Indian Team - Sach Kahoon Hindi
Gautam Gambhir: गौतम गंभीर की कोचिंग को लेकर बढ़ी आलोचना, आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया कोच का मजाक!
IND vs SA 2nd Test Updates: नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के हालिया प्रदर्शन को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर एक बार फिर आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। टेस्ट प्रारूप में टीम का लगातार गिरता स्तर विशेषज्ञों और प्रशंसकों दोनों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसी बीच यूरोपीय देश आइसलैंड के क्रिकेट बोर्ड ने भी गंभीर पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर तंज कस दिया। Gautam Gambhir
आइसलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर लिखा कि “हमारी राष्ट्रीय टीम के कोच पद के लिए गौतम गंभीर को नहीं बुलाया जाएगा। इस पद पर पहले से नियुक्ति हो चुकी है और वर्ष 2025 में हमने अपने 75 प्रतिशत मुकाबलों में जीत दर्ज की है।” इस कथन से स्पष्ट है कि बोर्ड ने मज़ाकिया अंदाज़ में भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन पर कटाक्ष किया है।
टीम चयन में निरंतरता की कमी
गौतम गंभीर के कार्यकाल में टेस्ट टीम को कई बड़े बदलावों से गुजरना पड़ा है। टीम चयन में निरंतरता की कमी, अनुभवी खिलाड़ियों की जगह कम अनुभवी खिलाड़ियों को मौका देना और बल्लेबाजी क्रम में बार-बार परिवर्तन से टीम का संतुलन प्रभावित हुआ है। कई खिलाड़ी लगातार अंदर-बाहर होते रहे हैं, जिससे लय और आत्मविश्वास पर असर पड़ा है। पिच रणनीति में भी अस्थिरता देखी जा रही है, जिसका प्रत्यक्ष प्रभाव नतीजों पर पड़ा है। Gautam Gambhir
गंभीर के मार्गदर्शन में भारत ने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ तो सफलताएँ दर्ज कीं, लेकिन न्यूजीलैंड ने भारत को 0-3 से हराकर बड़ा झटका दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्तमान श्रृंखला में भी भारत पहला टेस्ट गंवा चुका है और दूसरे मुकाबले में भी परिस्थितियाँ अनुकूल नहीं दिख रही हैं। विदेशों में ऑस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड से मिली हार ने भी आलोचनाओं को और तेज कर दिया है।
लगातार हार और रणनीतिक अस्थिरता के कारण गंभीर की कोचिंग शैली पर प्रश्नचिह्न लगने लगे हैं। टीम संयोजन, बल्लेबाजी क्रम, और चयन निर्णयों पर उनका गहरा हस्तक्षेप विशेषज्ञों को असंतुलन का प्रमुख कारण प्रतीत होता है। इसी पृष्ठभूमि में आइसलैंड क्रिकेट का तंज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। Gautam Gambhir
IND vs AUS Updates: रोहित शर्मा व विराट कोहली ने भारत की विदेशी सरजमीं पर बचाई लाज
IND vs AUS Updates: सिडनी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा व विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी और भारत की विदेशी सरजमीं पर लाज बचा ली। यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन का लक्ष्य भारत के सामने रखा था। IND vs AUS
लंबे अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे रोहित शर्मा इस सीरीज के पहले मैच में लय हासिल नहीं कर सके थे और महज़ 8 रन बनाकर आउट हुए थे। दूसरे मुकाबले में उन्होंने 73 रन की शानदार पारी खेली थी। तीसरे वनडे में उन्होंने एक बार फिर अपने क्लासिक अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए 121 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर, विराट कोहली ने भी शांत स्वभाव से खेलते हुए 74 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल हैं, यह उनके वनडे करियर का 75वां अर्धशतक रहा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में 236 रन पर सिमट गई थी
इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में 236 रन पर सिमट गई थी। कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने टीम को तेज़ शुरुआत दी, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने मध्य ओवरों में शानदार वापसी की। हेड ने 29 रन और मार्श ने 41 रन बनाए। इसके बाद मैट रैनेशॉ ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि एलेक्स कैरी ने 24 रन जोड़े। टीम का मध्यक्रम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं पाया। IND vs AUS
भारत की ओर से हर्षित राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.4 ओवरों में 39 रन देकर 4 विकेट झटके। वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी भारतीय टीम अब इस अंतिम मैच में जीत दर्ज कर सम्मान बचाने की कोशिश में है। टीम का लक्ष्य न केवल सीरीज में वापसी करना है, बल्कि आगामी टूर्नामेंटों से पहले बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी के संतुलन को भी परखना है। IND vs AUS
India beat New Zealand: वरुण चक्रवर्ती ने अबू धाबी में मचाया कोहराम! न्यूजीलैंड का किया जीतना हराम!
