Kurukshetra NEWS - Sach Kahoon Hindi

कुरुक्षेत्र में पुलिस ने नशे की खेप पकड़ी, दो आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: जिला पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ की खेप के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। मामले मेंं एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप मे हरजिन्द्र सिंह निवासी हरिपुर खालसा जिला जालन्धर पंजाब व बुटा राम निवासी मसाणी जिला जालन्धर पंजाब काबू करके उनके कब्जा से 54 किलो 300 ग्राम डोडा/चूरापोस्त बरामद किया है। एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने सूचना पर यह कार्रवाई की है। Kurukshetra News

आरोपी ट्राला के माध्यम से नशे का कारोबार कर रहे थे। आरोपी झारखंड व बिहार से ट्राला के माध्यम से नशीले पदार्थ लेकर पंजाब व हरियाणा में सप्लाई करते थे। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके हरजिन्द्र को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा बुटा राम को कारागार भेज दिया। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों का बड़ा नेटवर्क पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार

होटल में लगी भयंकर आग, लाखों रूपए का फर्नीचर जलकर राख
थानेसर (सच कहूँ/आरडी गोयल)। Thanesar News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड गेट के सामने  हॉटल में वीरवार देर रात्रि भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रूपए का हॉटल में फर्नीचर जलकर राख हो गया। जैसे ही हॉटल में आग लगी तो एक दम से पूरी तरह से धधक गई व अंधेरा रोशनी में प्रवर्तित हो गया। आग की लपटों को देखकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सैंकड़ों छात्र थर्ड गेट पर पहुंच गए। हॉटल मालिक ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था, जिसके पीछे बिजली विभाग की लापरवाही बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6 बजे बिजली के तारों में स्पार्किंग हो रही थी, जिसकी शिकायत तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई। शिकायत के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तारों को ठीक कर देर शाम बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई।

हालांकि, बिजली आने के कुछ ही समय बाद पड़ोसियों ने दुकान में शॉर्ट सर्किट और आग लगने की सूचना दी। इसके बाद रात 11 बजे डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। उन्होने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम करीब 45 मिनट की देरी से मौके पर पहुंची। इतना ही नहीं, पहली फायर ब्रिगेड गाड़ी में पानी की पर्याप्त मात्रा नहीं होने के कारण आग पर काबू पाने में दिक्कत आई और प्रेशर भी नहीं बन पाया। बाद में दूसरी गाड़ी रात्रि सवा 12 बजे पहुंची, लेकिन तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी और होटल का सारा सामान जलकर राख हो गया। हॉटल मालिक ने इस घटना को लेकर बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। शिकायतकर्ता कैलाश चावला ने पुलिस अधीक्षक को औपचारिक शिकायत दर्ज करवा दी है तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी शिकायत प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की है। Thanesar News

यह भी पढ़ें:– हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में हर्ष ने लहराया परचम, कैराना ब्लॉक में टॉपर बने

कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख कीमत का नशीला पदार्थ बरामद
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप मे जसविन्द्र सिंह निवासी महताबगढ़ जिला अम्बाला, किरतपाल निवासी डेरा भंगवा निसिंग जिला करनाल व गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बडी जिला मोहाली पंजाब को काबू करके उनके कब्जे से लगभग 25 लाख्चा कीमत की 220 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनएच-152 डी पर अमल में लाई गई, जहां कार व नशीले पदार्थों के साथ तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके अदालत के आदश से 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– यमुनानगर एंटी नारकोटिक्स सेल की कैराना में दबिश

Road Accident: स्कूल बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो भाइयों की मौत
लाडवा (सच कहूँ/रामगोपाल)। Ladwa Road Accident: लाडवा में बपदी रोड के पास प्राइवेट स्कूल बस व मोटरसाईकिल की टक्कर में दो भाईयों की मौत हो गई। बस में सवार सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। जानकारी के अनुसार मरने वालों की पहचान 52 वर्षीय जय लाल और 56 वर्षीय लाल सिंह निवासी शेरगढ़ जिला करनाल के रूप में हुई है। दोनों भाई दिहाड़ी-मजदूरी करते थे। दोनों भाई लाडवा से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान प्राइवेट स्कूल की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। Ladwa News

