Doctor - Sach Kahoon Hindi

Haryana Health Department: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, 195 पदों पर होगी भर्ती: आरती राव
कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती होगी, नूंह जिला के लिए दिया जाएगा डेढ़ गुणा वेतन

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Doctor Recruitment 2026: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए 195 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। उन्होंने बताया कि नूह जिला को छोड़कर अन्य जिलों के लिए चयनित विशेषज्ञ डॉक्टरों में एमबीबीएस एवं डिप्लोमा की योग्यता वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को एक लाख रुपए प्रति महीना  तथा एमबीबीएस एवं एमडी /एमएस/डीएनबी योग्यता वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों  को 1.50 लाख रुपए प्रति महीना दिया जाएगा। विशेष तौर पर नूह जिला के लिए चयनित विशेषज्ञ डॉक्टरों में एमबीबीएस एवं डिप्लोमा की योग्यता वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को 1.50 लाख रुपये प्रति महीना  तथा एमबीबीएस एवं एमडी /एमएस /डीएनबी योग्यता वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों  को 2 लाख रुपये प्रति महीना दिया जाएगा। Haryana Health Department Jobs

आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सभी नागरिकों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा मिलेगी और मौजूदा डॉक्टरों पर कार्यभार भी कम होगा। उन्होंने जानकारी दी कि स्त्री रोग, बाल रोग, एनेस्थीसिया, मेडिसिन, सर्जरी और आॅथोर्पेडिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे अधिक पद स्त्री रोग और बाल रोग विभाग में हैं, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष रूप से मजबूत किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को तेज और सरल बनाने के लिए वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

Punjab News: बरनाला में मोहल्ला क्लीनिक फर्जीवाड़े में डॉक्टर समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड
मरीजों की संख्या दोगुनी दिखाई, इलाके के लोगों ने किया स्टाफ का भरपूर समर्थन

Barnala । जिले के बरनाला में रिकॉर्ड में मरीजों की संख्या (Aam Aadmi Clinic) ज्यादा दिखाकर फजीर्वाड़ा करने के आरोप में मोहल्ला क्लीनिक के डॉ. कंवर नवजोत सिंह, फार्मासिस्ट कुबेर सिंगला और क्लीनिक सहायक मनप्रीत कौर को सस्पेंड किया गया है। यह कार्रवाई विधायक लाभ सिंह के कहने पर हुई है।

वहीं बर्खास्त डॉक्टर एवं उनकी टीम का इलाके के लोगों ने भरपूर समर्थन किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें बहाल करने की मांग उठाई है। बरनाला के आप विधायक लाभ सिंह ने बताया कि आम आदमी क्लीनिक में धांधली के बाद यह कार्रवाई की गई है।

24 अप्रैल से सेवाएं खत्म

सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह औलख ने बताया कि उपरोक्त सभी लोग क्लीनिक में लगभग दोगुनी संख्या में मरीज दिखा रहे थे। जांच के बाद 24 अप्रैल से उनकी सेवाएं खत्म करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। औलख ने बताया कि क्लीनिकों में डॉक्टरों, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों को मरीजों की संख्या के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं।

बर्खास्त स्टाफ ने कहा-सभी आरोप झूठे

अपने ऊपर हुई इस कार्रवाई के बाद बर्खास्त स्टाफ और डॉक्टर ने कहा कि उनके साथ धक्केशाही हुई है। लोग उनके पक्ष में है। इस बारे में लोगों ने एक सभा बुलाई है। डॉ. कंवर नवजोत सिंह ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं। दिखाए गए मरीजों की संख्या बिल्कुल सही है। एक-एक मरीज के पास जाकर उनकी जानकारी ली जा सकती है, जिस रिपोर्ट के आधार पर उन्हें हटाया जा रहा, वह फर्जी रिपोर्ट है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

