Ankita Murder Case - Sach Kahoon Hindi
अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस का धरना
देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा ज्योति रौतेला के नेतृत्व में शुक्रवार को अंकिता भण्डारी (Ankita Murder Case) हत्याकाण्ड की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने, रिसार्ट में आने वाले वीआईपी के नाम का खुलासा तथा दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के सम्मुख धरना दिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उपस्थित कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंकिता हत्याकाण्ड मानवता के लिए शर्मसार करने वाला तथा देवभूमि उत्तराखंड की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटना है। इसके लिए दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि इस प्रकार के अपराध करने वालों के लिए एक नजीर साबित हो। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढ़ती जा रही हैं। Ankita Murder Case
घटना में शामिल सभी लोगों के नामों का खुलासा होना चाहिए | Dehradun News
माहरा ने कहा कि भाजपा नेता के रिजार्ट में राज्य की बेटी अंकिता के साथ हुई जघन्य घटना के उपरान्त जिस प्रकार रातोंरात सबूत नष्ट करने का काम किया गया, उससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रिसॉर्ट पर बुल्डोजर फिराने के आदेशों से इनकार किया जा रहा है तथा भाजपा सरकार सबूत नष्ट करने के बाद अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य आपराधिक घटना में शामिल सभी लोगों के नामों का खुलासा होना चाहिए जिसके लिए कांग्रेस पार्टी इस जघन्य हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराने की मांग करती है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने इस जघन्य हत्याकाण्ड के सबूतों को नष्ट करने का काम किया है। अंकिता हत्याकाण्ड जैसे जघन्य अपराध राज्य में महिला सुरक्षा के लिए गम्भीर चिन्ता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पर सरकार के कान में जॅू तक नही रेंग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के पुत्र का रिसॉर्ट होने के चलते राज्य सरकार द्वारा शुरूआत से ही इस जघन्य अपराध की घटना पर पर्दा डालने का काम किया गया। Ankita Murder Case
सरकार के दबाव में पहले राजस्व पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने में हीला हवाली की गई तथा इसके उपरान्त रेगुलर पुलिस द्वारा लापता हुई युवती की चार दिन तक भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब कभी भी ऐसी घटना होती है तो उस स्थान को सील कर दिया जाता है परन्तु रात के अंधेरे में सबूतों को नष्ट करने का काम किया गया।
रावत ने कहा कि जिस वीआईपी के नाम पर अंकिता हत्याकाण्ड को अंजाम दिया गया उसके नाम का भी खुलासा करने में सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन कतरा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार कहती आ रही है कि भाजपा शासन में प्रदेश में भय का वातावरण बना हुआ है। आज राज्य की महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा पार्टी इस जघन्य हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराने की मांग करती है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता की निर्मम हत्या के बाद अपराधी को इतना वक्त दिया गया कि वह साक्ष्य मिटा सके।
एक महत्वपूर्ण साक्ष्य बुलडोजर से तोड़कर नष्ट कर दिया गया। जहां सीसीटीवी कैमरा सहित कई साक्ष्य कोर्ट में महत्वपूर्ण हो सकते थे। अपराधियों के मोबाइल और उनके संरक्षकों के मोबाइल गायब बताए गये हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार वीआईपी का नाम सार्वजनिक नही कर पाई है। इससे साफ है कि सरकार की नियत ठीक नही है। उन्होंने कहा जब तक अंकिता को न्याय नही मिल जाता, तब तक महिला कांग्रेस सरकार के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।
यह भी पढ़ें:– Recruitment: नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग में निकलीं बंपर वैकेंसी
न्यायालय ने की अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग ठुकराई