संजीव कश्यप निवासी शेरगढ़ ने बताया कि जय लाल और लाल सिंह दोनों उसके चाचा थे। दोनों लाडवा में घर का राशन लेने के लिए आए थे। राशन लेकर दोनों अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बपदी रोड पर सुगनी देवी आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस ने बाइक के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई बाइक समेत सड़क पर गिर गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही लाडवा के डीएसपी निर्मल सिंह और एसएचओ गुरनाम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। Ladwa News

यह भी पढ़ें:– राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने जाखल मंडी में गेहूं खरीद व्यवस्था की समीक्षा की

कुरुक्षेत्र के डेरा सेवादारों ने रक्तदान कर बचाई तीन लोगों की जान
मरीजों के परिजन बोले, धन्य है सेवादारों की सेवा

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। डेरा सच्चा सौदा के 4 सेवादारों ने तीन लोगों को इमरजेंसी में रक्तदान कर जान बचाने का काम किया है। प्रथम मामले में शाहाबाद के सिद्धार्थ अस्पताल में एक लीवर कैंसर से पीड़ित मरीज जरनैल सिंह को कुरुक्षेत्र सेक्टर 8 निवासी वीरेंद्र व सेक्टर 7 निवासी दिनेश ने रक्तदान किया। वीरेंद्र सिंह व दिनेश ने शाहाबाद स्थित केशो देवी नराती देवी ब्लड बैंक में रक्तदान किया। Kurukshetra News

दूसरे मामले में एलएनजेवी अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल मरीज सुशीला के लिए ब्लॉक उमरी के गांव ढेरूमाजरा निवासी साहिल व रामकुमार ने रक्तदान किया। डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार प्रवीण ने इन मरीजों ने डेरा सच्चा सौदा की हेल्पलाईन पर ब्लड की मांग की थी। इसी के तहत सेवादारों ने रक्तदान किया है। सच्चे नम्र सेवादार प्रवीण कडामी ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा हेल्पलाईन नंबर शुरू किया गया है। हेल्पलाईन पर कॉल के जरिए जो मरीज खून की डिमांड देते हैं, उन्हे सेवादारों द्वारा रक्तदान किया गया है। Kurukshetra News

परिजन बोले, धन्य हैं ये सेवादार

जिन मरीजों को खूनदान किया गया। मरीजों के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि धन्य है पूज्य गुरु जी जिनकी पावन प्रेरणा व सेवादारों की सेवा, जो निस्वार्थ रूप से सेवा कार्य कर रहे हैं। Kurukshetra News

भतीजे ने सिर में फावड़ा मार कर दी चाचा की निर्मम हत्या
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra Crime News: थानेसर के गांव जोगनाखेड़ा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भतीजे ने ही अपने चाचा की निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय लाभ सिंह निवासी जोगनाखेड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को किसी बात को लेकर लाभ सिंह की उसके रिश्ते के भतीजे सुरजीत सिंह के साथ कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद विवाद ज्यादा बढ़ गया। उस वक्त तो आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया था। Kurukshetra News

इसके कुछ देर बाद ही लाभ सिंह अपने मकान की गली से होते हुए कही जा रहे थे कि सुरजीत सिंह ने पीछे लाभ सिंह के सिर में वार कर दिया। जिससे लाभ सिंह खून से लथपथ होकर गिर गया। सुरजीत ने लाभ सिंह को इतने वार किए कि लाभ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जिसने भी इस मंजर को देखा, हर कोई सहम गया। सूचना मिलते ही परिजन लाभ सिंह को एलएनजेपी अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। फोरेंसिक की टीम ने गांव में पहुंचकर मौके से तथ्य जुटा लिए हैं। बता दें कि लाभ सिंह भाजपा नेता जगबीर जोगनाखेड़ा का चाचा था। लाभ सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप सुरजीत सिंह पर लगाया है।

यह भी पढ़ें:– बाइक चोरी मामले में 2 आरोपी काबू, 4 चोरीशुदा बाइक बरामद

Shalgam: किचन गार्डन में ऑर्गेनिक तरीके से उगा ली 8 किलो की शलगम
गांव अभिमन्युपुर के दो किसान भाई रसायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक व ऑर्गेनिक तरीके से  खेती कर रहे