खरखौदा की छात्रा प्रियंका का एमबीबीएस में चयन
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज)। प्रताप स्कूल खरखौदा की छात्रा प्रियंका का एमबीबीएस में चयन हुआ है। प्रियंका ने एनइइटी की परीक्षा में 720 में से 500 अंक प्राप्त कर अपना चयन पीजीआईएमएस रोहतक में एमबीबीएस में करवाया। विद्यालय प्रागंण में प्रियंका व उनकी माता सुजाता ने यह जानकारी दी। विद्यालय में प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य, दया दहिया प्राचार्या प्रताप स्पोटर्स स्कूल व विद्यालय स्टॉफ ने प्रियंका व उनकी माता जी का फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस सफलता का श्रेय प्रियंका ने विशेषकर प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य, अपने शिक्षकवृंद बॉयोलॉजी प्राध्यापक नरेश कुमार, रोहताश फिजिक्स, आरती अंग्रेजी, फुलकंवार हिन्दी, सरिता कैमेस्ट्री का दिया। प्रियंका ने बताया शिक्षकवृंद ने समय-समय पर उसका मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया। इसी का परिणाम है कि आज मेरा चयन एमबीबीएस में हुआ है। इसके लिए मैं प्रताप विद्यालय, प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य व शिक्षकवृंद की बहुत आभारी हूँ। प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य ने प्रियंका को बधाई देते हुए कहा कि प्रियंका एक होनहार छात्रा रही है। हमें पूरा विश्वास है यह भविष्य में एक अच्छी डॉक्टर बनकर देश की सेवा करेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सोमालियाई नागरिक को भारतीय डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी
हैदराबाद (एजेंसी)। पैर में भरी मवाद और तीव्र दर्द से पीड़ित सोमालिया के 53 वर्षीय नागरिक को यहां अमोर अस्पताल में उच्च स्तरीय चिकित्सीय मदद मुहैया कराकर एक नया जीवन दिया गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी की गयी विज्ञप्ति में बताया गया कि सोमालिया का किसान आबिद अली के पैर में खेत में काम के दौरान कीचड़ में फिसलने से एक पत्थर गड़ गया था जिससे उसे फंगल इंफेक्शन हो गया था । उसने अपने देश और बाद में कीनिया में इलाज कराया लेकिन कोई राहत नहीं मिलने पर वह हैदराबाद के अमोर अस्पताल में इलाज के लिए आया। जब अस्पताल में आया था तब उसके पैर में बहुत सूजन थी और उसके कूल्हे की हड्डी से लगातार बदबूदार पस का रिसाव हो रहा था तथा इस कारण वह लंबे समय से तीव्र दर्द से पीड़ित भी था।

क्या है मामला

अमोर अस्पताल के डॉ़ किशोर रेड्डी ने बताया कि आबिद के सीधे पैर में ग्रोइन (जांघ और श्रोणिमेखला के संधि क्षेत्र) से काला दानेदार पस का रिसाव हो रहा था और इस कारण वह तीन साल से जबरदस्त दर्द झेल रहा था। उसका पैर, जांघ, कूल्हा और पेल्विस सभी में इंफेक्शन पैर पसार चुका था। उन्होंने बताया कि मरीज के पैर और पेल्विस से फंगल बॉल को निकालने के लिए विशेषज्ञ टीम की मदद से आॅपरेशन किया गया। आपरेशन के बाद आबिद की नेगेटिव प्रेशन वूंड थेरेपी से इलाज किया गया और उसके पेल्विक एरिया में एंटीबायोटिक सीमेंट बीडस् लगायी गयी।

इसकी मदद से और रिवर्स सूरल आरट्री फ्लैप का इस्तेमाल कर मुलायम ऊतकों के पुनर्निमाण का काम कराया गया। इस जबरदस्त उच्च तकनीकों की मदद से आखिरकार आबिद को तीन साल पुराने दर्द ने न केवल निजात मिली बल्कि एक नया जीवन ही मिला। डॉ. किशोर ने बताया कि अब आबिद पूरी तरह से ठीक हो गया है और उसको स्थिर हालात में अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गयी है। आबिद और उसके परिवार ने उसे एक नया जीवन देने के लिए अमोर अस्पताल और विशेष रूप से डॉ़ किशोर को धन्यवाद दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

