Boxing Player - Sach Kahoon Hindi

फिर आई सामने ‘जय’ और ‘वीरू’ की जोड़ी
दोनों करते थे मारपीट, पिता ने तंग आकर बाक्सिंग रिंग में उतारा, बनें चैंपियन

पानीपत, (सन्नी कथूरिया)। जय और वीरू का नाम आते ही 1975 में रिलीज हुई शोले फिल्म के अभिनेता अमिताभ बच्चन और धमेंद्र की जोड़ी जहन में घूमती है जिनकी जोड़ी दोस्ती के लिए मिसाल थी। फिल्म में दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। वहीं रियल की जिंदगी में ऐसी ही जोड़ी पानीपत स्थित विराट नगर के जुड़वा भाई जय और वीरू की है। फर्क सिर्फ इतना है कि ये दोनों जुड़वां भाई हैं। पांच साल की उम्र में एक-दूसरे के साथ मारपीट करने वाले एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे। इससे उनके पिता बलविंद्र परेशान हो गए थे।

यह भी पढ़ें:–ICC World Cup 2023 Schedule: वर्ल्ड कप 2023 इस तारीख से शुरू, सभी जानकारी, अभी आया ‘पूरा ‘‘शेड…

दोनों के अड़ियल रवैये में बदलाव हो और उनके गुस्से का उबाल उतारने के लिए उन्होंने दोनों को बाक्सिंग रिंग में उतारने का फैसला किया। इसके लिए दोनों को पानीपत स्थित शिवाजी स्टेडियम में बाक्सिंग कोच सुनील पंवार के पास अभ्यास के लिए छोड़ दिया। कोच दोनों की तब तक फाइट करवाते जब तक वे थक कर निढ़ाल नहीं हो जाते। इससे उनका गुस्सा कम हुआ और उम्र बढ़ने के साथ-साथ दोनों का व्यवहार भी बदला।

वीरू से 30 सेकेंड बड़ा जय

फिर दोनों ने मारपीट छोड़ खेल पर ध्यान केंद्रित किया। अब 13 वर्ष की उम्र में दोनों भाई न सिर्फ एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं, बल्कि बाक्सिंग में भी एक के बाद एक पदक जीत रहे हैं। वीरू से 30 सेकेंड बड़ा जय जिला स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक और राज्य स्तर पर रजत पदक जीत चुका है। वहीं छोटा वीरू भी जिला चैंपियन है। दोनों भाइयों का शिवाजी स्टेडियम में शुरू हो रही राज्यस्तरीय बाक्सिंग एकेडमी में चयन भी हो गया है।

फोटोग्राफी का काम करने वाले बलविंद्र ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी बेटी रिया है, जोकि बीकॉम में पढ़ती है। उससे छोटा बेटा अवि बीमार रहता है। उन्होंने बताया कि छोटे बेटे जय व वीरू बचपन में बहुत शरारती थे। दोनों घर में एक-दूसरे के साथ दिन भर मारपीट करते थे, जिससे परिवार का जीना मुहाल हो गया था। एक दिन वे शिवाजी स्टेडियम में गए, जहां दोनों बच्चे बाक्सिंग करने लगे।

बाक्सिंग (Boxing) ने बेटों की जिंदगी ही बदल दी

यह देख कोच सुनील पंवार ने उन्हें सलाह दी कि अपने बच्चों को बॉक्सिंग में डाल दो और अभ्यास के लिए भेज दिया करो। इस उन्होंने कोच की बात मान ली और दोनों बेटों को स्टेडियम में अभ्यास के लिए भेजने लगे। इस दौरान दोनों ने बाक्सिंग का खूब अभ्यास किया जिससे उनका गुस्सा खत्म हो गया। अब बेटे घर में भी शांत रहते हैं। बाक्सिंग ने बेटों की जिंदगी ही बदल दी है। इससे परिवार को भी राहत मिली है।

स्टेडियम में 120 खिलाड़ी बाक्सिंग का अभ्यास करते हैं। प्रारंभ के दो साल तक जय व वीरू सबसे शरारती थे। हर रोज दोनों की पिटाई होती थी। धीरे-धीरे उम्र बढ़ी और खेल के प्रति लगाव हुआ तो दोनों ने शरारत कम कर दी। जो तकनीक सिखाई जाती है, उस पर दोनों अमल करते हैं। मुकाबले में दोनों भाई एक-दूसरे का पक्ष लेते हैं।