नैनीताल (एजेंसी)। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराये जाने की मांग को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) जांच पर संतुष्टि जताई है। वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय मिश्रा की एकलपीठ ने इस मामले में बुधवार को अपना फैसला सुनाया। अंकिता के माता- पिता तथा परिजन आशुतोष नेगी की ओर से इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गयी थी। न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान याचिकाकतार्ओं की ओर से कहा गया कि यह जघन्य मामला है और इसकी जाँच सीबीआई से करायी जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें:– सराहनीय: मृत्युपरांत भोज की बजाय गौशाला में दान किए एक लाख
एसटीएफ ने कोर्ट से कहा…
वहीं, एसटीएफ की ओर से इस मामले में कहा गया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है और न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फोरेंसिक जांच में इसके प्रमाण मिले हैं। एसटीएफ ने न्यायालय को बताया कि ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चार चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया है और उसमें भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। एसटीएफ ने स्वीकार किया कि मुख्य आरोपी पुलकित आर्य तथा सह आरोपी सौरभ भास्कर द्वारा मृतका का उत्पीड़न किया जा रहा था और उस पर अनैतिक कार्य के लिये दबाव बनाया जा रहा था।
एसटीएफ के मुताबिक जब अंकिता ने उसे ठुकरा दिया और इसका खुलासा करने की बात कही, तो आरोपियों ने उसे साजिशन ऋषिकेश स्थित चीला नहर में धक्का दे दिया। जांच में उनकी अंतिम लोकेशन ऋषिकेश स्थित चीला नहर के पास पायी गयी है। दोनों के मोबाइल अभी बरामद नहीं हुए हैं। एसटीएफ ने माना कि रिसॉर्ट में सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे, लेकिन एसआईटी ने दो डीवीआर फोरेंसिक जांच के लिये भेज दिये हैं। एसआईटी की ओर से मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति भी उसके पिता वीरेन्द्र भंडारी को सौंप दी गयी है।
मौके से फोंरेसिक सुबुत भी जुटाये गये
एसटीएफ ने कहा कि फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मृतका के कमरे को खंगाला गया। मौके से फोंरेसिक सुबुत भी जुटाये गये। इस प्रकरण में रिसॉर्ट कर्मियों तथा गवाहों से भी पूछताछ की गयी है और कानून सम्मत तरीके से बयान दर्ज किये गये हैं। जांच में आये तथ्यों के बाद आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में वृद्धि की गयी है। जांच एजेंसी ने वीआईपी गेस्ट के आरोपों को भी खारिज किया है और कहा कि रिसॉर्ट कर्मचारियों और आरोपियों से पूछताछ में किसी वीआईपी अतिथि का नाम सामने नहीं आया है।
एसटीएफ ने याचिकाकर्ता आशुतोष नेगी की ओर से लगाये गये आरोपों को सिरे से खारिज किया है। साथ ही कहा कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिये गये हैं और अभी जांच जारी है।
क्या है मामला
उल्लेखनीय है कि अंकिता के पिता वीरेन्द्र सिंह तथा मां सोनी देवी की ओर से न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर इस मामले में उनका पक्ष भी सुनने की मांग की गयी थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर दिया। दोनों की ओर से एसटीएफ जांच पर सवाल उठाए गये थे। याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि एसटीएफ जांच पर उन्हें विश्वास नहीं है और इस मामले की जांच सीबीआई से करायी जाए। न्यायालय ने अपने आदेश में एसटीएफ की अभी तक की जांच पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि इस मामले की जांच एक वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में की जा रही है। न्यायालय ने कहा कि जांच पर संदेह व्यक्त करना ठीक नहीं है। न्यायालय ने इस मामले की जांच सीबीआई से करायी जाने की मांग को खारिज कर दिया।