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Shalgam Ki Kheti: रसायनिक खेती छोड़कर अब प्राकृतिक व ऑर्गेनिक खेती अपनाना किसानों की जरूरत बनता जा रहा है। आजमन भी यही चाहने लगा है कि रासायनिक खेती कम हो, ताकि जहरमुक्त अन्न पैदा हो सके। ऐसे ही कुरुक्षेत्र जिला के गांव अभिमन्युपुर के दो किसान भाई किचन गार्डन ऑर्गेनिक तरीके से  खेती कर रहे हैं। किसान भाईयों द्वारा 8 किलोग्राम वजनी शलगम उगाई है। इनकी शलगम सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटौर रही हैं। अभिमन्युपुर गांव के किसान अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि वह खेती का शौक रखते हैं। पिछले 45 साल से वह अपने भाई के साथ मिलकर खेती कर रहे हैं। करीब 30 एकड़ में वह खेती कर रहे हैं।

इसके साथ साथ अपने खेतों में उन्होंने ऑर्गेनिक किचन गार्डन बनाया हुआ है। यहां वे किसी भी प्रकार के रसायन का प्रयोग नहीं करते। उन्होंने अपने इस किचन गार्डन में 8 किलोग्राम की शलगम तैयार की है, जिसका पत्तों के साथ 15 किलोग्राम वजन है। अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि ऑर्गेनिक खेती का ही कमाल है जो इतनी बड़ी शलगम उनके खेत में तैयार हुई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अक्टूबर महीने में शलगम की बुआई की थी। इसमें पानी की लागत भी बहुत कम होती है।

शलगम का वजन देख हर कोई रह गया दंग | Kurukshetra News

किसान अश्वनी कुमार शर्मा के भाई राजीव शर्मा ने बताया कि उन्होने इस शलगम को अपने खेत से 9 फरवरी को उखाड़ा था। उस समय इसके पत्तों के साथ वजन 15 किलोग्राम था। पत्ते काटकर इसका वजन 8 किलोग्राम रह गया। हर कोई इसको देखकर हैरान है, वह खुद भी इसको देखकर हैरान थे जब रिश्तेदारों को इसकी बात पता चली तो उन्होंने कुरुक्षेत्र शहर में इसको देखने के लिए अपने घर पर मंगवाया और वहीं पर कुछ दिन रखा। उनके रिश्तेदारों के घर पर शहर में भी बहुत लोग उसको देखने के लिए आए थे। हालांकि करीब 10 दिन पहले इसको उखाड?े के बाद अब इसका एक किलोग्राम वजन कम हो गया है।

किचन गार्डन में करते हैं अच्छी सब्जी तैयार

किसान ने बताया कि वह अपने किचन गार्डन में हर मौसम की सब्जी लगाते हैं जो शुद्ध आॅर्गेनिक होती हैं। वह मौसम के अनुसार अलग-अलग सब्जी लगाते हैं। उन्होने इस किचन गार्डन में पहले भी करीब चार किलोग्राम का चुकंदर, 6 किलोग्राम की मूली, 3 किलोग्राम से ऊपर पत्ता गोभी और फूलगोभी भी अपने इस किचन गार्डन से ली हुई है। लेकिन अब इस शलगम ने उनको और भी ज्यादा मशहूर कर दिया है। क्योंकि आज तक कितनी बड़ी शलगम ना ही उन्होंने कभी देखी और ना ही सुनी है। उन्होंने कहा कि वह अपने खाने के लिए इस किचन गार्डन में गन्ना, हरी सब्जियां, प्याज, फल फू्रट सभी लगाए हुए हैं। उन्होंने अपने खेत में असम राज्य की एक वैरायटी का नींबू का पौधा भी लगाया हुआ है जिसकी ग्रोथ भी काफी अच्छी है और वह अभी बंपर पैदावार दे रहा है।

25 सालों से कर रहे ऑर्गेनिक फार्मिंग

किसान भाईयों ने बताया कि बीमारियों से बचने के लिए वह खुद के खाने के लिए आॅर्गेनिक किचन गार्डनिंग कर रहे हैं। हालांकि बड़े स्तर पर ऑर्गेनिक खेती करना चाहते हैं लेकिन मार्केटिंग की समस्या की वजह से वह बड़े स्तर पर इसको नहीं कर पाते। इसलिए वह अपने खाने के लिए ऑर्गेनिक किचन गार्डन चला रहे हैं। उनको 25 साल हो गए इस किचन गार्डन में उन्होंने आज तक कभी रसायन नहीं डाला। Kurukshetra News