कोच का साथ न होता तो बाक्सिंग (Boxing) नहीं कर पाते

जय बताते हैं कि वह और वीरू राजकीय माडल संस्कृति स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र हैं। दोनों भाई खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी मदद करते हैं। पिता के फोटोग्राफी के काम से घर का गुजारा बड़ी मुश्किल से चलता है। कोच सुनील पंवार ही उनकी खुराक, जूतों व खेल पोशाक का प्रबंध करते हैं। कोच का साथ न होता तो वे दोनों भाई बाक्सिंग नहीं कर पाते। अब दोनों भाइयों का लक्ष्य सब जूनियर नेशनल बाक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने का है।

नुहियांवाली निवासी बॉक्सिंग खिलाड़ी ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत
जिले में रहा प्रथम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की लिस्ट से नाम आउट

कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाला था हिमांशु

ओढां। (सच कहूँ/राजू) जिला स्तर पर प्रथम रहने वाले गांव नुहियांवाली निवासी बॉक्सिंग खिलाड़ी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। इस मामले में सीएम विंडो पर शिकायत भेजकर जांच की मांग की गई है। दरअसल नुहियांवाली निवासी बॉक्सिंग खिलाड़ी हिमांशु वर्मा ने बीती 16 सितंबर को संतनगर में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। जिसके बाद उसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया। हिमांशु को 19 सितंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली 3 दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना था। इसके लिए उसने दिन-रात कड़ी मेहनत की। हिमांशु ने इस प्रतियोगिता के लिए अपने दस्तावेज खेल विभाग के सहायक शिक्षा अधिकारी (एईओ) अनिल कुमार के पास जमा करवा दिए। तय समय पर हिमांशु अन्य खिलाड़ियों के साथ कुरुक्षेत्र पहुंच गया। जहां उसके दस्तावेजों के अलावा शारीरिक जांच हुई तो वह सभी में खरा पाया गया। लेकिन जब खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट ओपन की गई तो उसमें हिमांशु का नाम नहीं था। जिसके बाद उसने एईओ व अन्य सभी से इस बारे पूछा तो किसी ने भी संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया। लिस्ट में नाम न आने के चलते हिमांशु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित रह गया।

यह भी पढ़ें:– हटाए गए कर्मचारियों की दोबारा नियुक्ति ना होने पर बिफरे सफाई कर्मचारी

पिता बोले, बेटे के सपनों पर फिर गया पानी

इस बारे हिमांशु के पिता राजपाल वर्मा ने आयोजकों व अन्य से बात की तो उन्होंने इस बारे कोई

संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वहीं इस प्रतियोगिता मेंं भाग न ले पाने के बाद मायूस हिमांशु का न केवल मनोबल टूट चुका है बल्कि उसकी कड़ी मेहनत पर भी पानी फिर गया। हिमांशु के पिता राजपाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए उसका बेटा पिछले लंबे समय से तैयारियों में लगा हुआ था। उसके बेटे को बिना किसी कारण के प्रतियोगिता से बाहर कर उसके साथ अन्याय किया गया है। राजपाल ने इस मामले को लेकर सीएम विंडो में शिकायत भेजते हुए जांच की मांग उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

‘‘जिला से बॉक्सिंग के करीब 56 खिलाड़ी कुरुक्षेत्र गए थे। हिमांशु जिला स्तर पर प्रथम था। सभी खिलाड़ियों का वहां पर वजन लिखा गया। लेकिन हिमांशु ने वजन नहीं करवाया। दूसरे दिन सुबह फिर से वजन किया गया, लेकिन उसमेंं भी हिमांशु मौके पर मौजूद नहीं रहा। जिसके बाद मेरे पास दोपहर को इस विषय में शिकायत आई। जिसके बाद मैंने वहां के एईओ से भी 2 बार फोन पर बात की कि किसी तरह वजन दोबारा किया जाए, लेकिन तब तक खेल की टाई डाल दी गई थी। जिसके चलते वजन होना संभव नहीं था। जब वहां के इंचार्ज ने सभी खिलाड़ियों का वजन करवाया तो हिमांशु को भी अपना वजन करवाना चाहिए था। हमारे लिए सभी खिलाड़ी एक समान है।

-अनिल कुमार, सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल विभाग)

‘‘मैंने अन्य खिलाड़ियों के साथ अपना बाकायदा वजन करवाया था। मेरा वजन करीब 51 किलोग्राम आया था। वजन आयोजक कमेटी को लिखना चाहिए था। लेकिन क्यों नहीं लिखा गया, इस बारे मुझे भी पता नहीं। मुझे उस समय पता चला जब सुबह खिलाड़ियों की लिस्ट आई। लिस्ट में मेरे साथ वजन करवाने वाले सभी खिलाड़ियों का नाम थे, लेकिन मेरा नाम नहीं था। मेरे सभी दस्तावेज भी पूरे थे।

-हिमांशु वर्मा, खिलाड़ी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।