S Jaishankar - Sach Kahoon Hindi

Pahalgam Attack: भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में भारतीय नागरिकों के लिए अर्जेंट एडवाइजरी जारी की
सच कहूँ/डॉ. संदीप सिंहमार। India-Pakistan: भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण और सख्त सलाह जारी की है। इस सलाह का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा और स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से भारत लौटने के लिए प्रेरित करना है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचना चाहिए। इस सलाह का राजनीतिक, सामाजिक और सुरक्षा परिप्रेक्ष्य में गहन महत्व है। पाकिस्तान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता जताई जाती रही है।

भारतीय विदेश मंत्रालय का यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उन परिस्थितियों को ध्यान में रखता है,जिससे भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान से सुरक्षित बुलाया जा सके। कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद उत्पन्न हुई स्थिति में बदलाव और राजनीतिक उथल-पुथल ने भारतीय नागरिकों के लिए वहां रहना जोखिम भरा बना दिया है। ऐसी स्थिति में भारत सरकार किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहती।

विदेश मंत्रालय की सलाह सीधे तौर पर उन भारतीय नागरिकों के लिए है जो किसी व्यक्तिगत या व्यावसायिक कारणों से पाकिस्तान में मौजूद हैं। मंत्रालय ने इन नागरिकों को सलाह दी है कि वे जल्दी से जल्दी भारत लौटें। यह एक न केवल सुरक्षा की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि उन लोगों के लिए भी, जो अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों से मिलकर अपनी मानसिक स्थिति को बेहतर बनाना चाहते हैं। India-Pakistan

साथ ही मंत्रालय ने साफ निर्देश दिए हैं कि भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचना चाहिए। यह सलाह उन यात्रियों के लिए भी है जो पाकिस्तान की यात्रा की योजना बना रहे थे। पाकिस्तान में संभावित खतरों और अनिश्चितताओं को देखते हुए, विदेश मंत्रालय की यह सलाह निश्चित रूप से यथार्थवादी और आवश्यक है।

भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी की गई यह सलाह केवल एक सुरक्षा उपाय नहीं है, बल्कि यह हमारी सरकार के प्रति लोगों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा की चिंता का भी प्रतीक है। समय की मांग है कि भारतीय नागरिक इस चेतावनी को गंभीरता से लें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारत लौटे।

यह भी पढ़ें:– भारत के एक्शन से तिलमिलाए पाक का रिएक्शन

S Jaishankar : विदेश मंत्री के डरावने ब्यान! कहा- युद्ध के मुहाने पर खड़ी दुनिया!
S Jaishankar : नई दिल्ली (एजेंसी)। इजरायल-ईरान के बीच तनाव, रूस और यूक्रेन में चल रहे भीषण युद्ध से दुनिया के कई देश विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Foreign Minister S. Jaishankar) ने दुनिया में लगातार सामने आ रही भयानक तस्वीर को लेकर चिंता जताई। उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच ढाई साल से युद्ध चल रहा है। इस बीच मध्य पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया में सैन्य तनाव, आर्थिक चुनौतियां और जलवायु परिवर्तन की घटनाएं बेहद खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच या दस साल बेहद कठिन होने वाले हैं। जयशंकर ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पर कहा कि नवंबर में होने वाले चुनाव में जो भी जीतेगा, भारत की नरेंद्र मोदी सरकार उनके साथ काम करने को तैयार है।