साथ ही इस प्रकरण में अभियोजन पक्ष के सहयोग के लिये आपराधिक मामलों के जानकार को नियुक्त करने के निर्देश दिये हैं। गौरतब है कि उत्तराखंड में ऋषिकेश के पास वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्सनिस्ट के पद पर कार्यरत अंकिता की हत्या कर दी गयी थी। हत्या का आरोप रिसॉर्ट के मालिक तथा भारतीय नजता पार्टी ( भाजपा0 नेता के पुत्र पुलकित आर्य पर है। आरोप है कि यौन शोषण के चलते अंकिता की हत्या की गयी। पुलिस ने इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर रिसॉर्ट के मालिक तथा प्रबंधक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। उत्तरखंड में जमीन की लूट रोकने के लिए सख्त भूमि कानून लागू करने की मांग कर रहे ‘भू कानून संघर्ष समिति दिल्ली एनसीआर’ के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Murder Case) के विरोध में बुधवार को यहां प्रदर्शन किया और दोषियों को फांसी देने की मांग की। अंकिता की हत्या के विरोध में प्रदर्शनकारी यहां प्रसिद्ध जंतर मंतर पर सुबह 10 बजे ‘भू कानून संघर्ष समिति दिल्ली एनसीआर’ के बैनर तले एकत्रित हुए जिसमें बड़ी संख्या में दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान नारेबाजी की और तख्तियां तथा बैनर लेकर मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो-सीबीआई से जांच कराने और हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने अंकिता की हत्या को राज्य सरकार की नाकामी का परिणाम बताया और कहा कि उत्तराखंड में बड़े स्तर पर अवैध रूप से होटल, काटेज, रिसार्ट और रेस्टोरेंट चल रहे हैं जिनमें खूब गैरकानूनी गतिविधियां चलती हैं इसलिए इन सबकी जांच कराई जानी चाहिए। समिति के सदस्यों ने बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपे और घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
अंकिता से हुई हैवानियत, प्रशासन कर रहा दिखावा : प्रियंका
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तराखंड में अंकिता के साथ हुई हैवानियत को दिल दहलाने वाली घटना बताते आरोप लगाया है कि प्रशासन इस मामले में सिर्फ दिखावटी कार्रवाई कर रहा है। श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट करके कहा “उत्तराखंड की अंकिता के साथ दिल दहलाने वाली घटना घटी। लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रशासन केवल दिखावटी कार्रवाई तक सीमित है। जरा सोचिए कि अंकिता के मां-बाप पर क्या गुजर रही होगी। परिजनों का सवाल है कि घटना के सबूतों को क्यों मिटाया जा रहा है। पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें क्यों नहीं दी जा रही है।” उन्होंने कहा “न्याय का तकाजा है कि सरकार को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। परिजनों की बात सुननी चाहिए। लापरवाही करने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए और फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को जल्द सजा दी जाए।”
यह भी पढ़ें:– मामला : गांव हंजीरा व जोड़कियां ग्राम पंचायत के फंड दुरुपयोग का आरोप
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
रविवार सुबह अंकिता का शव श्रीनगर उत्तराखंड पहुंचा
ऋषिकेश (उत्तराखंड)। उत्तराखण्ड में ऋषिकेश के अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita murder case) में आरोपी पुलकित आर्य की फैक्टरी को शनिवार दोपहर आक्रोशित भीड़ ने आग लगा दी। फैक्टरी रिजॉर्ट के ठीक पीछे स्थित है। इस बीच आरोपी पुलकित के पिता और भाई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निकाल दिया गया है। उधर, हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पार्टी विधायक रेनू बिष्ट की कार पर हमला किया गया। वहीं अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच रविवार सुबह अंकिता का शव श्रीनगर उत्तराखंड पहुंचा। अंकिता के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें प्रशासन पर भरोसा नहीं, उन्होंने कहा कि रिजॉर्ट में सबूत थे तो सरकार ने क्यों गिराया। साथ ही उन्होंने मांग की है कि इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि आरोपी को जल्द से जल्द फांसी हो। अंकिता के परिजनों ने कहा कि जब तक पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
अंकिता हत्या पर मंत्री के बेटे पर फूटा लोगों का गुस्सा, फैक्ट्री में लगाई आग, भाजपा ने पार्टी से निकाला
लोगों का गुस्सा
रिसेप्शनिस्ट हत्याकांड के आरोपी रिजॉर्ट स्वामी पुलकित आर्य की दो साथियों के साथ शुक्रवार को गिरफ़्तारी के बावजूद स्थानीय लोगों का गुस्सा शान्ति नहीं हुआ है। देर रात को प्रशासन द्वारा रिजॉर्ट के कुछ भाग को बुलडोजर से गिराने के बाद, आज दोपहर कुछ लोग इसके पीछे स्थित फैक्टरी में घुस गए और उसमें आग लगा दी। आग से हुये क्षति का आकलन नहीं हो सका है। दूसरी ओर आरोपी के पिता भाजपा नेता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। साथ ही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। प्रमुख सचिव एल फैनई ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
