बुच्चाखेड़ी में एनसीसी के छात्र की करंट से मौत, कोहराम
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Electric Shock: गांव बुच्चाखेड़ी में अपने निर्माणाधीन मकान के लिंटर की तराई कर रहे एनसीसी के छात्र की करंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। Kairana News

कोतवाली क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में ग्रामीण नाथीराम का परिवार मकान निर्माण का कार्य कर रहा है। करीब तीन-चार दिन पूर्व ही ग्रामीण ने अपने मकान का लिंटर लगवाया है। विगत बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नाथीराम का 14 वर्षीय पुत्र विजय लिंटर की तराई करने के लिए छत पर गया था। इसी दौरान लिंटर में करंट फैल गया, जिससे तराई कर रहा किशोर करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। काफी देर तक किशोर के वापिस न आने पर परिजन छत पर पहुंचे। जहां पर उन्हें किशोर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। किशोर के करंट से झुलसने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। Kairana News

वह आनन-फानन में किशोर को लेकर कैराना के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे गम्भीर हालत के चलते पानीपत के लिए रेफर कर दिया। बताया गया है कि रास्ते में ही करंट से झुलसे किशोर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन मृतक किशोर के शव को घर ले आये। मामले की सूचना पर तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई अमरदीप सिंह पुलिस टीम के साथ में गांव में पहुंचे। जहां पर उन्होंने मृतक किशोर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किशोर चार भाई-बहनों में सबसे छोटा बताया गया है, जो एक विद्यालय में एनसीसी का छात्र भी था।

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, मृतक के परिजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर विद्युत विभाग की लापरवाही से किशोर की मौत होने का आरोप लगाया। परिजनों ने गांव में विद्युत सप्लाई के लिए लिंटर के नीचे से जा रहे सर्विस केबिल से हादसा होने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उधर, चौकी प्रभारी ने बताया कि गांव बुच्चाखेड़ी में करंट से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हुई है, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर, वीएलडीए की मौत