”हम बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं” | S Jaishankar

विदेश मंत्री से पूछा गया कि आप दुनिया में हो रही घटनाओं को लेकर भविष्य में किस तरह से देखते हैं? जवाब में जयशंकर ने कहा, ‘‘मैं एक आशावादी व्यक्ति हूँ और आम तौर पर समस्याओं के समाधान के बारे में सोचता हूँ, न कि उन समस्याओं के बारे में जो समाधान से उत्पन्न होती हैं। लेकिन मैं बहुत गंभीरता से कहूंगा कि हम बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं।’’ जयशंकर ने आगे कहा कि मेरे पास अगले पांच वर्षों के लिए बहुत ही गंभीर पूर्वानुमान है। आप मध्य पूर्व में, यूक्रेन में, दक्षिण पूर्व और पूर्वी एशिया में हो रहा देख रहे हैं। इसके अलावा कोविड का प्रभाव अभी भी जारी है। हम लोग जो कोरोना के उस भयावह दौर से सुरक्षित निकल आए हैं, अब इसे हल्के में ले रहे हैं।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘आप दुनिया में जिस तरह की आर्थिक चुनौतियां देख रहे हैं। उससे कहीं अधिक देश संघर्ष कर रहे हैं। व्यापार कठिन हो रहा है, विदेशी मुद्रा की कमी है।’’ उन्होंने गाजा में हो रहे संघर्ष और ईरान समर्थित हूती मिलिशिया द्वारा लाल सागर में कमर्शियल जहाजों में लगातार लूट की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। जयशंकर ने कहा, ‘‘लाल सागर में जो कुछ हो रहा है और जलवायु संबंधी घटनाएं… अब केवल न्यूज नहीं रह गई हैं… उनके वैश्विक स्तर पर विध्वंसकारी परिणाम सामने आ रहे हैं।’’ S Jaishankar

घर के नजदीक पोस्टिंग के लिए इस दिन होगी “गुरुजी की परीक्षा”

India Sends Kenya Aid: भारत ने की केन्या बाढ़ पीड़ितों की दूसरी बार सहायता, भेजी राहत सामग्री
India Sends Kenya Aid: नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत सरकार केन्या में आई भीषण बाढ़ के बाद उसे मानवीय सहायता प्रदान भेज रहा है, यह जानकारी विदेश मंत्रालय (MEAने 14 मई को दी। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह केन्या को मानवीय सहायता की दूसरी किश्त है जिसमें राहत और चिकित्सा आपूर्ति शामिल है। बाढ़ ने देश की 47 में से 38 काउंटियों को प्रभावित किया है, जिसमें 267 लोग मारे गए, 188 घायल हुए और 280,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए। Kenya Floods

विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय वायु सेना का एक विमान आज एक राहत खेप पहुंचा रहा है, जिसमें 22 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत वस्तुएं शामिल हैं। प्रभावित आबादी को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए वस्तुओं में टेंट, स्लीपिंग बैग/चटाई, कंबल, बिजली उत्पादन सेट, खाने के लिए तैयार भोजन, बुनियादी स्वच्छता सुविधाएं और स्वच्छता किट शामिल हैं। Kenya Floods

The second tranche of HADR material containg 40 tonnes of medicines, medical supplies and other equipment to assist flood victims leaves for Kenya.

Standing up for a historical partnership, a Vishwabandhu to the world. https://t.co/l4tkS1bQlD pic.twitter.com/Paz9nOoCcW

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 14, 2024

इसके अतिरिक्त, खेप में 18 टन चिकित्सा सहायता शामिल है, जिसमें आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं और गंभीर देखभाल और घाव प्रबंधन के लिए आवश्यक सर्जिकल उपकरण शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि अन्य वस्तुओं में शिशु आहार, जल शोधन सामग्री, मासिक धर्म स्वच्छता उत्पाद, मच्छर निरोधक, मलेरिया और डेंगू डायग्नोस्टिक किट, एंटी-वेनम उपचार और जमीन पर तैनाती के लिए विभिन्न परीक्षण किट शामिल हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से केन्या तक भारतीय वायु सेना के विमान के जरिए सहायता भेजी गई। Kenya Floods

Prime Minister Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरा वाराणसी से नामांकन

Jai Shankar on Canada : विदेश मंत्री ने किया हरदीप सिंह निज्जर पर बड़ा खुलासा!
Jai Shankar on Canada : ‘ऐतिहासिक’! विदेश मंत्री ने किया कनिष्क बमबारी का उल्लेख