स्पिनर्स के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से दी मात
India beat New Zealand: अबू धाबी। चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी लीग मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला। लो स्कोरिंग मैच में वरुण चक्रवर्ती की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने 44 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वरुण चक्रवर्ती को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। 250 के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर ही क्रीज पर टिक सकी और 205 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। India vs New Zealand
पांच विकेट चटकाने वाले  बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
कीवी टीम की तरफ से सर्वाधिक 81(120) रन केन विलियमसन ने बनाए। अंत में कप्तान मिचेल सेंटनर 28 (31) रनों की तेज पारी जरूर खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज विल यंग (22) ही 20 का आंकड़ा पार कर सके। बाकी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौटे। टीम इंडिया की गेंदबाजी की बात करें तो स्पिनरों का बोलबाला रहा। वरुण चक्रवर्ती ने अपने 10 ओवर के पूरे कोटे में मात्र 42 रन दिए और 5 कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। Champions Trophy 2025
इसके अलावा कुलदीप यादव को दो, जडेजा, अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली। वहीं तेज गेंदबाजों में सिर्फ हार्दिक को ही एक सफलता हाथ लगी। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही।
श्रेयस अय्यर (79) और अक्षर पटेल (42) ने पारी को संभाला
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (2) और कप्तान रोहित शर्मा (15) सस्ते में पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर अपना 300वां वनडे मैच खेलने आए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (11) अच्छे लय में दिख रहे थे, लेकिन मैट हेनरी के गेंद पर ग्लेन फिलिप्स द्वारा लपके गए अविश्वसनीय कैच ने उन्हें भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। एक समय भारत ने 6.4 ओवर के बाद मात्र 30 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए थे। लेक‍िन चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए क्रमशः श्रेयस अय्यर (79) और अक्षर पटेल (42) ने पारी को संभाला।
वहीं अतं में हार्दिक पांड्या ताबड़तोड़ 45 (45) रन बनाकर टीम का स्कोर 249 पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी 23 महत्वपूर्ण रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक पांच विकेट मैट हेनरी ने चटकाए। इसके अलावा जेमिसन, विलियम, सैंटनर और रचिन रविंद्र को एक-एक सफलता मिली। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वरुण चक्रवर्ती को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। India vs New Zealand
Champions Trophy 2025 Semifinal: भारतीय टीम फिट, ट्रॉफी जीतकर होगी हिट-केएल राहुल
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। एक रोमांचक फाइनल में, टीम इंडिया-सीनियर ने जीत हासिल कर फिजिकली डिसेबल्ड चैलेंजर्स ट्रॉफी 2024 (Physically Disabled Challengers Trophy) का चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने आज फाइनल मैच में जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी में टीम इंडिया-ए को हराया। यह टूनार्मेंट राजस्थान डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पैट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया था। Team India
चयनित टीम 14 जनवरी-2025 से श्रीलंका में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित फोर नेशंस क्वाड्रीलेटरल सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी, जिसमें भारत, यूके, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें शामिल होंगी। पहले खेलते हुए टीम इंडिया-ए ने 20 ओवर में 179/6 का एक विशाल स्कोर बनाया। 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया-सीनियर ने 4 विकेट्स (181/6) से यह मैच जीता।
इंडिया-सीनियर के विकास यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। प्लेयर ऑफ द टूनार्मेंट विकास यादव को पुरस्कार में 5000 का चैक भेंट किया गया। बैटर ऑफ द टूनार्मेंट के लिए राजेश कन्नूर को सम्मानित किया गया। शानमुगम बने बॉलर ऑफ द टूनार्मेंट और योगेंद्र भदौरिया को फील्डर ऑफ द टूनार्मेंट चुने गए। Team India
PV Sindhu Marriage: दिसंबर में शादी करेंगी बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, ये बनेगा दूल्हा!
