E Euction - Sach Kahoon Hindi

e-Tendering : ई-ऑक्शन की जगह अब ई-टेंडर के जरिए होगी सेटलमेंट की प्रक्रिया, अंतिम तारीख अभी बाकी!
e-Tendering Process: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आबकारी विभाग में चल रही मदिरा दुकानों की सेटलमेंट की प्रक्रिया अब ई-ऑक्शन की जगह ई-टेंडर के जरिए हो रही है। कुल 360 में से पूर्व में 150 दुकानों का सेटलमेंट हो गया था। 210 दुकानें शेष थी। इन दुकानों की सेटलमेंट की प्रक्रिया अब ई-टेंडर के जरिए चल रही है। इसके लिए 21 मई से अंतिम तारीख बढ़ाकर 29 मई कर दी गई है। जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी ने बताया कि आबकारी विभाग में सेटलमेंट की प्रक्रिया चल रही है। कुल 360 में से 150 दुकानों का सेटलमेंट हो गया था। 210 दुकानें शेष थी। पूर्व में ई-ऑक्शन के जरिए इन दुकानों का सेटलमेंट हो रहा था। अब ई-टेंडर के जरिए सेटलमेंट की प्रक्रिया चल रही है। Hanumangarh News

सेटलमेंट होने पर सरकार का पूरे साल का रेवेन्यू सुरक्षित हो जाएगा

21 मई से अंतिम तारीख बढ़ाकर 29 मई कर दी गई है। ई-ऑक्शन के तहत बिड के ऊपर बढ़ाकर दे सकते थे। लेकिन ई-टेंडर में प्रोविजन है कि बढ़ाकर और घटाकर दे सकते हैं। पूर्व में खुली बोली होती थी। लेकिन अब बोली डिस्प्ले नहीं होगी। जिस दिन टेंडर निकाला जाएगा उस दिन पता लगेगा कि बोली कितनी डाली गई है। सर्वाधिक बोली डालने वाले को दुकान आवंटित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 210 दुकानें तीन माह के लिए एक्सटेंड की गई थी। उन दुकानों का सेटलमेंट होने पर सरकार का पूरे साल का रेवेन्यू सुरक्षित हो जाएगा। सेटलमेंट विभाग का महत्वपूर्ण कार्य बंदोवस्ती करवाना वह पूरा हो पाएगा। Hanumangarh News

पटावरी ने बताया कि समय के साथ कुछ दुकानों की राशि बढ़ गई। इस कारण यह दुकानें उठ नहीं पाई थीं। इस कारण वह 210 दुकानें तीन माह के लिए एक्स्टेंड कर दे दी गई थीं। आचार संहिता के कारण भी सुचारू तरीके से सेटलमेंट नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि सेटलमेंट की प्रक्रिया के तहत ठेकेदार को स्वयं की आईडी बनानी पड़ेगी। इसके बाद ठेकेदार आवेदन कर सकेगा। निविदा दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने का समय 29 मई शाम चार बजे तक है। तब तक बिड गुप्त रहेगी। शाम साढ़े चार बजे से तकनीकी बिड खोलने के समय के बाद ही पता चल पाएगा कि किस ठेकेदार ने कितनी बोली लगाई। 210 में से 130 दुकानों का आवेदन होने के कयास लगाए जा रहे हैं। Hanumangarh News

“एक परिंडा मेरा भी”: कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लगाएं बेजुबान पक्षिय…

limestone E-auction: लाईमस्टोन की ई-नीलामी को 21 ब्लॉक तैयार : भाया
नागौर व डेह तहसील के 14.71 वर्ग किमी क्षेत्र में भण्डार | limestone E-auction

पहले चरण में 7 ब्लॉकों की ई-नीलामी | limestone E-auction

जयपुर। खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने नागौर जिले की नागौर व डेह तहसील के 14.71 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में लाईमस्टोन के नए भण्डार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चरणबद्ध तरीके से इनकी ई-नीलामी पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा व अधिक से अधिक भागीदारी के लिए कुल 21 ब्लॉक तैयार किए गए हैं जिसमें से 18 ब्लॉक 4.8 हैक्टेयर क्षेत्रफल के हैं, वहीं तीन ब्लॉक लगभग 500-500 हैक्टेयर क्षेत्रफल के तैयार किए गए हैं। पहले चरण में 7 ब्लॉकों की नीलामी की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सीकर के नीम का थाना में आयरन ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस के लिए ऑक्शन किया जा रहा है।

एसीएस माइंस वीनू गुप्ता ने अधिकारियों के साथ नीलामी तैयारी की समीक्षा के बाद बताया कि प्रदेश में विपुल खनिज संपदा को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा खनिज खोज और नीलामी पर जोर दिया जाता रहा है। विभाग द्वारा बेहतर समन्वय व मिनरल एक्सप्लोरेशन को गति देने से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर मिनरल्स के ब्लॉक तैयार कर भारत सरकार के ई पोर्टल के माध्यम से ई ऑक्शन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