नई दिल्ली। खालिस्तानी विवाद और कनाडा द्वारा उग्रवाद को जगह देने के मामले पर बोलते हुए, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लंदन में एक कार्यक्रम में कनिष्क बम विस्फोटों का हवाला दिया और कहा कि निज्जर का ट्रैक रिकॉर्ड ‘‘सुंदर ग्राफिक’’ (Nijjar’s ‘Graphic’) था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह मानते हैं कि खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर एक आतंकवादी है, जयशंकर ने कहा, ‘‘उनके पास एक ट्रैक रिकॉर्ड है जो सोशल मीडिया में है और वह ट्रैक रिकॉर्ड काफी ग्राफिक है… और मैं हर किसी को अपना निर्णय लेने के लिए छोड़ दूंगा।’’ Hardeep Singh Nijjar

हमने 327 से अधिक लोगों की मौत देखी : एस जयशंकर

1985 के एयर इंडिया बम विस्फोट को याद करते हुए, जयशंकर ने कहा: ‘‘हमने एक बहुत बड़ी घटना देखी, जहां एयर इंडिया के दो विमानों में बम रखे गए थे। सौभाग्य से, बम फटने से पहले ही उनमें से कुछ नीचे गिर गए। दूसरे मामले में, जब विमान आयरलैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, तो 327 से अधिक लोगों की मौत हो गई।’’ बाद में, जयशंकर ने कनाडाई राजनीति में भारत से अलगाववाद की वकालत करने वाले हिंसक और चरम राजनीतिक विचारों के व्यापक मुद्दे को संबोधित किया।

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हम महसूस करते हैं कि कनाडाई राजनीति ने हिंसक और अतिवादी राजनीतिक विचारों को जगह दी है जो हिंसक तरीकों सहित भारत से अलगाववाद की वकालत करते हैं और इन लोगों को कनाडा की राजनीति में समायोजित किया गया है’’। उन्होंने कनाडा की राजनीति में इस तरह के विचारों के समायोजन पर गौर किया, जिसके कारण उच्चायोग सहित भारतीय राजनयिकों पर हमले हुए और वाणिज्य दूत जनरलों और अन्य राजनयिकों को धमकाया गया।

‘‘हमने उच्चायोग पर हमले किए हैं, उच्चायोग पर धुआं बम फेंके गए हैं। मेरे महावाणिज्य दूत और अन्य राजनयिकों को सार्वजनिक रूप से, आॅन रिकॉर्ड, धमकाया गया, लेकिन जो लोग जानते थे, उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। यह एक ऐसा देश है जहां एक पुराना इतिहास है।’’ उन्होंने आगे कहा कि यह सब देखते हुए, कनाडा जैसे देश में, जो भारत और ब्रिटेन की तरह लोकतांत्रिक है, ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जिम्मेदारी की स्वतंत्रता कुछ जिम्मेदारी के साथ आती है। उस स्वतंत्रता का दुरुपयोग और दुरुपयोग को बर्दाश्त करना उचित नहीं ठहराया जा सकता।” Hardeep Singh Nijjar

यह भी पढ़ें:– Cricket World Cup: साजिश? आखिरी मिनट में बदली गई थी पिच! आईसीसी ने किया ये बड़ा खुलासा!

India-Canada Tensions: कनाडा का वीजा चाहने वालों के लिए आया बड़ा अपडेट
India-Canada Relations:कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ होने का आरोप लगाये जाने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में एकाएक तनाव आ गया है। इस विवाद के कारण कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा भारतीय राजनयिकों को धमकियां दी जा रहीं थीं जिस पर भारत सरकार ने कनाडा की सरकार से सुरक्षा सहायता देने का अनुरोध किया था लेकिन कनाडा सरकार की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

Tips to remove Eye Glasses: आंखों का चश्मा उतारने का आयुर्वेदिक अचूक उपाय, कुछ ही हफ्तों में आ जाएगा रिजल्ट!

