Stray Animals - Sach Kahoon Hindi

बेसहारा पशुओं की वजह से हुई मौत, तो मिलेंगे 5 लाख रूपये
सरकार ने पशुओं के हमले व हादसों के पीड़ितों को मुआवजा देने की नई पॉलिसी की जारी

पशुओं के हमले के बाद परिवार को सबूतों सहित साबित करना होगा ‘मौत का कारण’

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: बेसहारा पशुओं के कारण हुए हादसे में अगर मौत होती है तो मृतक के परिवार को पांच लाख रूपये मुआवजे के तौर पर मिलेंगे। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पंजाब सरकार ने बेसहारा पशुओं के कारण होने वाले हादसों और मौतों के लिए मुआवजा जारी करने वाली नई पॉलिसी को जारी की है। बेसहारा पशुओं के हमले से अगर मौत हो गई है तो परिवार को सबूतों सहित यह साबित करना होगा कि मौत का कारण सिर्फ बेसहारा पशु का हमला ही है। अगर अधिकारी सबूतों से संतुष्ट नहीं हुए तो मुआवजा नहीं मिलेगा। यहां खास बात यह भी है कि अगर कोई बेसहारा पशु के हमले से बच जाता है और उसे शारीरिक रूप में 70 फीसदी से कम नुक्सान हुआ है तो मुआवजा तो दूर पीड़ित व्यक्ति को दवाई के लिए पैसा नहीं मिलेगा और सारा खर्च अपनी जेब से ही करना होगा। Chandigarh News

पंजाब सरकार द्वारा वीरवार को जारी की गई इस नई पॉलिसी के अनुसार बेसहारा पशु के हमले से मौत होने की स्थिति में 5 लाख रुपए व स्थाई अपंगता के मामले में 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। कुत्ते के काटने के मामलों में प्रति काटने के निशान पर 10 हजार और खींचे जाने वाले मास के प्रति 0.2 सैंटीमीटर के लिए 20 हजार की दर से सहायता प्रदान की जाएगी। हालांकि, इस मुआवजा राशि को हासिल करने के लिए पीड़ित को यह साबित करना होगा कि घटना असल में किसी बेसहारा या जंगली जानवर के कारण हुई थी। पीड़ित के अपने बयान या परिवार की गवाही को सबूत नहीं माना जाएगा।

सरकार द्वारा नई पॉलिसी के अनुसार जिला स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी व यह कमेटी घटना की जांच करेगी और अगर जरूरी हुआ तो मौके का निरीक्षण, गवाहों के बयान व दस्तावेजों की जांच करेगी। कमेटी यह भी जांच करेगी कि क्या पीड़ित के पास ड्राईविंग लाईसैंस था, क्या उसने दो पहिया वाहन चलाते समय हैलमट पहना हुआ था और क्या वह घटना के समय नशे में तो नहीं था। ऐसे मामलों में अगर पीड़ित द्वारा कोई लापरवाही पाई जाती है तो वह मुआवजे का हकदार नहीं होगा। नई पॉलिसी यह भी स्पष्ट करती है कि हादसे या मौत को साबित करने वाले दस्तावेज सिर्फ तब ही माने जाएंगे अगर वह यह भी दर्शाते हों कि कोई बेसहारा जानवर ही मुख्य रूप में घटना का कारण था।

सरकार नहीं पंचायतें व नगर काऊंसिलें देंगी मुआवजा | Chandigarh News

बेसहारा पशुओं की मार के बाद पीड़ित को मिलने वाली राशि को पंजाब सरकार द्वारा नहीं दिया जाएगा, बल्कि इस मुआवजे को घटना वाली जगह अनुसार संबंधित अथॉरिटी से दिलाया जाएगा। अगर घटना शहरी क्षेत्र में हुई है तो जांच मुकम्मल होने के बाद संबंधित नगर काऊंसिल या नगर निगम को मुआवजा देना होगा और अगर घटना ग्रामीण क्षेत्र में होती है तो संबंधित गांव की पंचायत को मुआवजा देना होगा।

यह भी पढ़ें:– पुलिस ने की लोगों की जेब काटकर चोरी करने वाली 7 अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरफ्तार