गुप्ता ने बताया कि आरएसएमईटी की अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार नागौर जिले के नागौर और डेह में जी 2 स्तर के एक्सप्लोरेशन और उसके परिणाम के अनुसार नागौर और डेह तहसील के हरीमा, खेतोलाव, सरासनी, सोमणा व पीथासिया में लाईमस्टोन के मिले भण्डार की माइनिंग लीज के लिए ई प्लेट फॉर्म पर ऑक्शन किया जा रहा है।

निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया कि नागौर और डेह में जी 2 स्तर के पूर्वेक्षण के बाद 481.7 मिलियन टन लाईमस्टोन के भण्डार का आकलन किया गया है। आरएसएमईटी द्वारा इस क्षेत्र में 3 बड़े और 18 छोटे ब्लॉकों सहित 21 माइनिंग ब्लॉक ऑक्शन के लिए तैयार किए गए हैं।

नीम का थाना के टोड़ा में आयरन ब्लॉक के कंपोजिट लाइसेंस के लिए ई ऑक्शन की कार्यवाही शुरू कर दी हैं, वहीं नागौर के 21 ब्लॉकों में से पहले चरण में लाईमस्टोन के 7 ब्लॉकों की माइनिंग लीज के लिए ई-ऑक्शन की कार्यवाही आरंभ करते हुए 10 जुलाई को निविदा सूचना जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के एमएसटीसी ई पोर्टल पर टेंडर डॉक्यूमेंट सेल करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है, 14 अगस्त को इन ब्लॉकों की ई नीलामी में बोली लगाई जा सकेगी।

संदेश नायक ने बताया कि पहले चरण के 307.1141 हैक्टेयर क्षेत्रफल के सात ब्लॉकों में सरासनी के पीएसबी 11,12,13,14, खेतोलाव के पीएसबी 17 व 18 और खेतोलाव, सरासनी, सोमणा का एचपीबी ब्लॉक के एमएल की पहले चरण में ई-नीलामी होगी। उन्होंने बताया कि इन्हीं तारीखें को नीम का थाना टोड़ा के आयरन ब्लॉक की सीएल के लिए ई नीलामी होगी। विस्तृत जानकारी माइंस विभाग की वेबसाइट व भारत सरकार के एमएसटीसी पोर्टल पर देखी जा सकती है।

आरएसएमईटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एडीजी एनपी सिंह ने बताया कि नागौर जिले की नागौर तहसील के हरीमा सरासनी, पीथासिया व खेतोलाव में 86.4 हैक्टेयर क्षेत्रफल में 4.8 हैक्टेयर प्रति ब्लॉक के 18 ब्लॉक बनाए गये हैं। इसी तरह से नागौर और डेह तहसील में हरीमा, खेतोलाव, पीथासिया, सरासनी, सोमणा में, हरीमा, सरासनी सोमणा में और खेतोलाव, सरासनी, सोमणा में ब्लॉक बनाए गये हैं।

यह भी पढ़ें:– Haryana, Punjab Flood: देखें तबाही का भयावह मंजर!

11 जुलाई से होगीे 12 जिलों में 142 खनन प्लाटों की ई-नीलामी : निदेशक
वैध खनन को प्रोत्साहन, अवैध खनन पर लगेगी रोक, राजस्व में होगी बढ़ोतरी

जयपुर। माइंस एवं पेट्रोलियम निदेशक सन्देश नायक ने बताया कि विभाग ने राज्य के 12 जिलों में माइनर मिनरल के 142 खनन ब्लॉक्स की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरु कर दी है। इस वित्तीय वर्ष में माइनर मिनरल ब्लॉक्स की यह पहली ई-नीलामी 11 जुलाई से 28 जुलाई तक भारत सरकार के ई-प्लेटफार्म पर होगी। उन्होंने बताया कि ई-नीलामी की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी भारत सरकार के ई-प्लेटफार्म एमएसटीसी और विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कोई भी ले सकता है नीलामी में हिस्सा | E-auction

नायक ने बताया कि माइंस विभाग ने माइनर मिनरल ग्रेनाइट, क्वार्टज, फेल्सपार, मार्बल, मेसेनरी स्टोन, डाइमेंशनल लाईमस्टोन आदि की नीलामी के लिए 142 ब्लॉक्स तैयार किए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा अनुरूप वैध खनन को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक खनिज ब्लॉक्स तैयार कर इनकी नीलामी करने को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि माइंस व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के नीलामी में पारदर्शिता व प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के निर्देशो के क्रम में विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही विभागीय वेबसाइट व भारत सरकार के पोर्टल पर विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई है ताकि दुनिया के किसी भी कोने से कोई भी नीलामी में हिस्सा ले सकें।

उन्होंने बताया कि 142 खनिज प्लॉटों की ई नीलामी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 11 जुलाई से होने वाली नीलामी में झुन्झुनूं, अजमेर, सीकर, राजसमन्द, जैसलमेर, जौधपुर, नागौर, भीलवाड़ा, बूंदी, उदयपुर, चित्तोड़गढ़ व डूंगरपुर जिले में ब्लॉक्स की ई-नीलामी की जाएगी। निदेशक ने अधिकारियों को माइनर और मेजर मिनरल के और नए ब्लॉक्स तैयार करने के काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए है।