5 वर्ष की उम्र में हुआ विटिलिगो रोग, आयुर्वेदिक इलाज से हुआ ठीक
कुरुक्षेत्र (देवीलाल बारना)। जिस आयु में बच्चे मनचाहा खाते-पीते हैं अगर उस आयु के अन्दर खटे-मिठे खाने का परहेज करना पड़े, इससे बच्चे की जिंदगी नासूर बन जाती है। ऐसा ही हुआ कुरुक्षेत्र की सेक्टर-4 निवासी गनिका के साथ। गनिका को 5 वर्ष की आयु में (Vitiligo Disease) विटिलिगो (सफेद दाग) जैसी गंभीर बीमारी हो गई थी। उसके चेहरे, गर्दन, घुटनों और पैरों पर सफेद दाग दिखने लगे थे। शहर व दूसरे जिलों के नामी-गिरामी डॉक्टरों से इलाज चला, मगर कोई फायदा नहीं हुआ।

आयुष विश्वविद्यालय के श्रीकृष्णा राजकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल के सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित कटारिया ने आयुर्वेदिक थेरेपी और दवाओं से उसे ठीक कर दिया। इलाज अभी चल रहा है। गनिका ने बताया कि उसे सफेद दाग 5 साल की आयु से होने लगे थे। जिनका आकार शुरू में छोटा था, लेकिन धीरे-धीरे पूरे शरीर पर फैलने लगे। बीमारी की शुरूआत में शहर के ही डॉक्टरों से इलाज करवाया, फायदा न मिलने पर कई अन्य जिलों के नामी-गिरामी डॉक्टरों से दवाई खाई, पर सफेद दाग लगातार बढ़ते जा रहे थे।

खेलते वक्त शरीर के जिस हिस्से पर चोट लग जाती, उस जगह सफेद पर दाग उभरने लगते। आस-पड़ोस के लोगों द्वारा दी गई सलाह पर परिवार द्वारा देसी दवाई भी शुरू करवाई गई। जिसमें मुझे खट्टे-मीठे खाने की चीजों की मनाही थी। गिनिका ने कहा कि सब जगह से थक-हार कर 6 माह पहले श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के डॉ. अमित कटारिया से इलाज चला। आयुर्वेदिक थेरेपी और दवाई खाने से 2 महीने के अन्दर-अन्दर स्किन से सफेद दाग गायब होने लगे। अब सफेद दाग धुंधले पड़ चुके हैं। स्किन पहले जैसी नजर आने लगी है।

गलत खान-पान से होता है विटिलिगो: डॉ. अमित कटारिया

सहायक प्रोफेसर डॉ. अमित कटारिया ने बताया विटिलिगो (Vitiligo Disease) (फुलवेरी) एक प्रकार का त्वचा विकार है। जिसे ल्यूकोडर्मा के नाम से भी जानते है। यह रोग विरूद्ध आहार और अनुवांशिक कारणों से होता है। जो रोगी में मानसिक अवसाद पैदा करते हैं। आयुर्वेद में विटिलिगो का इलाज पूर्णतया संभव है। उन्होंने बताया कि 6 माह पहले गनिका को उसके माता-पिता जब उनके पास लेकर आए थे तो उसके चेहरे, गर्दन, घुटने व पैरों पर सफेद निशान थे। जिनका फैलाव धीरे-धीरे पूरे शरीर पर होता जा रहा था। ईलाज के साथ ही दो माह के भीतर रिजल्ट दिखने शुरू हो गए थे। विटिलिगो बीमारी में बच्चे को शरीर पर सुबह शाम की धूप लगाने की विशेष रूप से सलाह दी जाती है।

सप्ताह में दो दिन विटिलिगो के मरीजों की होती है जांच: डॉ. शंभूदयाल

बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शंभू दयाल ने बताया कि सामान्यत: विटिलिगो किसी भी उम्र में हो सकता है। जो गलत खान-पान व आनुवांशिक कारणों से होता है। ज्यादा मामलों में यह रोग 20 साल की उम्र से पहले हो जाता है। 95 प्रतिशत मामलों में 40 वर्ष की आयु से पहले विकसित होता है। कुछ रोगियों में धीरे-धीरे। जबकि कुछ मामलों में बहुत तेजी से फैलता है। उन्होंने बताया कि जब आपके शरीर में मेलेनोसाइटस मरने लगते हैं। तब आपकी त्वचा पर कई सफेद धब्बे होने लगते है। सप्ताह में बुधवार व शनिवार को विटिलिगो के मरीजों जिसकी आयु 16 साल तक है उनकी जांच की जाती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