नेशनल हाईवे पर बनी पशुओं की समस्या का हल करने संबंधी डीसी से मिला किसान नेताओं का शिष्टमंडल
बागों में मिक्सिंग के लिए पराली का सरकारी जगह पर प्रबंध करवाए जिला प्रशासन: गुणवंत सिंह व कुलदीप शेगरगढ | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय किसान यूनियन खोसा के पदाधिकारियों ने डीसी को एक मांगपत्र सौंपते हुए उन्हें अबोहर श्रीगंगानगर हाईवे (Abohar-Sriganganagar Highway) पर बेसहारा पशुओं की समस्या और इनके कारण आए दिन होने वाले हादसों से अवगत करवाया। इसके अलावा उन्होंने पराली न जलाने संंबंधी भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए यूनियन पदाधिकारी गुणवंत सिह ने बताया कि अबोहर-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे पर इन दिनों बेसहारा पशुआें की भरमार है, जिनके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोग अपनी कीमती जानें गंवा रहे हैं। इन पशुओं के हल के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी या प्रशासन के माध्यम से हल करवाया जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। Abohar News

वहीं गुणवंत सिंह व कुलदीप सिह शेरगढ़ ने डीसी को बताया कि पंजाब सरकार पराली न जलाने के लिए लोगो को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जो कि प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि अबोहर व बल्लूआना हल्के में बागवानों को अपने बागोंं में मिक्सिंग के लिए करीब 100 टन पराली गांठों की आवश्यकता है, इसलिए जिला प्रशासन पंचायती जगहों पर इन गांठों को उतरवाने की व्यवस्था करे, जिस पर डीसी डॉ. सेनू दुग्गल ने तुरंत डीडीपीओ को फोन कर निर्देश दिए कि अबोहर व बल्लूआना हल्के में जहां-जहां इन पराली की गाठों की आवश्यकता है, वहां तुरंत इनकी व्यवस्था की जाए। डीसी ने कहा कि अगर आप जैसे किसानों को यूं ही प्रशासन को सहयोग मिलता रहेगा तो शीघ्र ही पराली प्रबंधन की समस्या का हल हो जाएगा। Abohar News

यह भी पढ़ें:– किसान संघर्ष कमेटी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

आवारा सांड ने वृद्ध महिला को किया घायल
अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव गोबिंदगढ़ (Gobindgarh) निवासी एक बुजुर्ग महिला को आज एक सांड ने उस समय बुरी तरह से जमीन पर पटककर घायल कर दिया जब वह गांव से ही पैदल घर जा रही थी, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार करीब 70 साल की गुजरी देवी पत्नी हागूराम के परिजनों ने बताया कि उनकी माता आज गांव से ही पैदल घर आ रही थी कि जब वह घर के निकट पहुंची तो वहां मंडरा रहे एक आवारा सांढ ने उसको टक्कर मारते हुए जमीन पर बुरी तरह से पटक दिया और काफी समय तक उसे टक्करें मारता रहा। उसका शोेर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और सांड को लाठियां मारते हुए वहां से भगाया और उसकी जान बचाई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। Abohar News

यह भी पढ़ें:– यूपी-हरियाणा सीमा पर पिलर लगाने के लिए निशानदेही शुरू

सैर कर रहे व्यक्ति पर सांड ने किया हमला, बाल-बाल बचा
जीरकपुर (सच कहूँ/एम.के. शायना)। मोहाली में आवारा पशुओं (Stray Animals) का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। गाजीपुर गांव में एक सितंबर को 75 वर्षीय बुजुर्ग स्वरूप सिंह को संरक्षित पशु ने करीब आधा किलोमीटर तक घसीटा। इस दौरान उनकी मौत हो गई थी। उसी जगह मंगलवार देर रात गली में सैर कर रहे एक व्यक्ति पर एक सांड ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने उसे बचा लिया। Zirakpur News

तारा सिंह ने बताया कि पेट में अचानक गड़बड़ होने के कारण वह गली में सैर कर रहा था। इस दौरान सांड उसके पीछे दौड़ने लगा। वह उसे चकमा देकर एक पेड़ के पीछे छुप गया। इतनी देर में गांव के कुछ लोग ओर आ गए और सांड को ईंट-पत्थरों से भगा दिया। इसके चलते उसकी जान बच पाई। तारा सिंह व स्थानीय लोगों ने संरक्षित पशुओं के स्थाई हल की मांग की है। Zirakpur News

यह समस्या गंभीर है। हमने संरक्षित पशुओं को पकड़ने के लिए टीम लगाई हुई है। जल्द ही टीम और बढ़ा दी जाएगी। इन पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा जा रहा है। समस्या का स्थायी हल करने के लिए भी प्लान बनाया जाएगा।

रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी, जीरकपुर। Zirakpur News

यह भी पढ़ें:– Prithvi Shaw Injury: पृथ्वी शॉ पर टूटा मुसीबतों का पहाड़! अब क्रिकेट से रहना पड़ेगा दूर

चलती फिरती मौत, सड़कों पर घुमने वाले आवारा पशु
आवारा पशुओं के तांडव से कैथलवासी परेशान, जान देकर खामियाजा भुगत रही जनता

आवारा पशुओं के कारण आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं

कैथल। (सच कहूँ/मनोज वर्मा) कैथल की सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को अगर हम चलती-फिरती मौत कहें तो इसमें तनिक भी अतिश्योक्ति नहीं होगी। इसका मुख्य कारण यह है कि यहां आए दिन इन आवारा पशुओं का खूब तांडव देखने को मिलता है जिसके चलते ये आवारा पशु किसी को भी अपनी चपेट में लेकर मौत के घाट उतार देते हैं और भोली-भाली जनता को इसका खामियाजा अपनी जान गवां कर ही चुकाना पड़ता है।

शहर में दिनों-दिन बढ़ रही आवारा पशुओं की भरमार पर नगर परिषद् द्वारा बिल्कुल भी रोक नहीं लग पाई है। हर रोज शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर इन आवारा पशुओं की भरमार बढ़ती ही जा रही है, मगर इसे रोकने वाला कोई नहीं है। नगर परषिद् के अधिकारीगण इस विषय में बिल्कुल आंखे मूंदे बैठे हैं। नगर परिषद् के अधिकारियों के कानों पर कोई जूं तक नहीं रेंग रही। बार-बार जनता के आग्रह करने के पश्चात भी नगर परिषद के अधिकारियों को इस समस्या से शायद कोई लेना-देना ही नहीं है। तभी नगर परिषद प्रशासन मूक व बधिर दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें:– भारत ऑस्ट्रेलिया T-20 : मोहाली में पहला मैच आज झंडा ले जाओ पर डंडा नहीं! जानें दर्शकों के लिए जरूरी एडवाइजरी

नासूर बन रहे आवारा पशु

शहर की तमाम सड़कों पर बैठने वाले ये आवारा पशु स्थानीय जनता के लिए नासूर बने हुए हैं। तकरीबन हर दुपहिया वाहन चालक को इनके यहां बैठने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए भी ये आवारा पशु नासूर बने हुए हैं। इनके खौफ से लोग सड़कों पर चलने से भी अब गुरेज करने लगे हैं।

मौत का कारण बने आवारा पशु अभी कुछ दिन पहले यहां पिहोवा चौक के समीप दो आवारा पशु आपस में भिड़ गए थे। जिसके परिणाम स्वरूप एक व्यक्ति इनकी चपेट में आ गया और वह अपनी जान से ही हाथ धौ बैठा। इन आवारा पशुओं की आपसी लड़ाई उसकी मौत का कारण बन गई और उसके परिजन अब सारी उम्र इन आवारा पशुओं को कोसते रहेंगे।

यहां रहता है जमावड़ा

शहर के करनाल रोड, कुरूक्षेत्र रोड, अंबाला रोड, लघु सचिवालय, पुराना बस अड्डा रोड, नया बस अड्डा, पिहोवा चौक, पार्क रोड, छोटू राम चौक, हुड्डा सेक्टर 20 व 19, शीतल पुरी मंदिर कुरूक्षेत्र रोड, कुरूक्षेत्र रोड बाईपास, ऋषि नगर आदि ऐसे प्रमुख स्थान हैं, जहां पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। जोकि आने-जाने वाली जनता के लिए परेशानियों का सबब बने हुए हैं।

रात्रि के समय होती हैं दुर्घटनाएं

इन आवारा पशुओं की वजह से अक्सर रात्रि के समय सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। अंधेरे की वजह से ये आवारा पशु सड़कों पर बैठे हुए दिखाई ही नहीं देते। जिससे दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

क्या कहती हैं नप चेयरपर्सन नप कैथल की नवनियुक्त चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने बताया कि शीघ्र ही हम इस समस्या का समाधान कर देंगे। लोगों को बहुत जल्दी ही आवारा पशुओं से निजात मिल जाएगी। हम इस समस्या का स्थाई बंदोबस्त करने में लगे हुए हैं। लोगों को होने वाली पेरशानियों से निजात दिलाने के लिए हम भरसक प्रयास करेंगे। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए भी कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। जल्दी ही शहरवासियों को एक स्वच्छ व सुंदर शहर देखने को मिलेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।