नायक ने बताया कि विभाग द्वारा खनिज संभावित क्षेत्रें में खनिज प्लॉट तैयार कर प्राथमिकता से ई नीलामी पर जोर दिया जा रहा है ताकि खनिज संपदा के अवैध खनन पर कारगर रोक लगाने के साथ ही वैघ खनन को बढ़ावा दिया जा सके। इससे राज्य सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी और राजस्व छीजत में प्रभावी रोक लग सकेगी।

यह भी पढ़ें:– गजब! अब बुजुर्ग पेड़ों को भी मिलेगी पेंशन, आवेदन शुरू

मोदी को मिले स्मृति चिन्हों की ई नीलामी आज से शुरू
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। संस्कृति मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले 1200 से भी अधिक स्मृति चिन्हों की शनिवार से ई नीलामी (Modi E-auction) शुरू करेगा जो दो अक्टूबर तक चलेगी। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को यहां संस्कृति और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा संस्कृति एवं विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में कहा कि इससे पहले 2019 तथा 2021 में भी भी प्रधानमंत्री को मिले उपहारों तथा स्मृति चिन्हों की नीलामी की गयी थी।

उन्होंने कहा, ‘2019 में भी खुली नीलामी के जरिये इन वस्तुओं को लोगों के लिये रखा गया था। उस समय 1805 उपहारों को नीलामी के पहले दौर में रखा गया था और दूसरे दौर में 2772 उपहार रखे गये थे। वर्ष 2021 में भी सितंबर में ई-नीलामी का आयोजन किया गया, जिसमें हमने नीलामी के लिये 1348 वस्तुयें रखी थीं। इस वर्ष लगभग 1200 स्मृति-चिह्नों और उपहारों को नीलामी के लिये रखा गया है। स्मृति-चिह्नों को नई दिल्ली के राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है। इन वस्तुओं को वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।

खेलों से जुड़े अनेक दिलचस्प समृति-चिह्नों को भी इसमें शामिल किया गया

नीलामी के लिए रखी जाने वाली वस्तुओं का विवरण देते हुये श्री रेड्डी ने कहा, ‘नीलामी में रखे गये स्मृति-चिह्नों में शानदार पेंटिंग्स, मूर्तिकला, हस्तशिल्प और लोक कलाकृतियों को शामिल किया गया है। इनमें से कई वस्तुओं को पारंपरिक रूप से उपहार में दिया गया है, जैसे पारंपरिक अंगवस्त्रम, शॉल, पगड़ी-टोपी, रस्मी तलवारें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य आकर्षक स्मृति-चिह्नों में अयोध्या के श्री राम मंदिर तथा वाराणसी के काशी-विश्वनाथ मंदिर की अनुकृतियां शामिल हैं। खेलों से जुड़े अनेक दिलचस्प समृति-चिह्नों को भी इसमें शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल 2022, डेफलिम्पिक्स 2022 और थॉमस कप चैम्पियनशिप 2022 में टीम-इंडिया के शानदार प्रदर्शन ने हमें इतिहास में दर्ज कराया और हमने तमाम पदक जीते। टीमों और खेलों में विजेताओं ने जो स्मृति-चिह्न भेंट किये, उन्हें ई-नीलामी में रखा गया है। नीलामी की इस श्रेणी में 25 नये खेल स्मृति-चिह्न हैं।

लोगों को ई नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करना होगा

रेड्डी ने कहा, ‘नरेन्द्र मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने भारत की जीवन-रेखा झ्र नमामि गंगे के जरिये गंगा के उद्धार जैसे पवित्र ध्येय के लिये अपने उपहारों की ई-नीलामी का निर्णय किया है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे उदार मन से नीलामी में हिस्सा लें और इस पवित्र ध्येय के लिये योगदान करें। मेघवाल ने कहा, पिछली नीलामी में हर राज्य और मूल के लोगों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और लोगों से आग्रह है कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले प्रतिष्ठित उपहारों और स्मृति-चिह्नों की नीलामी में इस बार भी हिस्सा लें।

श्रीमती लेखी ने विभिन्न स्मृति-चिह्नों के महत्व को रेखांकित करते हुये बताया कि कैसे यह ई-नीलामी लोगों को नमामि गंगे में योगदान करने का शानदार अवसर प्रदान करती है। इस अवसर को और रुचिकर बनाने के लिये आम जनता के लिये गाइडेड टूर की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही श्रवण बाधित लोगों के लिये सांकेतिक भाषा में पर्यटन की व्यवस्था भी की गई है। इसी तरह दृष्टिबाधित लोगों के लिये ब्रेल लिपि में पुस्तिकाओं को भी उपलब्ध कराया जायेगा। प्रदर्शनी क्षेत्र जनता के लिये 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक खुला रहेगा। इसमें प्रवेश नि:शुल्क है। नीलामी में जो धनराशि जमा होगी, उसे नमामि गंगे कार्यक्रम के पवित्र ध्येय के लिये लगाया जायेगा। लोगों को ई नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करना होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।