इसके बाद कनाडा में भारतीय उच्चायोग में वीजा सेवाओं को स्थगित करने की घोषणा की गई थी। वहीं वीजा देने वाली वीएफएस की ओर से कहा गया है कि उसके कनाडा के लिए वीजा आवेदन केन्द्रों में सामान्य रूप से काम जारी रहेगा। वीएफएस की ओर से कहा गया है कि कनाडा के वीजा आवेदकों को अभी भी प्रशासनिक सहायता मिलेगी और वे अपने केंद्रों पर बायोमेट्रिक्स जमा करेंगे।

क्या है मामला | India-Canada Tensions

शुक्रवार को कनाडा द्वारा 41 राजनयिकों को वापस बुलाने की घोषणा के बाद कनाडा का वीजा चाहने वालों के बीच कुछ घबराहट थी। बता दें कि सालाना 2 लाख से अधिक भारतीय छात्र शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए कनाडा जाते हैं। गौरतलब हैं कि वीएफएस ग्लोबल सबसे बड़ी वीजा आउटसोर्सिंग और प्रौद्योगिकी सेवा कंपनियों में से एक है, जो कनाडा सहित दुनिया भर की कई सरकारों के लिए वीजा आवेदनों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। इसलिए, जब वीएफएस ने स्पष्ट किया कि कनाडा द्वारा व्यक्तिगत वीजा पर रोक लगाने के तुरंत बाद उसके केंद्र सामान्य रूप से कार्य करना जारी रखेंगे, तो विशेषज्ञों ने इसे एक आश्वासन के रूप में व्याख्या की कि वीजा आवेदन प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ेगी।

कनाडा को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया बड़ा बयान | India-Canada Tensions

भारत ने रविवार को कहा कि कनाडा के राजनयिकों की संख्या में साम्यता के अधिकार का प्रयोग इसलिए करना पड़ा क्योंकि वे लगातार भारत के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी कर रहे थे जिसके बारे में आने वाले समय में पता चलेगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज यहां एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि कनाडा में भारतीय उच्चायोग के राजनयिकों की सुरक्षा का सवाल भी जल्दी सुलझ जाएगा और वीजा सेवा भी जल्दी बहाल हो जाएगी। विदेश मंत्री ने कार्यक्रम में भारत कनाडा संबंधों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि भारत एवं कनाडा के बीच स्थिति अभी काफी जटिल है।

समस्या कनाडा के एक राजनीतिक वर्ग विशेष के कारण है जो कनाडा की नीतियों पर प्रभाव रखता है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि इस समय लोगों की सबसे बड़ी चिंता वीसा सेवा की है। कुछ सप्ताह पहले हमें यह सेवा बंद करनी पड़ी क्योंकि हमारे राजनयिकों के लिए वीजा जारी करना सुरक्षित नहीं रह गया था। उनकी सुरक्षा हमारे लिए सबसे बड़ी चिंता है। हमने अस्थायी रूप से वीजा सेवा बंद की है। हम बहुत निकटता से स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने पीएम मोदी पर तगड़ा बयान
2024 में भाजपा ही जीतेगी, मोदी लंबे समय तक रहेंगे प्रधानमंत्री: जयशंकर

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनकी टिप्पणियों की आलोचना करते हुए विश्वास जताया कि वर्ष 2024 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही जीतेगी और नरेन्द्र मोदी अभी लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहेंगे। डॉ. जयशंकर ने यहां जवाहरलाल नेहरू भवन में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, राजकुमार रंजन सिंह और श्रीमती मीनाक्षी लेखी के साथ केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गांधी की अमेरिका में की गयी टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि गांधी की आदत है कि देश की आलोचना बाहर जा कर करते हैं। हमारी राजनीति के बारे में टीका टिप्पणी करते हैं कि यहां लोकतंत्र नहीं है।

उन्होंने कहा कि दुनिया भी देख रही है कि यदि भारत में लोकतंत्र नहीं है तो चुनाव कैसे हो रहे हैं और कोई पार्टी चुनाव जीत रही है और कोई हार रही है। यदि यहां लोकतंत्र नहीं होता तो एक ही पार्टी होती, वही चुनाव जीतती। उन्होंने कहा कि गांधी जिस तरह का ‘नैरेटिव’ यानी विमर्श बनाने की कोशिश करते हैं, वह देश में नहीं चलता है तो उसे बाहर ले जाते हैं और सोचते हैं कि बाहर चल जाएगा तो अंदर भी चल जाएगा। विदेश मंत्री ने कहा, ‘हमें इस बात से कोई ऐतराज नहीं है कि वह देश में कहीं भी जाएं और कुछ भी कहें। लेकिन देश की राजनीति को बाहर नहीं ले जाना चाहिए।