IND vs SL ODIs 2024 : श्रीलंका के खिलाफ वनडे में रोहित शर्मा होंगे टीम इंडिया के कप्तान?
IND vs SL ODIs 2024 : श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे मैचों से पहले, इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि इन मैचों में टीम की कमान कौन संभालेगा। श्रीलंका सीरीज भारत के लिए भी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि यह गौतम गंभीर के लिए टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर पहला दौरा होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 9 जुलाई को दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की जगह गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच घोषित किया था।
रिपोर्ट की मानें तो गंभीर चाहते थे कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में शामिल हों। हालांकि, खबरें तो ये भी हैं कि रोहित शर्मा ने हेड कोच के अनुरोध पर सहमति जताई है। रिपोर्ट के अनुसार सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए फिर से मैदान पर उतरेंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह अपने अनुरोधित लंबे ब्रेक को जारी रखेंगे और अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ही वो खेलेंगे, जो 19 सितंबर से शुरू होने वाली है। IND vs SL ODIs
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज 2 अगस्त से शुरू होने वाली है, जबकि दूसरा और तीसरा वनडे 4 और 7 अगस्त को होगा। शर्मा, जिन्होंने 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, ने अपनी टीम को दूसरी बार टी20 विश्व कप में जीत दिलाने के बाद सकारात्मक रूप से संन्यास लिया। इससे पहले 15 जुलाई को रोहित शर्मा ने कहा था कि वह ‘‘कम से कम कुछ समय के लिए’’ टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। 37 वर्षीय खिलाड़ी ने रविवार रात डलास में एक कार्यक्रम में कहा, आप मुझे कम से कम कुछ समय के लिए खेलते हुए देखेंगे।’’
सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ भारत के टी20 की कप्तानी करेंगे?
रोहित शर्मा द्वारा सबसे छोटे प्रारूप में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने के बाद टी20 नेतृत्व की भूमिका खाली है। अब, सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आठ टी20 मैचों में भारत की कप्तानी की थी, नए मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की पसंदीदा पसंद हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर और अगरकर ने पहले ही पांड्या से योजनाओं में बदलाव के बारे में बात की है, उन्हें सूचित किया है कि वे स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक समाधान को अंतिम रूप दे रहे हैं। IND vs SL ODIs
State Swimming Championship : एमएसजी भारतीय खेल गांव की 32 तैराकी खिलाड़ी बहादुरगढ़ में दिखाएंगी जौहर
गौतम गंभीर क्यों अपने सहयोगियों में पाकिस्तान के पूर्व कोच को रखना चाहते हैं ?