करोड़ों की लागत से बने 50 बेड के अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी, मरीज परेशान
मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल व प्राइवेट अस्पतालों का करना पड़ रहा रुख

11 में से केवल 2 डॉक्टर दे रहे ड्यूटी

कलायत(सच कहूँ/अशोक राणा)। मरीजों को बेहतर इलाज के लिए कस्बा कलायत में करोड़ों रुपये की लागत से 50 बेड का उपमंडल नागरिक अस्पताल का निर्माण किया गया है, लेकिन यहां मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। अस्पताल में चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को सही ढंग से इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण मरीजों को इलाज के लिए या तो जिला नागरिक अस्पताल का रुख करना पड़ता है या फिर भारी भरकम रकम खर्च कर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ता है। कलायत हुमन राइट्स एंटी करप्शन राज्य सचिव प्रमोद कंसल ने बताया कि पिछले करीब एक वर्ष पूर्व कस्बा कलायत में करीब 13 करोड़ रुपए की लागत से 50 बेड के अस्पताल का निर्माण किया गया था, लेकिन चिकित्सकों व स्टाफ की कमी के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में 11 चिकित्सकों के पद हैं जिनमें से केवल मात्र दो ही चिकित्सक अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। 9 चिकित्सकों के पद एक वर्ष बीत जाने के बाद भी खाली हैं। कलायत अस्पताल में पड़े रिक्त पदों को भरने के लिए सोमवार को प्रदेश मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। चिकित्सा अधिकारी प्रगति सिंह ने बताया कि चिकित्सकों के खाली पदों को भरने के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है और स्थानीय प्रशासन द्वारा भी चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लापरवाही: आगरा में डाक्टरों ने की फिर लापरवाही, गर्भपात की जगह कर दी नसबन्दी
आगरा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के आगरा में डाक्टरों की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस बार शहर के रेलवे अस्पताल में डाक्टरों ने गर्भपात कराने के लिए भर्ती हुई महिला की नसबंदी कर दी।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि करीब दस-बारह दिन पहले ही यमुना पार के डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया था, जिसमें एक मरीज के बाएं पैर में फ्रैक्चर था, लेकिन आॅपरेशन उसके दायें पैर का कर दिया गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आगरा छावनी स्थित रेलवे अस्पताल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कॉन्स्टेबल योगेश बघेल की पत्नी को गर्भपात के लिये भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने गर्भपात करने की जगह उसकी नसबंदी कर दी। परेशान परिजनों को इसकी पुलिस में शिकायत करनी पड़ी। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पीड़िता के पति योगेश का कहना है कि उसकी पत्नी का काफी समय से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पत्नी लगभग तीन माह की गर्भवती थी, लेकिन चिकित्सकीय कारणों से गर्भ ठहर नहीं पाने की वजह से निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे गर्भपात कराने की सaलाह दी। योगेश ने पत्नी को इसके लिए स्थानीय रेलवे अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां डाक्टरों ने उसका गर्भपात कराने की जगह नसबंदी कर दी।

योगेश ने चिकित्सकों से इस बारे में जब पूछताछ की तो वे कोई भी जवाब नहीं दे पाए। योगेश का आरोप है कि रेलवे के दोषी चिकित्सकों ने खुद को बचाने के लिये उसकी पत्नी की फाइल तक गायब कर दी है। उसने बाद में इसकी शिकायत थाना सदर में दर्ज करा दी। क्षेत्रीय पुलिस चौकी इंचार्ज ने मामले की पड़ताल करने के लिए रेलवे अस्पताल के चिकित्सकों से पूछताछ शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लापरवाही: इटावा में महिला को बेहोशी की अधिक डोज से मौत पर हंगामा
इटावा (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश मे इटावा के सिविल लाइन इलाके मे शिवम नर्सिंग होम में इंडोस्कोपी के दरम्यान बेहोशी की अधिक डोज दिए जाने से एक महिला की मौत को लेकर परिजनों ने डाक्टरो पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। महिला की मौत के बाद परिजनो के हंगामे की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची। जहॉ पुलिस ने परिजनो को समझाने के बाद शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा और आरोपी डाक्टरो के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।