21 नकल माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई : डीजीपी | Ankita murder case
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत और उनकी अवैध संपत्ति का पता लगा कर सख्त कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। राज्य के पुलिस महआनिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि ऐसे कुल 21 माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त निर्देश पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और अवैध संपत्ति की जांच के लिए लगाया गया था। एसटीएफ ने 21 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमें नकल माफिया हाकम सिंह की बेनामी, अवैध संपत्ति की खोजबीन कर ली गई है।
सख्त कार्रवाई शुरू करने का निर्देश  Ankita murder case
कुमार ने बताया कि अभियुक्त हाकम सिंह के उत्तरकाशी जिले की तहसील मोरी में ग्राम सिदरी में निर्मित रिजॉर्ट और भवन की ज्वाइंट जांच (एसटीएफ एवं राजस्व पुलिस) में उपरोक्त रिजॉर्ट राज्य सरकार की भूमि पर, साथ ही गोविंद वन जीव विहार, पुरोला की जमीन पर अवैध निर्मित पाया गया है। इसके साथ ही दो सेब के बाग भी राज्य सरकार की भूमि को अतिक्रमित कर कब्जा किया जाना प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त रिजॉर्ट का रजिस्ट्रेशन होम स्टे के लिए अप्लाई करने के उपरांत सही कागजात न होने पर अभियुक्त द्वारा नहीं कराया गया और अवैध संचालन किया जा रहा था।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
अंकिता हत्या पर मंत्री के बेटे पर फूटा लोगों का गुस्सा, फैक्ट्री में लगाई आग, भाजपा ने पार्टी से निकाला
देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शुक्रवार आधी रात को रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने सभी रिजार्ट की जांच के आदेश दिये हैं। इस बीच शनिवार सुबह अन्किता का शव भी नहर से बरामद कर लिया गया है। वहीं उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल में अंकिता हत्या केसी में लोगों का विरोध जारी है। अंकिता के शव का ऋषिकेश अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस दौरान अस्पताल के बाहर भारी भीड़ मौजूद है। आज लोगों ने रिसॉर्ट के पास बनी उसकी फैक्ट्री में भी आग लगा दी है। उधर इस घटना के बाद भाजपा ने पुलकित के पिता विनोद आर्य को पार्टी से निकाल दिया है।
यह भी पढ़ें:– मुजफ्फरनगर : मकान गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, 04 घायल
रिसेप्शनिस्ट हत्या आरोपी का रिजॉर्ट सरकार के आदेश पर ध्वस्त, शव बरामद
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शुक्रवार आधी रात को रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने सभी रिजार्ट की जांच के आदेश दिये हैं। इस बीच शनिवार सुबह अन्किता का शव भी नहर से बरामद कर लिया गया है। धामी के आदेश पर आरोपी पुलकित के ऋषिकेश स्थित रिजॉर्ट को शुक्रवार आधी रात पौड़ी जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। उन्होने इसके अलावा, उत्तराखंड के समस्त रिजार्ट की जाँच करने के निर्देश जिÞलाधिकारियों को दिए हैं। साथ ही साथ निर्देश दिए हैं कि जो रिजार्ट अवैध बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हैं, उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रदेश भर में स्थित होटल/रिजार्ट/गेस्ट हाउस आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जाए। शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाए।
धामी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि शनिवार प्रात: काल अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से त्वरित जांच के भी आदेश दे दिए हैं। आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिजॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा करवाई भी कल देर रात की गई है। उन्होने कहा कि हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।