खेल डेस्क। सप्ताह की शुरूआत बीसीसीआई (BCCI) द्वारा गौतम गंभीर को भारत के मुख्य कोच के रूप में घोषित करने से हुई थी। लेकिन अभी तक इसकी भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है कि उनके साथ सहयोगियों के तौर पर पहले वाली टीम रहेगी या कोई नई टीम लाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर कुछ रिपोर्टों के आधार पर बीसीसीआई को गंभीर द्वारा सुझाव दिया गया है कि आर विनय कुमार गेंदबाजी कोच तौर पर जबकि जॉन्टी रोड्स क्षेत्ररक्षण कोच के तौर पर टीम इंडिया के लिए फिट रहेंगे और इनको नियुक्त करने का अनुरोध गंभीर द्वारा बीसीसीआई से किया गया, लेकिन क्रिकेट बोर्ड ने कथित तौर पर उक्त दोनों के लिए इंकार कर दिया। Gautam Gambhir
‘‘मोर्ने मोर्कल अब तक का सबसे खूंखार गेंदबाज” | Gautam Gambhir
एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि गंभीर ने बीसीसीआई से गेंदबाजी कोच के रूप में दक्षिण अफ्रीकी पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल पर विचार करने का आग्रह किया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि बीसीसीआई द्वारा इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी से बातचीत भी की गई है, जोकि पिछले साल के वनडे विश्व कप तक पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच रहे थे।
कुछ अन्य रिपोर्टों में यह भी सुझाव दिया है कि बीसीसीआई पूर्ण भारतीय कोचिंग सेटअप पर ध्यान लगा रहा है, जोकि पिछले 7 वर्षों से रवि शास्त्री और फिर राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में सक्रिय हैं। यह भी एक कारण बताया जा रहा है कि बीसीसीआई जॉन्टी रोड्स को फील्डिंग कोच के रूप में रखने के लिए उत्सुक नहीं दिखा था।
मोर्ने मोर्कल को रखने का एक कारण उसके साथ गंभीर के मजबूत संबंध
रिपोर्ट में बताया गया है कि गंभीर का मोर्कल के साथ पहले से ही साथी खिलाड़ी के रूप में और फिर साथी कोच के रूप में विशेष रूप से अच्छा कामकाजी संबंध रहा है। गंभीर ने मोर्कल को एक गेंदबाज के रूप में भी उच्च दर्जा दिया और उन्हें अब तक का सबसे ‘खूंखार’ गेंदबाज बताया। Gautam Gambhir
रिपोर्ट में 2017 की उस बातचीत का जिक्र भी किया गया है जिसमें, गंभीर ने कहा, ‘‘मोर्ने मोर्कल अब तक का सबसे खूंखार गेंदबाज है जिसका मैंने सामना किया है। इसलिए हमने उन्हें केकेआर में भी शामिल किया। मुझे लगता है कि वह सबसे मुश्किल गेंदबाज है जिसका मैंने सामना किया। यहां तक ​​कि जब वह दिल्ली के लिए खेल रहा था। हर बार जब मैंने उसका सामना किया, तो मैंने चाहा कि वह हमारी टीम में होता और जैसे ही उसका अनुबंध खत्म हुआ, मैंने मोर्ने मोर्कल को चुना।’’
मोर्कल पहली बार गंभीर की कप्तानी में KKR के लिए खेला
रिपोर्ट के अनुसार मोर्कल पहली बार गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला और बाद में गंभीर द्वारा टीम के मेंटर की भूमिका संभालने के बाद उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल किया गया। मोर्केल एलएसजी के गेंदबाजी कोच बने रहेंगे, जबकि गंभीर बाद में 2024 आईपीएल सीजन में केकेआर के मेंटर बन गए। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार गंभीर की सपोर्ट स्टाफ में अभिषेक नायर और रेयान टेन डोशेट भी हो सकते हैं। हालांकि, बीसीसीआई कथित तौर पर द्रविड़ सपोर्ट स्टाफ से टी दिलीप को बनाए रखने पर विचार कर रहा है, जबकि जहीर खान को गेंदबाजी कोच के लिए संभावित विकल्प तौर पर रखा जा सकता है। Gautam Gambhir
Gold Price Today : सोने की कीमतों के बगावती तेवर! पहुंची एक महीने के उच्चतम स्तर पर!
India vs Zimbabwe T20 Series : जिम्बाब्वे के खिलाफ शुभमन गिल (Shubman Gill) की ये फौज क्या दिखा पाएगी कोई कारनामा?