पीलिया से ग्रस्त सुमन नाम की महिला की देर शाम इंडोस्कोपी करायी गयी जब काफी देर तक सुमन को नर्सिंग होम का स्टाप बाहर नही लाया तो परिजनों ने डाक्टरों ने पता किया तो ऐसा बताया गया कि मरीज को बेहोशी का इंजेक्शन कुछ ज्यादा मात्रा में दे दिया गया है । थोड़ी देर में होश में आ जायेगी लेकिन होश में आने के बजाय महिला की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप

परिजनों ने नर्सिंग होम के डाक्टरों पर आरोप लगाया है कि डाक्टरो की लापरवाही के कारण ही सुमन की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोई कार्रवाई होगी। पति रविंद्र सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी को पीलिया की शिकायत के बाद शिवम नर्सिंग होम मे उपचार के लिए लाया गया जहॉ पर सुमन की इंडोस्कोपी कराई गई । जब सुमन को नर्सिंग होम स्टाप बाहर नही लाया तो डाक्टरो के पूछने पर पता चला कि महिला को बेहोशी का अधिक इंजेक्शन दिया गया है इसलिए बेहोश है थोडी देर मे होश मे आ जायेगी लेकिन इसके विपरीत नर्सिग होम के डा.अनिल कुमार का कहना है कि इंडोस्कोपी के दौरान ही महिला को कार्डियक अरेस्ट पड़ गया है जिससे उसकी मौत हो गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मेदांता के डॉक्टर ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान
दोनों के बीच लंबे समय से चला आ रहा था पारिवारिक विवाद

छह साल की बेटी, पत्नी भी पश्चिम बंगाल में है डॉक्टर

सच कहूँ/संजय मेहरा गुरुग्राम। सेक्टर-47 में एक डॉक्टर ने 8वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। इसके पीछे उनका अपनी पत्नी के साथ विवाद बताया जा रहा है। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं और वह पश्चिम बंगाल में रहती हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वे गुरुग्राम पहुंची। दोनों की एक बेटी भी है। एसीपी सदर अमन यादव ने बुधवार को बताया कि मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें डॉ. साहा ने अपनी बेटी व पिता के भविष्य को लेकर चिंता जताई है। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। जानकारी के अनुसार यहां मेदांता मेडिसिटी में लीवर ट्रांसप्लांट विभाग में गत तीन वर्ष से कार्यरत नेपाल मूल के निवासी डॉ. सुजीत कुमार साहा (39) सेक्टर-47 स्थित हीवो अपार्टमेंट में 8वीं मंजिल पर फ्लैट नम्बर-801 में रहते थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी पश्चिम बंगाल में डॉक्टर है। छह साल की उनकी बेटी भी है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इस कारण से उनकी बेटी अपने ननिहाल में रहती है। अलसुबह वे अपने फ्लैट पर अकेले ही थे। इस दौरान डॉ. साहा ने अपने फ्लैट की बालकॉनी से कूदकर खुशकुशी कर ली। सूचना पाकर एसीपी सदर अमन यादव व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया।

कोर्ट में दायर की थी तलाक ही अर्जी, बुधवार को थी पहली सुनवाई

एसीपी ने बताया कि डॉक्टर साहा की पत्नी भी डॉक्टर हैं। बीते कुछ समय से डॉक्टर दंपति के रिश्ते सही नहीं चल रहे थे। दोनों ने गुरुग्राम कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की थी, जिसकी पहली सुनवाई आज बुधवार को ही थी। महिला डॉक्टर ने भी आपसी अनबन को लेकर तलाक की अर्जी दायर करने की बात कही है। पुलिस की ओर से मृतक डॉक्टर के परिवार को सूचित कर दिया है।

