Ankita Bhandari - Sach Kahoon Hindi

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड की न्यायालय की निगरानी में हो सीबीआई जांच: कांग्रेस
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Ankita Bhandari Murder Case: कांग्रेस ने उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की व्यापक पड़ताल आवश्यक बताते हुए इस घटना की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो-सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तीन साल पुराने इस मामले में हाल में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड में भाजपा का एक बड़ा नेता शामिल रहा है। यह खुलासा खुद को भाजपा कार्यकर्ता होने का दावा करने वाली एक महिला ने किया है। इस वीडिया से साफ है कि अपराधी सत्ताधारी दल का नेता है और यदि सीबीआई मामले की जांच करती है तो वह निष्पक्ष नहीं होगी इसलिए इस पूरे प्रकरण की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच करायी जानी चाहिए। New Delhi

गोदियाल ने कहा कि भाजपा के एक पूर्व विधायक की वार्ता का भी एक आॅडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा खुलासा हुआ है। यह आडियो उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में भी संवाददाताओं को सुनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के जिस नेता पर आरोप लगाया जा रहा है उसका दबदबा कितना है इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि जब अंकिता भंडारी यौन शोषण और हत्या की घटना हुई थी तो तभी बिना देर किए अंकिता के कमरे को बुल्डोजर से तोड़ा गया था, बिस्तर को जलाने की कोशिश की गई थी। इससे स्पष्ट है कि इस प्रभावशाली नेता को बचाने के लिए सबूतों को मिटाने की साजिश हुई थी।

कांग्रेस नेता ने कहा “दिल्ली आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का मेरा लक्ष्य है कि यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक पहुंचे। प्रधानमंत्री जी से निवेदन है कि वे इस केस में सीबीआई जांच करवाएं, ताकि जो अपराधी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। हमने हमेशा कहा है कि प्रधानमंत्री जब भी उत्तराखंड जाते हैं वे उत्तरखंड के लोगों और वहां की बेटियों से हमदर्दी जताते हैं तो अंकिता भंडारी मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार कराएं।” उन्होंने कहा कि यह महिलाओं की अस्मिता से जुड़ा मुद्दा है और इसकी व्यापक स्तर पर पारदर्शी तरीके से जांच आवश्यक है। सीबीआई इस मामले की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जांच करे। सीबीआई सरकार के दबाव में काम करती है और ऐसे में सत्ताधारी दल का यह बड़ा नेता जांच को प्रभावित कर सकता है इसलिए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी इस जांच की प्रक्रिया में आवश्यक है। New Delhi

गौरतलब है कि हाल में इस मुद्दे पर सोशल मीडया पर जो वीडियो वायरल हुआ है वह महिला खुद को भाजपा कार्यकर्ता बता रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा फिर तेजी से सुर्खियों में आ गया है और इसकी निष्पक्ष सीबीआई जांच आवश्यक हो गई है। कांग्रेस नेता ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान वायरल वीडियो भी दिखाया जिसमें यह महिला भाजपा के बड़े नेता का नाम लेकर अंकिता भंडारी मामले में उसकी संलिप्तता का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें:– शरीरदानी माता त्रिकाशी इन्सां को नामचर्चा कर दी श्रद्धांजलि

अंकिता भंडारी की 7 दिन बाद ऋषिकेश में मिली लाश, आरोपी का रिजॉर्ट बुलडोजर से किया ध्वस्त
देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शुक्रवार आधी रात को रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने सभी रिजार्ट की जांच के आदेश दिये हैं। इस बीच शनिवार सुबह अन्किता का शव भी नहर से बरामद कर लिया गया है। धामी के आदेश पर आरोपी पुलकित के ऋषिकेश स्थित रिजॉर्ट को शुक्रवार आधी रात पौड़ी जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। उन्होने इसके अलावा, उत्तराखंड के समस्त रिजार्ट की जाँच करने के निर्देश जिÞलाधिकारियों को दिए हैं। साथ ही साथ निर्देश दिए हैं कि जो रिजार्ट अवैध बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हैं, उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

#WATCH | Uttarakhand: Demolition underway on orders of CM PS Dhami, at the Vanatara Resort in Rishikesh owned by Pulkit Arya who allegedly murdered Ankita Bhandari: Abhinav Kumar, Special Principal Secretary to the CM

(Earlier visuals) pic.twitter.com/8iklpWw0y6

— ANI (@ANI) September 24, 2022

क्या है मामला

प्रदेश भर में स्थित होटल/रिजार्ट/गेस्ट हाउस आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जाए। शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाए। धामी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि शनिवार प्रात: काल अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से त्वरित जांच के भी आदेश दे दिए हैं। आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा करवाई भी कल देर रात की गई है। उन्होने कहा कि हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।