India vs Zimbabwe T20 Series : खेल डेस्क। युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम (Indian Team) आज शनिवार 6 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टी20 सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। 2016 के बाद से पहली बार भारतीय टीम आज जिम्बाब्वे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने उतरेगी। IND vs ZIM
2024 के टी20 विश्व कप को जीतने एवं विराट कोहली, रोहित शर्मा तथा रवींद्र जडेजा जैसे धुरंधरों के टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जिम्बाब्वे सीरीज में टीम का महत्व बढ़ गया है। टीम में नए खिलाड़ियों के साथ, भारतीय टीम अपनी जीत की राह जारी रखना चाहेगी।
वहीं बात करें जिम्बाब्वे टीम की तो मई में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पिछली सीरीज 4-1 से हारकर आई सिकंदर रजा की टीम टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही थी।
पहले और दूसरे टी20 मैच के लिए  यह है शुभमन गिल की फौज | IND vs ZIM
शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा
जिम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फराज, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनथन, चतारा तेंदई, जोंगवे ल्यूक, कैया इनोसेंट, मदंडे क्लाइव, मधेवेरे वेस्ली, मारुमानी तदीवानाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुजरबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायन, नकवी एंटम, नगारवा रिचर्ड, शुम्बा मिल्टन। IND vs ZIM
Sirsa Weather Update : सरसा में झमाझम बारिश, किसान खुशहाल, लोग परेशान!
Team India Arrival Updates : घर वापिसी पर ढोल की थाप पर थिरके वर्ल्ड चैंपियन! पीएम मोदी से जल्द करेंगे मुलाकात!
Team India Arrival Updates : खेल डेस्क। रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीतने वाली 29 जून के बाद से बारबाडोस में फंसी भारतीय क्रिकेट टीम आज 4 जुलाई को ट्रॉफी के साथ दिल्ली पहुंच गई है। दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचते ही वर्ल्ड चैंपियन का भव्य स्वागत हुआ और सभी खिलाड़ियों ढोल की थाप पर नाच-नाच कर अपनी खुशी का इजहार किया। सभी खिलाड़ी आईटीसी मौर्य होटल में ठहरे हैं, जहां आराम करने के उपरांत वे जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। Team India
इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) और आईटीसी मौर्य होटल (ITC Maurya Hotel) के बाहर बहुत से प्रशंसक टीम इंडिया के स्वागत के लिए उमड़ पड़े। कैरेबियन से नई दिल्ली पहुंचने के बाद प्रशंसकों की भीड़ ने ‘इंडिया, इंडिया’ के नारे लगाए और टीम इंडिया का स्वागत किया। 30 जून से बारबाडोस में तूफान बेरिल के खतरे के कारण बारबाडोस हाई अलर्ट पर रहा, जिस कारण से टीम इंडिया को इंतजार करना पड़ा था। खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और अन्य सदस्यों को बारबाडोस से यूएसए के लिए उड़ान भरनी थी और फिर यूएई के रास्ते भारत आना था। Team India
#WATCH | Virat Kohli's family at ITC Maurya in Delhi.
Men's Indian Cricket Team is at the hotel as they arrived in Delhi from Barbados after winning the #T20WorldCup2024 trophy. pic.twitter.com/pGh4Hopci5
— ANI (@ANI) July 4, 2024
आखिरकार दो दिनों के लंबे इंतजार के बाद बीसीसीआई ने पूरी टीम और उनके परिवारों के लिए एक साथ घर लौटने का इंजमाम किया और इसके लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की। भारतीय दल के साथ-साथ भारत के मीडिया पेशेवर भी वहां फंसे हुए थे, जिस खातिर बारबाडोस से दिल्ली के लिए विशेष चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम मोदी के दिल्ली में सुबह करीब 11 बजे वर्ल्ड चैंपियन टीम से मिलने की संभावना है। Team India
VIDEO |  Members of #T20WorldCup winning Team India dance to dhol beats at ITC Maurya Hotel in Delhi as they arrive from Barbados.