वह इसमें गोबर की खाद का प्रयोग करते हैं और अब उनकी पैदावार और उत्पादन भी और रसायन खेती से काफी अच्छा मिलता है। हालांकि शुरूआती कुछ सालों में उत्पादन कुछ काम रहता है लेकिन अब वह इससे अच्छा उत्पादन ले रहे हैं। किसानों ने बताया कि वह पहली बार 1995 में आॅर्गेनिक खेती की ट्रेनिंग लेने के लिए सरकारी कृषि संस्थान में गए थ। तब से ही वह इस खेती को करते आ रहे हैं। उसके लिए उनको कई बार सरकारी कार्यक्रमों में सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:– HKRN: डीसी रेट कर्मचारियों को एचकेआरएन में भेजने के विरोध में बिजली निगम कर्मियों का प्रदर्शन

CM Nayab Saini: सीएम सैनी ने कुवि में निर्मित सिंथेटिक हॉकी खेल मैदान का किया उद्घाटन
ओलंपिक में पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाया जा रहा उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर: मुख्यमंत्री

8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आल वेदर स्वीमिंग पूल की रखी आधारशिला

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम ने सिंथेटिक ट्रैक पर हॉकी से लगाए स्ट्रोक

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतने के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर हरियाणा सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रदेश में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार की तरफ से खेल नर्सरियों के साथ-साथ अन्य खेल केन्द्र भी बनाए गए हैं। सरकार ने खिलाड़िय़ों को उच्च स्तरीय सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई हैं, जिसके चलते खिलाड़ी देश के लिए सबसे ज्यादा मेडल जीतकर ला रहे हैं। मुख्यमंत्री वीरवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़िय़ों से बातचीत कर रहे थे। Kurukshetra News

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने युवा कायक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत करीब 5 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सिंथेटिक हॉकी मैदान का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया योजना के तहत 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आल वेदर स्विमिंग पूल के प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने स्वयं हॉकी स्टिक थामी और नए सिंथेटिक ट्रैक पर जोरदार स्ट्रोक लगाकर मैदान का परीक्षण किया।

सीएम ने हरियाणा को देश का खेल हब बनाए रखने के संकल्प को दोहराया

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंथेटिक हॉकी खेल मैदान से अब उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। सीएम ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना से राज्य के खिलाड़ी ओलंपिक और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर और भी अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। यह आयोजन न केवल बुनियादी ढांचे के विकास का प्रतीक रहा, बल्कि हरियाणा को देश का खेल हब बनाए रखने के संकल्प को भी दोहराया गया। Kurukshetra News

खेल मंत्रालय ने 10 करोड़ रुपये का बजट करवाया उपलब्ध: कुलपति

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत बनाए गए सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ की जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय की तरफ से 10 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध करवाया गया था। इस बजट से 5.50 करोड़ रुपये हॉकी खेल मैदान पर खर्च किए गए हैं और 4.50 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पज इंडोर खेल हॉल का निर्माण किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल, कुवि कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं से गहने हड़पने का आरोपी काबू

Kurukshetra: देश में छाया, कुरुक्षेत्र का 23 वर्षीय भारत जांगड़ा! जज बन दिया युवाओं को ये संदेश
6वां रैंक प्राप्त भारत जांगड़ा ने कहा- सोशल मीडिया से दूरी दिलाएगी सफलता

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। कुरुक्षेत्र के 23 वर्षीय भारत जांगड़ा न्यायधीश बने हैं। भारत जांगड़ा ने ऑल इंडिया रैंक में 6वां स्थान पाकर न्यायाधीश बनने के अपने परजिनों के सपनों को साकार कर किया। इस परीक्षा के टॉप 10 में भारत जांगड़ा सहित 9 लड़कियों ने स्थान पाया। भारत जांगड़ा ने स्कूली शिक्षा से लेकर पंजाब यूनिवसिर्टी, चंडीगढ़ तक सभी कक्षाओं में टॉप किया। विशेष बातचीत में भारत जांगड़ा ने कहा कि जीवन में यदि बुलन्दियों के शिखर तक पहुंचना है तो उसके लिए कड़ी मेहनत एवं निरंतर प्रयास करते रहना बहुत आवश्यक है। Kurukshetra News