एक अन्य सवाल के जवाब में डॉ. जयशंकर ने कहा, ‘2024 का परिणाम तो वही होगा जो हमें पता है। ….प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) अभी लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले हैं। चीन को लेकर गांधी के बयानों के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पेंगोंग त्सो झील में चीन की सेना द्वारा पुल बनाये जाने को लेकर हल्ला किया गया, लेकिन यह पुल उस हिस्से पर बना है जिस पर चीन ने 1962 में कब्जा कर लिया था। अरुणाचल प्रदेश में जिस चीन के गांव को लेकर शोर किया गया, उसे 1959 में चीन ने कब्जाया था।

चीन, पाकिस्तान को लेकर जनता की सोच से चल रही है मोदी सरकार: जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान और चीन को लेकर देश की सोच बहुत स्पष्ट एवं निर्णायक हो चुकी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी सोच को अपनी विदेश नीति में जोड़ा है। डॉ जयशंकर ने यहां जवाहरलाल नेहरू भवन में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, राजकुमार रंजन सिंह और श्रीमती मीनाक्षी लेखी के साथ केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति के परिणाम स्वरूप भारत के पड़ोसी देशों में सबसे ज्यादा प्रगति भी हुई है और हमारी चुनौती भी बढ़ी है। नेपाल, बंगलादेश, मालदीव, श्रीलंका, म्यांमार एवं भूटान के बीच कनेक्टिविटी एवं आर्थिक सहयोग से पहली बार यह क्षेत्र एक आर्थिक ब्लॉक बन गया है। बंगलादेश के साथ सीमा संबंधी समझौतों से संबंधों में बेहतरी आयी है। आज हम बंगलादेश के बंदरगाहों का उपयोग कर सकते हैं।

पाकिस्तान से चुनौती नयी नहीं | (S Jaishankar)

विदेश मंत्री ने कहा कि जहां तक चुनौती की बात है तो पाकिस्तान से चुनौती नयी नहीं है। सीमा पार आतंकवाद पहले भी था। अब फर्क ये है कि हम इसे बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। पाकिस्तान को ही इसे आगे लेकर जाना है और उसे तय करना है कि किस दिशा में जाना है। चीन के बारे में उन्होंने कहा, ‘चीन हमारा पड़ोसी है और एक आर्थिक महाशक्ति है। हम चाहेंगे कि हमारे रिश्ते अच्छे रहें। लेकिन सीमा पर शांति एवं स्थिरता के समझौतों के पालन के बिना नहीं हो सकते। यदि चीन 1993 एवं 1996 के सीमा संबंधी समझौतों को तोड़ देता है तो कैसे संबंध बहाल हो सकते हैं। गलवान घाटी की घटना के पहले और आज की स्थिति में बहुत बदलाव आ गया है।

पूर्वी लद्दाख के सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति के बारे में डॉ जयशंकर ने कहा कि मुद्दा जमीन पर कब्जे को लेकर नहीं बल्कि इस बात को लेकर कि दोनों सेनाएं 2020 के बाद अग्रिम मोर्चे पर एक दूसरे के सामने आ गयीं हैं। इससे गलवान जैसे संघर्ष का जोखिम बढ़ जाता है। हम कूटनीतिक एवं सैनिक दोनों प्रकार के संवाद प्रणालियों की बैठक में इस बात पर जोर दे रहे हैं कि सेनाओं को शिविरों में वापस लाया जाए। विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी चीन के विदेश मंत्री से इसी को लेकर कई दौर की बातचीत हुई है। भारत का साफ मानना है कि सीमा पर शांति एवं स्थिरता की बहाली के बिना हमारे द्विपक्षीय संबंध सामान्य नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2008 के मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर और 2020 में गलवान घाटी घटना के बाद चीन को लेकर भारतीयों की सोच निर्णायक रूप से बदल गयी है। मोदी सरकार उसी के अनुरूप काम कर रही है।

भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप होता है | (S Jaishankar)

जम्मू-कश्मीर एवं संविधान के अनुच्छेद 370 एवं 35 ए के बारे में एक सवाल पर डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत ने ही इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने जिंदा रखा हुआ था। लेकिन वर्ष 2019 में हमने एक बहुत ही अहम निर्णय लेकर इससे मुक्ति पा ली। अगर हम अपना घर ही ठीक नहीं रखेंगे तो दुनिया कुछ भी कहेगी। आज जम्मू कश्मीर में निवेश आ रहा है और तीव्र गति से विकास हो रहा है और दुनिया इस बारे में कुछ नहीं कह रही है। कनाडा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के भारत पर उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाये जाने पर विदेश मंत्री ने कहा, ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। उन्होंने कहा कि कनाडा में भारत के विभाजन की मांग करने वाले खालिस्तानियों को प्रश्रय देने के बारे में भारत ने कई बार शिकायतें कीं हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि इससे भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप होता है।

यह भी पढ़ें:– मारुति शोरूम में लगी आग, सामान जलकर राख

जयशंकर, फिजी के राष्ट्रपति ने नाडी में किया 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। विदेश मंत्री एस जयशंकर और फिजी के राष्ट्रपति विलियम काटोनिवेरे ने बुधवार को फिजी के नाडी में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट में कहा कि उद्घाटन समारोह में सेवु सेवू का पारंपरिक फिजियन स्वागत हुआ और एक स्मारक डाक टिकट के साथ-साथ छह हिंदी भाषा की किताबों का भी विमोचन किया गया। ‘फिजी के राष्ट्रपति रातू विलिमे काटोनिवेरे और डॉ जयशंकर ने फिजी के नाडी में 12 वें विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया।ह्व इस उद्घाटन समारोह में भारत और फिजी के मंत्रियों और सांसदों द्वारा शामिल।

यह भी पढ़ें:– हिंडनबर्ग: कांग्रेस नेता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 फरवरी को करेगा सुनवाई

विदेश मंत्री ने किया ट्वीट

विदेश मंत्री ने ट्वीट में कहा कि उन्हें 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर पारंपरिक सेवु सेवु स्वागत से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, ह्लह्ल12वें विश्व हिंदी सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रपति रातू विलीमे काटोनिवेरे की उपस्थिति में पारंपरिक सेवुसेवु स्वागत के लिए अपने आप को बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पोस्ट किया,‘भारत और फिजी के स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना के बाद कावा का पहला प्याला लिया। फिजी के पारंपरिक स्वागत समारोह में भाग लेकर दिन की शुरूआत की है।

विदेश मंत्री जयशंकर की यह पहली फिजी यात्रा

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि उन्हें सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उद्घाटन भाषण देने में खुशी हो रही है , जो इस आयोजन के लिए फिजी में हैं। उन्होंने कहा कि ह्लफिजी में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उद्घाटन भाषण देते हुए खुशी हो रही है, जहां फिजी के राष्ट्रपति एच.ई.रातु विलियामे काटोनिवेरे और विदेश मंत्री ने अध्यक्षता की थी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पारंपरिक ज्ञान से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक विस्तृत विषयों को कवर करने वाले आगामी सत्रों को लेकर उत्साहित हूं।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2022 में फिजी में नई सरकार के गठन के बाद विदेश मंत्री जयशंकर की यह पहली फिजी यात्रा है। सम्मेलन स्थल पर हिंदी भाषा के विकास से संबंधित अनेक प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, नई दिल्ली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन आयोजित करने का भी प्रस्ताव है। पूर्व की परिपाटी के अनुसार सम्मेलन के दौरान भारत तथा अन्य देशों के हिन्दी विद्वानों को हिन्दी के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए “विश्व हिन्दी सम्मान” से सम्मानित किया जायेगा। वर्ष 2018 में मॉरीशस में आयोजित 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन के दौरान इसके अगले संस्करण को फिजी में आयोजित करने की सिफारिश की गई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रूस से तेल खरीदना हमारे फायदे का सौदा: जयशंकर
मास्को (एजेंसी)। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि मास्को से तेल खरीदना भारत के लिए फायदेमंद और वह इसे जारी रखना चाहेंगे। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संवाददाता सम्मेलन के दौरान रुस से तेल के आयात पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में डा.जयशंकर ने यह बात कही। विदेश मंत्री ने ऊर्जा बाजार पर दबाव के बारे में चर्चा करते हुए कहा, ‘तेल और गैस के दुनिया के तीसरे सबसे बड़े उपभोक्ता के रूप में, एक उच्च स्तर की आय के बिना एक उपभोक्ता के रूप में हमारा मौलिक दायित्व यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय उपभोक्ताओं के पास अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सबसे लाभप्रद शर्तों तक सबसे अच्छी पहुंच हो।