(Source: Third party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/4EG0K0RHqw
— Press Trust of India (@PTI_News) July 4, 2024
Jharkhand High Court : हाईकोर्ट का बड़ा आदेश! बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापिस भगाए सरकार!
India T20 World Cup 2024 Squad : वर्ल्ड कप की फाइनल टीम पर बढ़ा रोमांच!
ICC T20 World Cup 2024 Squad: नई दिल्ली। कल 1 मई को भारत की टी20 विश्व कप 2024 टीम की घोषणा की अंतिम तारीख है। लेकिन जितनी यह तारीख करीब है, इसको लेकर चर्चाएं भी बहुत ज्यादा हो रही हैं। 2 जून से शुरू होने वाले इस टी20 टूनार्मेंट के लिए भारत की टीम क्या होगी और कौन-कौन इस टीम का हिस्सा होगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पास 15 सदस्यीय टीम की घोषणा के लिए बस कम समय ही बचा है और बीसीसीआई की यह देरी सस्पेंस को भी बढ़ा रही है। India T20 World Cup Squad
भारत के पास 5 अच्छे गेंदबाज होने चाहिएं
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पहले भी कई पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी राय दी है कि बीसीसीआई को टी20 वर्ल्ड कप की टीम के लिए किसे चुनना चाहिए और किसे नहीं। टीम को लेकर इरफान पठान कहते हैं कि भारत के पास 5 अच्छे गेंदबाज होने चाहिएं जिनमें मुख्य रूप से वे टीम में रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव जैसे दो कलाई के स्पिनरों को रखना पसंद करते हैं। पठान को नहीं लगता कि युजवेंद्र चहल को सिर्फ उनके आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर चुना जाना चाहिए, क्योंकि टीम के लिए फील्डिंग भी बहुत महत्वपूर्ण है। पठान के अनुसार जसप्रीत बुमराह एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्हें निश्चित तौर पर टीम में होना चाहिए। ICC T20 World Cup Squad
स्पोर्ट्स सूत्रों के अनुसार टीम तो तय हो चुकी है और कुछ ही खिलाड़ियों पर चर्चा होना बाकी है। वैसे लगता नहीं कि कोई बड़ा फेरबदल हो सकता है, लेकिन चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधकों को यह जरूर देखना चाहिए कि हार्दिक पंड्या गेंदबाजी के लिए फिट हैं या नहीं। ऋषभ पंत और केएल राहुल के चयन को लेकर भी अटकलें लगाई गई हैं। बीसीसीआई चयन समिति के एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि ऋषभ पंत और केएल राहुल को विकेटकीपर के रूप में आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 टीम के लिए चुने जाने की संभावना है। शिवम दुबे को भी टीम में चुने जाने की संभावना तेज हंै।
कब हो सकती है घोषणा? | India T20 World Cup squad
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम के लिए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा की दिल्ली में अनौपचारिक चर्चा आज हो सकती है और उसमें तय किया जाएगा कि अमेरिका में टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में कौन शामिल होगा और कौन नहीं। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा 1 मई को कर सकता है, जो आईसीसी द्वारा ऐसी घोषणाओं के लिए निर्धारित आखिरी दिन है। India T20 World Cup squad
Rajasthan Weather Update: बूंदाबांदी से मौसम सुहावना, गिरा पारा
Mohammed Shami vs Jasprit Bumrah: सुर्खियों में शमी! इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने बोले ये बड़े बोल! सभी हैरान!!