खुदकुशी से पहले पत्नी को किया था फोन

यहां मेदांता मेडिसिटी के डा. सुजीत कुमार साहा ने 8वीं मंजिल से कूदकर जान देने से पहले अपनी पत्नी डा. लक्ष्मी को फोन भी किया था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दो मिनट तक दोनों के बीच बात हुई है। इसमें डॉक्टर सुजीत कुमार जान देने की बात कह रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी ने उन्हें समझाकर कॉल डिस्कनेक्ट कर दी।

जब पुलिस पहुंची तो सुसाइड कर चुका था डॉ. साहा

फोन कटने के बाद डॉ. सुजीत कुमार साहा ने अपनी पत्नी को वाट्सअप मैसेज किया। स्थिति को भांपते हुए डा. लक्ष्मी ने तुरंत गुरुग्राम पुलिस के कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस जब तक उनके फ्लैट पर पहुंची तो डा. साहा 8वीं मंजिल से कूदकर जान दे चुके थे। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2010 में डॉ. सुजीत का डॉ. लक्ष्मी के साथ विवाह हुआ था। उनकी छह वर्ष की बेटी भी है, जो ननिहाल में रहती है। उनकी पत्नी लक्ष्मी कोलकाता के निजी अस्पताल में सर्जन है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

डॉक्टर बनकर बचायें ‘जिन्दगी’
Doctor : सम्मान व मानव सेवा करने के लिए छात्र चुन सकते हैं ये प्रोफेशन

सच कहूँ करियर डेस्क

मेडिकल का क्षेत्र बहुत ही विस्तृत है। इस क्षेत्र में भारत सहित विश्व के अनेक देशों के छात्र डॉक्टर के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, क्योकि इस प्रोफेशन में सम्मान के साथ-साथ मानव सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है, अधिकांश छात्र बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखने लगते हैं और बड़े होकर सपना पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित करते है, परन्तु डॉक्टर बनने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है, और अनेक परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है, यदि आप एक डॉक्टर बनना चाहते हैं, तो इसके बारे में आज सच कहूँ डेस्क आपको पूरी प्रक्रिया की जानकारी दे रहा है।

12वीं के बाद कैरियर कैसे बनाये

डाक्टर बननें के लिए अभ्यर्थी को बारहवीं में बॉयोलाजी से उत्तीर्ण होना आवश्यक है, तथा प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 17 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

Doctor बनने के लिए परीक्षा

मेडिकल क्षेत्र में डॉक्टर बनने के लिए छात्रों को दसवीं कक्षा से ही तैयारी करनी पड़ती है, क्योंकि जब छात्र दसवीं उत्तीर्ण कर ग्यारहवीं में प्रवेश लेते हैं, तो साइंस स्ट्रीम में छात्रों के समक्ष मेडिकल और नॉन मेडिकल दो विकल्प मिलते हैं, इनमें से उन्हें मेडिकल सेलेक्ट करना है, जिसके अंतर्गत आपके विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी होंगे, इस विषयों में छात्रों को अपना स्कोर 60 प्रतिशत से अधिक बनाना होगा, इसके साथ-साथ एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी भी करनी चाहिये।

Doctor : एंट्रेंस एग्जाम

बारहवीं कक्षा में आप आल इंडिया मेडिकल एग्जाम या फिर स्टेट लेवल के फॉर्म भर सकते हैं, परन्तु एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है, क्योंकि इन्ही अंकों के आधार पर आपको कॉलेज मिलेगा, एमबीबीएस में एडमिशन के लिए अखिल भारतीय स्तर और राज्य स्तर पर कई परीक्षाएं ली जाती हैं, मेडिकल क्षेत्र में जानें के लिए आपको सीबीएससी बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट(नीट-यूजी) की परीक्षा उत्तीर्ण करके किसी मान्यता प्राप्त संस्था से एमबीबीएस की पढ़ाई करनी होती है। आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अर्थात एम्स जैसे बड़े संस्थान सीधे प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं, अखिल भारतीय स्तर पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन अर्थात सीबीएसई द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जानी वाली आल इंडिया प्री-मेडिकल, प्री-डेंटल टेस्ट सबसे प्रमुख परीक्षा है, इसके अतिरिक्त कुछ अन्य मेडिकल एंट्रेंस आयोजित करने वाले प्रमुख संस्थानों के नाम इस प्रकार हैं:-

आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

उत्तर प्रदेश कम्बाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी)

गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी-दिल्ली

वर्धा मेडिकल कॉलेज-वर्धा, आर्म्ड फोर्स-पुणे

Doctor : एमबीबीएस कोर्स एवं इंटर्नशिप

एमबीबीएस का कोर्स की अवधि साढ़े चार वर्ष होती है, इसके सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अनिवार्य रूप से किसी मेडिकल कॉलेज में एक वर्ष की इंटर्नशिप करनी होती है, इस तरह एमबीबीएस का कोर्स कुल साढ़े पांच वर्षों में पूरा होता है। कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करनें के पश्चात एमसीआई अर्थात मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रमाणित डॉक्टर के रूप में एमबीबीएस की डिग्री प्रदान की जाती है, इसके बाद अपनी इच्छानुसार प्रैक्टिस आरंभ कर सकते है, अथवा अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार, एमडी, एमएस के रूप में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स तथा उसके बाद रिसर्च कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक जानकारी

मेडिकल की प्रवेश परीक्षा दसवीं और बारहवीं के पाठ्यक्रम पर आधरित होती हैं, इसलिए छात्रों को अपने पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से कवर करना आवश्यक है, बारहवीं के तीनों विषयों के फंडामेंटल्स को पूर्ण रूप से तैयार करें और उनके एप्लीकेशंस पर फोकस करें, तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा समाप्त होते ही मेडिकल परीक्षा से सम्बंधित पूर्व में पूछें गये प्रश्नों को गंभीरता से हल करना प्रारम्भ करें और उनके प्रारूप को समझने का प्रयास करें। इसके अतरिक्त, सैंपल पेपर को भी निर्धारित समय में हल करने का निरंतर प्रयास करते रहें, उसके आधार पर अपना मूल्यांकन करें और अपनी कमजोरियों को पहचान कर उन्हें दूर करने का प्रयास करें।

भारत के प्रमुख मेडिकल कॉलेज

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)।

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लूर।

जेआईपीएमईआर, पांडुचेरी।

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली।

ग्रांट मेडिकल कॉलेज, मुंबई।

मद्रास मेडिकल कॉलेज, चेन्नई।

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड जीटीबी हॉस्पिटल, दिल्ली।

सेंट जॉन्स मेडिकल, कॉलेज बेंगलुरू।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Real Hero : मजदूर पिता, बेटियों को डॉक्टर बनाने के लिए करता है रोजाना 12 किलोमीटर का सफर
मिया खान बेटियों को स्कूल पहुंचाने के बाद छुट्टी होने तक वहीं करते हैं इंतजार | Real Hero Father

मिया खान निरक्षर हैं मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते हैं

Edited By Vijay Sharma

काबुल (सच कहूँ डेस्क) । (Real Hero Father) शिक्षा एक ऐसा दीपक है जिसकी रोशनी से हर इंसान अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकता है। लेकिन बेटियों को आज भी शिक्षा से वंचित रखा जाता है। रूढ़ीवादी सोच, पुरानी परापंराओं की जंजीरों में आज भी लाखों लोग बंधे हुए हैं। लेकिन आज आपको एक ऐसे पिता के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन बेटियों को शिक्षित करने के लिए रोजाना 12 किलोमीटर का सफर तय करता है। जिनका नाम है मिया खान।वे अपनी बेटियों को पढ़ाने के लिए रोज 12 किमी दूर स्कूल तक ले जाते हैं।

इसके बाद जब तक उसकी क्लास चलती है। वे वहीं चार घंटे उनका इंतजार करते हैं। जब स्कूल का वक्त खत्म होता है वापस उन्हें लेकर घर आते हैं। मिया खान रोज बाइक से अपनी तीन बेटियों को नूरिनियां स्कूल ले जाते हैं।

बेटियों को बनाना चाहते हैं डॉक्टर| Real Hero Father

मिया खान अपने परिवार के साथ अफगानिस्तान के शाराना में रहते हैं।

लोगों ने मिया खान के इस फैलने का विरोध किया लेकिन अब धीरे-धीरे लोगों की सोच में बदलाव आने लगा है।