उन्होंने कहा, ‘इस संबंध में काफी ईमानदारी से, भारत रूस संबंधों ने हमारे लाभ के लिए काम किया है। इसलिए अगर यह मेरे लाभ के लिए काम करता है, तो मैं इसे जारी रखना चाहता हूं। जबकि भारत ने यूक्रेन संघर्ष पर बातचीत और कूटनीति की वापसी की वकालत करते हुए अपनी स्थिति बनाए रखी, रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि भारत और रूस ऐतिहासिक संबंधों से एकजुट हैं, जो पारस्परिक सम्मान, आत्मनिर्भरता, ‘भू-राजनीतिक स्थिति में उतार-चढ़ाव का प्रतिरोध की विशेषता है।

क्या है मामला

लावरोव ने द्विपक्षीय व्यापार की ‘सकारात्मक गतिशीलता’ का स्वागत किया और कहा कि दोनों देश जल्द ही 30 बिलियन अमरीकी डालर के वार्षिक व्यापार कारोबार को प्राप्त कर लेंगे। रूसी विदेश मंत्री ने कहा, ’सितंबर 2022 तक, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में, व्यापार कारोबार में 133 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो लगभग 17 अरब अमेरिकी डॉलर के निशान तक पहुंच गई। हमें यकीन है कि रूस और भारत के नेताओं द्वारा वार्षिक व्यापार को बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

30 अरब अमरीकी डालर का कारोबार जल्द ही हासिल किया जाएगा। इससे इससे पूर्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान यूक्रेन संघर्ष पर भारत की स्थिति को साफ करते हुये डा. जयशंकर ने रुस से बातचीत और कूटनीति से इस समस्या का हल निकालने की वकालत की। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर सोमवार शाम मास्को पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच इस साल यह पांचवीं मुलाकात है। उनकी यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत को रूस और यूक्रेन के बीच संभावित वातार्कार के रूप में पेश किया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया में तेजी लाये: जयशंकर
ऑकलैंड(एजेंसी)। विदेश मंत्री एस जयशंकर (Jaishankar) ने गुरूवार को न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री नानैया महुता से मुलाकात कर वहां पढ़ने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए वीजा प्रक्रिया (Visa Process) में तेजी लाने का आग्रह किया है। जयशंकर ने ट्विटर पर बातचीत को गर्मजोशी पूर्ण और उपयोगी बताते हुए कहा, ‘कोविड के कारण प्रभावित भारतीय छात्रों के मुद्दे को उठाया। उन्होंने न्यूजीलैंड में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों के लिए शीघ्र वीजा प्रकिया शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘आज दोपहर न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री नानैया महुता के साथ गर्मजोशीपूर्ण और उपयोगी बातचीत हुई। परंपरा और संस्कृति का सम्मान करने वाले दो समाज एक अधिक समकालीन संबंध बनाने की प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ऐसा तब होगा जब हम अपनी क्षमता व्यापार, प्रौद्योगिकी, डिजिटल, शिक्षा, प्रतिभा और कृषि में लगाये गये।