जीवन में कड़ा परिश्रम एवं सकारात्मकता ही जीवन में सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि कड़े परिश्रम के साथ-साथ निरंतरता द्वारा अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार के सदस्यों एवं गुरुजनों को दिया, जिन्होंने समय-समय पर उनका मार्गदर्शन किया। बता दें कि भारत जांगड़ा के दादा केयू के पूर्व कर्मचारी रोशन लाल गांव किरमच में रहते थे।

भारत जांगड़ा ने बताया कि पढाई के दौरान उसने सोशल मीडिया व मोबाइल से दूरी बनाकर रखी। तभी वे यह अचीवमेंट प्राप्त कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए सोशल मीडिया एवं मोबाइल से दूरी सफलता के लिए जरूरी है। इस दौरान प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं उनके पारिवारिक सदस्य मोहन लाल जांगड़ा, तारो देवी व विजय जांगड़ा ने परिवार को बधाई दी एवं स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया।

जोधपुर न्यायिक अकादमी में होगा एक वर्ष का प्रशिक्षण | Kurukshetra News

भारत जांगड़ा ने बताया कि राजस्थान के जोधपुर स्थित न्यायिक अकादमी में उन्हें एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद सिविल जज (जूनियर डिविजन) सह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पद पर उन्हें ज्वाइनिंग मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के प्रथम प्रयास में असफल होने पर उसने हिम्मत नहीं हारी तथा निरंतर कड़ी मेहनत एवं परिश्रम द्वारा दूसरे प्रयास में इसे पास किया।

भारत जांगड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में न्याय सर्वोपरि है अर्थात् कानून और न्याय के सामने कोई भी व्यक्ति, पद या प्रभाव बड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा कि न्यायालय का पहला और अंतिम कर्तव्य निष्पक्षता, सत्य और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि जब समाज को न्याय पर भरोसा होता है, तभी लोकतंत्र मजबूत होता है और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है।

माँ के स्नेह में अपार शक्ति

राजस्थान न्यायिक परीक्षा पास कर जज बने भारत जांगड़ा ने कहा कि उनकी प्रथम गुरु उनकी माता ममता जांगड़ा ही हैं, जिनके स्नेह से अपार शक्ति पाकर ही उन्होंने जीवन में छोटी से बड़ी समस्याओं का सामना कर इस सफलता का प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता सोहन लाल जो कि अंबाला में जेल वॉर्डन के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने कभी भी किसी चीज की कमी को महसूस नहीं होने दिया। उनके पिता की कार्य के प्रति सच्ची निष्ठा एवं लगन के बल पर उन्हें 2018 में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित भी किया गया था। Kurukshetra News

Kurukshetra: थानेसर विधायक ने कर डाली कुरुक्षेत्र को हरियाणा की राजधानी बनाने की मांग
”थानेसर की जनसमस्याओं को विधानसभा सत्र में उठाया ”

कुरुक्षेत्र(सच कहूँ ब्यूरो)। थानेसर विधायक व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा है कि हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उन्होने कुरुक्षेत्र की कई मांगों को विधानसभा पटल पर रखा है। उन्होंने कुरुक्षेत्र को हरियाणा की राजधानी बनाने की मांग उठाई। अशोक अरोड़ा मंगलवार को केडीबी रोड़ स्थित अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उनके साथ पार्षद मनु जैन, चंदगी राम, सुभाष मिर्जापुर व अन्य भी मौजूद रहे। पत्रकारों से रूबरू होते हुए अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में नई हरियाणा विधानसभा बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं दी लेकिन इस पर हरियाणा सरकार और भाजपा चुप्पी साधे हुए हैं। जबकि पंजाब हरियाणा बंटवारे के समय 40 प्रतिशत चंडीगढ़, हरियाणा के हिस्से आया था। Kurukshetra News