मिया खान ने बताया, “मैं निरक्षर हूं। मैं मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता हूं।

मेरी बेटियों की शिक्षा इसलिए जरूरी है, क्योंकि हमारे इलाके में कोई महिला डॉक्टर नहीं है।

मेरी बेटियां डॉक्टर बनकर जिन्दगियों को बचा सके।

हमारा मकसद पिता के सपने को साकार करना : रोजी

मिया खान की तीन बेटियों में से एक बेटी रोजी ने  बताया कि मैं खुश हूं कि मुझे ऐसे पिता मिलें है, मैं अभी कक्षा 6 में पढ़ रही हूँ मेरे पिता हम तीनों बहनों को रोजाना बाइक से स्कूल और स्कूल से घर लेकर आते हैं। साधन की कमी और स्कूल दूर होने के कारण हालांकि काफी परेशानी होती है लेकिन हमारे पिता ने हमें कभी ये महसूस नहीं होने दिया। हमारा मकसद सिर्फ पिता के सपने को साकार करना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

Father Travels 12Km To Take Daughter To School Daily, Waits 4 Hours For Her To Finish Classes

NMC बिल: देशभर के तीन लाख डॉक्टर आज हड़ताल पर, OPD भी रहेंगी बंद
नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल 2019 के विरोध

नई दिल्ली (एजेंसी)।  नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल 2019 के विरोध में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है ।  इस हड़ताल  (Doctor’s strike) के तहत देशभर के 3 लाख से अधिक डॉक्टर आज अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं नहीं देंगे । डॉक्टरों का कहना है कि ये बिल मेडिकल क्षेत्र के लिए किसी भी तरह से उचित नहीं है और इससे डाक्टरों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा ।

डॉक्टरों का कहना है कि यह हड़ताल मरीजों को परेशान करने के लिए नहीं है, बल्कि सरकार को बिल की खामियों के बारे में बताने के लिए है। आईएमए के नेशनल अध्यक्ष शांतनु सेन ने कहा है कि इस बिल के आने से न केवल झोलाछाप डॉक्टरों को वैधता मिलेगी बल्कि लोगों की जान भी खतरे में रहेगी। उन्होंने कहा कि बिल के विरोध में आज देशभर के तीन लाख डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे बता दें कि यह बिल मेडिकल काउंसिल की जगह लेगा और इसमें कई बदलाव किए गए हैं।

बढ़ने वाली हैं मरीजों की मुश्किलें

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से घोषित हड़ताल का असर पूरे देश में पड़ने वाला है।  इस हड़ताल में महाराष्ट्र के 44 हजार डॉक्टर शामिल हैं. डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि मरीजों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।  अभी से कुछ जगहों पर मरीजों को मुसीबत का सामना करते देखा जा रहा है. आईएमए ने कहा कि हड़ताल के दौरान केवल गैरजरूरी मेडिकल सेवाओं को अटेंड नहीं किया जाएगा, जबकि हर तरह की इमर्जेंसी सेवाएं जारी रहेंगी. आईएमए से मिली जानकारी के मुताबिक हड़ताल के चलते डॉक्टर बुधवार सुबह 6 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे तक ओपीडी में सेवाएं नहीं देंगे।

क्या है नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल 2019

भारत में अभी तक मेडिकल संस्थानों और डॉक्टरों रजिस्ट्रेशन से संबंधित काम मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की देखरेख में होता है।  बिल पास हो जाने के बाद एमबीबीएस पास करने वाले मेडिकल छात्रों को प्रैक्टिस के लिए एग्जिट टेस्ट देना जरूरी होगा । अभी एग्जिट टेस्ट सिर्फ विदेश से मेडिकल पढ़कर आने वाले छात्रों को ही देना होता है । यही नहीं एनएमसी बिल के सेक्शन 32 में 3.5 लाख नॉन मेडिकल शख्स को लाइसेंस देकर सभी प्रकार की दवाइयां लिखने और इलाज करने का कानूनी अधिकार दिया जा रहा है, जिसका डॉक्टर विरोध कर रहे हैं।