Param Pita Shah Satnam Singh Ji Maharaj - Sach Kahoon Hindi

MSG BHANDARA Month: ‘तेरे मकान का एक कंकर लाख रुपये में भी नहीं देंगे’
Shah Satnam Ji: पूजनीय शाह मस्ताना जी  महाराज ने हरबंस सिंह जी (पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज का बचपन का नाम) के पास संदेश भेजा कि अपना मकान तोड़कर घर का सारा सामान डेरे में लेकर आ जाए। आप जी तो पहली बार ही दर्शन करते ही अपने प्यारे सतगुरु पर तन मन से न्यौछावर हो चुके थे। आप जी को जैसे ही अपने सतगुरु जी का फरमान प्राप्त हुआ, आप जी ने बिना देरी किए, तत्काल ही कुदाल व गंधाला उठाया और ह्यधन धन सतगुरू तेरा ही आसराह्ण का नारा लगाकर अपना मकान अपने हाथों से तोड़ना शुरू कर दिया। MSG BHANDARA Month

इस काम में आप जी के पूजनीय माता जी ने जी भी आप जी का साथ देते हुए कहा कि सार्इं जी के किसी भी हुक्म को नहीं मोड़ना। जैसा भी वह कहें, वैसा ही करना है। पूजनीय माता जी भी आप जी के साथ मकान तोड़ने लग गए। उसी दौरान एक प्रेमी ने आकर आप जी को सतगुरू जी का वचन सुनाते हुए कहा कि एक कमरे व एक बैठक को नहीं तोड़ना है, परिवार कहां बैठेगा और कहां सोएगा?

इधर आप जी अपने सतगुरू प्यारे की कृपा व खुशी प्राप्त करने के लिए उनके आदेश से खुशी-खुशी अपना मकान तोड़ रहे थे, एक बड़ा कमरा तथा एक बैठक को छोड़कर आप जी द्वारा अपना सारा मकान तोड़ कर गिरा दिया गया। पूजनीय सतगुरु जी का यह अनोखा खेल कई दिनों तक चलता रहा। लोग इस घटना को देखकर व सुनकर आश्चर्यचकित रह जाते तथा मन ही मन विचार करते कि आप जी को क्या हो गया है? आप अपना मकान क्यों तोड़ रहे हैं? उन बेचारे गांव वालों को प्यारे सतगुरु जी के रहस्य का क्या पता था? MSG BHANDARA Month

आप जी घर का सामान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर डेरा सच्चा सौदा, सरसा ले आए

इस प्रकार आप जी घर का सामान रेडियो, घड़ी, पानी वाली टंकी, गाड़ी, कपड़ों से भरी पेटियां, संदूक, बिस्तर, मोटरसाईकिल, फर्नीचर तथा जो भी अन्य सामान घर में मौजूद था, उसे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर डेरा सच्चा सौदा, सरसा में ले आए। उस समय नई ईटों का भाव 28 रूपये प्रति हजार था परंतु ट्रक वाले गांव श्री जलालआणा साहिब से सरसा तक र्इंटों की ढुलाई का किराया 20 रूपये प्रति हजार मांग रहे थे। इसलिए आप जी ने पूजनीय बेपरवाह जी के चरणों में विनती की, ह्यह्यसार्इं जी! यदि आपका हुक्म हो तो पुरानी ईटें इसी गांव को दे देते हैं और यहां नई र्इंटें मंगवा लेते हैं।”

इस पर पूजनीय बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज ने वचन फरमाया, ह्यह्यनहीं भई! नहीं, तेरे मकान का तो एक-एक कंकर, एक-एक लाख रूपये में भी किसी को नहीं दिया जाएगा। सभी र्इंटें यहां दरबार में उठा लाओ।ह्णह्ण इस तरह अपने प्यारे सतगुरु के आदेश को सर्वोपरि मानते हुए आप जी अपने मकान का सारा मलबा र्इंटें, गार्डर तथा लकड़ी के बड़े-बड़े शहतीर आदि सब कुछ ट्रकों, ट्रॉलियों में भरकर डेरा सच्चा सौदा, सरसा में ले आए। MSG BHANDARA Month