Mohammed Shami vs Jasprit Bumrah: वर्ल्ड कप 2023 में शमी ने 3 मैचों में ही 14 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वर्ल्ड कप के शुरूआती मैचों में मोहम्मद शमी को शामिल न किया जाना अब भारतीय टीम को काफी खटक रहा है और शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में दो मैचों में ही ऐसा कमाल कर दिया कि वो सबसे अलग, सबसे स्पेशल बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 5 विकेट तो इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट और गुरूवार को श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेटें लेकर अपनी काबिलियत से सबको चौंका दिया। शमी ने 3 मैचों में ही 14 विकेट लेकर सिद्ध कर दिया कि क्या चीज हैं। Mohammed Shami
बता दें कि मोहम्मद शमी को मजबूरीवश तब टीम इलेवन में शामिल किया गया था जब हार्दिक पांड्या को चोट लग गई थी और अब शमी की शानदार और घातक गेंदबाजी के चलते अब नौबत ऐसी आ गई है कि उन्हें टीम में रखना भी एक मजबूरी बन गई है ताकि भारतीय टीम की गेंदबाजी की वो धार बरकरार रह सके और सभी टीमें भारतीय टीम से खौफ खाए। यह तो भारत के खिलाफ श्रीलंका के मुकाबले में भी देखने को मिल गया होगा, जहां भारतीय गेंदबाजों की सुनामी में श्रीलंकर की पूरी टीम सिर्फ 50 रनों पर ही सिमट गई। मोहम्मद शमी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ((Steve Harmison)) की टिप्पणी आज सुर्खियों में छाई हुई हैं। World Cup 2023
ईएसपीएन, के साथ बातचीत करते हुए स्टीव हार्मिसन कहते हैं कि मोहम्मद शमी ऐसे तेज गेंदबाज निकले जिन्हें क्रिकेट वर्ल्ड कप में कम आंका गया, ऐसा इसलिए क्योंकि वह बुमराह नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही जब शाहीन अफरीदी की बात आती है तो हारिस रउफ को भी ऐसे ही आंका जाता है। हार्मिसन ने कहा कि मोहम्मद शमी के पास वो काबिलियत है कि वो ऑफ स्टम्प की लाइन से गेंद को कहीं भी घुमा सकते हैं, यही खास वजह है कि मोहम्मद शमी सबसे अलग किस्म के गेंदबाज है। World Cup 2023
श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम बन गई है। भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अभी तक अपने सभी मैच जीते हैं। उम्मीद है कि टीम इंडिया आगे भी अपना यही प्रदर्शन बरकरार रखेगी। Mohammed Shami
यह भी पढ़ें:– India vs Sri Lanka: शमी-सिराज की सुनामी में बहा श्रीलंका! मात्र 50 रनों पर हुआ ढेर
IND vs AUS: भारत ने दिया ऑस्ट्रेलिया को अभेद्य लक्ष्य!
IND vs AUS: क्या आस्ट्रेलिया भेद पाएगा भारत का किला?
इंदौर (सच कहूँ न्यूज)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 400 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने श्रेयस अय्यर और शुबमन गिल के शानदार शतकों और केएल राहुल और सूर्य कुमार के विस्फोटक अर्धशतकों के दम पर 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए।
श्रेयस अय्यर और सुभमन गिल ने जड़े दमदार शतक | IND vs AUS
यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का सर्वोच्च स्कोर 383 रन था, जो उसने नवंबर 2013 में बेंगलुरु में बनाया था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उसके लिए गलत साबित हुआ। हालांकि, भारत का सलामी बल्लेबाज रितु गायकवाड़ (8) रन बनाकर जल्दी आउट हो गया , जिसके बाद श्रेयस अय्यर और सुभमन गिल को ऑस्ट्रेलियाई ने जमने पर मजबूर कर दिया।
शुभमन गिल और अय्यर ने जोरदार शतक लगाए
भारत के लिए शुबमन गिल ने 97 गेंदों में 104 रन, श्रेयस अय्यर ने 90 गेंदों में 105 रन और कप्तान केएल राहुल ने 38 गेंदों में 52 रन बनाये। सूर्य कुमार यादव ने आते ही अपना गुस्सा दिखाना शुरू कर दिया। उन्होंने 37 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 72 रनों की नाबाद पारी खेली। रवींद्र जड़ेजा 13 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 24 गेंदों में 44 रनों की साझेदारी हुई। भारत ने आखिरी पांच ओवर में 54 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन ने 2, हेजलवुड, सीन एबॉट, जॉनसन और जम्पा ने 1-1 विकेट लिया।
मशहूर राणा को मौका, बुमराह की जगह | IND vs AUS
ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कामिस की जगह स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीन बदलाव हुए हैं, जबकि भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज गेंदबाज जसप्रित बुमरा को आराम दिया गया है. उनकी जगह लोकप्रिय राणा को टीम में मौका दिया गया है। India vs Australia
यह भी पढ़ें:– नोएडा में कुत्ते का पोस्टर हटाना पड़ा युवक को बड़ा भारी, महिला ने कॉलर पकड़ा, थप्पड़ जड़े
Jasprit Bumrah: क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह बाल-बाल बचे!