उन्होंने हम जलवायु परिवर्तन, महामारी और समुद्री सुरक्षा सहित वैश्विक मुद्दों पर सहयोग कर सकते हैं। इसके अलावा विदेश मंत्री ने बातचीत के दौरान हिंद-प्रशांत और यूक्रेन संघर्ष जैसी अंतरराष्ट्रीय चिंताओं पर विचारों के आदान-प्रदान की सराहना की। उन्होंने लिखा इस दौरान संयुक्त राष्ट्र और राष्ट्रमंडल सहित बहुपक्षीय मंचों पर हमारे साथ मिलकर काम करने को महत्व दिया गया। उल्लेखनीय है कि जयशंंकर पांच से 11 अक्टूबर तक न्यूजीलैंड और आॅस्ट्रेलिया की दौरे पर है। इस दौरान वह वहां न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न के मुलाकात करेंगे और भारतीय समुदाय के कई निर्धारित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें –  कुवैत के सुल्तान ने बड़े पुत्र को प्रधानमंत्री पुनर्नियुक्त किया

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

यूक्रेन संघर्ष गंभीर चिंता का विषय: संरा में भारत
संयुक्त राष्ट्र। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने गुरुवार को यूक्रेन मसले पर भारत के रुख को दोहराते हुये कहा कि यूक्रेन में सभी तरह की शत्रुता को तत्काल समाप्त कर कूटनीति वार्ता करने चाहिये। उन्होंने कहा कि “संघर्ष” गहरी चिन्ता का विषय है। यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में बोलते हुए, विदेश मंत्री ने कहा कि भविष्य का दृष्टिकोण और भी अधिक परेशान करने वाला प्रतीत होता है। मंत्री ने कहा, “एक वैश्वीकृत दुनिया में, संघर्ष का प्रभाव दूर के क्षेत्रों में भी महसूस किया जा रहा है। हम सभी ने बढ़ती लागत और खाद्यान्न, उर्वरक और ईंधन की वास्तविक कमी के संदर्भ में इसके परिणामों का अनुभव किया है। हमें चिन्ता करने के पर्याप्त कारण है”।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

संरा महासभा के 77वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे जयशंकर
नई दिल्ली (एजेंसी)। विदेश मंत्री एस जयशंकर 18 से 24 सितंबर तक अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 77वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि डॉ जयशंकर 18 से 28 सितंबर तक अमेरिका की 10 दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 77वें सत्र में उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। बयान के मुताबिक डॉ जयशंकर (S Jaishankar) बहुपक्षवाद में सुधार के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए जी-4 (भारत, ब्राजील, जापान, जर्मनी) की मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेंगे।

यह भी पढ़ें – संयुक्त राष्ट्र ने शिक्षा के लिए पहली बार अंतरराष्ट्रीय वित्त सुविधा शुरू की

इसके साथ ही वह ‘बहुपक्षवाद को फिर से जीवंत करने तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार हासिल करने के संदर्भ में एल-69 समूह की उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। एल-69 समूह में एशिया, अफ्रीका, लातिन अमेरिका, कैरिबियन और छोटे द्वीप जैसे विकासशील देश शामिल हैं, जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधारों पर केंद्रित हैं।

25 सितंबर से 28 सितंबर तक वाशिंगटन डीसी का दौरा करेंगे | S Jaishankar

डॉ जयशंकर इसके अलावा आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन के परिप्रेक्ष्य में 24 सितंबर को एक विशेष कार्यक्रम ‘इंडिया-75: शोकेसिंग इंडिया यूएन पार्टनरशिप इन एक्शनह्व को संबोधित करेंगे। वह जी-20 और यूएनएससी के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ अन्य लोगों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। संयुक्त् राष्ट्र महासभा का 77वां सत्र में डॉ जयशंकर का संबोधन 24 सितंबर को पूर्वाह्न में निर्धारित है। सत्र की समाप्ति के बाद वह 25 सितंबर से 28 सितंबर तक वाशिंगटन डीसी का दौरा करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।