Barnawa News: बरनावा डेरे से आई अहम जानकारी
सभी साध-संगत को सूचित किया जाता है कि 4 जनवरी रविवार को एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, शाह सतनाम जी डेरा, बरनावा (बागपत), यूपी में सच्चे सतगुरु पूज्य परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह का एमएसजी भंडारा सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगा जी। Barnawa News

-प्रबंधकीय समिति, डेरा सच्चा सौदा, सरसा

Anmol Vachan: ‘‘आ भई लाल चंद, गड्डी विच बह जा, जे डेरे चलना है’’
Anmol Vachan : एक बार पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज को मलोट डेरे में गए हुए 10-12 दिन हो चुके थे क्योंकि वहां कुछ कमरों का निर्माण कार्य चल रहा था। मैंने पूजनीय परम पिता जी को वैराग्य में एक पत्र लिखा। चार-पांच दिन बाद उस पत्र का जवाब मिला। पूजनीय परम पिता जी ने फरमाया, ‘‘बेटा, फिक्र न कर, हम जल्दी ही आएंगे।’’ मुर्शिद के प्रेमी की ऐसी कशिश पैदा हुई कि दो-तीन दिन इंतजार करने के बाद मैं मलोट डेरे में ही पहुंच गया और पूजनीय परम पिता जी के दर्शन किए। Shah Satnam Ji

पूजनीय परम पिता जी ने मुझे आगे बुलाया और फरमाया, ‘‘आ जा भई, पीछे साहे (खरगोश) वांगू लुक के बह जांदा है, अग्गे बैठया कर।’’ जब मैं आगे आकर बैठा तो फिर फरमाया, ‘‘बेटा, हुण तां कम्म होया ही पया सी, बस असीं औण वाले ही सी, तूं भाड़ा क्यों लाया।’’ इस तरह पूजनीय परम पिताजी के दर्शन व वचनामृत से लाभान्वित होकर मैं उसी दिन वापिस सरसा अपने घर आ गया। दो दिन बाद मैं किसी कार्यवश सड़क के किनारे खड़ा था। अचानक मैंने देखा कि काफिले सहित पूजनीय परम पिता जी मलोट से वापिस आ रहे हैं।

प्यारे मुर्शिद की जीप मेरे पास आकर रूकी

प्यारे मुर्शिद की जीप मेरे पास आकर रूकी। मैंने पूजनीय परम पिता जी के दर्शन किए और नारा लगाया। प्यारे सतगुरू के दर्शन करके अन्त:करण खुशी से झूम उठा। पूजनीय परम पिता जी ने फरमाया, ‘‘आ भई लाल चंद, गड्डी विच बह जा, जे डेरे चलना है।’’ मैंने बिना सोचे समझे कह दिया, ‘पिता जी, मेरे पास साईकिल है, आप चलिए, मैं आ जाऊंगा।’ फिर पूजनीय परम पिताजी ने फरमाया,‘‘अच्छा भाई तेरी मर्जी है।’’ Shah Satnam Ji

मैं जीप के पीछे-पीछे साईकिल द्वारा डेरे में पहुंच गया। बाद में मुझे ख्याल आया कि लोग तो पूजनीय परम पिता जी की गाड़ी को सजदा करते हैं। मुझे तो उन्होंने खुद गाड़ी में बैठने के लिए कहा था परंतु मैंने इन्कार कर दिया। यह मुझसे बहुत बड़ी भूल हुई है, लेकिन वो समय तो निकल चुका था। मुझे बहुत पश्चाताप हुआ और आज भी है। Shah Satnam Ji

लाल चंद इन्सां, एमएसजी कॉम्प्लैक्स, सरसा (हरियाणा)

Interest Rates on PPF, SSY to increase : मोदी 3.0 सरकार पीपीएफ, एसएसवाई और छोटी बचत योजनाओं पर बढ़ाएग…