डबलिन (सच कहूँ न्यूज)। शुक्रवार को जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में चोटिल होते-होते बचे। आयरलैंड के साथ मैच से बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। मैच के दौरान बाउंड्री लाइन पर रवि बिश्नाई से टकरा सकते थे लेकिन इस दौरान उन्होंने खुद को संभाल लिया और बाल-बाल बच गए। Jasprit Bumrah
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को टीम इंडिया आयरलैंड के साथ डबलिन के द विलेज स्टेडियम में 3 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही थी। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। रोहित जैसे सीनियर्स खिलाड़ियों को इस सीरीज में ब्रेक दिया गया है। बता दें कि मैच बारिश से बाधित हो गया था लेकिन भारत डीएलएस नियम के तहत 2 रन से जीत गया।
मैच में बुमराह ने टॉस जीतकर पहले आयरलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। जब मैच के 14वें ओवर में वाशिगंटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे थे तो ओवर की 5वीं गेंद पर कर्टिस कैंफर ने बाउंड्री लगाई। बाउंड्री लाइन पर बिश्नोई और बुमराह अलग दिशाओं से बाउंड्री बचाने के लिए तेजी दौड़े। बिश्नोई डीप बैकवर्ड स्कॉयर लेग से दौड़ते हुए बुमराह से पहले पहुंचे और गेंद को पकड़ने लगे। तभी बुमराह भी पहुंच गए। दोंनो टकराने ही वाले थे कि बुमराह ने नीचे झुककर गेंद पकड़ रहे बिश्नोई के ऊपर से जंप लगाकर बाउंड्री के पार छलांग लगा दी। इस बीच गेंद बाउंड्री लाइन को टच कर गई और आयरलैंड को 4 रनों का फायदा मिला।
इस दौरान अगर बुमराह जंप नहीं लगाते तो दोनों टकरा सकते थे और बुमराह के साथ ही बिश्नोई भी चोटिल हो सकते थे। बता दें कि पिछले साल सितंबर में बुमराह को पीठ में दर्द हुआ था। इस साल मार्च में बुमराह ने न्यूजीलैंड में जाकर अपनी पीठ की सर्जरी कराई थी। इस दौरान वे टी-20 एशिया कप और उसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे थे। India vs Ireland T20
जसप्रीत बुमराह के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह सीरीज खत्म होने के बाद 30 अगस्त से एशिया कप शुरू होने जा रहा है और उसके बाद 5 अक्टूबर से भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप शुरू होगा। बुमराह करीब 11 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे। वे पिछले कुछ महीनों से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में डॉक्टरों की निगरानी में रह रहे थे। इस तरह बुमराह के लिए आयरलैंड पर अपनी फिटनेस साबित करने के साथ ही लय प्राप्त करना बहुत जरूरी हो गया है। Jasprit Bumrah
यह भी पढ़ें:– Social Media News: अश्लील पोस्ट पर माफी नहीं सजा मिलेगी: सुप्रीम कोर्ट