हरियाणा को नई राजधानी बनानी के लिए कुरुक्षेत्र से बेहतर कोई स्थान नहीं

ऐसी स्थिति में सरकार को बताना चाहिए कि चंडीगढ़ में हरियाणा का स्टेटस क्या है? अरोड़ा ने विधानभा में कुरुक्षेत्र को हरियाणा की राजधानी बनाने की मांग करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हरियाणा को नई राजधानी बनानी चाहिए और इसके लिए कुरुक्षेत्र से बेहतर कोई स्थान नहीं हो सकता। उन्होंने कुरुक्षेत्र की समस्याओं को लेकर अनेक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए थे लेकिन किसी को भी स्वीकार नहीं किया गया। कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी विधानसभा सत्र में कांग्रेस द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

अशोक अरोड़ा ने कहा कि मीडिया में 10 सालों से कहा जा रहा है कि कुरुक्षेत्र का बाईपास बनाया जाएगा लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं है। विधानसभा सत्र में उन्होंने सरकार से कुरुक्षेत्र के रिंग रोड़ बनाने की बात की लेकिन सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। अशोक अरोड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल की ये हालत है कि एक एक बैड पर कई कई मरीज हैं। उसने दिशा की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया था कि अस्पताल के प्रशासनिक ब्लॉक को किसी अस्पताल में शिफ्ट किया जाए ताकि वह जगह मरीजों के लिए प्रयोग की जा सके। इस बार दिशा की बैठक में भी उसने यह बात की तो प्रशासन ने कहा है कि सीएमओ को अॉर्डर जारी किए हैं कि यह काम किया जाए। Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र में अंगीठी जलने से दम घुटने से सहारनपुर के पांच मजदूरों की मौत
कुरुक्षेत्र (अनु सैनी/सच कहूँ न्यूज़)। Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में सोमवार रात एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें सहारनपुर के पांच मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक सभी मजदूर शेखपुरा और काजीपुरा गांव के निवासी थे और रोजगार के लिए कुरुक्षेत्र स्थित एक रिजॉर्ट में पेंटिंग का काम कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात मजदूरों ने खाना खाया और कमरे में सो गए। मंगलवार सुबह जब वे नहीं उठे तो कमरे के अंदर देखा गया, जहां सभी मृत पाए गए। कमरे में जलती अंगीठी पाई गई, जिससे दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। Kurukshetra News

मृतकों की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ शहरी (30), सोनू (28) पुत्र तौफीक, रोशनपाल (43) पुत्र गणेशी, मदन पाल (40) पुत्र मेघपाल और राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को सहारनपुर लाया जाएगा। शेखपुरा गांव के लोग भी घटना की जानकारी पाकर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– लाइनमैन की करंट लगने से मौत, खबर सुनते ही मां ने भी तोड़ा दम

Congress Protests: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का रोष प्रदर्शन
महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर चले कांग्रेस कार्यकर्ता

Congress Protests:: कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी का नाम बदलने के विरोध में रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पहले सेक्टर-13 में कांग्रेस भवन में इकट्ठा हुए। यहां से मीटिंग के बाद पैदल रोष मार्च निकालते हुए अग्रसेन चौक पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के हाथों में महात्मा गांधी की तस्वीर थी, जिस पर अलग-अलग स्लोगन लिखे हुए थे। कार्यकर्ताओं ने जब तक सूरज-चांद रहेगा बापू तेरा नाम रहेगा और बापू का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे भी लगाए। Kurukshetra News

इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए थानेसर के कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी ने लंबी लड़ाई लड़ी है। आज उनके नाम पर चल रही योजनाओं को केंद्र की सरकार बदलने का काम कर रही है। विधानसभा में विपक्ष ने जनहित के अनेक मुद्दे उठाए, लेकिन सरकार ने किसी पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

शाहाबाद के विधायक रामकरण काला ने कहा कि पिछले दिनों आई बाढ़ में उनकी विधानसभा क्षेत्र के कई गांव डूब गए थे। यहां तक फसल पूरी तरह से बर्बाद हुई थी। अभी भी बाढ़ के साथ आई रेत खेतों में जमा है। इस रेत को हटाने के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाया था। लेकिन सरकार किसान विरोधी है। इसलिए सरकार ने किसानों को खेत से रेत उठाने की परमिशन नहीं दी। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि योजना का नाम बदलकर सरकार ने महात्मा गांधी का ही नहीं बल्कि देश का अपमान किया है। Kurukshetra News